Font by Mehr Nastaliq Web

दर्द पर उद्धरण

‘आह से उपजा होगा गान’

की कविता-कल्पना में दर्द, पीड़ा, व्यथा या वेदना को मानव जीवन के मूल राग और काव्य के मूल प्रेरणा-स्रोत के रूप में स्वीकार किया जाता है। दर्द के मूल भाव और इसके कारण के प्रसंगों की काव्य में हमेशा से अभिव्यक्ति होती रही है। प्रस्तुत चयन में दर्द विषयक कविताओं का संकलन किया गया है।

quote

दुखों में अज्ञान-दुःख सबसे बड़ा दुःख है।

अश्वघोष
quote

स्त्रियाँ कभी क्रूरता पर नहीं रोतीं। वे दूसरों के दिए दर्द पर नहीं रोतीं। रोने के लिए उनका अपना दर्द ही काफ़ी होता है।

रघुनाथ चौधरी
quote

मुझे अपनी कल्पना को साकार करने के लिए अकेलेपन के दर्द की ज़रूरत है।

ओरहान पामुक
quote

स्त्रियाँ कभी क्रूरता पर नहीं रोतीं। वे दूसरों के दिए दर्द पर नहीं रोतीं। रोने के लिए उनका अपना दर्द ही काफ़ी होता है।

रघुवीर चौधरी
quote

प्रेम करना सुरक्षा का कोई स्थान प्रदान नहीं करता है। हम नुक़सान, चोट, दर्द का जोखिम उठाते हैं। हम अपने नियंत्रण से बाहर की ताक़तों द्वारा कार्य किए जाने का जोखिम उठाते हैं।

बेल हुक्स
quote

मैंने जितनी भी मुश्किलें झेली हैं, वे मुझे एक भयानक दर्द के लिए तैयार करने की दिशा में केवल पूर्वाभ्यास थीं।

ऐनी एरनॉ
quote

दर्द को बरक़रार नहीं रखा जा सकता है, इसे ‘विकसित करके’ हास्य में परिवर्तित करने की ज़रूरत है।

ऐनी एरनॉ
quote

किसी ने मुझे कभी नहीं बताया कि दुःख बहुत कुछ डर की तरह महसूस होता है।

सी. एस. लुईस
  • संबंधित विषय : डर
quote

किसी ने एक संघर्ष, एक दर्द, एक मौत सही।

हरमन हेस
quote

प्यार के बारे में सबसे दुखद बात यह है कि वह हमेशा बना नहीं रह सकता।

विलियम फॉकनर
quote

दर्द के बारे में लिखना आसान है। दुख में हम सभी सुख से अलग-अलग होते हैं, लेकिन ख़ुशी के बारे में कोई क्या लिख सकता है?

ग्राहम ग्रीन
  • संबंधित विषय : सुख
quote

प्यार इतना दर्दनाक इसलिए होता है, क्योंकि यह हमेशा दो लोगों के बीच दो लोग जो दे सकते हैं; उससे अधिक की चाहत होता है।

एडना ओ’ब्रायन
quote

मैं तब तक किसी भी दर्द को सहन कर सकता हूँ, जब तक उसका कोई अर्थ हो।

हारुकी मुराकामी
quote

मुझे दर्द के अनुभव और कुछ नहीं के बीच चुनना पड़े, तब मैं दर्द का चयन करूँगा।

विलियम फॉकनर
quote

दर्द प्रक्रिया का हिस्सा है।

मार्क मैंसन
quote

मेरा घर भी वहीं है जहाँ पीड़ा का निवास है। जहाँ-जहाँ दुःख विद्यमान है वहाँ-वहाँ मैं विचरता हूँ।

किशनचंद 'बेवस'
  • संबंधित विषय : घर
    और 1 अन्य
quote

थोड़ी देर के लिए दर्द को सुन्न कर देने से दर्द तब और भी तेज़ होगा, जब आप अंततः इसे महसूस करेंगे।

जे. के. रोलिंग
quote

जो हमें दर्द देता है, उसे हम बहुत आसानी से भूल जाते हैं।

ग्राहम ग्रीन
quote

सर्जन एक यंत्रणा भरी प्रक्रिया है।

अज्ञेय
quote

मेरे विचार में तो पीड़क होने से पीड़ित होना कहीं श्रेष्ठ है। धन खोकर अगर हम अपनी आत्मा को पा सकें, तो यह कोई महँगा सौदा नहीं है।

प्रेमचंद
quote

वह लोक कितना नीरस और भोंडा होता होगा जहाँ विरह वेदना के आँसू निकलते ही नहीं और प्रिय-वियोग की कल्पना से जहाँ हृदय में ऐसी टीस पैदा ही नहीं होती, जिसे शब्दों में व्यक्त किया जा सके।

हजारीप्रसाद द्विवेदी
quote

जो कार्य करने से तो धर्म होता हो और कीर्ति बढ़ती हो और अक्षय, यश ही प्राप्त होता हो, उल्टे शरीर को कष्ट होता हो, उस कर्म का अनुष्ठान कौन करेगा?

वाल्मीकि
quote

युग का धर्म यही है दूसरे को दी गई पीड़ा उलटकर अपने आप पर पड़ती है।

क़ाज़ी नज़रुल इस्लाम
quote

जब इंसान अपने दर्द को ढो सकने में असमर्थ हो जाता है तब उसे एक कवि की ज़रूरत होती है, जो उसके दर्द को ढोए अन्यथा वह व्यक्ति आत्महत्या कर लेगा।

श्रीकांत वर्मा
quote

दुःख-दर्द, निःसंगता और अकेलापन, ये जीनियस के भाग्य में होते हैं, क्योंकि काल के वह विरुद्ध सोचता है। जीनियस मानता है कि राजमत और लोकमत, दोनों त्रासक हो सकते हैं।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

कष्ट ही तो वह चालक शक्ति है जो मनुष्य को कसौटी पर परखती है और आगे बढ़ाती है।

विनायक दामोदर सावरकर
quote

किसी दुःख के परिणाम से कोई ज़हर नहीं खा सकता। यह तो षड्यंत्र होता है। आदमी को बुरी तरह हराने के बाद ज़हर का विकल्प सुझाया जाता है।

विनोद कुमार शुक्ल
quote

प्रेम से प्रेम करने वाली आँख का पानी जब घास पर पड़ता है तो ओस का हीरा बनकर चमकता है, जब इंसान पर ज़ुल्म देखा है तो अँगारा बन कर गिरता है, जब दर्द देखकर गिरता है तो लहू की बूंद बनकर, और जब इंसान को भूखा देखता है तो वह गेहूँ बन जाता है। और नफ़रत से प्रेम करने वाली आँखों का पानी जब घास पर पड़ता है तो घास झुलस जाती है, जब इंसान पर ज़ुल्म देखता है तो उसमें बर्फ़ की-सी बे-दिल ठंडक जाती है, जब दर्द देखकर गिरता है तो बंदूक़ की गोली बनकर और जब इंसान को भूखा देखता है तो वह ग़ुलामी का दस्तावेज़ बन जाता है।

रांगेय राघव
quote

विषयों का चिंतन अपने शरीर को पीड़ा देता है। जो विषय-चिंतन से सर्वथा मुक्त है, वह कभी दुःख का अनुभव नहीं करता। जैसे प्रज्वलित अग्नि में ईंधन डालने से उसका बल बहुत अधिक बढ़ जाता है, उसी प्रकार विषयभोग और धन का लाभ होने से मनुष्य की तृष्णा और अधिक बढ़ जाती है। घी से शांत होने वाली प्रज्वलित अग्नि की भाँति मानव कभी विषय-भोग और धन से तृप्त नहीं होता।

वेदव्यास
quote

प्रियतम आवे तो निद्रा नहीं आती, और अगर भी जाए तब भी नहीं आती। इनके मध्य में मेरे ये नेत्र असह्य दुःख से पीड़ित हैं।

तिरुवल्लुवर
quote

गुरु का उपदेश निर्मल होने पर भी असाधु पुरुष के कान में जाने पर उसी प्रकार दर्द उत्पन्न करता है जैसे जल।

बाणभट्ट
quote

क्रुद्ध मनुष्य उन्हें आघात पहुँचाते हैं जो उनके सर्वोत्तम हितैषी होते हैं।

विलियम शेक्सपियर
quote

दुःखी व्यक्तियों के समक्ष कष्ट अधिक मात्रा में आता है।

त्रिविक्रम भट्ट
quote

जैसे छोटा अंकुश भी हाथियों पर गिरकर उन्हें कष्ट देता है, वैसे ही बड़ों के ऊपर थोड़ा क्लेश पड़ना भी बहुत कष्टकर होता है।

बाणभट्ट
quote

इस सामाजिक व्यवस्था में ही नहीं, एक जीवंत और उल्लसित भावी व्यवस्था में भी ज्ञान का माध्यम सदा कष्ट ही रहेगा।

रघुवीर सहाय
quote

कष्ट हृदय की कसौटी है।

जयशंकर प्रसाद
quote

पुरुषार्थी सर्वत्र भाग्य के अनुसार प्रतिष्ठा प्राप्त करता है, परंतु पुरुषार्थहीन सम्मान से भ्रष्ट होकर घाव पर नमक छिड़कने के समान कष्ट पाता है।

वेदव्यास
quote

परोपकार पुण्य तथा पर पीड़ा पाप है।

लूसिया कैरम
quote

पीड़ा हठीले बच्चे की तरह है। समझा-बुझा कर किसी तरह थोड़ी देर के लिए वह वश में कर ली जा सकती है।

सियारामशरण गुप्त
quote

मन के दुःखी होने पर सब कुछ असह्य होता है।

भारवि
quote

मैं ख़रीद बैठा पीड़ा को यौवन के चिरसंचित धन से!

बच्चन सिंह
  • संबंधित विषय : धन
quote

मूर्ख ही कामदेव के द्वारा कष्ट पाता है।

बाणभट्ट
quote

परोपकार में लगे हुए सज्जनों की प्रवृत्ति पीड़ा के समय भी कल्याणमयी होती है।

भारवि
  • संबंधित विषय : समय
quote

प्यार के धन का, सचमुचही कोई अपने हाथ से अमंगल नहीं कर सकता। उसका निज का दुःख चाहे जितना हो वह सहना ही होगा।

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
quote

प्रेम कभी दावा नहीं करता, वह तो हमेशा देता है। प्रेम हमेशा कष्ट सहता है कभी झुँझलाता है, बदला लेता है।

महात्मा गांधी
quote

यह बजाय इसके इस भविष्यवाणी से संबंधित है जो पुरुषों को उनके जीवन के हर क्षण में होती है, एक पूर्वाभास जो दृढ़ता से दबाया और छिपा होता है—कि अगर उन्हें अपने ही हाल पर छोड़ दिया जाए, समय की नीरस, शांत संगति में, तो वे जल्दी से कमज़ोर हो जाएँगे।

ओल्गा तोकार्चुक
quote

अगर कुछ मुझे दुख पहुँचाता है, तो मैं उसे अपने मानसिक मानचित्र से हटा देती हूँ। वे स्थान जहाँ मैंने ठोकर खाई, जहाँ मैं गिरी, जहाँ मुझे चोट लगी, जहाँ चीज़ें पीड़ादायक थीं—ऐसे स्थान अब मेरे भीतर नहीं हैं।

ओल्गा तोकार्चुक
quote

कोई भी यथार्थतः मूल्यवान वस्तु ऐसी नही है जो कष्टों श्रम के बिना ख़रीदी जा सके।

थॉमस एडिसन
quote

कड़वाहट का गोला जब गले में पिघलता है तो आँखों में आँसुओं की चुभन शुरू हो जाती है।

कृष्ण बलदेव वैद
quote

जिस पर बन आई हो—वह दर्द क्या जाने।

लल्लेश्वरी

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए