Font by Mehr Nastaliq Web

डर पर उद्धरण

डर या भय आदिम मानवीय

मनोवृत्ति है जो आशंका या अनिष्ट की संभावना से उत्पन्न होने वाला भाव है। सत्ता के लिए डर एक कारोबार है, तो आम अस्तित्व के लिए यह उत्तरजीविता के लिए एक प्रतिक्रिया भी हो सकती है। प्रस्तुत चयन में डर के विभिन्न भावों और प्रसंगों को प्रकट करती कविताओं का संकलन किया गया है।

quote

धर्म का मुख्य स्तंभ भय है।

प्रेमचंद
quote

धर्म भय से ऊपर उठने का उपाय है; क्योंकि धर्म जीवन को जोड़ने वाला सेतु है।

ओशो
quote

मनुष्य किसी भी चीज़ से उतना नहीं डरता जितना कि अज्ञात के स्पर्श से।

एलायस कनेटी
quote

मैंने दुखों, जीवन के ख़तरों और मृत्यु के बाद के जीवन के बारे में, सज़ा के बारे में… कम उम्र में ही जान लिया। इस सबकी उम्मीद गुनाहगार नर्क में करते हैं।

एडवर्ड मुंक
quote

जाओ, उड़ो, तैरो, कूदो, उतरो, पार करो, अज्ञात से प्रेम करो, अनिश्चित से प्रेम करो, जिसे अब तक नहीं देखा है—उससे प्रेम करो… किसी से भी प्रेम मत करो—तुम जिसके हो, तुम जिसके होगे—अपने आपको खुला छोड़ दो, पुराने झूठ को हटा दो, जो नहीं किया उसे करने की हिम्मत करो, वही करने में तुम्हें ख़ुशी मिलेगी… और प्रसन्न रहो, डर लगने पर वहाँ जाओ जहाँ जाने से डरते हो, आगे बढ़ो, ग़ोता लगाओ, तुम सही मार्ग पर हो।

एलेन सिक्सू
quote

पुरुष डरते हैं कि स्त्रियाँ उनकी हँसी उड़ाएँगी। स्त्रियाँ डरती हैं कि पुरुष उन्हें मार डालेंगे।

मार्गरेट एटवुड
quote

भय का राज्य पल भर में फैल जाता है।

स्वदेश दीपक
quote

डर और बेवक़ूफ़ी भरे अहंकार के चलते कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति को खोने दें जो आपके लिए मूल्यवान है।

हारुकी मुराकामी
quote

धर्म का जन्म अज्ञान और डर से हुआ—आदिम मनुष्य के प्रकृति और जगत के बारे में अज्ञान और डर से। फिर धर्म संस्थागत हुआ, राजसत्ता के साथ मिला, शोषण का जरिया बना।

हरिशंकर परसाई
quote

चित्त की मग्नता श्वास की धीमी गति पर निर्भर करती है। भय, काम, क्रोध आदि हानिकारक भावावेगों की अवस्थाओं में, श्वास अनिवार्य रूप से तेज़ या असमान गति से चलता है।

परमहंस योगानंद
quote

लोग केवल तभी झूठ बोलते हैं, जब कोई ऐसी चीज़ होती है जिसे खोने का उन्हें बहुत डर होता है।

ओरहान पामुक
quote

कामना, भय, लोभ अथवा जीवन-रक्षा के लिए भी धर्म का त्याग नहीं करना चाहिए। धर्म नित्य है जबकि सुख-दुःख अनित्य हैं, जीव नित्य है तथा बंधन का हेतु अनित्य है।

वेदव्यास
quote

डर की उपस्थिति को स्वीकार करना विफलता को जन्म देना है।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड
quote

जब हम अपनी असफलताओं को गंभीरता से नहीं लेना शुरू करते हैं, तो इसका मतलब है कि हम उनसे डरना बंद कर रहे हैं।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड
quote

भक्तिकाव्य में धर्म का जो रूप है; उसका आधार भय नहीं, प्रेम है। आशा तथा आस्था इस प्रेम के दो सहायक तत्त्व हैं।

मैनेजर पांडेय
quote

मनुष्य एक दूसरे के प्रति भयानक रूप से क्रूर हो सकते हैं।

मार्क ट्वेन
quote

मेरा यह विश्वास है कि अगर हम मनुष्य से डरना छोड़ दें और केवल ईश्वर के सत्य की ही शोध करें, तो हम सब ईश्वर के दूत बन सकते हैं।

महात्मा गांधी
quote

बूढ़ा हो जाने का डर इस बात से पैदा हुआ है कि मनुष्य अब वैसा जीवन नहीं जी रहा है, जैसा कि वह चाहता है।

सूज़न सॉन्‍टैग
quote

किसी ने मुझे कभी नहीं बताया कि दुःख बहुत कुछ डर की तरह महसूस होता है।

सी. एस. लुईस
quote

मेरा विश्वास करो, नीरस व्यक्ति उपनिवेशवादियों से अधिक भयानक हैं।

फ्रांत्ज़ फ़ैनन
quote

अपने अनुभव, भाषा और ज्ञान की गरिमा के बारे में कोई भय या शर्म मत रखो।

जैक केरुआक
quote

मैंने जितनी भी मुश्किलें झेली हैं, वे मुझे एक भयानक दर्द के लिए तैयार करने की दिशा में केवल पूर्वाभ्यास थीं।

ऐनी एरनॉ
quote

प्रेम जैसी निर्मम वस्तु क्या भय से बाँध कर रखी जा सकती है? वह तो पूरा विश्वास चाहती है, पूरी स्वाधीनता चाहती है, पूरी ज़िम्मेदारी चाहती है। उसके पल्लवित होने की शक्ति उसके अंदर है। उसे प्रकाश और क्षेत्र मिलना चाहिए। वह कोई दीवार नहीं है, जिस पर ऊपर से ईंटें रखी जाती है उसमें तो प्राण है, फैलने की असीम शक्ति है।

प्रेमचंद
quote

जैसे पके फलों को गिरने के अतिरिक्त कोई भय नहीं है, उसी प्रकार जिसने जन्म लिया है, उस मनुष्य को मृत्यु के अतिरिक्त कोई भय नहीं है।

वाल्मीकि
quote

मुझे यहाँ कोई डर नहीं है—इस दुनिया में—पेड़ों, मातम और बढ़ती चीज़ों की दुनिया में।

बेल हुक्स
quote

सारा जगत दंड से विवश होकर ही रास्ते पर रहता है क्योंकि स्वभावतः सर्वथा शुद्ध मनुष्य मिलना कठिन है। दंड के भय से डरा हुआ मनुष्य ही मर्यादा पालन में प्रवृत्त होता है।

वेदव्यास
quote

जब हम डर को छोड़ देते हैं, हम लोगों के क़रीब सकते हैं; हम पृथ्वी के क़रीब सकते हैं, हम उन सभी स्वर्गीय प्राणियों के क़रीब सकते हैं जो हमारे चारों ओर हैं।

बेल हुक्स
quote

भगवत्प्रेमियों को किसी इंद्रजाल से नहीं डरना चाहिए।

स्वामी विवेकानन्द
quote

साहस भय का प्रतिरोध है। साहस भय का होना नहीं है, बल्कि भय पर विजय प्राप्त करना है।

मार्क ट्वेन
  • संबंधित विषय : वीर
quote

तृष्णा, क्रोध और भय—इन तीनों वृत्तियों के नष्ट हो जाने पर प्रज्ञा स्थिर होती है।

विनोबा भावे
quote

जब आप उम्मीद और डर को ख़त्म कर देते हैं, तब आप मर जाते हैं।

हेर्टा म्युलर
quote

अगर आप डरते हैं तो संवेदनशीलता संभव नहीं है।

ब्रूस ली
quote

विवेक—विवेक दुनिया की सबसे भयानक चीज़ है।

हान कांग
quote

स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि चाहो सो करो, बल्कि इसका अर्थ है मुक्त हो जाना—जीवन के समस्त संघर्षों से, हमारी समस्याओं से, हमारी चिंताओं से, हमारे भय से, हमारे मनोवैज्ञानिक घावों से तथा उन समस्त द्वंद्वों से, जिन्हें हम हज़ारों वर्षों से सहन करते आए हैं।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

मृत्यु का भय जीवन के भय से उत्पन्न होता है। जो पूरी तरह से जीता है, वह किसी भी समय मरने के लिए तैयार है।

मार्क ट्वेन
quote

वीर और अभय बनो, मार्ग साफ़ हो जाएगा।

स्वामी विवेकानन्द
quote

वह सब कुछ जो आज मेरे पास है, डर और बीमारी के बग़ैर मैं उस सबमें निपुणता हासिल नहीं कर सकता था।

एडवर्ड मुंक
  • संबंधित विषय : रोग
quote

…पुराने मूल्य व्यर्थ और बचकाने भय ग़ायब हो गए।

फ्रांत्ज़ फ़ैनन
quote

जब हम मृत्यु और अँधेरे को देखते हैं, तो हम अज्ञात से डरते हैं और कोई बात नहीं है।

जे. के. रोलिंग
quote

स्मरण करो तुम साहसी हो, स्मरण करो तुम शक्ति के तनय हो, स्मरण करो तुम परमपिता की संतान हो। पहले साहसी बनो; अकपट बनो, तभी समझा जाएगा धर्मराज्य में प्रवेश करने का तुम्हारा अधिकार हुआ है।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

किसी पुरुष का सबसे गहरा डर यह होता है कि वह पर्याप्त अच्छा नहीं है, या वह अक्षम है।

जॉन ग्रे
quote

अगर एक कलाकार निडर है और कायर नहीं, तो यह या वह कुछ भी कर सकता है।

ऋत्विक घटक
quote

मानवता भय के साथ जीती आई है, वह भय का समाधान कभी नहीं कर पाई, कभी नहीं।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

यदि जीवन में कोई अप्रिय वस्तु है, तो वह वस्तुतः मृत्यु नहीं है—मृत्यु का भय है।

राहुल सांकृत्यायन
quote

आपको इतना डरने की ज़रूरत नहीं है। प्यार सिर्फ़ इस वजह से ख़त्म नहीं होता कि हम एक-दूसरे से मिलते नहीं हैं…

ग्राहम ग्रीन
quote

धन प्राप्ति के सभी उपाय मन का मोह बढ़ाने वाले हैं। कृपणता, दर्प, अभिमान, भय और उद्वेग-इन्हें विद्वानों ने देहधारियों के लिए धनजनित दुःख माना है।

वेदव्यास
  • संबंधित विषय : दुख
    और 1 अन्य
quote

विभ्रांत तथा भयभीत होकर ही हम दूसरों को हानि पहुँचाते हैं।

स्वामी विवेकानन्द
quote

बहुत ज़्यादा डर आपकी जान नहीं लेगा। बहुत कम डर निश्चय ही आपकी जान ले लेगा।

रुत्ख़ेर ब्रेख़्मान
quote

मैंने अपने दम पर शहर में घूमने का जोख़िम उठाया है। मैं पुस्तकालय के मानचित्रों, भूमिगत मानचित्रों, बस के मानचित्रों और नियमित मानचित्रों को देखती हूँ और उन्हें याद रखने की कोशिश करती हूँ। मुझे खो जाने का डर है; नहीं, मुझे किसी बालूपंक में डूबने की तरह शहर में डूबने से डर लगता है। मैं ऐसी चीज़ द्वारा सोखे जाने से डरती हूँ, जिससे मैं कभी नहीं बच सकती हूँ।

डेबोरा फ़ेल्डमैन
  • संबंधित विषय : शहर
quote

इससे आपको क्या फ़र्क़ पड़ता है कि आपको डराने वाली चीज़ असली है या नहीं?

टोनी मॉरिसन

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव 2026

रजिस्टर कीजिए