Font by Mehr Nastaliq Web

परिवार पर उद्धरण

परिवार संबंध और ‘इमोशन’

का समूह है। इस चयन में परिवार मूल शब्द का कविता-प्रसंगों में इस्तेमाल करती अभिव्यक्तियों का संकलन किया गया है।

quote

व्यक्ति का विकास बाह्य-समाज में तो होता ही है, वह परिवार में भी होता है। परिवार व्यक्ति के अंतःकरण के संस्कार में तथा प्रवृत्ति-विकास में पर्याप्त योग देता है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

गृहिणी का सद्गुण ही गृहस्थ की मांगलिक शोभा है और सुपुत्र उसका आभूषण।

तिरुवल्लुवर
quote

जिस गृहस्थ का अतिथि पूजित होकर जाता है, उसके लिए उससे बड़ा अन्य धर्म नहीं है-मनीषी पुरुष ऐसा कहते हैं।

वेदव्यास
quote

गृहिणी सद्गुण संपन्न है तो गृहस्थ को किस वस्तु का अभाव? और यदि वैसी नहीं है तो उसके पास है ही क्या?

तिरुवल्लुवर
quote

मैं समझता हूँ कि बेकार राज्य-प्रबंधन बेकार परिवार-प्रबंधन को प्रोत्साहित करता है। हमेशा हड़ताल पर जाने को तत्पर मज़दूर अपने बच्चों को भी व्यवस्था के प्रति आदर-भाव नहीं सिखा सकता।

लुडविग विट्गेन्स्टाइन
quote

आप ऐसे दो परिवारों में मेल करा सकते हैं जिन्होंने एक-दूसरे को लगभग ख़त्म ही कर डाला है, जैसाकि गृहयुद्ध के दौरान ब्रिटेनी और ला वेंदी में हुआ; लेकिन लांछन लगाने वाले और लांछित के बीच मेल कराना उतना ही कठिन है, जितना बलात्कारी और बलत्कृत के बीच मेल होना।

ओनोरे द बाल्ज़ाक
quote

आसमान के नीचे, देवलोक के नीचे बस एक ही परिवार है।

ब्रूस ली
quote

जब धर्म, दर्शन, विविध शास्त्र ललित साहित्य के पुस्तकों को पढ़ने की प्रक्रिया पारिवारिक परिक्षेत्र में आरंभ होगी, तब परिवार में ज्ञान-प्रक्रिया का भी आरंभ होगा। परिवार से ही कवि, लेखक, वैज्ञानिक, कलाकार निर्माण होते हैं।

श्याम मनोहर
quote

प्राचीन भारतीय साहित्य में सभी मानवी कामनाओं में संतति की इच्छा मुख्य है। बच्चे, पोते-पोतियों पर ही गृहस्थाश्रम का श्रेय निर्भर है। किन्तु आश्चर्य यह कि प्राचीन साहित्य के विशाल विश्व में पितामह-पोतों के प्रेम-प्रसंगों को तो छोड़ो, किसी विशिष्ट पितामह तक का उल्लेख नहीं है। भीष्म एक पितामह हैं—और वह भी सद्गुणों से बने पितामह हैं, सांसारिक परंपरा से नहीं।

दुर्गा भागवत
quote

मरना सुखद तो नहीं, फिर भी अपने घर में कुटुंबियों के बीच मरना सुखद होता है।

अमृतलाल वेगड़
quote

हे भारत! मनुष्य को चाहिए कि वह साँप, अग्नि, सिंह और अपने कुल में उत्पन्न व्यक्ति का अनादर करे, क्योंकि ये सभी बड़े तेजस्वी होते हैं।

वेदव्यास
quote

परिवार समाज की वह पहली संस्था है; जो हमें वृहत्तर समाज के लिए तैयार करती है, और जिससे जुड़ने के लिए हमें अतिरिक्त श्रम की आवश्यकता नहीं पड़ती।

केदारनाथ सिंह
quote

पूर्वज, भगवान, अतिथि, बंधु तथा स्वयं इन पाँचों के लिए धर्मानुकूल सतत कर्म करना ही गृहस्थ का प्रधान कर्त्तव्य है।

तिरुवल्लुवर
quote

परिवार मर्यादाओं से बनता है। परस्पर कर्त्तव्य होते हैं, अनुशासन होता है और उस नियत परंपरा में कुछ जनों की इकाई एक हित के आसपास जुटकर व्यूह में चलती है। उस इकाई के प्रति हर सदस्य अपना आत्मदान करता है, इज़्ज़त ख़ानदान की होती है। हर एक उससे लाभ लेता है और अपना त्याग देता है।

जैनेंद्र कुमार
quote

भारतीय संस्कृति में संयुक्त परिवार, समाज-व्यवस्था की एक अत्यंत आवश्यक आधारभूत इकाई है।

मैनेजर पांडेय
quote

एक सी सूझ वाले लोग प्रत्येक वस्तु को समान उपहासजनक, सौंदर्यपूर्ण अथवा घृणोत्पादक दृष्टिकोण से देखते हैं। सूझ की इस एकता को सुगम बनाने के लिए किसी विशेष मंडल या परिवार के लोगों के बीच अपनी विशिष्ट भाषा, अपने विशिष्ट मुहावरे, यहाँ तक कि अपने विशिष्ट शब्द पैदा हो जाते हैं जिनके विशिष्ट अर्थ अन्य लोग अन्य नहीं समझ सकते।

मैक्सिम गोर्की
quote

आधुनिक भारत का विकास; घरों के ख़ाली हो जाने की, परिवार के सिकुड़कर सूख जाने की कहानी है।

कृष्ण कुमार
quote

मनुष्य की यह विशेषता है कि केवल उसी को अच्छे-बुरे का या उचित-अनुचित आदि का ज्ञान है और ऐसे ज्ञान से युक्त प्राणियों के साहचर्य से ही परिवार और समाज का निर्माण होता है।

अरस्तु
quote

घर गृहस्थी का मूल उद्देश्य ही आतिथ्य परोपकार है।

तिरुवल्लुवर
quote

लड़की माँ-बाप के घर में ग़ैरहाज़िर जैसी होती थी। उसे उसी तरह पाला-पोसा जाता था कि कोई भटकी हुई गई है। भले कोख से गई है। एकाध दिन उसे खाना खिला दो कल चली जाएगी। लड़की का रोज़-रोज़, बस एकाध दिन जैसा होता था। फिर ब्याह दी जाती जैसे निकल जाती हो।

विनोद कुमार शुक्ल
quote

गया जाने से बात समाप्त नहीं होती, वहाँ जाकर चाहे तू कितना ही पिंडदान दे। बात तो तभी समाप्त होगी, जब तू खड़े-खड़े इस 'मैं' को लुटा दे।

बुल्ले शाह
quote

माता और पिता इस शरीर के कारण हैं; इसलिए मनुष्य को उनका भला करने के लिए हज़ार कष्ट सहने पड़ते हैं।

स्वामी विवेकानन्द
quote

मूढ़ को अधिक संपत्ति प्राप्त हो तो उसके अपने तो भूखे रहेंगे और दूसरे लाभांवित होंगे।

तिरुवल्लुवर
quote

यह सकल संसार परमेश्वर की प्रजा है। सभी मनुष्य कुटुंबी हैं और इस परिवार के पिता परमेश्वर हैं।

दलपतराम
quote

जब जगत् का वियोग निश्चित है, तब धर्म के लिए परिवार से स्वयं पृथक् हो जाना अवश्य श्रेष्ठ है।

अश्वघोष
quote

तू धैर्य और स्वाभिमान का अवलंबन कर। अपने पुरुषार्थ को जान और सतेनि कारण डूबे हुए इस वंश का तू स्वयं ही उद्धार कर।

वेदव्यास
quote

हर वक़्त रिश्तेदारों और बच्चों के लिए तड़पने वाले बूढ़े सुखी नहीं होते।

कृष्ण बलदेव वैद
quote

उच्च या नीच कुल में जन्म होना भाग्य के अधीन है। मेरे अधीन तो पुरुषार्थ है।

भट्टनारायण
quote

जब एक लेखक परिवार में जन्म लेता है, तो परिवार समाप्त होने की ओर अग्रसित हो जाता है।

चेस्लाव मीलोष

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए