Font by Mehr Nastaliq Web

झूठ पर उद्धरण

झूठ मिथ्या या असत्य

वचन है। इसे सत्य का छद्म या भ्रम भी कहा जाता है। यहाँ झूठ शब्द-केंद्र पर परिधि पारती कविताओं का एक चयन प्रस्तुत है।

quote

जाओ, उड़ो, तैरो, कूदो, उतरो, पार करो, अज्ञात से प्रेम करो, अनिश्चित से प्रेम करो, जिसे अब तक नहीं देखा है—उससे प्रेम करो… किसी से भी प्रेम मत करो—तुम जिसके हो, तुम जिसके होगे—अपने आपको खुला छोड़ दो, पुराने झूठ को हटा दो, जो नहीं किया उसे करने की हिम्मत करो, वही करने में तुम्हें ख़ुशी मिलेगी… और प्रसन्न रहो, डर लगने पर वहाँ जाओ जहाँ जाने से डरते हो, आगे बढ़ो, ग़ोता लगाओ, तुम सही मार्ग पर हो।

एलेन सिक्सू
quote

सच्चाई अक्सर आक्रामकता का एक भयानक हथियार होता है। सच के साथ झूठ बोलना और यहाँ तक कि हत्या करना भी संभव है।

अल्फ़्रेड एडलर
quote

हमें उस झूठी स्त्री को मार देना चाहिए जो जीवित स्त्री को साँस लेने से रोकती है।

एलेन सिक्सू
quote

लोग केवल तभी झूठ बोलते हैं, जब कोई ऐसी चीज़ होती है जिसे खोने का उन्हें बहुत डर होता है।

ओरहान पामुक
quote

भारतीय धर्म ने और भारतीय संस्कृति ने कभी नहीं कहा कि केवल हमारा ही एक धर्म सच्चा है और बाक़ी के झूठे हैं। हम तो मानते हैं कि सब धर्म सच्चे हैं, मनुष्य के कल्याण के लिए प्रकट हुए हैं। सब मिल कर इनका एक विश‍ाल परिवार बनता है। इस पारिवारिकता को और आत्मीयता को को जो चीज़ें खंडित करती है उनकी छोड़ देने के लिए सब को तैयार रहना ही चाहिए। हर एक धर्म-समाज अंतर्मुख होकर अपने दिल को टटोल कर देखे कि जागतिक मानवीय एकता का द्रोह हमसे कहाँ तक हो रहा है।

काका कालेलकर
quote

यह बुद्धिजीवियों की ज़िम्मेदारी है कि वे सच बोलें और झूठ उजागर करें।

नोम चोम्स्की
  • संबंधित विषय : सच
quote

अपने देश के लिए झूठ बोलना हर व्यक्ति का देशभक्तिपूर्ण कर्त्तव्य है।

अल्फ़्रेड एडलर
quote

औरत जब लड़की में बदल जाए तो बिल्कुल चुप रहो। थक जाए, चुप हो जाए, तो मर्दों का बनाया सबसे झूठा वाक्य बोलो, आप तो ग़ुस्से में और सुंदर हो जाती हैं।

स्वदेश दीपक
quote

झूठ घृणित है और उसका अपना स्वयं का विकराल जीवन है। वह अपने चारों ओर फैली सच्चाई को दूषित कर देता है।

जेर्मेन ग्रीयर
quote

यह सब झूठ था, सब बदबू कर रहा था, झूठ की बदबू, यह सब अर्थ, ख़ुशी और सुंदरता का भ्रम देता था।

हरमन हेस
quote

जो विद्वान् होता है वह सत्य-असत्य की परीक्षा करके, सत्य का ग्रहण और असत्य को छोड़ देता है।

दयानंद सरस्वती
quote

जब तक इस मनुष्य जाति में परस्पर मिथ्या मतमतांतर का विरुद्ध वाद छूटेगा, तब तक अन्योऽन्य को आनंद होगा।

दयानंद सरस्वती
quote

जब तक सच्चाई अपने जूते पहन रही होती है, तब तक झूठ आधी दुनिया की यात्रा कर चुका होता है।

मार्क ट्वेन
  • संबंधित विषय : सच
quote

धर्म परिवर्तन करने के बारे में मैं यह नहीं कहना चाहता कि यह कभी उचित हो ही नहीं सकता। हमें दूसरों को अपना धर्म बदलने के लिए निमंत्रण नहीं देना चाहिए। मेरा धर्म सच्चा है और दूसरे सब धर्म झूठे हैं, इस तरह की जो मान्यता इन निमंत्रणों के पीछे रहती है, उसे मैं दोषपूर्ण मानता हूँ। लेकिन जहाँ ज़बरदस्ती से या ग़लतफ़हमी से किसी ने अपना धर्म छोड़ दिया हो, वहाँ उस में जाने में बाधा नहीं होनी चाहिए। इतना ही नहीं उसे प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। इसे धर्म-परिवर्तन नहीं कहा जा सकता।

महात्मा गांधी
quote

कुछ हासिल करने की लालसा रखने वाले किसी भी आदमी के लिए, झूठ और छल का एक जाल बुनना सबसे ज़्यादा कारगर होता है।

रुत्ख़ेर ब्रेख़्मान
quote

अत्यधिक ज्ञानवान् व्यक्ति को झूठ बोलना कठिन लगता है।

लुडविग विट्गेन्स्टाइन
quote

यह मेरा विश्वास है कि आम तौर पर सच झूठ से बेहतर होता है।

जे. के. रोलिंग
quote

चरित्रवान और चरित्रहीन में कुल इतना फ़र्क़ है—एक पकड़ा नहीं जाता और दूसरा पकड़ा जाता है। जिसकी दबी है, वह चरित्रवान और जिसकी खुल गई वह चरित्रहीन।

हरिशंकर परसाई
quote

पूर्णतावादी शासन का आदर्श विषय कायल नाजी या समर्पित कम्युनिस्ट नहीं, बल्कि वे लोग हैं जिनके लिए तथ्य और कल्पना; सच और झूठ के बीच भेद ख़त्म हो गया है।

हाना आरेन्ट
  • संबंधित विषय : सच
quote

मुझे अपना धर्म झूठा लगे तो मुझे उसका त्याग कर चाहिए। दूसरे धर्म में जो कुछ अच्छा लगे, उसे मैं अपने धर्म में ले सकता हूँ लेना चाहिए। मेरा धर्म अपूर्ण लगे तो उसे पूर्ण बनाना मेरा फ़र्ज़ है। उसमें दोष दिखाई दें तो उन्हें दूर करना भी फ़र्ज़ है।

महात्मा गांधी
quote

गाँधी जयंती पर जितना झूठ बोला जाता है, उतना कुल मिलाकर साल भर में नहीं बोला जाता। दूसरे दिन झूठ बोलने में थोड़ा खटका लगता है। दो अक्टूबर को बेखटके झूठ बोला जाता है। दो अक्टूबर को असत्य-पर्व के रूप में मनाना चाहिए।

हरिशंकर परसाई
quote

अगर आप सच्चाई की तलाश कर रहे हैं तो शैम्पेन झूठ पकड़ने की मशीन से बेहतर है।

ग्राहम ग्रीन
  • संबंधित विषय : सच
quote

हम वास्तव में केवल उस झूठ के लिए दंडित होते हैं, जिसे हम स्वयं बताते हैं।

वी. एस. नायपॉल
quote

एक आदमी झूठ होता है। सही की पुष्टि के लिए समूह का जीवन चुना जाना, एक ठोस सबूत है।

धूमिल
quote

एक सत्यवादी मनुष्य संसार भर के झूठ बोलनेवालों से अच्छा है।

ज़रथुस्त्र
  • संबंधित विषय : सच
quote

असत् आदर्श में अपना अहंकार न्यस्त करो, अंयथा तुम्हारा अहंकार और भी कठिन होगा।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

शत्रुओं के द्वारा जो सच्चे हों ऐसे छोटे छोटे दोषों का आरोपण सज्जनों की निर्दोषता को सूचित करता है क्योंकि यदि सत्य दोष होगा तो झूठा दोष आरोपण करने के लिए कोई उद्योग नहीं करेगा।

श्रीहर्ष
quote

जो आदमी सबसे बड़ी गप्प हाँक सकता है, उसे सरकार विदेश मंत्रालय का सलाहकार बना लेती है और उसे यह काम दिया जाता है कि विदेशी मामलों में वह अच्छा-से-अच्छा झूठ ईजाद करे।

हरिशंकर परसाई
quote

जो सत् में विश्वासी है, वह सत् होगा ही और असत् में विश्वासी असत् हो जाता है।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

सत्य का प्रभाव असत्य की अपेक्षा अनंत है और उसी तरह अच्छाई का। यदि तुममें ये गुण हैं, तो उनकी आकर्षण-शक्ति से ही तुम्हारा मार्ग साफ़ हो जाएगा।

स्वामी विवेकानन्द
  • संबंधित विषय : सच
quote

झूठ बोलने में उससे ज़्यादा संज्ञानात्मक ऊर्जा लगती है, जितनी सत्यनिष्ठ बने रहने में लगती है। इसीलिए हमारे मस्तिष्क उस तरह विकसित होते रहे हैं, जैसे शीत युद्ध के दौरान रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के परमाणु शस्त्रागार विकसित हुए थे। सेपियंस का महामस्तिष्क, मानसिक हथियारों की इसी होड़ का नतीजा है।

रुत्ख़ेर ब्रेख़्मान
quote

सबसे अच्छा तो यही है कि झूठ का कोई जवाब ही दिया जाए। झूठ अपनी मौत मर जाता है। उसकी अपनी कोई शक्ति नहीं होती। विरोध पर वह फलता-फूलता है।

महात्मा गांधी
  • संबंधित विषय : सच
quote

मनोवेग-वर्जित सदाचार दंभ या झूठी कवायद है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

आइंस्टीन ने प्रतिपादित किया था कि 'इनर्जी' (ऊर्जा) में वज़न होता है। बिजली के करंट में वज़न होता है, तो झूठ में भी वज़न होता होगा।

हरिशंकर परसाई
quote

अंधकार का आलोक से, असत् का सत् से जड़ का चेतन से और बाह्य जगत का अंतर्जगत से संबंध कौन कराती है? कविता ही न।

जयशंकर प्रसाद
quote

जो वास्तव है उसे दबाना, जो अवास्तव है उसका आचरण करना- यही तो अभिनय है।

हजारीप्रसाद द्विवेदी
quote

मेरे सामने जब कोई असत्य बोलता है तब मुझे उस पर क्रोध होने के बजाए स्वयं अपने ही ऊपर अधिक कोप होता है, क्योंकि में जानता हूँ कि अभी मेरे अंदर—तह में—असत्य का वास है।

महात्मा गांधी
quote

मनुष्य के भीतर जो कुछ वास्तविक है, उसे छिपाने के लिए जब वह सभ्यता और शिष्टाचार का चोला पहनता है, तब उसे संभालने के लिए व्यस्त होकर कभी-कभी अपनी आँखों में ही उसको तुच्छ बनना पड़ता है।

जयशंकर प्रसाद
quote

झूठ बोलने वाले मनुष्य से सब लोग उसी तरह डरते हैं, जैसे साँप से।

वाल्मीकि
quote

सत्य का आश्रय लो और असत्य का अनुगमन नहीं करो—शांति तुम्हें किसी भी तरह छोड़कर नहीं रहेगी।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

तात! मेरे विचार से प्राणियों की हिंसा करना ही सबसे श्रेष्ठ धर्म है। किसी की प्राण-रक्षा के लिए झूठ बोलना पड़े तो बोल दे, किंतु उसकी हिंसा किसी तरह होने दे।

वेदव्यास
quote

जब सत्य की शक्ति तुममें प्रतिष्ठित हो जाएगी, तब स्वप्न में भी तुम झूठ नहीं कहोगे।

स्वामी विवेकानन्द
  • संबंधित विषय : सच
quote

सत् और असत् का विवेक नित्यशः इतना सीधा और सरल नहीं होता कि साहित्य-सृजन की जो वास्तविक जीवन-भूमि है, उससे उस वास्तविक जीवन-भूमि की विविध परिस्थितियों तथा प्रक्रियाओं से, साहित्यिक कलाकारों के बाह्य तथा अंतर्जीवन से—इन सबसे या इनमें से किसी एक से, असंपृक्त और संबंधहीन बनकर, उनके और अपने बीच लंबे-चौड़े फ़ासले क़ायम करके, वह समीक्षकीय सत्-असत्-विवक—एक अनिवार्यतः होने वाले परिणाम की भाँति अपने ही आप सत्य प्राप्त कर सके।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

तुम असत् में जितना ही आसक्त होगे, उत्तना ही स्वार्थबुद्धिसंपन्न होगे और उतना ही कुज्ञान या मोह से आच्छन्न हो पड़ोगे और रोग, शोक, दारिद्रय, मृत्यु इत्यादि यंत्रणाएँ तुम पर उतना ही आधिपत्य करेंगी, यह निश्चित है।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

पुराने दोस्त पी लेने के बाद और पराए हो जाते हैं। पी लेने के बाद दोस्तों की ज़बान खुल जाती है, दिल नहीं।

कृष्ण बलदेव वैद
quote

मिथ्या प्रेम, झूठी विनम्रता और दुर्बल विश्वास से भरोसा पैदा नहीं होता। भरोसे के लिए ज़रूरी है कि एक पक्ष दूसरे पक्ष को, अपने सच्चे और ठोस इरादों का सबूत दे।

पॉलो फ़्रेरा
quote

झूठ के सहारे जीवन की रक्षा या आततायी की हत्या करना–दर्शन तथा अध्यात्म के साए में ही सार्थक ठहर सकता है।

कृष्ण कुमार
quote

मेरे सामने जब कोई असत्य बोलता है तब मुझे उस पर क्रोध होने के बजाए स्वयं अपने ही ऊपर अधिक कोप होता हैं, क्योंकि मैं जानता हूँ कि अभी मेरे अंदर-तह में-असत्य का वास है।

महात्मा गांधी
quote

तुम यदि सत् बनते हो, तुम्हें देखकर हज़ार-हज़ार लोग सत् हो जाएँगे। और यदि असत् बनते हो; तुम्हारी दुर्दशा में संवेदना प्रकाश करने वाला कोई भी नहीं रहेगा, क्योंकि असत् होकर तुमने अपने चतुर्दिक को असत् बना डाला है।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

स्वप्न के समान जो सकल दृश्य (अनात्म) स्वरूप अध्यास (भ्रममात्र मिथ्या) वस्तु हैं, उनको छोड़ना चाहिए (उनमें आसक्ति सत्यता बुद्धि को त्यागना चाहिए), क्योंकि उनको नहीं त्यागने से ब्रह्मसंस्था आत्मनिष्ठ मनुष्य नहीं होता है, किंतु स्वस्वरूप से पतित हो जाता है।

श्री पीताम्बर पंडित

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए