Font by Mehr Nastaliq Web

न्याय पर उद्धरण

quote

हमारे न्याय-शास्त्र की किताबों में लिखा है कि जहाँ-जहाँ धुआँ होता है, वहाँ-वहाँ आग होती है। वहीं यह भी बढ़ा देना चाहिए कि जहाँ बस का अड्डा होता है, वहाँ गंदगी होती है।

श्रीलाल शुक्ल
quote

साहित्यिक द्रष्टा है। वह किसी रंग से रंगा हुआ नहीं रहता। वह किसी रंग से रंगा हुआ हो, तो सृष्टि को न्याय नहीं दे सकेगा।

विनोबा भावे
quote

इतिहासकार को हरेक के साथ न्याय करने का अपना मिशन कभी भूलना नहीं चाहिए। निर्धन और संपत्तिवान सब उसकी क़लम के आगे बराबर हैं; उसके सामने किसान अपनी दरिद्रता की भव्यता के साथ उपस्थित होता है, और धनवान अपनी मूर्खता की क्षुद्रता के साथ।

ओनोरे द बाल्ज़ाक
quote

न्याय के बिना प्रेम नहीं हो सकता।

बेल हुक्स
quote

दुनिया में परोपकार की नहीं, बल्कि न्याय की कमी है।

मैरी वोलस्टोनक्राफ़्ट
quote

आज के ज़माने में ऐसा होता है कि बहुत सी बातें क़ानून के अनुकूल होने पर भी न्यायबुद्धि के प्रतिकूल होती हैं। इसलिए न्याय के रास्ते धन कमाना ही ठीक हो, तो मनुष्य का सबसे पहला काम न्याय-बुद्धि को सीखना है।

महात्मा गांधी
quote

विस्मृति उनके लिए हो सकती है, जो समर्थ हैं। विस्मृति का आडम्बर उनकी छवि बढ़ा सकता है; जो कूटनीति में प्रवीण हों, परंतु निर्बल और न्याय के प्यासों के लिए विस्मृति नहीं बनाई गई—वह उनके लिए विश्व का घूँट है।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

उच्चतम न्यायालय का एक बड़ा फ़ैसला आज जितना अर्थगर्भित होता है, उतना पहले सदियों का चिंतन नहीं होता था।

राजेंद्र माथुर
quote

सुवर्ण न्याय तो यह है कि विपक्ष ने हमारी बात का जो अर्थ माना हो, वही सच माना जाए। हमारे मन से जो हो, वह खोटा अथवा अधूरा है।

महात्मा गांधी
quote

जो पंच कहता है वह परमेश्वर की आवाज़ होती है, ऐसा कहते हैं। जो जगत है वह पंच के समान है। इसलिए जो जगत कहता है, वही सही तरीक़े से ईश्वर का न्याय है।

महात्मा गांधी
quote

धर्म नाम है न्याय का और न्याय नाम है पक्षपात का छोड़ना।

दयानंद सरस्वती
quote

पुनर्जन्म के सिद्धांत की ईजाद दीवानी की अदालतों में हुई है, ताकि वादी और प्रतिवादी इस अफ़सोस को लेकर मरें कि उनका मुक़दमा अधूरा ही पड़ा रहा। इसके सहारे वे सोचते हुए चैन से मर सकते हैं कि मुक़दमे का फ़ैसला सुनने के लिए अभी अगला जन्म तो पड़ा ही है।

श्रीलाल शुक्ल
quote

न्याय की अदालतों से भी एक बड़ी अदालत होती है। वह अदालत अंतर की आवाज़ की है और वह अन्य सब अदालतों से ऊपर की अदालत है।

महात्मा गांधी
quote

यह वह बात नहीं है जो वकील बताए कि मुझे करनी चाहिए, अपितु यह वह बात है जो मानवता, विवेक और न्याय बताते हैं कि मुझे करनी चाहिए।

एडमंड बर्क
quote

और न्याय-प्रिय न्यायाधीशों!

तुम उसे क्या सज़ा दोगे जो शरीर से ईमानदार है लेकिन मन से चोर है?

और तुम उस व्यक्ति को क्या दंड दोगे जो देह की हत्या करता है लेकिन जिसकी अपनी आत्मा का हनन किया गया है?

और उस पर तुम मुक़दमा कैसे चलाओगे जो आचरण में धोखेबाज़ और ज़ालिम है लेकिन जो ख़ुद सत्रस्त और अत्याचार-पीड़ित है?

और क्या उन्हें कैसे सज़ा दोगे जिनको पश्चात्ताप पहले ही उनके दुष्कृत्यों से अधिक है?

और क्या यह पश्चात्ताप ही उस क़ानून का दिया हुआ न्याय नहीं जिसका पालन करने का प्रयास तुम भी करते रहते हो?

ख़लील जिब्रान
quote

न्यायप्रिय स्वभाव के लोगों के लिए क्रोध एक चेतावनी होता है, जिससे उन्हें अपने कथन और आचार की अच्छाई और बुराई को जाँचने और आगे के लिए सावधान हो जाने का मौक़ा मिलता है। इस कड़वी दवा से अक्सर अनुभव को शक्ति, दृष्टि को व्यापकता और चिंतन को सजगता प्राप्त होती है।

प्रेमचंद
quote

जड़-चेतनमय, विष अमृतमय, अंधकार-प्रकाशमय जीवन में न्याय के लिए कर्म करना ही गति है। मुझे जीना ही होगा, कर्म करना ही होगा। यह बंधन ही मेरी मुक्ति भी है। इस अंधकार में ही प्रकाश पाने के लिए मुझे भी जीना है।

अमृतलाल नागर
quote

न्याय और निष्काम कर्मयोग हृदय का है। बुद्धि से हम निष्कामता को नहीं पहुँच सकते।

महात्मा गांधी
quote

स्वच्छ क्रांति तो प्रेम न्याय के सिद्धांत से ही हो सकती है।

राल्फ़ वाल्डो इमर्सन
quote

वह शब्द है, अर्थ, न्याय और कला ही, जो काव्य का अंग बन सके, अर्थात् काव्य में सभी शब्दों, अर्थों, दर्शनों, कलाओं आदि का प्रयोग हो सकता है। अहो! कवि का दायित्व कितना बड़ा है।

भामह
quote

मनुष्य को चाहिए कि वह ईर्ष्यारहित, स्त्रियों का रक्षक, संपत्ति का न्यायपूर्वक विभाग करने वाला, प्रियवादी, स्वच्छ तथा स्त्रियों के निकट मीठे वचन बोलने वाला हो, परंतु उनके वश में कभी हो।

वेदव्यास
quote

वह शब्द नहीं, वह अर्थ नहीं, वह न्याय नहीं, वह कला नहीं, जो काव्य का अंग बनती हो। कवि का दायित्व कितना बड़ा है!

भामह
quote

मज़दूरों को यदि अपनी स्थिति को दुरूस्त करना है; तो उनको यह भूल जाना है कि उनके जो हक़ हैं, वे धर्म-पालने में से पैदा नहीं होते।

महात्मा गांधी
quote

धर्म, अर्थ और काम के प्रतिपादक शास्त्रों तथा दंडनीति को न्याय कहते हैं। जहाँ इनका विरोध हो, वहाँ न्यायविरोधी दोष कहलाता है।

भामह
quote

अदालतों का एक अलिखित क़ानून है कि अदालत और वकील, अकबर-बीरबल-विनोद के पैमाने पर कभी-कभी हाज़िरजवाबी दिखाते हैं और एक-दूसरे से मज़ाक करते हैं।

श्रीलाल शुक्ल
quote

उसने लगभग सात साल पहले दीवानी का एक मुक़दमा दायर किया था; इसलिए स्वाभाविक था कि वह अपनी बात में पुनर्जन्म के पाप, भाग्य, भगवान्, अगले जन्म के कार्यक्रम आदि का नियमित रूप से हवाला देता।

श्रीलाल शुक्ल
quote

हमें विश्वास करना चाहिए कि न्याय शक्ति का जनक है और उस विश्वास के आधार पर, जैसा हम समझते हैं, हमें अंत तक अपना कर्त्तव्य पालन करने का साहस करना चाहिए।

अब्राहम लिंकन
quote

न्याय की अदालतों से भी एक बड़ी अदालत होती है। वह अदालत अंतर की आवाज़ की है और वह अन्य सब अदालतों से ऊपर की अदालत है।

महात्मा गांधी
quote

न्याय तो होता है वास्तव में मनुष्य के हृदय में, और विचारक का काम करती है उसकी आत्मा।

लक्ष्मीनारायण मिश्र
quote

कौन कहेगा कि महत्त्वशाली व्यक्तियों के सौभाग्य-अभिनय में धूर्तता का बहुत हाथ होता है। जिसके रहस्यों को सुनने से रोम कूप स्वेद जल से भर उठे, जिसके अपराध का पात्र छलक रहा है, वही समाज का नेता है। जिसके सर्वस्व-हरणकारी करों से कितनों का सर्वनाश हो चुका है, वही महाराज है। जिसके दंडनीय कार्यो का न्याय करने में परमात्मा के समय लगे, वही दंड-विधायक है।

जयशंकर प्रसाद
quote

राजा न्याय कर सकता है, परंतु ब्राह्मण क्षमा कर सकता है।

जयशंकर प्रसाद
quote

इतिहास में तो कोई तर्क है, इंसाफ है, ईमानदारी है, अंतिम ध्येय नाम की कोई चीज है

रामधारी सिंह दिनकर
quote

न्याय और अन्याय, स्वतंत्रता और उत्पीड़न, वर्गहीन समाज और वर्ग समाज के बारे में बात करने के बजाय, वे ईश्वर और शैतान के बारे में बात करते थे।

मारियो वार्गास ल्योसा
quote

अभी भी स्वर्ग सर्वोपरि है, वहाँ एक न्यायाधीश विराजमान है जिसे कोई भी राजा भ्रष्ट नहीं कर सकता।

विलियम शेक्सपियर
quote

जब भी किसी अन्याय को नज़र-अंदाज़ किया जाता है, न्याय की मृत्यु हो जाती है।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

एक तरफ़ निर्दयता में यह सदी बहुत बढ़ी हुई है, तो दूसरी तरफ़ न्याय की इच्छा में भी।

राममनोहर लोहिया
quote

न्याय की धारणा मनुष्य-समाज को में रखने वाली आंतरिक श्रृंखला है। व्यवस्था और क्रम अपनी एक न्याय की क्रम और नियंत्रण समाज की प्रत्येक धारणा रखता है। यह धारणा उस सामाजिक व्यवस्था को पूर्णता के लक्ष्य और आदर्श की ओर संकेत करती रहती है। विचारों की क्रांति का काम हमारी न्याय की धारणा को नए मार्ग पर लाना है।

नरेंद्र देव
quote

जिस प्रकार बिरले ही दुराचारियों को अपने कुकर्मों का दंड मिलता है, उसी प्रकार सज्जनता का दंड पाना अनिवार्य है।

प्रेमचंद
quote

मैं न्याय माँग रहा हूँ, दया की भीख नहीं। जूरी में से एक भी व्यक्ति यदि यह राय दे देता है कि राजद्रोह के अभियोग से मैं पूर्णरूपेण निर्दोष हूँ, और मैंने जो कुछ भी क्रिया ठीक किया, तो मैं संतोष कर लूँगा।

बाल गंगाधर तिलक
quote

विलंबित न्याय न्याय से वंचित करना है।

विलियम ग्लैडस्टोन
quote

बल रहित न्याय असमर्थ है, न्यायरहित बल अत्याचार है।

ब्लेज़ पास्कल
quote

यह निश्चित है कि अज्ञान, ताक़त के साथ मिलकर; न्याय के लिए सबसे क्रूर शत्रु हो सकता है।

जेम्स बाल्डविन

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए