Font by Mehr Nastaliq Web

मृत्यु पर उद्धरण

मृत्यु शब्द की की व्युत्पत्ति

‘म’ धातु में ‘त्यु’ प्रत्यय के योग से से हुई है जिसका अभिधानिक अर्थ मरण, अंत, परलोक, विष्णु, यम, कंस और सप्तदशयोग से संयुक्त किया गया है। भारतीय परंपरा में वैदिक युग से ही मृत्यु पर चिंतन की धारा का आरंभ हो जाता है जिसका विस्तार फिर दर्शन की विभिन्न शाखाओं में अभिव्यक्त हुआ है। भक्तिधारा में संत कवियों ने भी मृत्यु पर प्रमुखता से विचार किया है। पश्चिम में फ्रायड ने मनुष्य की दो प्रवृत्तियों को प्रबल माना है—काम और मृत्युबोध। इस चयन में प्रस्तुत है—मृत्यु-विषयक कविताओं का एक अद्वितीय संकलन।

quote

नए मनुष्य को नीत्शे के मुख से यह सुनकर बड़ी ख़ुशी हुई थी कि ईश्वर की मृत्यु हो गई। किन्तु यह रहस्य अब खुला है कि ईश्वर की मृत्यु; ईश्वर की मृत्यु नहीं थी, उन मूल्यों की मृत्यु थी—जो मनुष्य और ईश्वर के बीच सेतु बनाये हुए थे।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

हम जिन्हें छोड़ गए हैं उन हृदयों में जीवित रहना मृत्यु नहीं है।

थॉमस कैंपबेल
quote

चूँकि दुनिया मौत और आतंक से भरी हुई है, मैं बार-बार अपने दिल को सांत्वना देने की कोशिश करता हूँ और उन फूलों को चुनता हूँ जो नर्क में उगते हैं।

हरमन हेस
quote

वास्तव में संकट इस तथ्य में है कि पुराना निष्प्राण हो रहा है और नया जन्म नहीं ले सकता।

अंतोनियो ग्राम्शी
quote

ख़ुदा बस इतना ही करता है कि देखता रहता है हमें, और मार देता है—जब हम उबाऊ हो जाते हैं। हमको कभी भी, हो सके तो हर समय, उबाऊ होने से बचना चाहिए।

चक पैलनिक
quote

मैंने दुखों, जीवन के ख़तरों और मृत्यु के बाद के जीवन के बारे में, सज़ा के बारे में… कम उम्र में ही जान लिया। इस सबकी उम्मीद गुनाहगार नर्क में करते हैं।

एडवर्ड मुंक
quote

परिवर्तन ही सृष्टि है, जीवन है। स्थिर होना मृत्यु है, निश्चेष्ट शांति मरण है।

जयशंकर प्रसाद
quote

मैं जीवन के बाद के जीवन की कल्पना नहीं कर पाता : जैसे ईसाई या अन्य धर्मों के लोग विश्वास रखते हैं और मानते हैं जैसे कि सगे-संबंधियों और दोस्तों के साथ हुई बातचीत जिसे मौत आकर बाधित कर देती है, और जो आगे भी जारी रहती है।

एडवर्ड मुंक
quote

मौत तारकोल-सी स्याह है, पर रंग रोशनी से भरे होते हैं। एक चित्रकार होने के नाते हरेक को रोशनी की किरणों को साथ लेकर काम करना चाहिए।

एडवर्ड मुंक
quote

हम इन मृतात्माओं को अपने दिल में किस तरह रखते हैं। हममें से प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर अपना क़ब्रिस्तान रखता है।

गुस्ताव फ़्लॉबेयर
quote

शैतान की मौत कल्पना के लिए त्रासदी थी।

वॉलेस स्टीवंस
quote

निस्संदेह मैं तो हिंदू युवकों को वीरों और हुतात्माओं के उस गौरवमय पागलखाने में प्रविष्ट कराना चाहता हूँ जहाँ त्याग को लाभ, ग़रीबी को अमीरी और मृत्यु को जीवन समझा जाता है। मैं तो ऐसे पक्के और पवित्र पागलपन का प्रचार करता हूँ। पागल! हाँ, मैं पागल हूँ। मैं ख़ुश हूँ कि मैं पागल हूँ।

लाला हरदयाल
quote

मृत्यु जीवन का विलोम नहीं है, बल्कि उसका एक हिस्सा है।

हारुकी मुराकामी
quote

दर्शन का वास्तविक विषय मृत्यु है। सच्चा दार्शनिक मृत्यु के लिए इच्छुक रहता है, क्योंकि दार्शनिक ज्ञान चाहता है और इस शरीर में रहते हुए सच्चे ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती। इसका अर्थ यह नहीं कि आत्महत्या करने से हमें मुक्ति मिल सकती है। आत्महत्या से तो जिस ईश्वर ने हमें शरीर-रूपी कारागार में डाला है, उसके नियमों का उल्लंघन होगा। ज्ञान-प्राप्ति की दृष्टि से मृत्यु का स्वागत करो।

सुकरात
quote

मैं, मृत्यु को ज़िंदा रहकर, दुःख सहकर, ग़लतियाँ करके, ज़ोखिम उठाकर, देकर, गँवाकर स्थगित करती हूँ।

अनाइस नीन
quote

क्या यह सोचना घमंड करना है कि हम विज्ञान और तकनीक का प्रयोग करके मृत्यु को धोखा दे सकते हैं? और अगर ऐसा ही है, तो फिर हमारा लक्ष्य इसके बजाए क्या होना चाहिए?

वेंकी रामकृष्णन
quote

यह जीवन आता और जाता है—नाम, यश, भोग, यह सब थोड़े दिन के हैं। संसारी कीड़े की तरह मरने से अच्छा है, कहीं अधिक अच्छा है—कर्तव्य क्षेत्र में सत्य का उपदेश देते हुए मरना। आगे बढ़ो।

स्वामी विवेकानन्द
quote

जीवन अरबों वर्षों से निरंतर चल रहा है, जबकि हम व्यक्तियों के रूप में आते हैं और चले जाते हैं।

वेंकी रामकृष्णन
quote

मनुष्य को चाहिए कि वह जिस स्थिति में भी हो, मृत्यु की परवाह करके कर्तव्य का पालन करे। मृत्यु की अपेक्षा अधर्म से अधिक डरना चाहिए।

सुकरात
quote

उसे ही मारोगे हमेशा, चाहते हो जिसे सबसे ज़्यादा।

चक पैलनिक
quote

मैं तुम्हारे मरने के बाद तुम्हारा अंतिम संस्कार नहीं कर सकी… इसलिए मेरा जीवन एक अंतिम संस्कार बन गया।

हान कांग
quote

जीवन आफ़त है। केवल मृत्यु नहीं है। जीना अपनी कमर की पेटी खोलना और आफ़त की तलाश करना है।

निकोस कज़ानज़ाकिस
quote

मैं ज़ख़्मों के बिना नहीं मरना चाहता।

चक पैलनिक
  • संबंधित विषय : घाव
quote

कला लंबी है और जीवन छोटा—मृत्यु मँडरा रही है।

मार्गरेट एटवुड
quote

जितना अधिक हम मरेंगे, हम उतना ही मज़बूत बनेंगे।

अज़र नफ़ीसी
quote

केवल मरे हुए लोग ही सदा सत्रह के रहते हैं।

हारुकी मुराकामी
quote

प्यार हमें पूरी तरह से जीने और अच्छी तरह से मरने की शक्ति देता है। तब मृत्यु जीवन का अंत नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बन जाती है।

बेल हुक्स
quote

मरेंगे हम सब। सवाल ज़िंदा रहने का नहीं है, सवाल वह रचने का है जो ज़िंदा रह सके।

चक पैलनिक
quote

मौत सुंदरता की जननी है। केवल नाशवान वस्तु सुंदर हो सकती है, इसीलिए हम पर नक़ली फूलों का कोई असर नहीं होता है।

वॉलेस स्टीवंस
quote

मृत्यु वास्तव में मानवता के लिए एक महान वरदान है, इसके बिना कोई वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती।

अल्फ़्रेड एडलर
quote

किसी ने एक संघर्ष, एक दर्द, एक मौत सही।

हरमन हेस
quote

जब मैं नौ से छह बजे तक कार्यालय में होता हूँ, तब मैं निस्संदेह ज़िंदा नहीं होता हूँ।

वॉलेस स्टीवंस
quote

जैसे पके फलों को गिरने के अतिरिक्त कोई भय नहीं है, उसी प्रकार जिसने जन्म लिया है, उस मनुष्य को मृत्यु के अतिरिक्त कोई भय नहीं है।

वाल्मीकि
quote

मरना इतनी बुरी बात क्यों है?

हान कांग
quote

मृतकों पर दया मत करो… ज़िंदा लोगों पर तरस खाओ, और, सबसे ज़्यादा उन पर जो प्यार के बिना रहते हैं।

जे. के. रोलिंग
quote

जीवन फ़िल्म है, मृत्यु तस्वीर है।

सूज़न सॉन्‍टैग
quote

वेदों में जीवन के संपूर्ण आनंद, उमंग और उल्लास की सबसे बेहतरीन कविताएँ हैं, पर मृत्यु के बारे में भी सबसे ज़्यादा और सबसे मार्मिक कविताएँ या सूक्त भी इन्हीं वेदों में हैं—अत्यंत घनीभूत विषाद की संकुल छायाओं में गुँथी कविताएँ।

राधावल्लभ त्रिपाठी
quote

करुणा से भरा हुआ अर्घ्य, मृत्यु के क्षण में ही मनुष्य को मिलता है। करुणा का यह प्रसाद जिस मनुष्य को नहीं मिलता, उसके जीवन में कुछ ख़ामी रह जाती है।

दुर्गा भागवत
quote

मौत का सामना करने के लिए आपको ज़्यादा जीवन की ज़रूरत नहीं है, बस उस जीवन की ज़रूरत है जो अभी तक ख़त्म नहीं हुआ है।

हेर्टा म्युलर
quote

मृत होना ज़िंदा होना नहीं है।

ई. ई. कमिंग्स
quote

किसी दिन मृत्यु हमें एक अन्य सितारे तक ले जाएगी।

विन्सेंट वॉन गॉग
quote

प्रकृति के बुनियादी जीवन-मरण के अलावा एक अप्राकृतिक जीवित मृत्यु भी होती है, जिसमें जीवन को पूर्णता प्राप्त करने से वंचित कर दिया जाता है।

पॉलो फ़्रेरा
quote

समाज में कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी से अव्यवस्था और सामूहिक भुखमरी फैल सकते हैं, यहाँ तक कि पूरे शहरों और सभ्यताओं का विनाश हो सकता है। अशांत परिस्थितियों में, सबसे बुरे आपराधिक तत्त्व अक्सर फ़ायदा उठा लेते हैं। ताक़त छीन लेते हैं और बाकी सभी लोगों के लिए जीना मुश्किल कर देते हैं। इसी प्रकार, जीव-विज्ञान में नियंत्रण खो देना, विनाश और मृत्यु की ओर ले जा सकता है। साथ ही, यह कई बीमारियों को भी न्योता दे सकता है। अगर कोशिकाएँ सही से काम करें, तो इसके परिणामों का सबसे बुरा उदाहरण कैंसर है। इसमें गड़बड़ी वाली कोशिकाओं को पड़ोसी कोशिकाएँ रोकती नहीं हैं, बल्कि इसके बजाए वे बिना नियंत्रण के कई गुना बढ़ती हैं और सारे ऊतकों और अंगों को अपने कब्ज़े में लेकर, उनके काम-काज में दख़ल देने लगती हैं। इस संदर्भ में कैंसर और उम्र बढ़ने का आपस में गहरा संबंध है : वे दोनों ही जैविक अनियंत्रण से पैदा होते हैं, और उनका अंतिम स्रोत आमतौर पर हमारे जींस में होने वाले उत्परिवर्तन हैं, जिनका कारण हमारे डीएनए में होने वाले बदलाव होते हैं।

वेंकी रामकृष्णन
quote

संसार में शरीरधारियों की दरिद्रता ही मृत्यु है और ही आयु है।

क्षेमेंद्र
quote

सभी धर्मों के उपदेशों से साधारणतः मन में यही भावना उदित होती है कि शायद आत्महत्या करना ही श्रेयस्कर है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

मौत के बारे में जानना इतना भयानक है कि हम अपने जीवन का ज़्यादातर हिस्सा इससे इनकार करने में ही बिता देते हैं और जब कोई मरता है, तो हमें इसे स्पष्ट रूप से कहने में संकोच होता है; और इसके बजाए हम इसे थोड़ा लाग-लपेट कर कहते हैं, जैसे—"वह चल बसे" या "गुज़र गए", जिससे ऐसा लगता है कि मृत्यु अंतिम नहीं है, बल्कि किसी दूसरी चीज़ में केवल परिवर्तन है।

वेंकी रामकृष्णन
quote

मैं जिसके लिए जी रही हूँ और जिसके लिए मर रही हूँ, वह एक ही है।

मार्गरेट एटवुड
quote

पूर्णता सिर्फ़ स्वप्न है; जो देखा जाना चाहिए, जिसे संसार में मूर्तिमान बनाने की कोशिश करनी चाहिए। जो पूर्णता को अपनी मुट्ठी में जकड़ लेना चाहता है; हमेशा के लिए, उसको मृत्यु ही अपनानी होगी, क्योंकि पूर्णता एक अनंत प्रक्रिया है—वह मुक़ाम नहीं है।

ललित कार्तिकेय
quote

मृत्यु का भय जीवन के भय से उत्पन्न होता है। जो पूरी तरह से जीता है, वह किसी भी समय मरने के लिए तैयार है।

मार्क ट्वेन
  • संबंधित विषय : डर
quote

जो सबसे तेज़ जलता है, वही सबसे पहले मरता है।

मारीना त्स्वेतायेवा

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव 2026

रजिस्टर कीजिए