Font by Mehr Nastaliq Web

धैर्य पर उद्धरण

quote

असंयम को अमंगल जानकर छोड़ने में जिनके मन में विद्रोह जागता है, उनसे वह कहना चाहता है कि उसे असुंदर जानकर अपनी इच्छा से छोड़ दो।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

अधीर बनो, उतावली करो। धैर्यपूर्ण, एकनिष्ठ तथा शांतिपूर्ण कर्म के द्वारा ही सफलता मिलती है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

अनंत धैर्य, अनंत पवित्रता तथा अनंत अध्यवसाय—सत्कार्य में सफलता के रहस्य हैं।

स्वामी विवेकानन्द
quote

महापुरुष विपन्न होने पर भी विलक्षण उदारता दिखलाते हैं। कालागरु अग्नि मे जलने पर भी चारों ओर अलौकिक सुगंध प्रकट करता है।

पण्डितराज जगन्नाथ
quote

संयम को सामाजिक और नैतिक स्तर पर वांछित तथा ज़रूरी माना गया है। मगर इसका मतलब है, व्यक्ति का वजूद और उसकी सामान्य शारीरिक क्रिया (बायोलोजिकल फंक्शन) पर रोक।

एम. एन. राय
quote

जिसमें ख़ुद के लिए धैर्य नहीं, वह स्वतंत्र नहीं।

पाइथागोरस
quote

पर्वत श्रेष्ठ हैं, उनसे भी पृथ्वी श्रेष्ठ है, उससे भी ब्रह्मांड श्रेष्ठ है और उससे भी अत्यंत श्रेष्ठ महात्मा है—जो प्रलय में भी स्थिर रहते हैं।

पण्डितराज जगन्नाथ
quote

चिड़िया अपनी उड़ान के दरमियान उड़ते-उड़ते एक जगह पहुँचती है, जहाँ से अत्यंत शांत भाव से वह नीचे की ओर देखती है। क्या तुम वहाँ पहुँच चुके हो? जो लोग वहाँ नहीं पहुँचे हैं, उन्हें दूसरे को शिक्षा देने का अधिकार नहीं। हाथ पैर ढीले करके धारा के साथ बह जाओ और तुम अपने गंतव्य पर पहुँच जाओगे।

स्वामी विवेकानन्द
quote

आगे बढ़ो और याद रखो—धीरज, साहस, पवित्रता और अनवरत कर्म।

स्वामी विवेकानन्द
quote

गढ़ने में संयम की ज़रूरत होती है, नष्ट करने में असंयम की।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

एक का स्वार्थ दूसरे पर निर्भर है, इसका विशेष रूप से ज्ञान होने पर सब लोग ईर्ष्या को त्याग देंगे। आपस में मिल-जुलकर किसी कार्य को संपादित करने की भावना, हमारे जातीय चरित्र में सुलभ नहीं है। अतः इस प्रकार की भावना को जाग्रत करने के लिए, तुम्हें अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा तथा उसके लिए हमें धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा भी करनी होगी।

स्वामी विवेकानन्द
quote

अज्ञानता मनुष्य को उद्विग्न करती है, ज्ञान मनुष्य को शांत करता है। अज्ञानता ही दुःख का कारण है और ज्ञान ही आनंद है।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

धैर्य का मतलब सिर्फ़ सहन करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति को परिस्थिति के परिणाम के बारे में सोचना होगा। कांटा देखने के बाद गुलाब देखना, रात देखने के बाद सुबह देखना—ये सब होता है।

शम्स तबरेज़ी
quote

धीर, गंभीर और सुशील अंत:करण की बड़ी भारी विशेषता यह होती है कि वह दूसरे में बुरे भाव का आरोप जल्दी नहीं कर सकता।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

पाने के लिए—वह जो भी हो, सुनना होगा कि वह कैसे पाया जाता है, और ठीक-ठीक उसे करना होगा। बिना किए पाने के लिए उदग्रीव होने से बढ़कर बेवकूफ़ी और क्या है?

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

हे धैर्यशील! रमणीय भोगों में भी तुम्हारी बुद्धि आसक्त्त नहीं होती। ये रमणियों से संबद्ध भोग (ऐंद्रिक आनंद) मुनियों का भी मन हर लेते हैं, अर्थात् उन्हें भी साधना—पथ से विमुख कर देते हैं, लेकिन तुम उनमें भी नहीं रमते।

भामह
quote

कर्म विश्वास का अनुसरण करता है, जैसा विश्वास, कर्म भी वैसा ही होता है। गहरे विश्वास से सब हो सकता है। विश्वास करो लेकिन सावधान! अहंकार, अधैर्य और विरक्ति जिसमें आए—जो चाहते हो वहीं होगा।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

जब काम बहुत है और समय कम है, तो मनुष्य क्या करे? धैर्य रखे, और जो ज़्यादा उपयोगी माने उसे पूरा करे और बाक़ी ईश्वर पर छोड़ दे। दूसरे रोज़ ज़िंदा होगा तो जो रह गया है उसे पूरा करेगा।

महात्मा गांधी
quote

क्षिप्र बनो; किंतु अधीर होकर, विरक्ति को बुलाकर सब कुछ नष्ट मत कर दो।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

जब धीर व्यक्ति कर्त्तव्य पूर्ण कर विश्राम में मन लगाता है तभी विधाता उसको अन्य महान कार्य भार अर्पित कर देता है।

कल्हण
quote

संयम अलाभकर मिल्कियत पर आधारित समाज का मूल धार्मिक-नैतिक सिद्धांत है।

एम. एन. राय
quote

जब हमारे दिल में शक पैदा हो जाता है तो अच्छा तरीक़ा यही है कि हम धैर्य रखकर बैठे रहें, बजाए इसके कि कोई पत्थर फेंककर मामले को और बिगाड़ें।

महात्मा गांधी
quote

अधिक जल्दबाज़ी करने से और भी अधिक विलंब हो जाता है!

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

तू धैर्य और स्वाभिमान का अवलंबन कर। अपने पुरुषार्थ को जान और सतेनि कारण डूबे हुए इस वंश का तू स्वयं ही उद्धार कर।

वेदव्यास
quote

ईश्वर से प्रेम करने वालों में कभी धैर्य की कमी नहीं होती, और वे पूर्णिमा का इंतजार करते हैं।

शम्स तबरेज़ी
quote

अर्थहीन अकारण विप्लव की चेष्टा में रक्तपात होता है, और कोई फल प्राप्त नहीं होता। विप्लव की सृष्टि मनुष्य के मन में होती है, केवल रक्तपात में नहीं। इसी से धैर्य रखकर उसकी प्रतीक्षा करनी होती है।

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
quote

क्लेशित जन यदि धैर्यवृत्तिवाला हो जाए; तो उसकी धैर्यवृत्ति को कोई नहीं मिटा सकता। जैसे प्रज्वलित अग्नि को उलट दें; तो भी ज्वाला ऊपर ही को रहती है, नीचे नहीं जाती।

भर्तृहरि
quote

तुम जितने ज्ञान के अधिकारी होगे, उतना भर शांत होगे। तुम्हारा ज्ञान जैसा होगा, स्वच्छंद रूप से रहने की तुम्हारी क्षमता भी वैसी होगी।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

छोटी-छोटी बातों पर धैर्य रखने से, ब्रह्मांड की तरह एक बड़ा काम भी पूर्ण हो जाता है।

रूमी
quote

यह सत्य है कि अंत में वही जीतता है, जो चोटों को धैर्य से स्वीकार करता है।

ओशो
quote

धैर्य ख़ुशी की कुँजी है।

रूमी
  • संबंधित विषय : सुख
quote

यह एक सर्वविदित मनोवैज्ञानिक तथ्य है कि जो लोग दूसरों को गाली देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, वे दूसरों की थोड़ी सी भी आलोचना सहन नहीं कर पाते।

स्वामी विवेकानन्द
quote

कोई व्यक्ति सुनने में जब तक महारत हासिल कर ले, उसे बोलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

अमृतलाल वेगड़
quote

धैर्य ख़ुशी की कुंजी है।

रूमी
  • संबंधित विषय : सुख
quote

धैर्य धरो, विपत्ति कट जाएगी।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

अधीरता का मतलब परिस्थिति के परिणाम को अनदेखा करना है।

शम्स तबरेज़ी
quote

धैर्य रखें और काम करते रहें। जब सही मौसम आएगा, तो पेड़ फूलेंगे और फिर फल देंगे।

अशदीन डॉक्टर
quote

सौंदर्य-सृष्टि करना ही असंयत कल्पना-वृत्ति का काम नहीं है।

रवींद्रनाथ टैगोर

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए