Font by Mehr Nastaliq Web

अकेलापन पर उद्धरण

‘अकेलापन’ अँग्रेज़ी भाषा

के शब्द ‘लोनलीनेस’ और ‘सॉलीट्यूड’ दोनों के अभिप्राय को प्रकट करता है। यह ‘लोनलीनेस’ के अभिप्राय में मन की एकांतिक नकारात्मक मनोदशा और ‘सॉलीट्यूड’ के अभिप्राय में मन की एकांतिक आध्यात्मिक मनोदशा को प्रकट करता है। दोनों मनोदशाएँ काव्य और कला-सृजन की उत्प्रेरक मानी जाती हैं।

quote

मुझे जितना अकेला होना चाहिए था, मैं उससे कहीं ज़्यादा अकेली थी; प्यार करने वाली या आधा प्यार करने वाली स्त्री होने के नाते।

एडना ओ’ब्रायन
quote

मनुष्य अकेला नहीं है, वह समग्र से जुड़ा हुआ है, अनेकों पर उसकी निर्भरता अपरिहार्य है।

रघुवीर चौधरी
quote

मुझे अपनी कल्पना को साकार करने के लिए अकेलेपन के दर्द की ज़रूरत है।

ओरहान पामुक
quote

सपनों का एक समय में एक ही मालिक होता है। इसलिए सपने देखने वाले अकेले होते हैं।

विलियम फॉकनर
quote

सामाजिक रूप से अलग-थलग रहना और अकेलापन; वैसे तो सभी लोगों के कल्याण के लिए हानिकारक है, लेकिन बुज़ुर्गों पर विशेष रूप से असर डालता है।

वेंकी रामकृष्णन
quote

मैं अकेले मन ही मन कुढ़ती रहती हूँ।

अज़र नफ़ीसी
quote

मुक्ति अकेले में अकेले की नहीं हो सकती। मुक्ति अकेले में अकेले को नहीं मिलती।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

जो गृहिणियाँ अपने पति को अख़बार के पीछे से घूर रही होती हैं, या बिस्तर पर उनकी साँसों को सुन रही होती हैं, वे किराए के कमरे में रहने वाली अविवाहिता से भी ज़्यादा अकेली हैं।

जेर्मेन ग्रीयर
quote

चरित्र की प्रशंसा कठोर, अमानवीय अकेलेपन में करो।

जैक केरुआक
quote

अलगाव और अकेलापन—अवसाद और निराशा के मुख्य कारण हैं।

बेल हुक्स
quote

प्रेम अकेले होने का एक ढंग है।

श्रीकांत वर्मा
quote

दिन के पूर्व भाग में जो जीवित सूर्य दिखाई देता है, उसके अंतिम भाग में वही अंगारों का पुंजमात्र रह जाता है, जिसे लाखों श्रेष्ठ व्यक्ति प्रणाम करते हैं, वही स्वामी असमय में अकेला ही मर जाता है।

स्वयंभू
quote

अकेलापन ऐसा अम्ल बन जाता है जो आपको खा जाता है।

हारुकी मुराकामी
quote

मैंने गंदगी में और उपेक्षित होकर अकेले रहने के लिए तड़प विकसित की।

हेर्टा म्युलर
quote

सबसे बुरा अकेलापन ख़ुद के साथ सहज नहीं होना है।

मार्क ट्वेन
quote

आदमी का मन कभी-कभी 'अकेलेपन' का अनुभव भले करे, लेकिन अपनी शारीरिक उपस्थिति में कोई चीज़ कभी 'अकेली' नहीं होती।

प्रयाग शुक्ल
quote

अपनी मुक्ति के रास्ते अकेले में नहीं मिलते।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

एकांत में आपको वही मिलता है जो आप उस तक ले जाते हैं।

हुआन रामोन हिमेनेज़
quote

हर कोई अकेला स्वयं की ओर बढ़ रहा है।

नदीन गोर्डिमर
quote

हिंदी अगर एक छोटी-सी भाषा होती, लोग उसे प्रेम और मनुष्यता के साथ बरतते तो उसका लेखक इतना अकेला नहीं होता।

मंगलेश डबराल
quote

अकेला दूसरे के घर में प्रवेश करे, द्वितीय आदमी से मंत्रणा करे, बहुत आदमी लेकर युद्ध करे, यही शास्त्र का निर्णय है।

भास
quote

मैं अकेलापन चुनता नहीं हूँ, केवल स्वीकार करता हूँ।

अज्ञेय
quote

अकेला व्यक्ति यदि सर्वज्ञ भी हो तो भी उसके निर्णय में दोष हो ही सकता है।

कालिदास
quote

हमारे जैसे लोगों को एकांत विध्वंसशील (नश्वर) इस शरीर के प्रति मोह नहीं होता।

कालिदास
  • संबंधित विषय : देह
quote

अकेलेपन में भी कुछ है जो नितांत आकर्षक है, सर्वथा सुखकर है लेकिन अफ़सोस कि उसे पा सकना अकेले के बस का नहीं।

मनोहर श्याम जोशी
quote

दुःख-दर्द, निःसंगता और अकेलापन, ये जीनियस के भाग्य में होते हैं, क्योंकि काल के वह विरुद्ध सोचता है। जीनियस मानता है कि राजमत और लोकमत, दोनों त्रासक हो सकते हैं।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

आप अपना गाँव छोड़िए, हज़ारों गाँव स्वागत के लिए तत्पर मिलेंगे। एक मित्र और बंधु की जगह हज़ारों बंधुबांधव आपके आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आप एकाकी नहीं हैं।

राहुल सांकृत्यायन
quote

अकेलापन साहित्य में व्यक्ति की मानसिक मरम्मत करता है।

लीलाधर जगूड़ी
quote

परिश्रम और प्रतिभा आप-ही-आप आदमी को अकेला बना देती है।

राजकमल चौधरी
quote

कृपया सदैव मुझे प्रेमपूर्वक पत्र लिखिए क्योंकि मैं 'मित्रविहीन निर्जन प्रदेश' में हूँ, अकेला हूँ और जो मुझसे प्रेम करते हैं, उनके पत्र मुझे वरदान तुल्य हैं।

लाला हरदयाल
quote

अकेले व्यक्ति के लिए बात करने को चंद्रमा एक मित्र है।

कार्ल सैंडबर्ग
quote

यह भी हास्यास्पद था कि कोई व्यक्ति भीड़ भरे घर में कितना अकेला हो सकता है।

कार्सन मैक्कुलर्स
quote

मुझे लगता है कि हम लोगों में अंतर देखते हैं, क्योंकि इससे हम कम अकेले होते हैं।

कार्सन मैक्कुलर्स
quote

एक अकेली छवि वैभव नहीं है।

गर्ट्रूड स्टाइन
quote

निःसंग मनीषी का अकेलापन उस व्यक्ति का अकेलापन है जिसे ईश्वर में विश्वास नहीं है। धर्म में जिसकी आस्था नहीं है और सभ्यता के सभी मूल्यों को जो शंका की दृष्टि से देखता है।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

मैं अकेला रहूँगा, क्योंकि मैं बँधना चाहता हूँ। बाँधना चाहता हूँ। स्नेह का बंधन ही मेरे लिए हो, क्योंकि वह बाँधकर भी खोलता है।

जैनेंद्र कुमार
quote

असफलता के एकाकीपन से बड़ा एकाकीपन नहीं है। असफलता अपने ही घर में अपरिचित होती है।

एरिक हॉफ़र
  • संबंधित विषय : घर
quote

किसी एक व्यक्ति से उसके एकांत में कोई ईमानदार बात सुनने की आशा भी करो तो अकेला नहीं मिलता है।

रघुवीर सहाय
quote

रिक्तता में एक स्वाद है। यह सिर्फ़ लत लग जाने की बात है।

कुबेरनाथ राय
quote

एक बार जब आप किसी दूसरे के साथ रह लेते हैं, तो अकेले रहना एक बड़ी यातना होती है।

कार्सन मैक्कुलर्स
quote

अकेले मत रहो, सुस्त मत रहो।

रॉबर्ट बर्टन
quote

अकेलापन अकेला होना नहीं, बल्कि ग़लत लोगों से घिरा होना है।

साइमन गिलहम
quote

एकांगीपन का मतलब है समस्याओं को सर्वांगीण रूप से देखना।

माओ ज़ेडॉन्ग
quote

सबसे बढ़कर आत्मा की खोज यह अहसास है, कि हम अकेले हैं।

ओक्ताविओ पाज़

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए