Font by Mehr Nastaliq Web

विश्वास पर उद्धरण

विश्वास या भरोसे में

आश्वस्ति, आसरे और आशा का भाव निहित होता है। ये मानवीय-जीवन के संघर्षों से संबद्ध मूल भाव है और इसलिए सब कुछ की पूँजी भी है। इस चयन में इसी भरोसे के बचने-टूटने के वितान रचती कविताओं का संकलन किया गया है।

quote

चेख़व की तरह मुझे भी मनुष्य के भविष्य पर आस्था है। मेरी कला मनुष्य को निराश नहीं कर सकती। रवींद्रनाथ ठाकुर का यह संदेश में कभी नहीं भूल सकूंगा कि 'मानुषेर विश्वास हरण पाप।'

ऋत्विक घटक
quote

प्रतिभाशाली लोगों की प्रशंसा की जाती है, धनवानों से ईर्ष्या की जाती है, शक्तिशाली लोगों से डर लगता है; लेकिन केवल चरित्र वाले लोगों पर ही भरोसा किया जाता है।

अल्फ़्रेड एडलर
quote

इस पर भरोसा मत करो कि कोई भी दोस्त दोषों के बिना है, और किसी स्त्री से प्यार करो, परी से नहीं।

डोरिस लेसिंग
quote

प्रेम नाम का कोई शाश्वत सूत्र नहीं है जो जीवन भर अपनी उपस्थिति का यक़ीन दिलाता रहे।

रघुवीर चौधरी
quote

लोगों को चाहिए शैतान जिस पर वे विश्वास कर सकें—एक सच्चा, भयानक दुश्मन। एक शैतान जिसके वे ख़िलाफ़ हो सकें। नहीं तो, सब कुछ हम-बनाम-हम है।

चक पैलनिक
quote

मैं जब पढ़ती हूँ, तब मैं इतनी ख़ुशी और आज़ादी महसूस करती हूँ कि मुझे विश्वास हो जाता है कि अगर मेरे पास हर समय किताबें हों तो मैं अपने जीवन के प्रत्येक कष्ट को सह सकती हूँ।

डेबोरा फ़ेल्डमैन
quote

ब्राह्मण, गौ, कुटुंबी, बालक, स्त्री, अन्नदाता और शरणागत- ये अवध्य होते हैं।

वेदव्यास
  • संबंधित विषय : शरण
quote

जीवन के पवित्र रूप में विश्वास करो।

जैक केरुआक
quote

सपने कैसे मरते हैं, इस सच्चाई का पता लगाने के लिए, आपको सपने देखने वालों के शब्दों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

टोनी मॉरिसन
quote

मैं समझता हूँ कि बेकार राज्य-प्रबंधन बेकार परिवार-प्रबंधन को प्रोत्साहित करता है। हमेशा हड़ताल पर जाने को तत्पर मज़दूर अपने बच्चों को भी व्यवस्था के प्रति आदर-भाव नहीं सिखा सकता।

लुडविग विट्गेन्स्टाइन
quote

प्यार—देखभाल, प्रतिबद्धता, ज्ञान, ज़िम्मेदारी, सम्मान और विश्वास का मेल है।

बेल हुक्स
quote

मैं जीवन के बाद के जीवन की कल्पना नहीं कर पाता : जैसे ईसाई या अन्य धर्मों के लोग विश्वास रखते हैं और मानते हैं जैसे कि सगे-संबंधियों और दोस्तों के साथ हुई बातचीत जिसे मौत आकर बाधित कर देती है, और जो आगे भी जारी रहती है।

एडवर्ड मुंक
quote

सिर्फ़ विश्वास करने से काम नहीं चलता। आश्वस्त भी होना चाहिए—अनुभव से।

रघुवीर चौधरी
quote

विश्व तुम्हारा बाहुबल नहीं, बल्कि नीरव आश्वासन और सुकुमार हृदय की शक्ति का निर्झर विश्वास ही चाहता है।

नलिनीबाला देवी
quote

समाज धर्म के कारण से संगठित रहते हैं चाहे लोग उसका (धर्म का प्रदर्शन करें या उसे अपने हृदय में रखें। जब धर्म समाप्त हो जाता है तब पारस्परिक विश्वास भी नष्ट हो जाता है, लोगों का आचरण भ्रष्ट हो जाता है और उसका फल राष्ट्र को भुगतना पड़ता है। धर्म सुलाने वाला नहीं है अपितु शक्ति का आधार-स्तंभ है।

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
quote

जो नायक अपने प्रति प्रीति उत्पन्न करना, स्त्रियों का आदर-सम्मान करना और नवोढ़ा कन्या में विश्वास उत्पन्न करना जानता है—वह स्त्रियों का अत्यंत प्रिय होता है।

वात्स्यायन
quote

भय का अनुभव केवल उन्हें ही होगा जिनको विश्वास नहीं है।

रघुवीर चौधरी
quote

भगवान में विश्वास करने से इनकार करने में बहुत गर्व शामिल है।

ओरहान पामुक
quote

श्रद्धा ही पर्वतों को हिला देती है और श्रद्धा ही महासागर को कूदकर पार कर जाती है।

महात्मा गांधी
quote

मेरा विश्वास करो, नीरस व्यक्ति उपनिवेशवादियों से अधिक भयानक हैं।

फ्रांत्ज़ फ़ैनन
  • संबंधित विषय : डर
quote

आज मैं प्रेम की संभावना में विश्वास करता हूँ; इसीलिए मैं इसकी ख़ामियों, इसकी विकृतियों का पता लगाने का प्रयास करता हूँ।

फ्रांत्ज़ फ़ैनन
quote

यह सर्वविदित है कि जो लोग ख़ुद पर भरोसा नहीं करते हैं, वे कभी दूसरों पर भरोसा नहीं करते हैं।

अल्फ़्रेड एडलर
quote

डर के साथ झूठ और औचित्य भी आते हैं, जो चाहे कितने भी विश्वसनीय क्यों हों; हमारे आत्म-सम्मान को कम कर देते हैं।

अज़र नफ़ीसी
quote

आपको विश्वास करने की आवश्यकता है कि आप फिर से सो सकते हैं।

सामंथा हार्वे
quote

नींद कब से विश्वास का विषय बन गई?

सामंथा हार्वे
quote

जब हम अतीत के बारे में सोचते हैं, तब हम सुंदर चीज़ों को चुनते हैं। हम विश्वास करना चाहते हैं कि सब कुछ ऐसा ही था।

मार्गरेट एटवुड
quote

प्रेम जैसी निर्मम वस्तु क्या भय से बाँध कर रखी जा सकती है? वह तो पूरा विश्वास चाहती है, पूरी स्वाधीनता चाहती है, पूरी ज़िम्मेदारी चाहती है। उसके पल्लवित होने की शक्ति उसके अंदर है। उसे प्रकाश और क्षेत्र मिलना चाहिए। वह कोई दीवार नहीं है, जिस पर ऊपर से ईंटें रखी जाती है उसमें तो प्राण है, फैलने की असीम शक्ति है।

प्रेमचंद
quote

यह महत्वपूर्ण है कि लोगों पर बहुत अधिक भरोसा किया जाए।

वी. एस. नायपॉल
quote

आप जो कहते हैं, मैं उस पर विश्वास नहीं कर सकता; क्योंकि मैं देखता हूँ कि आप क्या करते हैं।

जेम्स बाल्डविन
quote

ईश्वर नहीं, बल्कि उसमें विश्वास मायने रखता है।

वॉलेस स्टीवंस
quote

सामान्य बोध विचित्रता पर अविश्वास करता है। वह रहस्यों और चमत्कारों से आसानी से नहीं ठगा जा सकता।

एम. एन. राय
quote

अव्यक्त सत्य ‘श्रद्धा’ के रूप में रहता है। श्रद्धा उस सत्य को रखती है, जो सत्य ‘होना चाहिए’।

मुकुंद लाठ
quote

क्या शैतान में विश्वास का यह अर्थ होता है कि हमारी प्रेरणाओं के सभी उद्गम-स्थल शुभ नहीं होते?

लुडविग विट्गेन्स्टाइन
quote

मैं कविता में विश्वास करती हूँ।

एलेन सिक्सू
quote

जभी अपने कुकर्म के लिए तुम अनुतप्त होगे, तभी परमपिता तुम्हें क्षमा करेंगे और क्षमा मिलने पर ही समझोगे, तुम्हारे हृदय में पवित्र सांत्वना रही है और तभी तुम विनीत, शांत और आनंदित होगे।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

मैं नर्क की तुलना में पुनर्जन्म में विश्वास करती हूँ। अगर लौटने का विकल्प हो, तब पुनर्जन्म का विचार और भी अधिक सहनीय हो जाता है।

डेबोरा फ़ेल्डमैन
quote

यह मेरा विश्वास है कि आम तौर पर सच झूठ से बेहतर होता है।

जे. के. रोलिंग
  • संबंधित विषय : झूठ
    और 1 अन्य
quote

महिला को यह पता ही नहीं होता कि उसके अविश्वास से पुरुष को कितनी चोट पहुँचती है।

जॉन ग्रे
quote

जब आप विश्वास और ताक़त के पदों पर पहुँचते हैं, तो सोचने से पहले सपना देखें।

टोनी मॉरिसन
quote

‘कला के लिए कला’ खोखला वाक्यांश है। सत्य के लिए कला, शुभ और सुंदर के लिए कला—मुझे इसी विश्वास की तलाश है।

जॉर्ज सैंड
  • संबंधित विषय : कला
    और 1 अन्य
quote

संसार में धर्म के संबंध में सर्वत्र सामान्यतः ऐसी शिक्षा मिलती है कि धर्म केवल श्रद्धा और विश्वास पर स्थापित है, और अधिकांश स्थलों में तो वह भिन्न-भिन्न मतों की समष्टि मात्र है। यही कारण है कि धर्मों के बीच केवल लड़ाई-झगड़ा दिखाई देता है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

तुम्हारे मन से जिस परिमाण में विश्वास हटेगा; जगत् तुम पर उसी परिमाण में संदेह करेगा या अविश्वास करेगा, एवं दुर्दशा भी तुम पर उसी परिमाण में आक्रमण करेगी, यह निश्चित है। अविश्वास-क्षेत्र दुर्दशा या दुर्गति का राजत्व है।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

बेहतरीन के लिए मेरी ललक इतनी ज़्यादा है कि सिर्फ़ अद्भुत ही मुझे शक्तिशाली लगता है। कोई भी चीज़, जिसे मैं अद्भुत में नहीं बदल सकती हूँ, मैं उसे छोड़ देती हूँ। असलियत मुझे प्रभावित नहीं करती है। मैं केवल उन्माद में, भावातिरेक में विश्वास करती हूँ, और जब सामान्य जीवन मुझे रोकता है, तो मैं, इस तरफ़ या दूसरी तरफ़ पलायन कर जाती हूँ। और दीवारें नहीं चाहिए।

अनाइस नीन
quote

अपने आपको धोखा देने जैसा कोई मुश्किल काम नहीं होता।

लुडविग विट्गेन्स्टाइन
quote

यदि कोई ईश्वर पर पूरा भरोसा कर सकता है तो दूसरों के मन (की सत्ता) पर क्यों नहीं?

लुडविग विट्गेन्स्टाइन
quote

यदि आप तर्कशास्त्र में चालबाज़ी करते हैं तो आप अपने सिवाय किसे धोखा देते हैं?

लुडविग विट्गेन्स्टाइन
quote

कुछ लोग अपने विश्वास का उपयोग बस स्वभावजन्य तर्क के शब्दांश के रूप में करते हैं; इसके बिना वे सही और ग़लत की धर्मनिरपेक्ष नियमावली के अनुसार अपनी धार्मिक और नैतिक विफलताओं का ईमानदारी से सामना करने के लिए मजबूर हो जाएँगे।

डेबोरा फ़ेल्डमैन
quote

जब तक यह विश्वास होता है कि एक चीज़ सत्य है, तुम उसको साबित करने की ज़रूरत नहीं समझते। अगर तुम ऐसा करते हो; तो उन लोगों को संतुष्ट करने के लिए करते हो, जो तुम्हारी आस्था में विश्वास नहीं रखते।

एम. एन. राय
quote

तुम पंडित हो सकते हो; किंतु यदि अविश्वासी हो, तब तुम निश्चय ग्रामोफ़ोन के रेकार्ड अथवा भाषावाही बैल की तरह हो।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

मैं स्वयं को ईश्वर में विश्वास करने और उसकी प्रार्थना के लिए तैयार नहीं कर सकता।

भगत सिंह

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए