Font by Mehr Nastaliq Web

शांति पर उद्धरण

quote

भीतर के साथ बाहर का निश्चित विभाजन अगर बना रहे तो हमारा जीवन सुविहित, सुश्रृंखलित, सुसंपूर्ण हो जाता है, किंतु वही हमारे जीवन में नहीं हो पा रहा है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

शांति को चाहो। लेकिन ध्यान रहे कि उसे तुम अपने ही भीतर नहीं पाते हो, तो कहीं भी नहीं पा सकोगे। शांति कोई बाह्य वस्तु नहीं है।

ओशो
quote

चाय ऐसा सर्वगुणसंपन्न पेय है कि उसका गिलास हाथ में लेते ही क्लांत पथिक तरोताज़ा हो जाता है।

कृष्ण कुमार
  • संबंधित विषय : चाय
quote

स्मरण रहे कि महत्वाकांक्षा अशांति का मूल है। जिसे शांति चाहनी है, उसे महत्वकांक्षा छोड़ देनी पड़ती है। शांति का प्रारंभ वहाँ से है, जहाँ कि महत्वाकांक्षा का अंत होता है।

ओशो
quote

साधना मस्तिष्क को शांत कर देती है, विचारों को नियंत्रित करने में मदद करती है और शरीर में स्फूर्ति भर देती है।

रॉन्डा बर्न
quote

विश्वबंधुत्व द्वारा शांति की स्थापना संसार का सर्वोच्च आदर्श है।

परमहंस योगानंद
quote

जहाँ कहीं महानता, हृदय की विशालता, मन की पवित्रता एवं शांति पाता हूँ, वहाँ मेरा मस्तक श्रद्धा से नत हो जाता है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

नागरक को चाहिए कि नगर, राजधानी तथा गाँव में उस स्थान पर मकान बनवाए, जहाँ पर जलाशय हों। मकान के चयन में नागरक को इसका ध्यान रखना चाहिए कि नदी, सरोवर आदि के किनारे वृक्ष, वाटिका, उद्यान से सुशोभित भवन होना चाहिए। नागरक के घर में दो खंड होने चाहिए—एक अंतःप्रकोष्ठ, दूसरा बहिःप्रकोष्ठ।

वात्स्यायन
quote

जीवन में आप जो सबसे अच्छा सबक़ सीख सकते हैं, वह है शांत रहने में महारत हासिल करना। शांति एक महाशक्ति है।

ब्रूस ली
quote

अधीर बनो, उतावली करो। धैर्यपूर्ण, एकनिष्ठ तथा शांतिपूर्ण कर्म के द्वारा ही सफलता मिलती है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

स्पष्ट और शांत उसकी आवाज़ श्रोताओं के ऊपर तैरती रही, जैसे एक प्रकाश, जैसे एक तारा भरा आकाश।

हरमन हेस
quote

लेखन कितना शांत है, छपना उतना ही शोर-शराबे वाला।

मरीना त्स्वेतायेवा
quote

आपके भीतर एक शांति और आश्रय है जहाँ आप किसी भी समय वापस जा सकते हैं और स्वयं बन सकते हैं।

हरमन हेस
  • संबंधित विषय : समय
quote

सहज के भीतर ही मनुष्य का मिलन है। शाश्वत और शांत सत्य के भीतर ही सर्वमानव का सदा भरोसा है।

आचार्य क्षितिमोहन सेन
quote

अनुशासन की अनुशासन हीनता पर विजय हो। शांति की अशांति पर विजय हो। उदारता का संकीर्णता पर, श्रद्धा का अश्रद्धा पर, सत्य का असत्य पर आधिपत्य हो। धर्म के शाश्वत नियम का, अधर्म पर पूर्ण रूप से शासन हो।

ज़रथुस्त्र
quote

अकेले रहो, अकेले रहो। जो अकेला रहता है, उसका किसी से विरोध नहीं होता, वह किसी की शांति भंग नहीं करता, दूसरा कोई उसकी शांति भंग करता है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

द्रौपदी के मन की छटपटाहट, भारत की विलक्षण ख़ूबसूरत अशांतता का मूल स्रोत है।

दुर्गा भागवत
quote

कर्म में मेरी आकांक्षा नहीं है, विश्राम एवं शांति के लिए मैं लालायित हूँ। स्थान और काल का तत्त्व मुझसे यद्यपि छिपा हुआ नहीं है, फिर भी मेरा भाग्य तथा कर्मफल मुझे निरंतर कर्म की ही ओर ले जा रहा है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

शांति से क्रोष को जीतो, नम्रता से अभिमान को जीतो, सरलता से माया का नाश करो और संतोष से लोभ को वश में करो।

महावीर
quote

श्वास, आसन आदि योग में सहायक होते हैं, लेकिन वे मात्र शारीरिक उपाय हैं। असली तैयारी तो मानसिक होती है। सबसे पहली आवश्यकता एक शांत और सुखमय जीवन है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

अनुभव ने मुझे यह भी सिखाया है कि सत्य के प्रत्येक पुजारी के लिए मौन का सेवन इष्ट है।

महात्मा गांधी
quote

शांतिकाल की विजय अधिक स्थाई, अधिक गौरवप्रद और अधिक वास्तविक होती है।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

योग-विज्ञान का लक्ष्य मन को शांत करना है, ताकि विकार रहित होकर वह अंतर्वासी परमात्मा की अमोघ मंत्रणा सुन सके।

परमहंस योगानंद
  • संबंधित विषय : योग
quote

मानसिक रस की विकृति से भी हममें उन्मत्तता जाती है, तब फिर वह किसी तरह के बंधन को नहीं मानता है, अधैर्य, अशांति से वह उच्छ्वसित हो उठता है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

धर्म पालन करते हुए मन को जो शांति रहनी चाहिए, वह रहे ; तो यह माना जा सकता है कि कहीं कहीं हमारी भूल हुई होगी।

महात्मा गांधी
quote

वासनाओं के अभाव से शांति प्राप्त होती है।

लाओत्से
quote

मनुष्य समाज का कल्याण युद्ध से नहीं, शांति से है। मनुष्य की विजय रूप से है, ज्ञान से, शौर्य से—वह उसके सत्य से है।

रांगेय राघव
quote

यदि एक पुरुष को मार देने से कुटुंब के शेष व्यक्तियों का कष्ट दूर हो जाए और एक कुटुंब का नाश कर देने से सारे राष्ट्र में शांति छा जाए तो वैसा करना सदाचार का नाशक नहीं है।

वेदव्यास
quote

भीड़ की सतही कार्यवाहियों की अपेक्षा, कला और साहित्य राष्ट्र की आत्मा को महान अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। वे हमें शांति और निरभ्र विचार के राज्य में ले जाते हैं, जो क्षणिक भावनाओं और पूर्वाग्रह से प्रभावित नहीं होते।

जवाहरलाल नेहरू
quote

क्रियाशीलता निम्नतर शक्ति की अभिव्यक्ति है और शांत भाव उच्चतर शक्ति की।

स्वामी विवेकानन्द
quote

शांति से ही हिन्दू-मुस्लिम एकता क़ायम हो सकेगी। मैं जानता हूँ कि यह बड़ा कठिन काम है।

महात्मा गांधी
quote

जब व्यक्ति की स्वतंत्रता या शांति ख़तरे में हो, तब हम उदासीन नहीं रह सकते और ही हमें रहना चाहिए। तब तो निरपेक्षता एक तरह से उन बातों के साथ धोखा होगी, जिनके लिए हमने संघर्ष किया है और जो हमारे उसूल हैं।

जवाहरलाल नेहरू
quote

जो परस्पर भेद-भाव रखते हैं, वे कभी धर्म का आचरण नहीं करते। वे सुख भी नहीं पाते। उन्हें गौरव नहीं प्राप्त होता तथा उन्हें शांति की वार्ता भी नहीं सुहाती।

वेदव्यास
quote

जीवन अविकल कर्म है, बुझने वाली पिपासा है। जीवन हलचल है, परिवर्तन है; और हलचल तथा परिवर्तन में सुख और शांति का कोई स्थान नहीं।

भगवती चरण वर्मा
quote

सत्य के लिए दुःख भोग करो : अनंत शांति पाओगे।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
  • संबंधित विषय : सच
quote

सत्य का आश्रय लो और असत्य का अनुगमन नहीं करो—शांति तुम्हें किसी भी तरह छोड़कर नहीं रहेगी।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
  • संबंधित विषय : झूठ
    और 1 अन्य
quote

सीमित लोगों से परिचय हो, ज़िंदगी में ख़ुद के लिए वक़्त हो, बिना मतलब दूसरों की दख़लअंदाज़ी हो, दिमाग़ शांत रहे तो दिल ख़ुश रहता है।

साइमन गिलहम
quote

शांति-सद्भावना में जीने वाली मानवजाति ही विजयश्री के अनंत फलों का रसास्वादन कर सकेगी, जो स्वाद में रक्तसिंचित भूमि में उत्पन्न—किसी भी फल से कहीं अधिक मधुर होंगे।

परमहंस योगानंद
quote

अगर व्यक्ति को शांति और सुकून हासिल करना है तो यह तभी हो सकता है, जबकि उसे सारी दुनिया में फैली हुई; एक ही क़िस्म की समाजी व्यवस्था का सहारा मिले।

जवाहरलाल नेहरू
quote

हमारे सभी कवियों ने यह माना है कि तपोवन शांतरसास्पद है। तपोवन का जो एक विशेष रस है, वह है शांत रस।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

वस्त्र उतारने के काल में ही तीर्थ जल से शीतजन्य त्रास होता है, स्नान कर लेने पर अनुपम ब्रह्मानंद सदृश आह्नदसुख की उपलब्धि होती है। इसी प्रकार प्रारंभ में रणभूमि में शरीर का त्याग करने वालों को विह्वलता होती है किंतु उसके पश्चात् तो मोक्ष-सुख की प्राप्ति से परम शांति मिलती है।

कल्हण
quote

हे सौम्य, जब तक घातक काल समीप नहीं आता, तब तक बुद्धि को शांति में लगाओ क्योंकि मृत्यु इस संसार में सब अवस्थाओं में रहने वाले की सब प्रकार से हत्या करती है।

अश्वघोष
quote

शक्ति की सर्वोच्च अभिव्यक्ति, स्वयं को शांत और अपने पैरों पर खड़ा रखना है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

चेतना जब आत्मा में ही विश्रांति पा जाए, वही पूर्ण अहंभाव है।

जयशंकर प्रसाद
quote

काफ़्का को उस अजनबी की पूरी पहचान थी जिसे वह अपने अंदर लिए चलता था—वह जानता था कि उसे शांति चाहिए क्योंकि वह मृत्यु का अभिलाषी था।

पीएत्रो चिताती
quote

मन में सुख-शांति रहने पर, बाहर का अभाव दूर होने पर भी मनुष्य सुखी नहीं हो सकता।

सुभाष चंद्र बोस
quote

यह संगीत ही है जो दिल का विस्तार करता है और श्रोता को परमानंद और भय से शांत कर देता है।

कार्सन मैक्कुलर्स
quote

‘जनता शांति चाहती है’, ‘हमारी सभ्यता की नींव विश्वबंधुत्व और प्रेम पर पड़नी चाहिए’ आदि-आदि किताबी बातें सुनकर कमीना-से-कमीना देश भी सिर हिलाकर ‘हाँ’ करने से बाज़ नहीं आता और उस राजनीतिज्ञ का यह भ्रम और भी फूल जाता है कि उसने कितनी सच्ची बात कही है।

श्रीलाल शुक्ल
quote

जहाँ-कहाँ भी जो कुछ खाकर, जैसा तैसा वस्त्र पहन कर, जहाँ-कहाँ भी रहकर, जो आत्मतुष्ट रहता है, निर्जन स्थान में रहता है, और दूसरों के संसर्ग को ऐसे त्यागता है, जैसे काँटे को, वह बुद्धिमान शांति-सुख के रस को जानता है और वही ज्ञानी है।

अश्वघोष
  • संबंधित विषय : सुख
quote

संसार में विलीन हो जाओ और फिर कुछ समय बाद; जब तुम इसमें सब कुछ अनुभव कर चुके होगे और सब कुछ सह चुके होगे, तब वैराग्य का भाव आएगा, तब शांति आएगी।

स्वामी विवेकानन्द

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए