Font by Mehr Nastaliq Web

आत्महत्या पर उद्धरण

आत्महत्या या ख़ुदकुशी

स्वयं का जीवन समाप्त कर देने का कृत्य है। प्राचीन युग में गर्व और अस्मिता की रक्षा और आधुनिक युग में मानवीय त्रासदी के रूप में यह कविता का विषय बनती रही है। हाल के वर्षों में किसानों की आत्महत्या ने काव्य-चेतना को पर्याप्त प्रभावित किया है। रोहिता वेमुला की आत्महत्या ने दलित-वंचित संवाद के संदर्भ में इसे व्यापक विमर्श का हिस्सा बनाया। आत्मपरक कविताओं में यह विभिन्न सांकेतिक अर्थों में अभिव्यक्ति पाती रहती है।

quote

मनुष्य के लालच और आत्मघात का ज़हर धरती के केंद्र में काफ़ी जमा हो चुका है।

रघुवीर चौधरी
quote

मनुष्य के लालच और आत्मघात का ज़हर धरती के केंद्र में काफ़ी जमा हो चुका है।

रघुनाथ चौधरी
quote

सभी धर्मों के उपदेशों से साधारणतः मन में यही भावना उदित होती है कि शायद आत्महत्या करना ही श्रेयस्कर है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

आत्महत्या का विचार करना सरल है, आत्महत्या करना सरल नहीं।

महात्मा गांधी
quote

आत्महत्या का विचार करना सरल है, आत्महत्या करना सरल नहीं।

महात्मा गांधी
quote

जब इंसान अपने दर्द को ढो सकने में असमर्थ हो जाता है तब उसे एक कवि की ज़रूरत होती है, जो उसके दर्द को ढोए अन्यथा वह व्यक्ति आत्महत्या कर लेगा।

श्रीकांत वर्मा
quote

ज़िंदगी बहुत-सी चीज़ों के काम आती है, इसीलिए आत्महत्या के भी काम आई एक दिन—जैसे अपनी मृत्यु ही सारी चीज़ों पर अंतिम पर्दा हो।

लीलाधर जगूड़ी
quote

आत्महत्या केवल मनुष्य करता है। पशु केवल उतने कर्म करते हैं, जितने से उनकी जैविक आवश्यकताओं की पूर्ति हो जाए; किंतु मनुष्य की मनुष्यता तो तब तक आरम्भ ही नहीं होती हैं, जब तक वह केवल अपनी जैविक आवश्यकता की पूर्ति में संलग्न हैं।

रामधारी सिंह दिनकर
quote

उदासीनता के हर मामले को आप जीवन की निरर्थकता से नहीं जोड़ सकते और ही इसे आत्महत्या से जोड़ा जाना चाहिए—जिसकी संभावना उदासीपन के कारण पैदा होती है।

विक्टर ई. फ्रैंकल
quote

मैं संसार का सबसे महत्त्वपूर्ण प्राणी हूँ। यदि नहीं हूँ तो आत्महत्या के अतिरिक्त कोई रास्ता नहीं है।

विजय देव नारायण साही
quote

आत्महत्या किसी भी प्रश्न का कोई जवाब नहीं है; आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान करने में सक्षम नहीं होती है।

विक्टर ई. फ्रैंकल
quote

आत्महत्या के हर मामले को जीवन की निरर्थकता से नहीं जोड़ सकते, लेकिन यह भी तय है कि अगर हम उस व्यक्ति के जीवन को कुछ मूल्य अर्थ दे पाते, तो संभवतः वह आत्महत्या जैसा क़दम उठाता।

विक्टर ई. फ्रैंकल
quote

कोई आत्महत्या करने की धमकी देता है तो मुझ पर उसका बहुत कम असर होता है अथवा यह कहना ठीक होगा कि कोई असर होता ही नहीं।

महात्मा गांधी
quote

आत्महत्या के प्रयास के कुछ दिनों या महीनों बाद, मेरे रोगी यह सोचकर बहुत ख़ुश होते थे कि आत्महत्या करने के प्रयास में उनकी जान नहीं गई। क्योंकि अपने जीवन की उस दुःखद घटना के कुछ दिनों बाद उन्हें एहसास हो जाता था कि जिस समस्या के कारण वे अपने जीवन को समाप्त करने जा रहे थे, उनके पास उसका हल पहले से मौजूद था।

विक्टर ई. फ्रैंकल
quote

लेकिन अंत में, जीने के लिए आत्महत्या करने से अधिक साहस चाहिए।

अल्बैर कामू
quote

आत्महत्या को मैं मुक्ति की प्रार्थना कहता हूँ, अपराध या पलायन नहीं मानता।

राजकमल चौधरी
quote

आत्महत्या का विचार करना सरल है, आत्महत्या करना सरल नहीं।

महात्मा गांधी

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए