Font by Mehr Nastaliq Web
Kubernath ray's Photo'

Kubernath ray

1933 - 1996 | غازی پور, اتر پردیش

کی

4
Favorite

باعتبار

प्रत्येक सर्जक या विधाता, जीवन के चाहे जिस क्षेत्र की बात हो—‘विद्रोही’ और ‘स्वीकारवादी’ दोनों साथ ही साथ होता है।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

सर्जक या रचनाकार के लिए ‘नॉनकन्फर्मिस्ट’ होना ज़रूरी है। इसके बिना उसकी सिसृक्षा प्राणवती नहीं हो पाती और नई लीक नहीं खोज पाती।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

लेखक का कर्तव्य है पाठक को अपनी भाषिक संस्कृति से जोड़ना।

  • विषय :
    اور 2 مزید

आज भारत की सारी व्यवस्था, अर्थ, राजनीति, शिक्षा, संस्कृति और साहित्य, प्रत्येक क्षेत्र में ‘छिन्नमूल’ नवशिक्षित बुद्धजीवियों के हाथ में गई है और वे जन्मतः भारतीय होते हुए भी मानसिक बौद्धिक रूप से ‘आउट साइडर’ हैं।

  • विषय :
    اور 1 مزید

नदी निषादों की है, नाग किरात-प्रतीक हैं और सोम है, आर्यों का श्रेष्ठतम देवता—आर्य वांग्मय और उपासना का चरम प्रतीक। अद्भुत एवं सार्थक हैं, देवाधिदेव के ये तीनों शीश-शृंगार!

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

रचना के 'आइडिया' के आविष्कार के लिए तो अवश्य 'विद्रोही मन' चाहिए। परंतु रचना का कार्य (प्राॅसेस) आइडिया के आविष्कार के साथ ही समाप्त नहीं हो जाता।

  • विषय :

दुनिया में दु:ख तो बहुत हैं, परंतु अगम-अगाध गंभीर दु:ख बहुत ही कम! ठीक वैसे ही जैसे कामबोध की खुजलाहट तो सबके पास है, परंतु निर्मल उदात्त प्रेम की क्षमता बिरले के ही पास होती है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

काम ऊर्ध्वतर होता हुआ निर्मल ज्योतिष्मान् होता जाता है। वैसे ही दु:ख उलटी दिशा में गंभीर से गंभीरतर होता हुआ, प्रगाढ़ और पारदर्शक होता जाता है। ऐसा पारर्दशक कि वह सार्वभौमता का दर्पण बन जाए—निर्मल, प्रसन्न और गंभीर दु:ख।

बिना दूँढ़ने का श्रम किए, प्रिय वस्तु की अनुपमता और अमूल्यता का बोध हो ही नहीं सकता।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

करुणा में एक उदास सौंदर्य की उपलब्धि एक सर्वसाधारण अनुभव है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

संस्कृति के मूल बीज कभी मरते नहीं हैं।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

कालिदास विरह के कवि नहीं हैं।

  • विषय : 1

रागलोक का दु:ख रस की साध्वावस्था है, परंतु रागोत्तर सार्वभौम वेदना का दु:ख, रस की सिद्धावस्था है।

  • विषय : 1

चालीस लगने के बाद पैंतालीस तक ‘यथास्थिति’ की उत्तराफाल्गुनी चलती है। पर इसमें ही जीवन की प्रतिकूल और अनुकूल उर्मियाँ परस्पर के संतुलन को खोना प्रारंभ कर देती हैं और प्राणशक्ति अवरोहण की ओर उन्मुख हो जाती है।

भाषा के प्रश्न को सतही या कामचलाऊ दृष्टि से ग्रहण नहीं करना चाहिए।

नमक जैसा स्वादिष्ट होना बड़े अनुशासन और संयम की अपेक्षा करता है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

रामायण करूण रस का महाकाव्य है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

सुंदर को अनुभूत करने की क्षमता का ही लोप हो गया है।

  • विषय : 1

लावण्य जब तमोगुण से जुड़ता है तभी उग्र होता है। तब वह खारा हो जाता है, मीठा नहीं रहता।

  • विषय : 1

धरती का पुण्य उसकी सुषमा में व्यक्त है और सृष्टि का पुण्य नारी में।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

भयग्रस्त तो इतना दीन होता है कि उदात्त कंठ से कोई भाषा बोल ही नहीं सकता।

इतिहास का वह भी अंश जो चेतना-सम्पन्न होता है, आगे चलकर मिथकीय आकृति ले लेता है जैसे गौतम बुद्ध या शिवाजी अथवा अपने युग में लेनिन और गाँधी।

हर एक व्यक्ति की सोचने की एक जन्म-लब्ध वर्णमाला होती है और उसी वर्णमाला के आश्रय से वह मनुष्य, पृथ्वी और ईश्वर को पहचान सकता है, अन्यथा नहीं।

  • विषय :
    اور 3 مزید

भय और काम मनुष्य को दीन और आतुर बनाते हैं, ‘कवि’ और ‘प्रॉफ़ेट’ नहीं।

  • विषय :
    اور 3 مزید

गंगा महाकाव्य है तो यमुना गीति-काव्य।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

सूक्ष्म अभिव्यक्ति के लिए लोकभाषाओं से बल प्राप्त करना ही होगा।

  • विषय :
    اور 2 مزید

गांगेय संस्कृति ही भारतीय संस्कृति का केंद्रीय रूप है और इस संस्कृति का ‘निमित्त कारण’ है ‘आर्य’ और उपादान कारण है ‘निषाद’ या ‘निषाद-द्राविड़’।

  • विषय : 1

प्रत्येक भाषा का मूल उसकी अपनी संस्कृति में बड़ी गहराई से जाता है जिसमें वह जन्म लेती है, यद्यपि उसका विकास देशकाल के मुक्त इतिहास में होता है।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

मनुष्य के सारे कर्म-कलाप के मूल में है उसकी इच्छाशक्ति। यह इच्छाशक्ति उसके रसबोध और सौंदर्य-रुचि से सीधे जुड़ी है। रसबोध और रुचि ही हमारे दैनन्दिन जीवन के शुभ और अशुभ का स्रोत है।

बहुत से पुराने शब्द हैं जो अत्यंत अभिव्यक्ति-प्रवण है। परंतु प्रयोग होने से लोग भूल गए हैं।

  • विषय :
    اور 2 مزید

शब्दों के भूल जाने का अर्थ होता है संस्कारों को भूल जाना।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

गंगा गोमुख से निकलती है और इसका स्वभाव एवं चरित्र भी पयस्वला धेनु की तरह है जो अपने बछड़े के लिए रँभाती-दौड़ती घर को लौट रही हो

समस्त वैदिक साहित्य इस बात का सबूत है कि ‘धर्मबोध’ का जन्म ‘काम’ और ‘भय’ से नहीं हुआ है, जैसा कि बाज़ारू किस्म के बुद्धिजीवी कहा करते हैं।

  • विषय :
    اور 3 مزید

प्रणय भोगेच्छा से अधिक व्यापक है। इसमें भोग की तीव्र कामना के समानांतर एक मानसिक कोमलता, एक पारस्परिकता-बोध वर्तमान रहता है।

यमुना-तट पर रातों में चाँदनी इतनी गाढ़ी झरती है कि घड़े में भर लेने की तबीयत होती है।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

राम और कृष्ण के मिथक संकल्प और संवेग के चैतन्य स्रोत हैं।

  • विषय :
    اور 3 مزید

वेदांत ‘ब्रह्म-जिज्ञासा’ है तो काव्य ‘पुरूष-जिज्ञासा।’

प्रकृति में सारा गान, सारा रूप, सारा गंध व्यक्ति-वैषम्य के परे है।

  • विषय :
    اور 3 مزید

कल्पना को कहीं कहीं यथार्थ से जुड़ना चाहिए। कल्पना को रचने और समझने के लिए यथार्थ की भाषा से कहीं कहीं जुड़ना होगा।

  • विषय :
    اور 2 مزید

यमुना अद्भुत रसमय चरित्र के साथ हमारे मानस लोक में प्रतिष्ठित है।

  • विषय :
    اور 3 مزید

यमुना नदी बड़ी मौज़-मस्ती से जुड़ी नदी है। बाप-दादों ने कहा है कि यह यमराज की बहन है। ज़रूर होगी। हर एक मौज़-मस्ती यमराज की बहन है।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

हमारा युग स्नेह और प्रीति में तो रिक्त है ही, करुणा में भी यह अति दरिद्र है। यह इतना दीन हो चुका है कि इसकी अंतिम पूँजी विषाद भी धीरे-धीरे चुक रही है और इसके शेष हो जाने पर यह आत्मघात से भी बुरी अवस्था होगी।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

सही भारतीयता क्षुद्र, संकीर्ण, राष्ट्रीयता के दंभ से बिल्कुल अलग तथ्य है।

  • विषय :

‘लिबिडो’ में ‘सिडक्शन’ का भाव ज़्यादा रहता है, पारस्परिक संभोग कम—यह मानसिक बलात्कार मात्र है।

‘सरस्वती’ का अर्थ है ‘रसवती’, ‘जलवती’ के साथ-साथ ‘लावण्यवती’।

‘सरस्वती’ और ‘सरयू’ दोनों शुद्ध आर्य शब्द हैं।

निबंधकार का एक मुख्य कर्तव्य होता है पाठक की मानसिक ऋद्धि और बौद्धिक क्षितिज का विस्तार करना।

  • विषय :
    اور 1 مزید

रोटी-दाल या रतिक्रिया से वंचित रह जाने का दु:ख ही अपने युग की सर्वोच्च व्यथा बन गई है। पर यह व्यथा वृहत्तर दु:ख को रचने का उपयुक्त उपकरण नहीं। यही मेरी इस युग से शिकायत है।

किसी भी जाति की मूलप्रवृति का सच्चा थर्मामीटर है उस जति का काव्य साहित और उसकी बौद्धिक गम्भीरता तथा उदात्तता का परिचायक है निबंध साहित्य।

  • विषय : 1

‘लिबिडो’ और ‘प्रणय’ में अंतर होता है।

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए