Font by Mehr Nastaliq Web

घर पर उद्धरण

महज़ चहारदीवारी को ही

घर नहीं कहते हैं। दरअस्ल, घर एक ‘इमोशन’ (भाव) है। यहाँ प्रस्तुत है—इस जज़्बे से जुड़ी हिंदी कविताओं का सबसे बड़ा चयन।

quote

जब कोई अतिथि घर पर आता है तो मैं उससे कह देता हूँ, "यह तुम्हारा ही घर है"।

केशवसुत
quote

स्त्री ही व्यक्ति को बनाती है, घर को—कुटुंब को बनाती है, जाति और देश को भी।

जैनेंद्र कुमार
quote

आदर्श अतिथि होने के लिए, घर पर ही रहो।

एडगर वॉटसन होवे
quote

सच्ची मित्रता के नियम इस सूत्र में अभिव्यक्त हैं- आने वाले अतिथि का स्वागत करो और जाने वाले अतिथि को जल्दी विदा करो।

अलेक्ज़ेंडर पोप
quote

स्त्री के लिए एक दुर्वह बंधन घर में है और उससे असह्य दूसरा बाहर—यह मानना असत्य ही नहीं, अपने प्रति तथा समाज के प्रति अन्याय भी होगा।

महादेवी वर्मा
quote

नगर, पत्तन, बड़े ग्रामों में जहाँ पर सज्जनों की बस्ती हो, सज्जन पुरुषों का सहवास हो, जहाँ पर जीविका के साधन सुलभ हों, जीवनोपयोगी सभी साधन सरलता से मिल जाएँ और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हो—उस स्थान पर नागरक को अपना निवासस्थान बनाना चाहिए।

वात्स्यायन
quote

नागरक को चाहिए कि नगर, राजधानी तथा गाँव में उस स्थान पर मकान बनवाए, जहाँ पर जलाशय हों। मकान के चयन में नागरक को इसका ध्यान रखना चाहिए कि नदी, सरोवर आदि के किनारे वृक्ष, वाटिका, उद्यान से सुशोभित भवन होना चाहिए। नागरक के घर में दो खंड होने चाहिए—एक अंतःप्रकोष्ठ, दूसरा बहिःप्रकोष्ठ।

वात्स्यायन
quote

कितनी ही बार मैं घर के बारे में सोचते हुए, बारिश में किसी अजनबी छत पर सो चुका हूँ।

विलियम फॉकनर
quote

शायद घर कोई जगह नहीं है, बल्कि अपरिवर्तनीय स्थिति है।

जेम्स बाल्डविन
quote

आपके पास तब तक कोई घर नहीं है, जब तक आप उसे छोड़ नहीं देते हैं और फिर जब आप उसे छोड़ देते हैं, तो आप कभी वापस नहीं जा सकते हैं।

जेम्स बाल्डविन
quote

कोशिश करो कि कभी अपने घर के बाहर शराब के नशे में धुत्त मिलो।

जैक केरुआक
quote

घर-गृहस्थी के प्रति धार्मिक कट्टरता जैसा जुड़ाव, दरअसल बाहरी दुनिया के प्रति शत्रुता का ही दूसरा नाम है—और अनजाने में ही इससे बाहरी दुनिया के नुक़सान के साथ-साथ, घर-गृहस्थी का और उन उद्देश्यों का—जिनके लिए हम जी रहे होते हैं—नुक़सान होने लगता है।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

स्त्रियाँ घर की लक्ष्मी कही गई हैं। ये अत्यंत सौभाग्यशालिनी, आदर के योग्य, पवित्र तथा घर की शोभा हैं, अत: उनकी विशेष रूप से रक्षा करनी चाहिए।

वेदव्यास
quote

महान् लक्ष्य को लेकर चलने वाले पुत्र को, दुराग्रही पिता की कोई परवाह नहीं करनी चाहिए और सब छोड़कर घर से भाग जाना चाहिए।

राहुल सांकृत्यायन
quote

मरना सुखद तो नहीं, फिर भी अपने घर में कुटुंबियों के बीच मरना सुखद होता है।

अमृतलाल वेगड़
quote

घर की दीवारों में स्त्री को मर्यादित रखना किस काम का? वास्तविक मर्यादा तो उसका सतीत्व ही है।

तिरुवल्लुवर
quote

मेरा घर भी वहीं है जहाँ पीड़ा का निवास है। जहाँ-जहाँ दुःख विद्यमान है वहाँ-वहाँ मैं विचरता हूँ।

किशनचंद 'बेवस'
quote

नई जगह में; यहाँ तक कि अच्छे से अच्छे अस्पताल में भी, कोई मरना नहीं चाहता। जन्म चाहे अस्पताल में हो, लेकिन मृत्यु घर में हो।

अमृतलाल वेगड़
quote

पुरुषों को देखकर उसके पास धरोहर रखी जाती है, घरों को देखकर नहीं।

शूद्रक
quote

प्राय: लोगों के लिए समय एक किराये का घर है।

हुआन रामोन हिमेनेज़
  • संबंधित विषय : समय
quote

साहसिक काम तब शुरू होता है, जब मैं अपने घर से बाहर निकलती हूँ।

ग्लोरिया स्टाइनम
quote

सुनो, पड़ोस के मकान में एक बेहतर सृष्टि का नर्क है, चलो चलें।

ई. ई. कमिंग्स
quote

मानवीय-कला का शैशव मनुष्य के घर और बाहर के ज़रूरी काम करते हुए बीता है।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

पुरुष क्यों अपने घर की स्त्रियों को गुड़िया बनाते हैं?

महात्मा गांधी
quote

मुझे कई बार लगता है कि पेड़ शायद आदमी का पहला घर है।

केदारनाथ सिंह
  • संबंधित विषय : पेड़
quote

अकेला दूसरे के घर में प्रवेश करे, द्वितीय आदमी से मंत्रणा करे, बहुत आदमी लेकर युद्ध करे, यही शास्त्र का निर्णय है।

भास
quote

हर कोई जब छाती में बहुत से सपने और माथे में बहुत से ख़याल डाल कर घर से ज़िंदगी ख़रीदने निकलता है, और ज़िंदगी के बाज़ार में ज़िंदगी की क़ीमत सुनता है, तो उसकी छाती में खनकते सब सिक्के बेकार हो जाते हैं।

अमृता प्रीतम
quote

मैंने अपनी कविता में लिखा है 'मैं अब घर जाना चाहता हूँ', लेकिन घर लौटना नामुकिन है; क्योंकि घर कहीं नहीं है।

श्रीकांत वर्मा
quote

गृहस्थाश्रम में कोई कर्मयोग द्वारा परलोक में सिद्धि बताते हैं। दूसरे लोग कर्म का त्याग कर ज्ञान द्वारा सिद्धि का प्रतिपादन करते हैं। विद्वान पुरुष भी इस जगत् में भक्ष्य पदार्थों का भोजन किए बिना तृप्त नहीं हो सकता, अतएव विद्वान ब्राह्मण के लिए भी क्षुधा-निवृत्ति के लिए भोजन करने का विधान है।

वेदव्यास
quote

आधुनिक भारत का विकास; घरों के ख़ाली हो जाने की, परिवार के सिकुड़कर सूख जाने की कहानी है।

कृष्ण कुमार
quote

घर में माता-पिता और बच्चे का संबंध, प्रायः चारों ओर की सामाजिक संरचना की वस्तुपरक सांस्कृतिक परिस्थितियों को प्रतिबिंबित करता है।

पॉलो फ़्रेरा
quote

घर गृहस्थी का मूल उद्देश्य ही आतिथ्य परोपकार है।

तिरुवल्लुवर
quote

घरों के भीतर अंधकार है, धर्म के नाम पर ढोंग की पूजा है, और शील तथा आचार के नाम पर रूढ़ियों की।

जयशंकर प्रसाद
quote

धन और ईश्वर में बनती नहीं। ग़रीब के घर में ही प्रभु निवास करते हैं।

महात्मा गांधी
quote

ब्रह्मांड एक क़ैद है जिस से कोई बाहर नहीं जा सकता। उम्मीद, जो मृत्युशैय्या पर पुनर्जीवित होती लगती है, तुरंत नकार दी जाती है। इसके बावजूद उम्मीद का अटूट धागा बना रहता है।

पीएत्रो चिताती
quote

घर को तोड़कर बाहर निकलने की आकांक्षा का जैसा सहज, स्वाभाविक और मार्मिक चित्रण सूरदास के यहाँ है, वह अन्यत्र दुर्लभ है।

विश्वनाथ त्रिपाठी
quote

जिसके घर माता अथवा प्रियवादिनी पत्नी नहीं है, उसे वन में चला जाना चाहिए क्योंकि उसके लिए जैसा वन, वैसा ही घर।

विष्णु शर्मा
quote

देशभक्त व्यक्ति सदैव यही डींग मारता है कि हम चाहें कहीं चले जाए पर सर्वोत्तम देश तो मेरा स्वदेश ही है।

ओलिवर गोल्डस्मिथ
quote

असुरों के गृह में जाने से लक्ष्मी धर्षिता नहीं होती। चरित्रहीनों के बीच वास करने से सरस्वती कलंकित नहीं होती।

हजारीप्रसाद द्विवेदी
quote

घर के पैसे के बल पर प्रथम या दूसरी श्रेणी का घुमक्कड़ नहीं बना जा सकता। घुमक्कड़ को जेब पर नहीं, अपनी बुद्धि, बाहु और साहस का भरोसा रखना चाहिए।

राहुल सांकृत्यायन
quote

यह रणभूमि वैर का आवास है, वीरता की कसौटी है, मान और प्रतिष्ठा का घर है, युद्धों में अप्सराओं की स्वयंवर सभा है, नरों की वीरता की प्रतिष्ठा है, राजाओं की अंतकाल में सोने योग्य वीरशय्या है, प्राणों का अग्निहोत्र नामक यज्ञ है, राजाओं के स्वर्गलोक जाने के लिए सेतु है—ऐसे 'रण' नामक आश्रम में हम आए हुए हैं।

भास
quote

(मृत्यु में) मेरा घर नष्ट होता है, मैं नहीं।

श्री अरविंद
quote

…अपने डरावने एहसास को ताज़ा करने के लिए समय-समय पर घर जाना चाहिए।

कार्सन मैक्कुलर्स
quote

किसी के घर का अन्न या तो प्रेम के कारण खाया जाता है या आपत्ति में पड़ने पर। राजन्! तुम प्रेम नहीं रखते और हम किसी आपत्ति में नहीं पड़े हैं।

वेदव्यास
quote

घर बदसूरत होते हैं—नक़ल की नक़ल।

मारियो वार्गास ल्योसा
quote

युद्ध इसी मेज़ पर शुरू हुए हैं और समाप्त भी यह आतंक की परछाईं से छिपने की सटीक जगह है। एक भयावह जीत का जश्न मनाने की जगह भी।

जॉय हार्जो
quote

अपने घर के अंधकार में दूसरे का प्रकाश असह्य हो उठता है।

लक्ष्मीनारायण मिश्र
quote

परंतु कभी-कभी ऐसा लगता है कि जाने यहाँ कितने युगों से हूँ। कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि यह मेरा अपना घर है; कारागार से बाहर की बात तो स्वप्नवत् प्रतीत होती है। ऐसा जान पड़ता है कि इस जगत में यदि कुछ सत्य है तो केवल लोहे की सलाखें, गारद और जेल की पत्थर की दीवारें। वास्तव में यह भी अपने किस्म का एक राज्य है। कभी-कभी सोचता हूँ कि जिसने जेल नहीं देखी, उसने जगत में कुछ नहीं देखा।

सुभाष चंद्र बोस
quote

घर का वातावरण स्कूल में भी जारी रहता है, जहाँ छात्रों को जल्दी ही पता चल जाता है (जैसे घर में पता चल जाता है) कि तनिक-सा भी संतोष प्राप्त करने के लिए, उन्हें ऊपर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार स्वयं को अनुकूलित करना पड़ेगा। उनमें से एक निर्देश यह होता है कि सोचो मत।

पॉलो फ़्रेरा
quote

धन घर रह जाता है तथा बांधव श्मशान में छूट जाते हैं। आत्मा के प्रयाण काल में पाप तथा पुण्य ही जीवात्मा के साथ जाते हैं।

सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए