Font by Mehr Nastaliq Web

कल्पना पर उद्धरण

quote

शिल्प का जो संसार होता है, वह अगर सच्ची कल्पना के द्वारा सजीव नहीं, तो वह फेन बुद्बुद के ऊपर प्रतिबिंबित संसार-चित्र की तरह मिथ्या और क्षणभंगुर है।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

तत्त्वों के अनुसंधान की जगह कल्पना का प्रवेश निषेध होता है, किंतु जो सिर्फ़ आँखों से दिखाई देता है, वह हमें बहुत दूर नहीं ले जा सकता है।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
  • संबंधित विषय : आँख
quote

एक बार जब बुराई व्यक्तिगत हो जाती है, रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन जाती है तो उसका विरोध करने का तरीक़ा भी व्यक्तिगत हो जाता है। आत्मा कैसे जीवित रहती है? यह आवश्यक प्रश्न है। और उत्तर यह है : प्रेम और कल्पना से।

अज़र नफ़ीसी
quote

कला का कार्य यथास्थिति बताने से ज़्यादा यह कल्पना करना है कि क्या संभव है।

बेल हुक्स
quote

मुझे अपनी कल्पना को साकार करने के लिए अकेलेपन के दर्द की ज़रूरत है।

ओरहान पामुक
quote

मुझे लगता है कि व्यक्ति ईश्वर से आता है और ईश्वर के पास वापस जाता है, क्योंकि शरीर की कल्पना की जाती है और जन्म होता है, यह बढ़ता है और घटता है, यह मर जाता है और ग़ायब हो जाता है; लेकिन जीवात्मा शरीर और आत्मा का मेल है, जिस तरह एक अच्छी तस्वीर में आकार और विचार का अदृश्य संगम होता है।

यून फ़ुस्से
quote

शैतान की मौत कल्पना के लिए त्रासदी थी।

वॉलेस स्टीवंस
quote

मैं कल्पना नहीं कर सकता कि कोई आदमी वास्तव में किसी किताब का आनंद ले और उसे केवल एक बार पढ़े।

सी. एस. लुईस
quote

मूर्धन्य कवियों में कुछ ही ऐसे हुए हैं, जिन्होंने अपनी कल्पनाओं के शुद्ध सौंदर्य को उसकी निर्वसन सत्यता और तेजस्विता में प्रस्तुत किया हो।

पी. बी. शेली
quote

जिस प्रकार सिनेमा के चित्र वास्तविक प्रतीत होते हैं; परंतु होते हैं मात्र प्रकाश और छाया के मिले-जुले चित्र, उसी प्रकार सृष्टि की विविधता भी एक भ्रम मात्र है।

परमहंस योगानंद
quote

मानसिक तस्वीर देखना, अपने मस्तिष्क में तस्वीरें बनाने की प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में आप अपनी मनचाही चीज़ों का आनंद लेते हैं। जब आप कल्पना करते हैं, तो आप उस चीज़ के अपने पास होने के सशक्त विचार और भावनाएँ उत्पन्न करते हैं। फिर आकर्षण का नियम उसी चीज़ को सच करके आपके जीवन में भेज देता है, जिस रूप में आपने उसे अपने मस्तिष्क में देखा था।

रॉन्डा बर्न
quote

मेरी देशभक्ति कोई वर्जनशील वस्तु नहीं है। वह तो सर्वग्रहणशील है और मैं ऐसी देशभक्ति को स्वीकार नहीं करूँगा जिसका उद्देश्य दूसरे राष्ट्रों के दुख का लाभ उठाना या उनका शोषण करना हो। मेरी देशभक्ति की जो कल्पना है वह हर हालत में हमेशा, बिना अपवाद के समस्त मानव-जाति के व्यापकतम हित के अनुकूल है। यदि ऐसा हो तो उस देशभक्ति का कोई मूल्य नहीं होगा। इतना ही नहीं, मेरा धर्म तथा धर्म से नि:सृत मेरी देशभक्ति, समस्त जीवों को अपना मानती है।

महात्मा गांधी
quote

अपने प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए, संभोगेच्छा प्रकट करने के लिए दर्पण में, दीवार में अथवा जल में प्रतिबिम्बित नायक या नायिका की छाया का चुम्बन करना 'छाया-चुम्बन' कहलाता है।

वात्स्यायन
quote

एक फ़ोटोग्राफ़र का जो कौशल होता है, उसका योग वस्तु के बाह्य रूप के साथ होता है और एक शिल्पी का जो योग होता है, वह उसके भीतर-बाहर के साथ वस्तु के भीतर-बाहर का योग होता है, और उस योग का पंथ होता है कल्पना और यथार्थ घटना—दोनों का समन्वय कराने वाली साधना।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

जो काव्य कवि की अनुभूत्ति से संबंध रखते हैं श्रोता की, उनमें केवल कल्पना और बुद्धि के सहारे भावों के स्वरूप का प्रदर्शन होता है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

सच्चा कवि उसी व्यक्ति या वस्तु का स्वरूप कल्पना में लाएगा, जिसके प्रति उसकी किसी प्रकार की अनुभूति होगी।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

मनुष्य के व्यापार परिमित और संकुचित हैं। अतः बाह्य प्रकृति के अनंत और असीम व्यापारों के सूक्ष्म-से-सूक्ष्म अंशों को तारतम्यपूर्वक दिखाकर, कल्पना को शुद्ध और विस्तृत करना कवि का धर्म है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

वास्तविकता को प्रचुर कल्पना से हराया जा सकता है।

मार्क ट्वेन
quote

कल्पित कथा मकड़ी के जाल की तरह है, जो शायद थोड़ा-बहुत जुड़ा हुआ है, लेकिन फिर भी चारों कोनों पर जीवन से जुड़ा हुआ है।

अज़र नफ़ीसी
quote

ईश्वर और कल्पना एक ही हैं।

वॉलेस स्टीवंस
quote

सिर्फ़ उन चीज़ों के बारे में लिखिए जिनमें वास्तव में आपकी रुचि है; वे चाहे वास्तविक हों या काल्पनिक, और किसी चीज़ के बारे में नहीं।

सी. एस. लुईस
quote

कल्पना प्रकृति पर मनुष्य की हुकूमत है।

वॉलेस स्टीवंस
quote

कल्पना चीज़ों की अभिलाषा है।

वॉलेस स्टीवंस
quote

रूपक अगर अच्छा हो; उसमें प्रतिभा हो, संगति हो, तो रस की निष्पत्ति नहीं कर सकता। यह बात हमारी इच्छा की, हमारे चाहने चाहने की नहीं हैं—कल्पना के लिए स्वतंत्र रूप से समर्थ होने की बात है।

मुकुंद लाठ
quote

काव्य की पूर्ण अनुभूति के लिए कल्पना का व्यापार, कवि श्रोता दोनों के लिए अनिवार्य है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

दुःख के प्रतिकार से थोड़ा दुःख रहने पर भी मनुष्य सुख की कल्पना कर लेता है।

अश्वघोष
quote

वासना की सहकारिणी होकर जब कल्पना काम करती है, तभी वह काव्योचित कल्पना होती है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

खनखनाते हुए मणिमय मुक्ताहार, सोने के नूपुर, कुंकम के अंगराग, सुगंधित पुष्प, विचित्र मालाएँ, रंगबिरंगे वस्त्र—इन सब चीज़ों की मूर्खों ने नारी में कल्पना कर ली है किंतु भीतर-बाहर विचारने वालों के लिए तो स्त्रियाँ नरक ही हैं।

कृष्ण बिहारी मिश्र
quote

सत्य कल्पना से अधिक अजीब है। लेकिन ऐसा इसलिए है, क्योंकि कल्पना संभावनाओं से चिपके रहने के लिए बाध्य है; सच नहीं।

मार्क ट्वेन
quote

जहाँ कुछ भी अशुभ नहीं है; सब शुभ ही शुभ है, ऐसे संसार में वास करने की कल्पना—भारतीय नैयायिकों के अनुसार दिवास्वप्न देखना है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

सृष्टिकर्ता के जिस निराकार आदर्श की हम कल्पना करते हैं, उसके साथ सृष्ट वस्तुएँ अगर एक होकर मिल जाएँ तो प्रलय हो जाएगी।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

जिस प्रकार वर्तमान से असंतुष्ट मन अतीत की ओर भागता है, उसी तरह इस जगत् से असंतुष्ट होकर किसी अन्य जगत् की खोज में निकल पड़ता है, और मिलने पर कल्पना के द्वारा एक सुखद लोक की सृष्टि कर डालता है।

नामवर सिंह
quote

परम सत्त्व की केवल अमूर्त कल्पना की जा सकती है।

एम. एन. राय
quote

सत्य के अनुप्राणित होने के कारण ही कल्पना, स्मृति और प्रत्यभिज्ञान का-सा रूप धारण करती है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

कल्पना के लिए इच्छा साधक है, वह ‘सत्य’ या धर्म जैसा कुछ नहीं ढूँढ़ती जहाँ इच्छा बाधक होती है।

मुकुंद लाठ
quote

नफ़रत की वजह कल्पना का होना है।

ग्राहम ग्रीन
quote

ईश्वर की उत्पत्ति के बारे में मेरा अपना विचार यह है कि मनुष्य ने जब अपनी कमियों और कमज़ोरियों पर विचार करते हुए अपनी सीमाओं का एहसास किया, तो मनुष्य को तमाम कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने, और तमाम ख़तरों के साथ वीरतापूर्वक जूझने की प्रेरणा देने वाली तथा सुख-समृद्धि के दिनों में उसे उच्छृंखल हो जाने से रोकने और नियंत्रित करने वाली, सत्ता के रूप ईश्वर की कल्पना की।

भगत सिंह
quote

ईश्वर की कृपा की भयावह विचित्रता की कल्पना तुम कर सकते हो, और ही मैं।

ग्राहम ग्रीन
quote

मैं ऐसे किसी समय की कल्पना नहीं कर सकता जब पृथ्वी पर व्यवहार में एक ही धर्म होगा।

महात्मा गांधी
quote

कल्पना से रहित यथार्थ; मनुष्य के कटे हाथ-पैरों के समान भद्दी और विश्री वस्तु होती है, वैसे मृत देह की स्मृति और कल्पना को जाग्रत करती है।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

मानसिक रूप-विधान का नाम ही संभावना या कल्पना है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

कल्पना की यह विफलता हम तक व्यक्तिगत रूप से भी फैली हुई है। भले ही हम यह जानते हैं कि हम बूढ़े भी होंगे और मरेंगे भी, फिर भी अपने रोज़मर्रा के जीवन में हम यही सोचते रहते हैं कि हम अमर हैं। बशर्ते, हम गंभीर रूप से बीमार हों।

वेंकी रामकृष्णन
quote

डिस्कवरी के लिए ही कल्पकता की बाज़ी लगानी होती है।

श्याम मनोहर
quote

प्रयोग करना कल्पनाशक्ति का कार्य होता है।

श्याम मनोहर
quote

कल्पना छायावादी कविता की मौलिक विशेषता है।

नामवर सिंह
quote

'कल्पना' काव्य का बोध-पक्ष है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

जब कवि की कल्पना के साथ-साथ; पाठक या श्रोता की कल्पना भी एक सुसंबद्ध प्रवाह के रूप में दूर तक चली चलती है, तभी उसके बीच पूर्ण तन्मयता की भूमि प्राप्त होती है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

पिकासो की ग्राफ़िक-कृतियों में से कई ऐसी हैं, जिनमें चित्रित आकृतियाँ 'काल्पनिक' हैं, लेकिन इनमें मानवीय-स्थितियाँ या अनुभव इस तरह एकत्र हुए हैं कि काल के गर्त में बिला गए हज़ारहा लोगों का 'प्रतिनिधित्व' करने में वे समर्थ हैं।

प्रयाग शुक्ल
  • संबंधित विषय : कला
quote

कल्पना को हम ‘निर्बाध’ मानते हैं, पर ‘अनर्गल’ नहीं। कल्पना एक संगति ढूँढ़ती है। कल्पना में संगति ढूँढ़ती है। कल्पना में संगति हो, तो कहते ही हैं कि बात नहीं।

मुकुंद लाठ
quote

कल्पना गीत गाती है और उस गीत से प्राण-वीणा में नृत्य छंद बज उठता है।

नलिनीबाला देवी

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए