Font by Mehr Nastaliq Web

प्रकाश पर उद्धरण

प्रकाश का संबंध हमारे

दृश्य संसार से है। प्रकाश अंधकार के प्रतिरोध की प्रतीति भी है। इस चयन में प्रकाश एवं उसके विभिन्न शब्द और अर्थ पर्यायों के साथ अभिव्यक्त कविताओं का संकलन किया गया है।

quote

ईश्वर जीवन है, सत्य है, प्रकाश है। वह प्रेम है, वह सर्वोच्च शिव है—शुभ है।

महात्मा गांधी
quote

मुल्ला और मशालची दोनों एक ही मत के हैं। औरों को तो ये प्रकाश देते हैं और स्वयं अंधकार में फँसे रहते हैं।

बुल्ले शाह
quote

शब्दों के ब्रह्मांड में सोलह-सोलह सूर्य प्रज्वलित रहे हैं। वहाँ कुछ भी बाधित नहीं है, सब कुछ पूर्ण है, प्रचुर है।

रघुवीर चौधरी
quote

भाषा की कितनी दयनीय दरिद्रता है! सितारों की तुलना हीरे से करना!

गुस्ताव फ़्लॉबेयर
quote

मृत्यु के बीच जीवन अस्तित्व बना रहता है, असत्य के बीच सत्य टिका रहता है और अंधकार के बीच प्रकाश जीवित रहता है।

महात्मा गांधी
quote

मौत तारकोल-सी स्याह है, पर रंग रोशनी से भरे होते हैं। एक चित्रकार होने के नाते हरेक को रोशनी की किरणों को साथ लेकर काम करना चाहिए।

एडवर्ड मुंक
quote

हर चीज़ में एक दरार है। इसी तरह रोशनी अंदर आती है।

लियोनार्ड कोहेन
quote

यदि समग्र भाव से समस्त नारी जाति के दुःख-सुख और मंगल-अमंगल की तह में देखा जाए, तो पिता, भाई और पति की सारी हीनताएँ और सारी धोखेबाज़ियाँ क्षण भर में ही सूर्य के प्रकाश के समान आप से आप सामने जाती हैं।

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
quote

घोर अंधकार में जिस प्रकार दीपक का प्रकाश सुशोभित होता है उसी प्रकार दुःख का अनुभव कर लेने पर सुख का आगमन आनंदप्रद होता है किंतु जो मनुष्य सुख भोग लेने के पश्चात् निर्धन होता है वह शरीर धारण करते हुए भी मृतक के समान जीवित रहता है।

शूद्रक
quote

जो लोग इस बात से अनजान हैं कि वे अंधकार में चल रहे हैं, वे कभी भी प्रकाश की तलाश नहीं करेंगे।

ब्रूस ली
quote

इतनी चमकदार रौशनी में, अँधेरे में गुज़रे लंबे समय बाद, जो दिखता है वह सिर्फ़ स्याह और सफ़ेद है, सिर्फ़ रूपरेखाएँ जिनके ख़िलाफ़ पलक झपकाना चाहिए।

चक पैलनिक
quote

और वह चाँद को देखता है—गतिहीन प्रकाश से भरे बर्फ़ के गोल टुकड़े की तरह।

गुस्ताव फ़्लॉबेयर
quote

कलाकार का काम मानव हृदय में प्रकाश भेजना है।

जॉर्ज सैंड
quote

अँधेरा प्रकाश की ओर आकर्षित होता है, लेकिन प्रकाश को यह पता नहीं होता; प्रकाश को अंधकार को अवशोषित करना चाहिए और इसलिए उसे स्वयं ही समाप्त हो जाना चाहिए।

एडना ओ’ब्रायन
quote

स्पष्ट और शांत उसकी आवाज़ श्रोताओं के ऊपर तैरती रही, जैसे एक प्रकाश, जैसे एक तारा भरा आकाश।

हरमन हेस
quote

अँधेरे में उजाला होता है, बस उसे ढूँढ़ना होता है।

बेल हुक्स
quote

रोशनी और परिभाषाओं को फेंक दो, और वह बताओ जो तुम अँधेरे में देखते हो।

वॉलेस स्टीवंस
quote

आलोक जो दृश्य दिखाता है, वह तो कोई छोटी-मोटी बात है नहीं।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

जिस प्रकार प्रातःकाल की लालिमा का मंद समीर; आगे प्रस्फुटित होने वाले प्रकाशमान दिनमणि के पूर्ण तेज़ का सूचक होता है, उसी प्रकार आदर्शवादी का आशामय जीवन; अपने इष्ट की मूर्ति को अपने हृदय में रखता हुआ, संसार के विपुल तेजमय कल्याण का सूचक होता है।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

प्यार सांत्वना नहीं है। यह प्रकाश है।

सिमोन वेल
quote

दीपावली प्रकाश का पर्व है। इस दिन जिस लक्ष्मी की पूजा होती है। वह गरुड़वाहिनी है— शक्ति, सेवा और गतिशीलत उसके मुख्य गुण हैं।

हजारीप्रसाद द्विवेदी
quote

आलोक प्रतिदिन हमसे केवल एक ही बात कह रहा है 'देखो।' बस और कोई बात नहीं। एक बार निहारकर देखो और कुछ करो।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

वेदांत तुम्हारे कर्म-फल के लिए क्षुद्र देवताओं को उत्तरदायी नहीं बनाता; वह कहता है, तुम स्वयं ही अपने भाग्य के निर्माता हो। तुम अपने ही कर्म से अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के फल भोग रहे हो, तुम अपने ही हाथों से अपनी आँखें मूँदकर कहते हो—अंधकार है। हाथ हटा लो—प्रकाश दीख पड़ेगा। तुम ज्योतिस्वरूप हो, तुम पहले से ही सिद्ध हो।

स्वामी विवेकानन्द
quote

ज्ञान की प्रकाशनशीलता का सामान्य साधन शब्द है; जो श्रवण किया जाए, अर्थात् श्रुत शब्द। यह शब्द हमें हमारे भीतर से मिल सकता है, यह बाहर से हम तक सकता है।

श्री अरविंद
quote

सबसे गाढ़े अँधेरों में फँसे बग़ैर, हममें रोशनी की ललक भी पैदा नहीं होती—न उसका स्वप्न, आकाँक्षा, उसका संघर्ष।

ललित कार्तिकेय
quote

प्रकाश और जिसका प्रकाश, इन दोनों में ही एक प्रतिकूलता रहती है, उस प्रतिकूलता के सामंजस्य द्वारा ही दोनों सार्थकता प्राप्त करते हैं। वास्तव में दो विरोधों के मिलाप के बिना प्रकाश हो ही नहीं सकता है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

मन की शक्तियाँ इधर-उधर बिखरी हुई प्रकाश की किरणों के समान हैं। जब उन्हें केंद्रीभूत किया जाता है, तब वे सब कुछ आलोकित कर देती हैं।

स्वामी विवेकानन्द
quote

नवयुग की ज्योति को जो एक बार देख लेता है, उसी को वह पवित्र बनाती हुई जलाने लगती हैं।

मैक्सिम गोर्की
quote

"विचारों को छोड़ों और निर्विचार हो रहो, पक्षों को छोड़ो और निष्पक्ष हो जाओ—क्योंकि इसी भाँति

वह प्रकाश उपलब्ध होता है, जो कि सत्य को उद्घाटित करता है।’’

ओशो
quote

अंधकार का आलोक से, असत् का सत् से जड़ का चेतन से और बाह्य जगत का अंतर्जगत से संबंध कौन कराती है? कविता ही न।

जयशंकर प्रसाद
quote

सच्ची रोशनी भीतर से पैदा होती है।

महात्मा गांधी
quote

आस्था तर्क से परे की चीज़ है। जब चारों ओर अँधेरा ही दिखाई पड़ता है और मनुष्य की बुद्धि काम करना बंद कर देती है उस समय आस्था की ज्योति प्रखर रूप से चमकती है और हमारी मदद को आती है।

महात्मा गांधी
quote

जो प्रकाश स्वरूप है; अगर उसका प्रकाश हो तो वही तो उसकी बाधा है—प्रकाश ही उसकी मुक्ति है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

जहाँ भी जीवनीशक्ति का प्रकाश देखो, वहाँ समझना कि उसके पीछे अनंत शक्ति का भंडार है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

ईश्वर जीवन है, सत्य है, और प्रकाश है। वही प्रेम है; वही परम मंगल है।

महात्मा गांधी
quote

रोशनी एक मुक्त तत्व है—सूर्य की गर्वीली संतान। जब वह अपने निखार पर आती है; वह दुनिया के किसी भी फूल से सुंदर होती है और सारी थकी हुई, मर चुकी और ग़लत चीज़ों का विनाश कर सकती है।

मैक्सिम गोर्की
quote

जड़-चेतनमय, विष अमृतमय, अंधकार-प्रकाशमय जीवन में न्याय के लिए कर्म करना ही गति है। मुझे जीना ही होगा, कर्म करना ही होगा। यह बंधन ही मेरी मुक्ति भी है। इस अंधकार में ही प्रकाश पाने के लिए मुझे भी जीना है।

अमृतलाल नागर
quote

अगर आपके दिल में रोशनी है, तो आपको अपने घर का रास्ता मिल जाएगा।

रूमी
quote

उपवास करने से चित्त अंतर्मुख होता है, दृष्टि निर्मल होती है और देह हलकी बनी रहती है।

काका कालेलकर
quote

आलोक से मंडित होने के कारण फूल को एक प्रकार का लावण्य मिल जाता है, और छाया से घिर जाने पर वह और प्रकार का लावण्य पा लेता है।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

हे एकता के देवता! मैं तुम्हारा मंदिर कहाँ पाऊँ? वह हृदय कहाँ है जिसके अंदर एकता का प्रकाश है?

किशनचंद 'बेवस'
quote

कलाकार क्या है? वह अपने युग की स्फूर्ति के प्रकाश के रंग में डूबी भगवान की प्राणवान प्रेरक और कल्पक कूँची है।

माखनलाल चतुर्वेदी
quote

आदर्श अंधकार से सूर्य की ओर उठने की आकांक्षा है। जो उस आकांक्षा से पीड़ित नहीं होता है, वह अंधकार में ही पड़ा रह जाता है।

ओशो
quote

कृतज्ञ नेत्र! सुंदर, मनोहर और हृदयहारी! किसने बनाए? क्यों बनाए? आत्मा के गवाक्ष। पवित्रता के आकाश | प्रकाश के पुंज।

वृंदावनलाल वर्मा
quote

ज्ञान, प्रेम और प्रकाश और दृष्टि है।

हेलेन केलर
quote

धर्म आध्यात्मिक परिवर्तन है, एक अंतर्मुखी रूपांतरण है। यह अंधकार से प्रकाश की ओर जाना है, आत्मोद्धारहीनता से आत्मोद्धार की स्थिति में पहुँचना है। यह एक जागरण है. एक प्रकार की पुनर्जन्मता है।

सर्वेपल्लि राधाकृष्णन
quote

जिनकी विद्या विवाद के लिए, धन अभिमान के लिए, बुद्धि का प्रकर्ष ठगने के लिए तथा उन्नति संसार के तिरस्कार के लिए है, उनके लिए प्रकाश भी निश्चय ही अंधकार है।

क्षेमेंद्र
quote

ऊपर देखने से रोशनी मिलती है, हालाँकि पहले तो आपको चक्कर आता है।

रूमी
quote

यदि नए पल्लवों में श्वेत फूल रख दिया जाए या लाल वर्ण के मूँगे पर उज्ज्वल मोती रख दिया जाए तो उन (पार्वती) के अरुण अधरों पर कांति-वर्षा करने वाली मंद स्मिति की तुलना कर सकते हैं।

कालिदास
quote

सूर्य-प्रकाश जब सीधे आता है तो धूप कहलाता है, जब चंद्र-ताल में नहाकर आता है तो चाँदनी कहलाता है।

अमृतलाल वेगड़

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए