Font by Mehr Nastaliq Web

सीखना पर उद्धरण

quote

अनुभव और दंड ऐसी सीख देते हैं जो अन्य उपायों से संप्रेषित नहीं होती।

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
quote

बिना शिकायत के सहना, एकमात्र सबक़ है जो हमें इस जीवन में सीखना है।

विन्सेंट वॉन गॉग
quote

पहली बात जो मैंने स्कूल में सीखी वह यह थी कि कुछ लोग बेवक़ूफ़ होते हैं, दूसरी बात जो मैंने सीखी वह यह कि कुछ तो इससे भी बदतर हैं।

ओरहान पामुक
quote

इतिहास विज्ञान है, कल्प-कथा नहीं है। जब तक वैज्ञानिक दृष्टि से, धार्मिक द्वेष से मुक्त, तथ्यपरक इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा, तब तक साम्प्रदायिक द्वेष जा नहीं सकता।

हरिशंकर परसाई
quote

किताबें एक ऐसा नशा हैं, जो मन के लिए वरदान है।

रॉबर्ट डब्ल्यू. चेम्बर्स
quote

व्याकरण सीखना, तानाशाही में रहने का अभ्यास करने जैसा है।

जॉन क्लेयर
quote

देश-विशेष, समाज-विशेष तथा संस्कृति-विशेष के अनुसार, किसी के मानसिक विकास के साधन और सुविधाएँ उपस्थित करते हुए, उसे विस्तृत संसार का ऐसा ज्ञान करा देना ही शिक्षा है, जिससे वह अपने जीवन में सामंजस्य का अनुभव कर सके और उसे अपने क्षेत्र विशेष के साथ ही बाहर भी उपयोगी बना सके।

महादेवी वर्मा
quote

कलाओं का ज्ञान प्राप्त करने मात्र से ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है। देश-काल की परिस्थितियों के अनुसार इन कलाओं का प्रयोग संभव होगा, अन्यथा परिस्थितिवश असंभव भी हो सकता है।

वात्स्यायन
quote

जीवन तैरना सीखने की तरह है। ग़लतियाँ करने से मत डरो, क्योंकि जीना सीखने का और कोई तरीक़ा नहीं है!

अल्फ़्रेड एडलर
quote

व्यक्ति किसी और से प्यार करने और किसी और से प्यार प्राप्त करने के सरल कृत्यों से ख़ुद से प्यार करना सीखता है।

हारुकी मुराकामी
quote

आज के ज़माने में ऐसा होता है कि बहुत सी बातें क़ानून के अनुकूल होने पर भी न्यायबुद्धि के प्रतिकूल होती हैं। इसलिए न्याय के रास्ते धन कमाना ही ठीक हो, तो मनुष्य का सबसे पहला काम न्याय-बुद्धि को सीखना है।

महात्मा गांधी
quote

दुनिया के महानतम शिक्षकों ने हमें बताया है कि आकर्षण का नियम, दुनिया का सबसे शक्तिशाली नियम है।

रॉन्डा बर्न
quote

बुरे लोगों को सज़ा देना ईश्वर का काम है, हमें माफ़ करना सीखना चाहिए।

एमिली ब्रॉण्टे
quote

अनुभव सबसे क्रूर शिक्षक है। लेकिन तुम सीखते हो, मगर क्या तुम सच में सीखते हो।

सी. एस. लुईस
quote

पहले से मिली एक इंच जानकारी, बाद में होने वाले दस मील पछतावे से कहीं ज़्यादा क़ीमती होती है।

जैक वेंस
quote

मुझे महसूस हुआ कि पिछली असफलताओं ने मुझे मज़बूत किया था, मुझे सिखाया कि कोई भी ग़लतियों से बच नहीं सकता है। सच्चे लीडर को अपनी असफलताओं से सीखना चाहिए, सबक़ का इस्तेमाल ख़ुद को प्रेरित करनेके लिए करना चाहिए और फिर से प्रयास करने या अगला कठिन निर्णय लेने से कभी डरना नहीं चाहिए।

विलियम एच. मैकरेवन
quote

सामान्य बोध विचित्रता पर अविश्वास करता है। वह रहस्यों और चमत्कारों से आसानी से नहीं ठगा जा सकता।

एम. एन. राय
quote

हमें ‘इस बीच में’ की अद्भुत लय को पकड़ना सीखना चाहिए।

हुआन रामोन हिमेनेज़
quote

इंद्रियों के अनुभव से जो ज्ञान पैदा होता है, वही ज्ञान है और वही ज्ञान संस्कृति का आधार है। यदि आप इंद्रिय सुख पर रोक लगा रहे हैं, तो आप आदमी की ज्ञानार्जन वृत्ति पर भी रोक लगा रहे हैं।

एम. एन. राय
quote

'आदानेक्षिप्रकारिता प्रतिदाने चिरायुता' अर्थात् ग्रहण करने में शीघ्रता करनी चाहिए किंतु जब दूसरों को देने का अवसर आए तब उसमें देर लगानी चाहिए। शिल्पी पर शास्त्रकार ने यह जो आदेश लागू किया है, उसका एक अर्थ है कि वस्तु के कौशल और रस को चटपट ग्रहण करना चाहिए। किंतु प्रस्तुत करते समय सोच-समझकर चलना चाहिए।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

विज्ञान सर्वज्ञ नहीं है, लेकिन वह जान पाने के दावे पर दृढ़तापूर्वक अड़ा है।

एम. एन. राय
quote

तुम्हारी जेब में एक पैसा है, वह कहाँ से और कैसे आया है, वह अपने से पूछो। उस कहानी से बहुत सीखोगे।

महात्मा गांधी
quote

सीखने की प्रक्रिया के लिए सिर्फ़ सुनने और अमल करने की ही ज़रूरत नहीं होती, बल्कि भूलने और दोबारा याद करने की भी ज़रूरत होती है।

जॉन ग्रे
quote

सीखने के कर्म से स्वतः ही एक असाधारण अनुशासन का जन्म होता है, और आत्मसंयम के एक आंतरिक बोध के लिए अनुशासन आवश्यक है।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

मेरा मूलमंत्र है कि जहाँ जो कुछ अच्छा मिले, सीखना चाहिए।

स्वामी विवेकानन्द
quote

हम केवल वही परिभाषित कर सकते हैं, जो हम जानते हैं। सुनिश्चित ज्ञान पर्यवेक्षण और प्रयोग से ही प्राप्त किया जा सकता है।

एम. एन. राय
quote

हमें विश्व के महान फ़िल्मकारों से सीखते रहना चाहिए, लेकिन उनका अनुकरण नहीं करना चाहिए।

ऋत्विक घटक
quote

सिर्फ़ जीतना काफ़ी नहीं है, किसी को लुभाना भी सीखना चाहिए।

वाल्तेयर
quote

आख़िरकार किसी भाषा को सीखने और उससे जुड़ाव महसूस करने के लिए संवाद आवश्यक है—चाहे वह कितना ही बचकाना क्यों न हो, कितना ही अपूर्ण क्यों न हो।

झुम्पा लाहिड़ी
quote

काम (कामकला) को कामसूत्र से तथा कामकला में निपुण नागरिक जनों से सीखना चाहिए।

वात्स्यायन
quote

यदि तुम ईसाई होना चाहते हो, तो यह जानना आवश्यक नहीं कि ईसा मसीह कहाँ पैदा हुए थे—जेरूसलम में या बेथलेहम में, अथवा उन्होंने ‘पर्वत पर का उपदेश’ ठीक किस तारीख़ को सुनाया था। तुम्हें तो केवल उस ‘पर्वत पर के उपदेश’ के अनुभव करने की आवश्यकता है। यह उपदेश किस समय दिया गया, इस विषय में दो हज़ार शब्द पढ़ने की ज़रूरत नहीं।

स्वामी विवेकानन्द
quote

दो प्रेरक शक्तियाँ हमारे सारे कार्यों की नियामक हैं। एक है हमारा अपना अनुभव और दूसरा है, दूसरों का अनुभव।

स्वामी विवेकानन्द
quote

सीखना वस्तुतः ज्ञान अर्जित करने से बिल्कुल भिन्न है।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

सीखने का अर्थ सिर्फ़ दृष्टिगत रूप से यानी आँखों से ही देखना नहीं है, बल्कि बिना किसी विकृति के देखना भी है, अर्थात् वस्तुओं को जस का तस देखना।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

अत्यधिक दुःखी लोग गलती से काव्य-क्षेत्र में आ जाते हैं। जो वे गीतों में सिखाते हैं, उसे वे दुःखों में सीखते हैं।

शंकर शैलेंद्र
quote

आलोचना को छोड़कर हर व्यवसाय सीखने में मनुष्य को अपना समय लगाना चाहिए क्योंकि आलोचक तो सब बने बनाए ही हैं।

लॉर्ड बायरन
quote

संसार में संभव सभी अनुमानों और वर्णनों से किसी सड़क के प्राप्त होने वाले ज्ञान की तुलना में तुम्हें उस पर यात्रा करने से उस सड़क का अधिक ज्ञान प्राप्त होगा।

विलियम हेज़लिट
quote

हम दुनिया को सीखने की इच्छा से देखें और अपनी समस्याओं को यथार्थ से जोड़ें।

एम. एन. राय
quote

जिस बात को आप पढ़े बिना प्रभावी ढंग से नहीं कह सकते, वह तुरंत भुला दी जाएगी।

हर्बर्ट ए. साइमन
quote

मनुष्य जो ‘सीखता’ है; वास्तव में वह वही है, जो वह ‘खोजता’ है—अपनी आत्मा से आवरण हटाकर—जो अनंत ज्ञान का भंडार है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

मनुष्य चिन्तन और अनुभूति की चिर नवीन उद्भावनाओं की दृष्टि से आजीवन विद्यार्थी ही रहता है।

महादेवी वर्मा
quote

आदमी दूसरों से बहुत कुछ सीख सकता है, लेकिन हर ज़रूरी बात उसे अपनी ही खोज और अपने ही अनुभव से प्राप्त करनी पड़ती है।

जवाहरलाल नेहरू
quote

मानवों का विद्यालय 'उदाहरण' है और वे अन्यत्र कुछ नहीं सीखेंगे।

एडमंड बर्क
quote

तुम जिस तरह प्रकृत होगे, प्रकृति तुम्हें उस तरह की उपाधि निश्वय देगी एवं तुम्हारे अंदर वैसा अधिकार भी देंगी; इसे नित्य प्रत्यक्ष कर रहे हो, तो तुम्हें और क्या चाहिए? प्राणपण से प्रकृत होने की चेष्टा करो। पढ़कर पास किए बिना क्या युनिवर्सिटी किसी को उपाधि देती है?

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

पढ़ने का एक उद्देश्य उस सुख या आनंद की तलाश है जो केवल साहित्य दे सकता है।

कृष्ण कुमार
quote

सेंध लगाते पकड़ा गया चोर भी यही कहता है कि वह दीवार में छेद करना सीख रहा था।

कालिदास
quote

हमें अपने अतीत से सीख लेनी चाहिए और तब हम नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ेंगे।

जवाहरलाल नेहरू
quote

गुरु होना मत चाहो, गुरुमुख होने की चेष्टा करो—गुरुमुख ही होते हैं जीव के प्रकृत उद्धारकर्त्ता।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

यदि हम किसी बड़े कहानीकार से सीखना चाहते हैं कि कहानी कैसे लिखी जाती है, तो भी हम धीरे-धीरे पढ़ेंगे, उसकी कला के औज़ारों पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ेंगे।

कृष्ण कुमार
quote

जो अनुभव से कुछ नहीं सीखता; उसकी उम्र चाहे पाँच साल हो, चाहे पचास साल—वह ठूँठ का ठूँठ रहेगा।

हरिशंकर परसाई

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere