Font by Mehr Nastaliq Web

आँख पर उद्धरण

आँखें पाँच ज्ञानेंद्रियों

में से एक हैं। दृश्य में संसार व्याप्त है। इस विपुल व्याप्ति में अपने विविध पर्यायों—लोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि, दीदा, चख और अपने कृत्यों की अदाओं-अदावतों के साथ आँखें हर युग में कवियों को अपनी ओर आकर्षित करती रही हैं। नज़र, निगाह और दृष्टि के अभिप्राय में उनकी व्याप्ति और विराट हो उठती है।

quote

एक निगाह से देखना कलाकार की निगाह से देखना नहीं है।

अज्ञेय
quote

हमारी आँखें सामने हैं, पीछे नहीं। सामने बढ़ते रहो और जिसे तुम अपना धर्म कहकर गौरव का अनुभव करते हो, उसे कार्यरूप में परिणत करो।

स्वामी विवेकानन्द
quote

आँख वाले प्रायः इस तरह सोचते हैं कि अंधों की, विशेषतः बहरे-अंधों की दुनिया, उनके सूर्य प्रकाश से चमचमाते और हँसते-खेलते संसार से बिलकुल अलग हैं और उनकी भावनाएँ और संवेदनाएँ भी बिलकुल अलग हैं और उनकी चेतना पर उनकी इस अशक्ति और अभाव का मूलभूत प्रभाव है।

हेलेन केलर
quote

हमारी आँखें हैं, इस कारण अंधों के प्रति हमारा कुछ कर्तव्य है। हम अपनी आँखें दिन में एक बार, सप्ताह में एक बार या महीने में एक बार कुछ देर के लिए उन्हें उधार दे दें।

लाला हरदयाल
quote

तत्त्वों के अनुसंधान की जगह कल्पना का प्रवेश निषेध होता है, किंतु जो सिर्फ़ आँखों से दिखाई देता है, वह हमें बहुत दूर नहीं ले जा सकता है।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

आँखें एक जैसी होने पर भी देखने-देखने में फ़र्क़ होता है।

रघुवीर चौधरी
quote

आँखें होते हुए अंधा बनने वाले को कोई रास्ते नहीं लगा सकता।

सरदार वल्लभ भाई पटेल
quote

प्रकृति सिर्फ़ वह नहीं जो आँखों को नज़र आती है… आत्मा की अंदरूनी तस्वीर में भी यह मौजूद होती है।

एडवर्ड मुंक
quote

पेंटिंग विचार का मौन और दृष्टि का संगीत है।

ओरहान पामुक
quote

रुचि का चमकता केंद्र वह आँख है, जो आँख के भी भीतर है।

जैक केरुआक
quote

पहली नज़र को प्रेम मानकर समर्पण कर देना भी पागलपन है।

रघुनाथ चौधरी
quote

संसार भर में कहाँ है नारी के नेत्र के समान सौंदर्य सिखाने वाला अन्य लेखक?

विलियम शेक्सपियर
quote

एक ज़िंदगी किनारे की भी होती है, जो बह जाने वाले को भीगी आँखों से देखती है।

रघुवीर चौधरी
quote

नेत्रों से प्रेम-रोग को अभिव्यक्त करके (पृथक होने की) याचना करने में स्त्री का स्त्रीत्व-विशेष माना जाता है। ढिढोरा पीटने वाले मेरे जैसे नेत्र जिनके हों, उनके हृदय की गुप्त बातों को समझना दूसरों के लिए कठिन नहीं है।

तिरुवल्लुवर
quote

वे कभी इस बात पर ग़ौर नहीं करेंगे कि ये कलाकृतियाँ मुश्किल घड़ियों और बहुत नाज़ुक पलों में बनाई गईं, कि ये कलाकृतियाँ कोरी आँखों से बिताई गईं रातों का नतीजा हैं, कि इन कलाकृतियों ने मुझसे मेरे ख़ून की क़ीमत वसूली है और मेरी शिराओं को कमज़ोर किया है… हाँ, वे कभी इस बात पर ग़ौर नहीं करेंगे।

एडवर्ड मुंक
quote

एक ज़िंदगी किनारे की भी होती है, जो बह जाने वाले को भीगी आँखों से देखती है।

रघुनाथ चौधरी
quote

वह सोचती है कि काश किसी की आँखें दूसरों को दिखाई नहीं देतीं। काश कोई अपनी आँखों को दुनिया से छिपा पाता।

हान कांग
quote

हर निर्णय मुक्ति प्रदान करता है, तब भी जब वह विनाश की ओर ले जाए। अन्यथा, क्यों इतने सारे लोग आँखें खोलकर सीधा चलते हुए अपने दुर्भाग्य में दाख़िल होते?

एलायस कनेटी
quote

चाँद रात की आँख है।

हान कांग
quote

हे भगवान! दार्शनिक को सभी व्यक्तियों की आँखों के सामने रखी वस्तुओं को देखने की अंतर्दृष्टि प्रदान कर।

लुडविग विट्गेन्स्टाइन
quote

मक्कार आदमी को अपनी भावनाओं पर जो अधिकार होता है, वह किसी बड़े योगी के लिए भी कठिन है। उसका दिल रोता है मगर होंठ हँसते हैं, दिल ख़ुशियों से मज़े लेता है मगर आँखें रोती हैं, दिल डाह की आग से जलता है, मगर ज़ुबान से शहद और शक्कर की नदियाँ बहती हैं।

प्रेमचंद
quote

आप जैसे ही अपनी आँखों से सौंदर्य का आनंद लेते हैं, आपका दिमाग़ आपको बताता है कि सुंदरता खोखली है और सौंदर्य ख़त्म हो जाता है।

वर्जीनिया वुल्फ़
quote

मन आँख से छोटा होता है।

वॉलेस स्टीवंस
quote

मेरी अपनी आँखें मेरे लिए पर्याप्त नहीं हैं, मैं औरों की आँखों से देखूँगा।

सी. एस. लुईस
quote

जो कुछ भी आता है, वह वापस चला जाता है। निकट के खिसकते ही दूर को आँख में समाया जा सकता है।

रघुवीर चौधरी
quote

आँखें बंद करने के बाद कुछ भी नज़र आए ऐसा नहीं।

रघुवीर चौधरी
quote

प्रकृति के नाना रूपों को देखने के लिए कवि की आँखें खुली रहनी चाहिए, और सबका प्रभाव ग्रहण करने के लिए उसका हृदय खुला रहना चाहिए।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

दया से लालिमा आती है, निर्दयता से त्वरित एक ही प्रश्न, एक आँख से अनुसंधान जन्मता है, चयन से कष्टप्रद मवेशी।

गर्ट्रूड स्टाइन
quote

जो सचमुच में रूपदक्ष होते हैं, उनके आनंद की कोई सीमा नहीं रहती है, आँख, मन सभी के द्वारा वे एक रूप चिरकाल तक नए-नए रूपों में अचरज भरे भाव से देखते जाते हैं।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

रस भरे हृदय और रस भरी आँखों के लिए यह सारी सृष्टि रसमयी है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
  • संबंधित विषय : दिल
    और 1 अन्य
quote

जब हमारी आँखें देखने में प्रवृत्त रहती हैं, तब रूप हमारे बाहर प्रतीत होते हैं। जब हमारी वृत्ति अंतर्मुख होती है, तब रूप हमारे भीतर दिखाई पड़ते हैं।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

जो लोग दोनों आँखें खोले हुए देखते हैं, लेकिन वास्तव में देख नहीं पाते, उन्हीं के कारण सारी गड़बड़ी है। वे आप भी ठगे जाते हैं और दूसरों को भी ठगने से बाज़ नहीं आते।

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
quote

आँख हो मनुष्य हृदय से देख सकता है, पर हृदय होने से आँख बेकार है।

बालकृष्ण भट्ट
quote

समुद्र के समान वह प्रतिक्षण मेरे नेत्रों को क्षण-क्षण में नया-नया-सा दिखाई पड़ रहा है।

कालिदास
quote

सब लगा-लगी वहम ही होती है—आँखों की भी।

हजारीप्रसाद द्विवेदी
quote

प्रेम की विशेष शिक्षा नेत्रों को प्रसन्न करना है।

जॉर्ज चैपमैन
quote

तुम्हारे इन अट्टहासों के कारण हज़ारों आँखें आँसुओं से भरी हुई हैं।

किशनचंद 'बेवस'
  • संबंधित विषय : धनी
quote

सूर्य की प्रशंसा करना, अपनी आँखों की प्रशंसा करना है।

रूमी
quote

मन के पवित्र या अपवित्र करने का द्वार नेत्र है।

बालकृष्ण भट्ट
quote

जो द्रष्टा है, वह द्रष्टा ही रहता है—दृश्य कभी नहीं होता।

दयानंद सरस्वती
quote

जिस प्रकार हमारी आँखों के सामने आए हुए कुछ रूपव्यापार हमें रसाात्मक भावों में मग्न करते हैं, उसी प्रकार भूतकाल में प्रत्यक्ष की हुई कुछ परोक्ष वस्तुओं का वास्तविक स्मरण भी कभी-कभी रसात्मक होता है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

देखने के साथ सोचना जुड़ा हुआ है। हम जो कुछ भी देखते हैं, उस पर किसी-न-किसी रूप में सोचते ज़रूर हैं।

प्रयाग शुक्ल
quote

खुली आँखें रास्ते के काँटों को देखती हैं, बंद आँखों से दूर का भी सत्य देखा जा सकता है।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

हृदय में निर्गुण ब्रह्म का ध्यान, नेत्रों के सामने सगुण रूप की सुंदर झाँकी और जीभ से सुंदर राम नाम का जप करना। यह ऐसा है मानो सोने की सुंदर डिबिया में मनोहर रत्न सुशोभित हो।

तुलसीदास
quote

आँख में आँसू उन्हीं अकुटिल सीधे सत्पुरुषों के आता है, जिनके सच्चे सरल चित्त में कपट और कुटिलाई ने स्थान नहीं पाया है।

बालकृष्ण भट्ट
quote

वर्तमान हमें अंधा बनाए रहता है, अतीत बीच-बीच में हमारी आँखें खोलता रहता है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

क्रोध से अंधा हुआ व्यक्ति ही परमांध होता है क्योंकि उसकी बुद्धि नष्ट हो जाती है। केवल नेत्र से अंधा हुआ मनुष्य अंधा नहीं होता।

कवि कर्णपूर
quote

विफलता को लेकर ही इस जीवन-संगीत की मैंने रचना की है। दोनों आँखों से आँसू की बूंदें टपकती हैं। इस विशाल विश्व में केवल नयनाश्रुओं से ही मेरा सागर-तट भर गया।

नलिनीबाला देवी
quote

अपनी आँखें बंद करो, प्यार करो, वहीं रहो।

रूमी
quote

आँखों का काम है देखना। उनमें यह विवेक नहीं कि सुंदर-असुंदर का फ़र्क़ कर सके। उसके लिए तो सभी समान हैं। जिन भाग्यवानों को सौंदर्य को परखने की दृष्टि मिली हो, वे ही सुंदर-असुंदर का फ़र्क़ कर सकते हैं। बहुधा यह दृष्टि गुरु से मिलती है। अगर वह हो, तो सामने सौंदर्य का पारावार हो फिर भी हमें दिखाई देगा। आज की भाषा में कहूँ तो हमारी आँखों में भी कई चैनल होते हैं। अगर सौंदर्य का चैनल नहीं होगा, तो हम सौंदर्य को पकड़ नहीं पाएँगे। उसे देखकर भी अनदेखा कर देंगे। हमारे भीतर सोए पड़े इस सौंदर्य-बोध को प्रायः गुरु जगाते हैं।

अमृतलाल वेगड़

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए