Font by Mehr Nastaliq Web

देह पर उद्धरण

देह, शरीर, तन या काया

जीव के समस्त अंगों की समष्टि है। शास्त्रों में देह को एक साधन की तरह देखा गया है, जिसे आत्मा के बराबर महत्त्व दिया गया है। आधुनिक विचारधाराओं, दासता-विरोधी मुहिमों, स्त्रीवादी आंदोलनों, दैहिक स्वतंत्रता की आवधारणा, कविता में स्वानुभूति के महत्त्व आदि के प्रसार के साथ देह अभिव्यक्ति के एक प्रमुख विषय के रूप में सामने है। इस चयन में प्रस्तुत है—देह के अवलंब से कही गई कविताओं का एक संकलन।

quote

भीतर के साथ बाहर का निश्चित विभाजन अगर बना रहे तो हमारा जीवन सुविहित, सुश्रृंखलित, सुसंपूर्ण हो जाता है, किंतु वही हमारे जीवन में नहीं हो पा रहा है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

पीड़ा जिस वजह से होती है वह एक दिन या एक वर्ष में नहीं बनती। देह हो या देश, उसकी पीड़ा पैदा होने और पकने में लंबा समय लेती है। पीड़ा एक सिलसिले का नाम है।

कृष्ण कुमार
quote

शरीर एक बदलता हुआ प्रवाह है और मन भी। उन्हें जो किनारे समझ लेते है, वे डूब जाते है।

ओशो
quote

मुझे लगता है कि व्यक्ति ईश्वर से आता है और ईश्वर के पास वापस जाता है, क्योंकि शरीर की कल्पना की जाती है और जन्म होता है, यह बढ़ता है और घटता है, यह मर जाता है और ग़ायब हो जाता है; लेकिन जीवात्मा शरीर और आत्मा का मेल है, जिस तरह एक अच्छी तस्वीर में आकार और विचार का अदृश्य संगम होता है।

यून फ़ुस्से
quote

कभी-कभी लगता है कि हमारा यह शरीर मानो नदी किनारे का एक गाँव है। ज्यों-ज्यों नदी आगे बढ़ती है, एक के बाद एक गाँव आते जाते हैं। उसी तरह अनेक देहों में से होती हुई जीवन-नदी आगे बढती जाती है। अंत में नदी समुद्र में मिल जाती है, आत्मा परमात्मा में मिल जाती है।

अमृतलाल वेगड़
quote

शरीर अंततः अवास्तविक है।

रघुवीर चौधरी
quote

साधारण सही दिमाग़ वाले व्यक्तियों में भी वैयक्तिक महक; यौन-आकर्षण तथा विकर्षण का बहुत बड़ा भाग अदा करती है, इसी को कभी-कभी गंध-प्रधानतावाद कहा जाता है।

हेवलॉक एलिस
quote

अगर हम 'अस्वस्थता के संकुचन' के बिना जीवनकाल बढ़ा देंगे, तो इससे हमारी मौजूदा समस्याएँ और बढ़ जाएँगी, लेकिन अगर शोधकर्ता उम्र बढ़ने को मात देने और अस्वस्थता के संकुचन में सफल रहते हैं, तो हम यह दृश्य देख सकते हैं कि लोग आमतौर पर सौ साल से ऊपर भी स्वस्थ जीवन जी रहे हैं और संभवतः उम्र की लगभग एक सौ बीस साल की प्राकृतिक सीमा के पास पहुँच रहे हैं।

वेंकी रामकृष्णन
quote

हे मेरे शरीर, मुझे ऐसा आदमी बनाओ जो हमेशा सवाल करता रहे!

फ्रांत्ज़ फ़ैनन
quote

शरीर से रोगग्रस्त होते हुए भी आध्यात्मिक दृष्टि से वह पूर्ण स्वस्थ होता है; भौतिक दृष्टि से ग़रीब होते हुए भी आध्यात्मिक दृष्टि से वह पूर्ण संपन्न होता है।

महात्मा गांधी
quote

शरीर कोई चीज़ नहीं, बल्कि एक स्थिति है : यह दुनिया पर हमारी पकड़ है और हमारी योजना की रूपरेखा है।

सिमोन द बोउवार
quote

आत्मा जिस शरीर को आश्रम बनाकर रहती है, उसी शरीर को उसे त्यागना पड़ता है। कारण, आत्मा शरीर से बहुत बड़ी है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

रसिक व्यक्ति को आकस्मिक रूप से, या अन्यथा देर-सवेर में यह मालूम हो ही जाता है कि सबसे अतरंग संबंध में अधिकांश लोगों के लिए महक या गंध, बहुत भारी महत्व रखती है।

हेवलॉक एलिस
quote

आत्मा से संयुक्त एवं मन से अधिष्ठित श्रोत्र, त्वचा, चक्षु, जिह्वा, घ्राण आदि पाँच ज्ञानेंद्रियों की अपने-अपने विषयों में जो अनुकूल प्रवृत्ति है—वही 'काम' है।

वात्स्यायन
quote

देह श्रम करती है, सुख भोगती है तो दुःख भी भोगती है। देह में अदेह भी है—मनुष्य की अमूर्त जिज्ञासा, द्वंद्व, संघर्ष, सपने, जाने कितना कुछ। इन्हीं से मिलकर मनुष्य का एक समूचा और वास्तविक संसार बनता है। जब तक मनुष्य की यौन-भाषा इस समूचेपन में स्थित नहीं की जाती, तब तक वह अश्लील भाषा ही है।

ललित कार्तिकेय
quote

शरीर के संस्कार हेतु नागरक को प्रतिदिन स्नान करना चाहिए, दूसरे दिन तेल-मालिश करनी चाहिए, तीसरे दिन साबुन लगाना चाहिए और चौथे दिन दाढ़ी-मूँछ के बाल और पाँचवें या दसवें दिन गुप्त अंगों के बाल बनवाने चाहिए। निरंतर कपड़ों से ढकी काँखों के पसीने को पोंछना चाहिए।

वात्स्यायन
quote

मन की अस्थिरता के कारण शरीर भी पूरी तरह अस्थिर हो जाता है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

एक-दूसरे के लिए आत्मिक आकुलता की दैहिक अभिव्यक्ति, संभवतः संसार का पवित्रतम दृश्य निर्मित कर सकती है।

ललित कार्तिकेय
quote

जो वस्तु है, उसका अभाव कभी नहीं होता। विद्यमान जीव का अभाव नहीं हो सकता। देह भस्म हो जाता है, जीव नहीं।

दयानंद सरस्वती
quote

स्वभाव से ही मनुष्य का मन बाहर की ओर प्रवृत्त होता है, मानो वह इंद्रियों के द्वारा शरीर के बाहर झाँकना चाहता हो।

स्वामी विवेकानन्द
quote

बूढ़ा होता शरीर इतने अधिक तरीक़ों से बदलता है कि यह पता लगाना मुश्किल है कि उम्र किन कारणों से बढ़ रही है, और कौन-से केवल इसका परिणाम हैं; लेकिन वैज्ञानिकों ने उम्र बढ़ने के कुछ लक्षणों पर ध्यान केंद्रित किया है। इनमें तीन ख़ास गुण होने चाहिए : पहला, यह बूढ़े होते हुए शरीर में ज़रूर हो; दूसरा इस लक्षण की ज़्यादा मात्रा से बूढ़े होने की गति बढ़नी चाहिए; और तीसरा इसकी मात्रा कम करने या पूरी तरह रोक देने से बूढ़ा होने की दर घट जानी चाहिए।

वेंकी रामकृष्णन
quote

शरीर अंततः अवास्तविक है।

रघुनाथ चौधरी
quote

जो नृत्य केवल दैहिक, यौन से निकला नृत्य है—वह मनुष्यों का नृत्य नहीं।

ललित कार्तिकेय
quote

वही शरीर है, वही रूप है, वही हृदय है; पर छिन गया अधिकार और मनुष्य का मान-दंड ऐश्वर्य। अब तुलना में सबसे छोटी हूँ। जीवन लज्जा की रंगभूमि बन रहा है।

जयशंकर प्रसाद
quote

देह है तो यौन-भाषा भी होगी और उसके होने भर से कविता अश्लील होती है, चित्र, नृत्य। लेकिन वह देह का एक कर्मभर है, कुल कर्म नहीं। देह के अन्य कर्म भी हैं, और जहाँ यौन इन सब की सक्रिय संगति में घटित नहीं हो रहा, वहाँ यह निस्संदेह अश्लील है।

ललित कार्तिकेय
quote

शरीर के महत्व को, अपने देश के महत्व को समझने के लिए बीमार होना बेहद ज़रूरी बात है।

राजकमल चौधरी
quote

हमारे शरीर की ज़्यादातर कोशिकाएँ, हमारे मरने से पहले कई बार मरती हैं और उनकी जगह नई कोशिकाएँ जाती हैं।

वेंकी रामकृष्णन
quote

भगवती महामाया का निद्रा-रूप बड़ा शामक होता है। वह शरीर और मन की थकान पर सुधालेप करता है। वह जीवनी शक्ति को सहलावा देता है और प्राणों को नए सिरे से ताज़गी देता है।

हजारीप्रसाद द्विवेदी
quote

जिन्होंने अपनी देह को देशसेवा में ही जीर्ण कर दिया, वे देहपात होने पर जन-मन से विस्मृत नहीं हो सकते, कभी नहीं मर सकते।

महात्मा गांधी
quote

शरीर के अस्वस्थ होने पर मन भी अस्वस्थ हो जाता है, शरीर स्वस्थ रहने पर मन भी स्वस्थ और तेजस्वी रहता है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

दाँतों का सम होना, अधिक चिकना होना, रंगों को ग्रहण करने वाला, समान का होना ,सटा हुआ होना, अग्रभाग में तीक्ष्ण होना—ये दाँतों के गुण हैं।

वात्स्यायन
quote

कर्तव्य तो एक व्यर्थ की बकवास है। मैं मुक्त हूँ—मेरे सारे बंधन कट चुके हैं। यह शरीर कहीं भी रहे या रहे, इसकी मुझे क्या परवाह।

स्वामी विवेकानन्द
quote

भारतीय चिंतन में शरीर का अंत जीवन का अंत नहीं है, जीवन के पराभौतिक आयाम भी हैं? जीव का चेतन-स्वरूप केवल अपना भौतिक रूप बदलता रहता है।

कुँवर नारायण
quote

हमारे बीच एक बहुत बड़े विभाजन के लिए स्थान है, वह है अंदर और बाहर का विभाजन।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

शरीर के मरने की प्रक्रिया पूरी बारीकी के साथ देखी जा सकती है। बल्कि यह प्रक्रिया पहले से ही सर्वविदित है। इसे क्लीनिक (कक्ष) में विस्तार से देखा जा सकता है। कहीं भी ऐसा साक्ष्य नहीं मिलता है, जिससे जाना जा सके कि इस प्रक्रिया के किसी स्तर पर सूक्ष्म शरीर स्थूल शरीर को छोड़कर निकल जाता हो, जो जीवन भर के अनुभव और याददाश्त अपने में संजोए हो। क्योंकि यह सूक्ष्म शरीर चाहे जितना भी सूक्ष्म क्यों हो, भौतिक और रासायनिक गुणों से युक्त होगा और वह विज्ञान की निगाह से बच नहीं सकता।

एम. एन. राय
quote

जीन में मौजूद सबसे महत्त्वपूर्ण जानकारी में से एक यह है कि प्रोटीन का निर्माण कैसे किया जाता है। आमतौर पर हम प्रोटीन को केवल अपने खाने के ज़रूरी हिस्से के रूप में देखते हैं, और जानते हैं कि माँसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए यह उपयोगी है। वास्तव में हमारे शरीर में हज़ारों तरह के प्रोटीन होते है। वे शरीर को आकार और ताक़त ही नहीं देते, बल्कि उनमें जीवन के लिए ज़रूरी कई रासायनिक प्रक्रियाएँ भी होती हैं। वे कोशिका के भीतर और बाहर, अणुओं के बहाव को नियंत्रित करते हैं।

वेंकी रामकृष्णन
quote

जब शरीर के किसी अंग पर नाख़ून से छोटी रेखा ख़ींची जाए, तो उसे 'रेखा' नामक नखक्षत कहते हैं।

वात्स्यायन
quote

जिसका शरीर होता है, वह सर्वव्यापी नहीं हो सकता।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

शरीर तट है, मन है। उन दोनों के पीछे जो चैतन्य है, साक्षी है, द्रष्टा है, वह अपरिवर्तित नित्य बोध मात्र ही वास्तविक तट है। जो अपनी नौका की उस तट से बाँधते है, वे अमृत को उपलब्ध होते है।

ओशो
quote

जब मन शरीर के भीतर या उसके बाहर किसी वस्तु के साथ संलग्न होता है और कुछ समय तक उसी तरह रहता है, तो उसे धारणा कहते हैं।

स्वामी विवेकानन्द
quote

यदि श्वास-प्रश्वास की गति लयबद्ध या नियमित की जाए, तो शरीर के सारे परमाणु एक ही दिशा में गतिशील होने का प्रयत्न करेंगे।

स्वामी विवेकानन्द
quote

यौन-मिलन स्वयं एक बड़ी हद तक विशेष ढंग की चार्मिक प्रतिक्रिया है।

हेवलॉक एलिस
quote

प्रत्येक कोशिका में हमेशा व्यक्त रहने वाले जीव होते हैं, क्योंकि हर कोशिका को उनकी ज़रूरत होती है।

वेंकी रामकृष्णन
quote

अँग्रेज़ी अनुवाद में प्राण शब्द का अर्थ किया गया है श्वास। इससे तुम्हें सहज ही संदेह हो सकता है कि श्वास से संपूर्ण शरीर को कैसे पूरा किया जाए। वास्तव में यह अनुवादक का दोष है। देह के सारे अंगों को प्राण अर्थात् इस जीवनीशक्ति द्वारा भरा जा सकता है, और जब तुम इसमें सफल होंगे, तो संपूर्ण शरीर तुम्हारे वश में हो जाएगा; देह की समस्त व्याधियाँ, सारे दुःख तुम्हारी इच्छा के अधीन हो जाएँगे।

स्वामी विवेकानन्द
quote

खाओ, पिओ, जागो, बैठो अथवा खड़े रहे, पर दिन में एक बार भी यह सोच लो कि इस शरीर का नाश निश्चय है।

अप्पय दीक्षित
quote

ज्योंही मैं अपने को एक क्षुद्र देह समझ बैठता हूँ, त्योंही मैं संसार के अन्यान्य शरीरों के सुख-दुःख की कोई परवाह करते हुए, अपने शरीर की रक्षा में उसे सुंदर बनाने के प्रयत्न में लग जाता हूँ।

स्वामी विवेकानन्द
quote

दाँतों का छोटा-बड़ा होना, पंक्ति से उभरा हुआ होना, रूख़ापन, विषम होना, घिसे हुए और मोटे-मोटे तथा बिखरे हुए होना—ये दोषयुक्त दाँत के लक्षण हैं।

वात्स्यायन
quote

इस सुंदरी का शरीर मनोहर है, वाणी रम्य है तथा चरण-निक्षेप अलौकिक है।

बाणभट्ट
quote

शरीर परिवर्तनों की एक श्रृंखला का नाम है। जैसे नदी में जल के द्रव्यमान हर क्षण आपके सामने बदलते रहते हैं और नए द्रव्यमान आते रहते हैं; फिर भी लगभग वैसा ही रूप धारण करते हैं, वैसे ही शरीर के साथ भी होता है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

मेरा शरीर जलकर अवश्य राख होगा और वृक्षों में खाद के रूप में उपयोगी होगा। जब उस वृक्ष की लकड़ी लेकर बढ़ई अपने कौशल से प्रभु के लिए पादुका बनाएगा, उस समय भी (उसमें स्थित) मुझे प्रभु की पद-सेवा का सौभाग्य मिलेगा ही।

गंगाधर मेहेर

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए