Font by Mehr Nastaliq Web

नैतिकता पर उद्धरण

quote

साहित्य में सच्ची नागरिकता रचनाओं की ही होती है; और रचनाएँ अंततः सार्थक या निरर्थक होती है, कि नई और पुरानी।

मैनेजर पांडेय
quote

जब इंसान भूखा रहता है, जब मरता रहता है, तब संस्कृति और यहाँ तक कि ईश्वर के बारे में बात करना मूर्खता है।

जवाहरलाल नेहरू
quote

राम में सौंदर्य, शक्ति और शील, तीनों की चरम अभिव्यक्ति एक साथ समन्वित होकर; मनुष्य के संपूर्ण हृदय को—उसके किसी एक ही अंश को नहीं—आकर्षित कर लेती है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

गाँधीवाद, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता की जो बात की जाती है, वह ख़ास अर्थ नहीं रखती। मूल है, जो भी हाथ पड़ जाए, सत्ता पा लेना।

हरिशंकर परसाई
quote

संसार से तटस्थ रहकर; शांति-सुखपूर्वक लोक-व्यवहार-संबंधी उपदेश देनेवालों का उतना अधिक महत्त्व हमारे हिंदू-धर्म में नहीं है, जितना संसार के भीतर घुसकर उसके व्यवहारों के बीच सात्विक सौंदर्य की ज्योति जगानेवालों का है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

मानवीय मूल्य मनुष्य के जैविक आत्म में उपजता है।

आशीष नंदी
quote

ऐसा कोई भी सिद्धांत नैतिक नियमों की व्याख्या नहीं कर सकता, जो मनुष्य को सामाजिक स्तर तक ही सीमित रखना चाहता हो।

स्वामी विवेकानन्द
quote

दूसरे सभी क्षेत्रों में मनुष्य द्वारा किया जा रहा विकास; दुनिया को जिस तरफ़ ले जा रहा है, उसके लिए मनुष्य की नैतिक तैयारी अभी के बराबर है।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

सूरदास की सौंदर्य-चेतना और नैतिक चेतना में कोई अंतराल नहीं है। उनका काव्य, नैतिकता के उपदेश का काव्य नहीं है।

मैनेजर पांडेय
quote

संस्कार की धरती के बिना मनुष्य; मनुष्य ही नहीं हो सकता—प्राणी भर रह जाता है।

मुकुंद लाठ
quote

मानव-स्वभाव की कुरूपताएँ तभी तक मर्यादा में रहती हैं, जब तक उनके सामने कोई सीमा-रेखा खिंची हो।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

धर्म आस्तिक और आस्थावान व्यक्ति के लिए; जीवन संचालन के कतिपय आदर्शों, सिद्धांतों और मूल्यों का समच्चय है।

मैनेजर पांडेय
quote

कोई भी तहज़ीब जो बुनियादी तौर पर ग़ैर-दुनियावी हो, हज़ारों साल तक अपने को क़ायम नहीं रख सकती।

जवाहरलाल नेहरू
quote

जिसके संस्कार एक परंपरा में दीक्षित हों; उसके लिए दूसरी परंपरा में रसबोध के सामान्य तक पहुँचना—सहृदय-भाव की एक साधना बन जा सकती है।

मुकुंद लाठ
quote

स्वर्ग तथा मर्त्य लोक में सर्वत्र, केवल पवित्रता ही सर्वश्रेष्ठ तथा दिव्यतम शक्ति है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

मन-मुख एक होने पर भीतर मलिनता नहीं जम सकती, गुप्त मैल भाषा के ज़रिए निकल पड़ते हैं। पाप उसके अंदर जाकर घर नहीं बना सकता।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

संस्कार मनुष्य को समाज में रह कर ही मिलता है। संस्कार क्या दिए जाएँ—यह समष्टि के धर्म का प्रश्न है।

मुकुंद लाठ
quote

समाज के कर्म का औचित्य—लोकयात्रा का, लोक-व्यवहार का औचित्य—यह भी धर्म का ही प्रश्न है।

मुकुंद लाठ
quote

लोकतंत्र का सवाल आर्थिक, राजनीतिक सवाल भी है, पर अब वह एक बुनियादी नैतिक और सांस्कृतिक सवाल भी है।

ललित कार्तिकेय
quote

परंपरा समूह की होती है, उसका मर्म हमें किसी एक व्यक्ति में नहीं; किसी समूह-विशेष में ही मिल सकता है—किसी एक का आचरण परंपरा का प्रमाण नहीं होता।

मुकुंद लाठ
quote

जो शिक्षा हमें प्राचीन संस्थाओं तथा प्राचीन विचारों में ही फाँसे रखती हो, वह शिक्षा अर्वाचीन समय में शिक्षा कहलाने के योग्य नहीं है।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

मानवीय आचरण के आम उद्देश्य ही यह तय कर देते हैं कि कोई व्यक्ति या तो ग़लत कार्यक्षेत्र में आए ही नहीं, या उसमें ज़्यादा देर टिके नहीं।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

तमोगण से हमारा देश छाया हुआ है—जहाँ देखो वहीं तम; रजोगुण चाहिए, उसके बाद सत्व; वह तो अत्यंत दूर की बात है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

कविता जिन चीज़ों को बचा रख सकती है; उनको पहचानने के लिए आप मुक्त हैं, पर वे अन्ततः वही होंगी, जो कि आदमी को कहीं-न-कहीं आज़ाद करती हैं।

रघुवीर सहाय
quote

नैतिकता की असली कसौटी है, बुराई को निरुत्साहित करने की क्षमता।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

सत्य छूटे; स्पष्टवादिता में कमी होने पावे, कार्य छोड़ा जाए, परंतु सत्यकथन में शिष्टता, सभ्यता और औचित्य को तिलांजलि दी जाए।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

समान अधिकारों वाले व्यक्तियों को मिला कर बनाया गया समाज ही, सच्ची नैतिक भावनाओं की पाठशाला हो सकता है।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

यदि कोई एक वस्तु है, जिसका मनुष्य को सदा तथा प्रतिदिन पालन करना चाहिए, तो वह यही है कि अपने प्रति जिस व्यवहार को अच्छा समझे, दूसरों के प्रति कभी करे।

कन्फ्यूशियस
quote

कोई स्थायी तरक़्क़ी तब तक संभव नहीं है, जब तक हम ख़ुद शुद्धिकरण की त्रि-स्तरीय प्रक्रिया से नहीं गुज़रेंगे। हमें अपने आचरण का सामान्य स्वर सुधारना होगा, अपने उच्चारण को साधना होगा और अपने विचारों को पुनर्जीवित करना होगा।

भीमराव आंबेडकर
quote

ढेर सारी पत्रिकाएँ मेरा नाम कुछ विख्यात निर्देशकों के साथ रखकर देखती हैं। मैंने इन निर्देशकों की जितनी भी फ़िल्में देखी हैं, उसे देखकर मुझे लगता है कि यह सिर्फ़ ग़लत है, बल्कि उन पर और मुझ पर—दोनों पर ज़्यादती है। वे एक स्पष्ट दृष्टिकोण से फ़िल्म बनाते हैं। जैसा कि मैं भी करता हूँ, लेकिन एक बिल्कुल दूसरे दृष्टिकोण से। यहाँ सवाल मूल्य-निर्णय का नहीं है, बल्कि भिन्नता का है।

ऋत्विक घटक
quote

नैतिक उत्कर्ष का सबसे बड़ा साधन कल्पना है और कविता इस प्रक्रिया में साथ देती है, क्योंकि वह मूल कारण को प्रभावित करती है।

पी. बी. शेली
quote

धर्म, कर्म का स्वतंत्र पुरुषार्थ है तो नीति से भिन्न है—नीति उपाय-कौशल है, और कोई भी वस्तु, चाहे जड़ हो या चेतन, चाहे मनुष्य ही क्यों हो, सभी उसके लिए उपाय बन सकते हैं। धर्म में पर को उपेय समझना चाहिए, उपाय नहीं।

मुकुंद लाठ
quote

आपद्धर्म, मर्यादा-निर्मिति का धर्म नहीं—आगंतुक धर्म है।

मुकुंद लाठ
quote

करुणा और सात्विकता का संबंध इस बात से और भी सिद्ध होता है कि किसी पुरुष को दूसरे पर करुणा करते देख, तीसरे को करुणा करनेवाले पर श्रद्धा उत्पन्न होती है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

हमारी नैतिक, सामाजिक आदि व्यवस्थाओं से संबंध रखने वाली अनेक दुरवस्थाओं के मूल में, शिक्षा का विकृत रूप भी है—यह कहना अतिशयोक्ति होगी।

महादेवी वर्मा
quote

सभी अस्तित्ववान अच्छी वस्तुएँ मौलिकता का फल है।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

हम केवल यही चाहते हैं कि अपनी दशा भूलें, मृगतृष्णा हमें पथ से भ्रष्ट करे और हममें न्याय और अन्याय; साधु और असाधु के अंतर का ज्ञान, इसलिए जाग्रत रहे कि हम धोखा खाकर जातीय चरित्र और उन्नति का नाश करते रहें।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

जिस समाज की वाणी दूषित होती है, उस समाज की उन्नति नहीं होती।

विनोबा भावे
quote

विचार का प्रकाशन वाणी से हो सकता है, लेकिन वाणी से भी गहरी चीज़ है—जीवन और आचरण। उसके ज़रिए भी विचार का प्रकाशन होता है।

विनोबा भावे
quote

सदाचारी के प्रति यदि हम श्रद्धा नहीं रखते, तो समाज के प्रति अपने कर्त्तव्य का पालन नहीं करते।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

कोई भी नीतिशास्त्र तब तक नहीं टिक सकता, जब तक उसके नियमों का आधार अलौकिकता हो, या जैसा मैं कहना अधिक ठीक समझता हूँ—जब तक उसके नियम अतींद्रिय ज्ञान पर आधारित हो।

स्वामी विवेकानन्द
quote

नैतिक तथा धार्मिक वैभव उसे प्राप्त होंगे, जो ईश्वर के लिए संसार में कार्य करता है और उसकी दी हुई शक्ति का ग़रीब मनुष्यों के उद्धार में उपयोग करता है।

ज़रथुस्त्र
quote

मनुष्य अपने से उच्च पदस्थ व्यक्तियों के व्यवहार में जिन बुराईयों को पाता है, उनका अपने से निम्नपदस्थ व्यक्तियों के प्रति आचरण करे। अपने निम्नपदस्थ व्यक्तियों के व्यवहार में जो दुर्बलताएँ पाता है, उनका अपने से उच्च पदस्थ व्यक्तियों के प्रति आचरण करे।

कन्फ्यूशियस
quote

नीति जानने वाले चाहे निंदा करें, चाहे स्तुति और लक्ष्मी चाहे घर में बहुत सी आवे, चाहे चली जाए, प्राण चाहे अभी जाए, चाहे कल्पांत में, परंतु धीर लोग न्याय का मार्ग छोड़कर एक पग भी उससे बाहर नहीं चलते।

भर्तृहरि
quote

हमारे संस्कारों में जीवन के लिए आवश्यक सिद्धांत ऐसे सूत्र रूप में समा जाते हैं, जो प्रयोग रूपी टीका के बिना स्पष्ट हो पाते हैं और उपयोगी।

महादेवी वर्मा
quote

मौक़ा मिलने पर अत्यंत नीतिपरायण मनुष्य भी प्रतारक बन जाता है, यही संसार है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

सत्योपदेश के बिना अन्य कोई भी मनुष्य जाति की उन्नति का कारण नहीं है।

दयानंद सरस्वती
quote

नैतिकता का सबसे गहन रहस्य प्रेम है—अर्थात् अपनी सीमाओं का अतिक्रमण कर उस सौंदर्य के साथ स्वयं को एकात्म कर लेना। जो विचारों, कर्मों अथवा व्यक्तित्व में विद्यमान तो है, परंतु जो हमारा अपना नहीं है।

पी. बी. शेली
quote

संस्कार मनुष्य को व्यवहार-योग्य मनुष्य बनाता है।

मुकुंद लाठ
quote

संस्कार के बिना स्मृति और स्मृति के बिना साक्षात् अनुभव नहीं होता।

दयानंद सरस्वती

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए