Font by Mehr Nastaliq Web

चाँद पर उद्धरण

चाँद मनुष्य का आदिम

सहयात्री है जो रात्रि-स्याह के सुख-दुःख में उसका संगी-साथी हो जाता है। प्रेमिल बिंबों-प्रतीकों के साथ ही किसी कवि की ही कल्पना ने उसे देवत्व तक सौंप दिया है।

quote

और वह चाँद को देखता है—गतिहीन प्रकाश से भरे बर्फ़ के गोल टुकड़े की तरह।

गुस्ताव फ़्लॉबेयर
quote

चाँद रात की आँख है।

हान कांग
  • संबंधित विषय : आँख
quote

चंद्रमा, सूरज, तारे, आकाश, घर की चीज़ों की तरह थे। चंद्रमा सूरज शाश्वत होने के बाद भी इधर-उधर होते थे।

विनोद कुमार शुक्ल
quote

निर्मल चंद्रमा पर पड़ी पृथ्वी की छाया को लोग चंद्रमा का कलंक कहकर उसे बदनाम करते हैं।

कालिदास
quote

रात ही हमें बताती है कि आकाश थ्री-डाइमेंशनल है। दिन में तो हमें उसकी लंबाई और चौड़ाई भर नज़र आती है। आकाश की मुटाई (या गहराई) का अनुभव तो रात में ही होता है। एक क्षुद्र तारा, पास होने के कारण विराट सूर्य लगता है। उससे करोड़ों गुना बड़े सूर्य, दूर होने के कारण तारे लगते हैं। तारे को सूर्य बनाना, सूर्यों को तारे बनाना—यह कमाल आकाश के थर्ड डाइमेंशन का है। रात में ही समझ में आता है कि आकाश थाली जैसा नहीं, घड़े जैसा है जिसमें करोड़ों आकाशगंगाएँ भरी हैं। फिर भी घड़ा खाली का खाली है। किसी कौए को अगर इस घड़े का पानी पीना हो, तो उसे इस घड़े में कितनी आकाशगंगाएँ डालनी पड़ेंगी।

अमृतलाल वेगड़
quote

चाँद तब चमकता रहता है, जब वह रात से नहीं बचता।

रूमी
  • संबंधित विषय : रात
quote

पूर्णचंद्र के आलोक को परास्त कर पर्वत के ऊपर तारागण चमकते रहते हैं। उसका रूप देखने में ही तो आनंद है।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

हे माँ! तुममें ही कामधेनु की सामर्थ्य है। तुम मंगलधाम हो, तपस्वियों का अद्वैत हो। तुममें सागर की गंभीरता है, पृथ्वी की उदारता है। तुम्हारे नेत्रों में शांत चंद्रमा का तेज़ है और हृदय में मेघमालाओं का सघन वात्सल्य। हे मां! इन सब गुणों का वास तुम में ही है

यशवंत दिनकर पेंढरकर
quote

सूरज में यह दम-खम कहाँ कि आधी रात को दिखाई दे। चाँद रमता जोगी है, उसका कोई ठौर-ठिकाना नहीं।

अमृतलाल वेगड़
quote

'चंद्रोदय देखकर' अहा कितना सुंदर है, ऐसा कहने वाले लोग कम ही हैं, किंतु, उन सभी को चाँद की माधुरी नहीं मिल पाती है।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

लोक में अतिशय नवीन चंद्रकला आदि पदार्थ जयशील हैं। स्वभाव से सुंदर और भी पदार्थ हैं जो मन को प्रसन्न करते हैं परंतु जो यह नेत्र चंद्रिका लोक में मेरी दृष्टि में आई हैं, जन्म में एक वही महोत्सव रूप है।

भवभूति
quote

चंद्रमा का उचित स्थान आकाश ही है, पृथ्वी नहीं।

बाणभट्ट
quote

साथ निवास करने वाले दुष्टों में जल तथा कमल के समान मित्रता का अभाव ही रहता है। सज्जनों के दूर रहने पर भी कुमुद और चंद्रमा के समान प्रेम होता है।

सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
quote

अकेले व्यक्ति के लिए बात करने को चंद्रमा एक मित्र है।

कार्ल सैंडबर्ग
quote

मुझे चंद्रमा आकाश में गोल कटी हुई खिड़की की तरह लगता था जिससे आकाश की आड़ में छुपी हुई दुनिया का उजाला आता था।

विनोद कुमार शुक्ल
quote

दिक्-काल के बंधन से परे जान पड़ता है यह चाँद!

अमृतलाल वेगड़
quote

वह तुम हो जो चाँद का हमेशा से मतलब था और सूरज जो हमेशा गाएगा, वह तुम ही हो।

ई. ई. कमिंग्स
quote

चंद्रमा के प्रकाश द्वारा प्रशंसा किए जाने पर किसी की छाया जीवन से बड़ी हो जाती है।

लियोनार्डो दा विंची
quote

चाँद के पास ऐसा कोई दिव्य रसायन है, ऐसा कोई जामन है, जिससे वह धूप को चाँदनी में रूपांतरित कर देता है। बेचारा सूर्य! उसके पास ऐसा कोई जामन नहीं।

अमृतलाल वेगड़
quote

चंद्रमा को आकाश में देखें, झील में नहीं।

रूमी
quote

यह कितनी अजीब बात है कि चाँद का प्रकाश उसकी अपनी चीज़ नहीं। सूरज की धूप ही चाँद के धरातल से टकराकर चाँदनी बन जाती है।

अमृतलाल वेगड़
quote

राहु-ग्रहण के अवसर पर भी रोहिणी चंद्रमा का साथ देती है।

भास
quote

गुणों के समुदाय में एक दोष चंद्र की किरणों में कलंक की तरह लीन हो जाता है।

कालिदास
quote

चाँद सृजक नहीं, अनुवादक है। वह धूप का चाँदनी में अनुवाद करता है पर कैसा दिव्य अनुवाद! धूप में वह माधुर्य कहाँ, जो चाँदनी में है! चाँद को अनुवादक कहूँ, अनुगायक कहूँ या अनुसर्जक कहूँ—यही समझ में नहीं रहा!

अमृतलाल वेगड़
quote

तारों की शोभा हम तभी देख सकते हैं, जब चाँद हो।

अमृतलाल वेगड़
quote

जब मैं हिरासत में था तो उन दिनों मैं सबसे अधिक चाँद के बारे में सोचा करता था।

आई वेईवेई

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए