Font by Mehr Nastaliq Web

रंग पर उद्धरण

सृष्टि को राग और रंगों

का खेल कहा गया है। रंग हमारे आस-पास की दुनिया को मोहक और सार्थक बनाते हैं। प्रकृति रंगों से भरी है और इनका मानव जीवन पर सीधा असर पड़ता है; जबकि रंगहीनता को उदासी, मृत्यु, नश्वरता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। यहाँ प्रस्तुत है—रंग और रंगों को विषय बनाने वाली कविताओं के विविध रंग।

quote

रंग और रूप में अविच्छेद्य संबंध होता है। जहाँ रूप वहाँ रंग, जहाँ रंग वहाँ रूप। यह है प्राकृतिक नियम।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

त्वचा, हड्डियों और भूरे रंग का पानी—इन तीनों के मेल में, पुरुष और स्त्री के बीच के सारे फ़र्क़ ख़त्म हो जाते हैं।

हेर्टा म्युलर
quote

उसने कहा, ‘वास्तविकता इतनी असहनीय हो गई है, इतनी धूमिल कि अब मैं केवल अपने सपनों के रंगों से ही अभिव्यक्त कर सकती हूँ।

अज़र नफ़ीसी
quote

मौत तारकोल-सी स्याह है, पर रंग रोशनी से भरे होते हैं। एक चित्रकार होने के नाते हरेक को रोशनी की किरणों को साथ लेकर काम करना चाहिए।

एडवर्ड मुंक
quote

कविता के रंग चित्रकला के प्रकृति-रंग नहीं होते।

राजकमल चौधरी
quote

मेरे शब्दों और रंगों की पसंद से यह जानने का प्रयास कीजिए कि मैं कौन हूँ, क्योंकि आपके जैसे चौकस लोग चोर को पकड़ने के लिए पैरों के निशान की जाँच कर सकते हैं।

ओरहान पामुक
quote

जीवन के किसी क्षण में दुनिया की सुंदरता पर्याप्त हो जाती है। आपको इसके फ़ोटो लेने, इसे रँगने, या यहाँ तक कि इसे याद रखने की भी ज़रूरत नहीं है। वह स्वयं में पर्याप्त है।

टोनी मॉरिसन
quote

प्रकृति में हरा रंग एक बात है, साहित्य में हरे का अर्थ अलग होता है।

वर्जीनिया वुल्फ़
quote

अगर मुझे इसे स्वीकार करना चुनना पड़े, तो मेरा लक्ष्य यह है कि मैं वास्तव में जो हूँ उसे स्वीकार कर लूँ। मैं अपने विचारों, अपने रंग-रूप, अपने गुणों, अपनी ख़ामियों पर गर्व कर सकूँ, और इस हमेशा की चिंता को रोक सकूँ कि मैं जैसी हूँ, मुझसे उसी रूप में प्यार नहीं किया जा सकता है।

अनाइस नीन
quote

मैंने तस्वीर में रंग भरे और रंगों में लय के साथ संगीत झंकृत होने लगा। हाँ, मैंने देखा था कि मैंने तस्वीर में रंग ही भरे थे।

एडवर्ड मुंक
quote

एक चित्र में जिसे रंग कहते हैं, उसे ही जीवन में उत्साह कहते हैं।

विन्सेंट वॉन गॉग
quote

‘‘विवेक तो बदरंग होता है।’’ जबकि जीवन एवं धर्म रंगों से भरे-पूरे होते हैं।

लुडविग विट्गेन्स्टाइन
quote

नीले को समझने के लिए पहले तुम्हें पीले और नारंगी को समझना होगा।

विन्सेंट वॉन गॉग
quote

इस देश (अमेरिका) में ब्लैक होना और ज़्यादा जागरूक होना और हर समय ग़ुस्से में रहना है।

जेम्स बाल्डविन
quote

मैं उसे चित्रित नहीं करता जिसे मैं देखता हूँ, मैं तो उसमें रंग भरता हूँ जिसे मैंने पहले कभी देखा था।

एडवर्ड मुंक
quote

माइकल एंजेलो और रेम्ब्राँ की तरह आम तौर पर मैं रंगों के मुक़ाबले रेखाओं को उठाने और मोड़ने में अधिक दिलचस्पी रखता हूँ।

एडवर्ड मुंक
quote

जब सच्चाई पर नवीनता का रंग चढ़ता है, उस समय मानो सोने की अंगूठी में कोई हीरा जड़ देता है। कला वही है जो नमूने में नई गठन गढ़ दे, परंतु वाणी में भी प्राचीनता का पाठ पढ़ाए।

किशनचंद 'बेवस'
quote

जिस तरह सात रंगों की किरणें मिलकर श्वेत वर्ण बनता है, उसी तरह चित्त का प्रवाह जब विभिन्न भागों में खंडित होकर; विश्व के साथ अपने अविच्छिन्न सामंजस्य से परिपूर्ण हो जाता है, तब शांत रस का जन्म होता है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

रंग, कैनवस पर उतरने के बाद एक विलक्षण जीवन जीते हैं।

एडवर्ड मुंक
quote

कुछ रंग अपने अंक में एक दूसरे को समेट लेते हैं, वहीं कुछ सिर्फ़ एक दूसरे से हमेशा बैर-भाव रखते हैं।

एडवर्ड मुंक
quote

अपने ही सुख-दुख के रंग में रंग कर प्रकृति को देखा तो क्या देखा? मनुष्य ही सब कुछ नहीं है। प्रकृति का अपना रूप भी है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

कवि का वेदांत-ज्ञान, जब अनुभूतियों से रूप, कल्पना से रंग और भावजगत से सौंदर्य पाकर साकार होता है, तब उसके सत्य में जीवन का स्पंदन रहेगा, बुद्धि की तर्क-श्रृंखला नहीं। ऐसी स्थिति में उसका पूर्ण परिचय अद्वैत दे सकेगा और विशिष्टाद्वैत।

महादेवी वर्मा
quote

धर्म कोई व्यक्ति नहीं बना सकता, प्रकृति बनाती है धर्म और प्रकृति के कर्म को जो तोड़ता है, वह अनाचारी है, वस्त्र उसके चाहे किसी रंग में रंगे हों।

लक्ष्मीनारायण मिश्र
quote

रूपदक्षता की चरम सीमा तो वही है, जहाँ रचना का रूप, रंग सब कुछ रूपदक्षको भुला दे, सिर्फ़ उसके द्वारा प्रद्त्त रूप-माधुरी मन को परिपूर्ण कर दे।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

जिस प्रकार हर रंग और रेखा चित्र नहीं है, हर ध्वनि संगीत नहीं है, शरीर की हर भाव-भंगिमा नृत्य नहीं है, वस्तु की हर आकृति शिल्प नहीं है, हर शब्द साहित्य नहीं है—उसी प्रकार हर ध्वनि, हर मुद्रा, हर रंग रेखा और हर आकृति से प्राप्त होने वाला आनन्द कला का आनन्द नहीं है।

विजयदान देथा
quote

आसमान का कोई रंग नहीं, उसका नीलापन फ़रेब है। बेवकूफ़ लोग बेवकूफ़ बनाने के लिए बेवकूफ़ों के ख़िलाफ़ बेवकूफ़ी करते हैं।

श्रीलाल शुक्ल
quote

एक रंग होता है नीला और एक वह जो तेरी देह पर नीला होता है।

रघुवीर सहाय
quote

सचराचर विश्व में हम सभी लोग आकाश को नीला कहते रहते हैं, किंतु, इतने ही ज्ञान से रंग लगाने वाले का काम नहीं चलता है।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

यदि कोई पति प्रेम के बिना केवल प्रिय वचन बोलकर ही स्त्रियों को मनाता है तो उसकी बातें उनके हृदय में उसी प्रकार नहीं जँचती हैं, जैसे कृत्रिम रंग से रंगी मणि उसके पारखी के हृदय को।

कालिदास
quote

रूप के बंधन को छिन्न करने वाला जो रंग होता है, सिर्फ़ वही अरूप का कुछ आभास दे सकता है, जैसे आकाश का गहरा नीला रंग, रंगीन कपड़े का निथरा हुआ रंग, किंतु ये सब छवि नहीं, भावों के वाहक मात्र होते हैं।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

हे साक़ी (परमात्मा)! मुझे हरे रंग का मधुपात्र दे, जिससे कि वह मेरे लिए युद्धकाल में कार्योपयोगी सिद्धिप्रद हो। तू मुझे वह दे जिससे कि मैं अपने हृदय को ताज़ा कर लूँ और कीचड़ में सने मोती को कीचड़ से निकालने में समर्थ बनूँ।

गुरु गोविंद सिंह
quote

कंजूसी काला रंग है जिस पर दूसरा कोई रंग, चाहे कितना ही चटख क्यों हो, नहीं चढ़ सकता।

प्रेमचंद
quote

हमारे यहाँ लोकजीवन में वनस्पति-रंगों का ही चलन रहा है, और ये रंग भी अपने स्वभाव में जलरंगों के ही निकट हैं।

प्रयाग शुक्ल
quote

कविता के रंग चित्रकला के प्रकृति-रंग नहीं होते।

राजकमल चौधरी
quote

किसी भी वस्तु से उसकी आकृति उसके रंग को तत्वतः भिन्न नहीं किया जा सकता।

विजयदान देथा
  • संबंधित विषय : मूल
quote

हिन्दू की दृष्टि में लाल और गेरुए रंगों का वही अर्थ है जो ईसाई के लिए 'क्रॉस' का है।

रामतीर्थ
quote

जब मैं हरा रंग लगाता हूँ, तो वह घास नहीं होती। जब मैं नीला रंग लगाता हूँ, तो वह आकाश नहीं होता।

हेनरी मातीस
quote

रंगों से ऐसी ऊर्जा मिलती है जो किसी जादू-टोने में हो सकती है।

हेनरी मातीस
quote

ऐसे रंग हैं जो एक-दूसरे को बहुत ही ख़ूबसूरती से उभारते हैं, जो एक पुरुष और स्त्री की जोड़ी की तरह एक दूसरे को पूरा करते हैं।

हेनरी मातीस
quote

पिछले चालीस सालों में मैं इस रहस्य को जान पाया कि काला रंग सभी रंगों रानी है।

हेनरी मातीस
quote

हर दिन का ब्योरा रखो, अपनी सुबह की तारीख़ को उम्मीद के रंग से भरो।

जैक केरुआक

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए