Font by Mehr Nastaliq Web

अज्ञान पर उद्धरण

"अज्ञान" का अर्थ है

"ज्ञान का अभाव" या "अज्ञानता।" यह शब्द उस स्थिति को दर्शाता है जिसमें किसी व्यक्ति को किसी विशेष विषय, तथ्य या सत्य की जानकारी नहीं होती है। अज्ञान का मतलब है नासमझी या अन्धकार में रहना। इसे किसी चीज़ की जानकारी न होना या उसकी सही समझ न होना भी कहा जा सकता है। अज्ञान अक्सर आत्मज्ञान और सत्य के विपरीत माना जाता है। आध्यात्मिक संदर्भ में, अज्ञान को जीवन के सत्य, वास्तविकता या ईश्वर के प्रति अज्ञानता माना जा सकता है।

quote

संसार में नीति, नियति, वेद, शास्त्र और ब्रह्म सबको जानने वाले मिल सकते हैं, परंतु अपने अज्ञान को जानने वाले मनुष्य विरले ही हैं।

अप्पय दीक्षित
quote

अज्ञान की निवृत्ति में ज्ञान ही समर्थ है, कर्म नहीं, क्योंकि उसका अज्ञान से विरोध नहीं है और अज्ञान की निवृत्ति हुए बिना राग-द्वेष का भी अभाव नहीं हो सकता।

आदि शंकराचार्य
quote

अज्ञान सदैव ही आत्मप्रशंसा के लिए तैयार रहता है।

निकोलस बोइल्यू
quote

दुखों में अज्ञान-दुःख सबसे बड़ा दुःख है।

अश्वघोष
quote

अज्ञानवश डोंगी से सागर पार करने की इच्छा कर रहा हूँ।

कालिदास
quote

आदमी अपनी अज्ञानता के लिए ख़ुद ज़िम्मेदार है।

मिलान कुंदेरा
quote

ज्ञान का कोई पक्ष नहीं है। सभी पक्ष अज्ञान के है। ज्ञान तो निष्पक्ष है।

ओशो
quote

अनेक विद्याओं का अध्ययन करके भी जो समाज के साथ मिलकर आचरणयुक्त जीवन व्यतीत करना नहीं जानते, वे अज्ञानी ही समझे जाएँगे।

तिरुवल्लुवर
quote

अज्ञान निर्दोषता नहीं है, पाप है।

रॉबर्ट ब्राउनिंग
  • संबंधित विषय : पाप
quote

अधिकांश अज्ञान समाप्य है। हम नहीं जानते क्योंकि हम जानना नहीं चाहते।

एल्डस हक्सले
quote

वास्तविकता उन संभावनाओं में से एक है, जिसे मैं नज़रअंदाज नहीं कर सकता।

लियोनार्ड कोहेन
quote

किसी विषय में अधूरे ज्ञान से अच्छा है उस विषय में अज्ञान।

पब्लिलियस साइरस
quote

शास्त्र कटु औषधि के समान अविद्यारूप व्याधि का नाश करता है। काव्य आनंददायक अमृत के समान अज्ञान रूप रोग का नाश करता है।

कुंतक
quote

भय ही अधर्म है; क्योंकि जीवन को जानने के अतिरिक्त और क्या अधर्म हो सकता है?

ओशो
quote

जिसके चित्त में ‘नहीं’ है, वह समग्र से एक नहीं हो पाता है। सर्व के प्रति ‘हाँ’ अनुभव करना जीवन की सबसे बड़ी क्रांति है क्योंकि वह ‘स्व’ को मिटाती है और ‘स्वयं’ से मिलाती है।

ओशो
quote

फूलों से आँखों को हटाकर काँटों या सूखे पत्तों पर ज़माना उतना ही बड़ा भ्रम है जितना फूलों को देखते-देखते काँटों और सूखे पत्तों की बिल्कुल उपेक्षा और अवहेलना करना। अपनी-अपनी जगह सबका उपयोग होना चाहिए।

वृंदावनलाल वर्मा
quote

सर्वव्यापी परमात्मा किसी का पाप लेता है और किसी का पुण्य। अज्ञान द्वारा ज्ञान आवृत्त है, इस कारण जीव मोहित हो रहे हैं।

वेदव्यास
quote

अज्ञान अंधकार-स्वरूप है। दीया बुझाकर भागने वाला यही समझता है कि दूसरे उसे देख नहीं सकते, तो उसे यह भी समझ रखनी चाहिए कि वह ठोकर खाकर गिर भी सकता है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

जीवन का अज्ञान ही मृत्यु का भय है।

ओशो
quote

अपूर्णता का गौरव ही दुःख है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

हे अर्जुन! सब देहाभिमानियों को मोहित करने वाले तमोगुण को तो अज्ञान से उत्पन्न जान। वह इस जीवात्मा को प्रमाद, आलस्य तथा निद्रा के द्वारा बाँधता है।

वेदव्यास
quote

आज वही सारहीन है जिस पर कल आश्चर्य प्रकट किया जा रहा था। जो कल तक ज्ञान समझा जाता था, आज वही अज्ञान माना जा रहा है। कल शायद वह दोषी माना जाएगा, जिसे आज ज्ञान प्राप्त है। वह वस्तु ही कहाँ है जिसमें परिवर्तशीलता हो?

किशनचंद 'बेवस'
quote

दिक़्क़त इसलिए होती है कि आज का नव शिक्षित तो पुराने साहित्य से परिचित है और आस-पास के लोकजीवन से।

कुबेरनाथ राय
quote

भव-पीड़ा के आधारभूत अज्ञान के हटने के लिए मोक्ष-प्राप्ति के आधारभूत तत्त्व के दर्शन को ही 'ज्ञान' कहते हैं।

तिरुवल्लुवर
quote

अज्ञान प्रशंसा की जननी है।

जॉर्ज चैपमैन
quote

अज्ञानता मनुष्यों में एक पागलपन की तरह है।

अकीरा कुरोसावा
quote

जनतंत्र में एक मतदाता का अज्ञान सबकी सुरक्षा को संकट में डाल देता है।

जॉन एफ. कैनेडी
quote

तप ही परम कल्याण का साधन है। दूसरा सारा सुख तो अज्ञान मात्र है।

वाल्मीकि
  • संबंधित विषय : सुख
quote

अनपढ़ अज्ञानी होता है।

पोतना
quote

जब शिष्य अज्ञान के कारण मार्ग को छोड़ देता है तभी गुरु उसके लिए अंकुश के समान हो जाता है। उसे सन्मार्ग में लगाता है।

विशाखदत्त
quote

अज्ञान की भाँति ज्ञान भी सरल, निष्कपट और सुनहले स्वप्न देखने वाला होता है।

प्रेमचंद
quote

अधूरे ज्ञान से उत्पन्न हुए दोषों को दूर करने का उपाय पूर्ण ज्ञान है, अज्ञान नहीं।

काका कालेलकर
quote

इच्छाएँ दरिद्र बनाती है।

ओशो
quote

सत्त्वगुण से ज्ञान उत्पन्न होता है। और तमोगुण से प्रमोद, मोह अज्ञान उत्पन्न होते हैं।

वेदव्यास
quote

यथार्थवाद भले की उपेक्षा करके बुरे के चित्रण को नहीं कहा जा सकता, फिर वह चित्रण कितना भी यथार्थ क्यों हो। इसी प्रकार उस चीज़ को आदर्शवाद नहीं कह सकते जो केवल रूढ़ि समर्पित सदाचार के उपदेश का नामांतर है।

हजारीप्रसाद द्विवेदी
quote

जो स्वयं को खोकर सब कुछ भी पा ले, उसने बहुत महँगा सौदा किया है।

ओशो
quote

पाप है, पुण्य है, सिर्फ़ अज्ञान है। अद्वैत की उपलब्धि से यह अज्ञान मिट जाता है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

भोलेपन से युक्त हँसमुख स्वभाव, सौंदर्य को आकर्षक, ज्ञान को आनंदप्रद, और वाग्विदग्धता को प्रिय बना देता है। यह बीमारी, निर्धनता और वेदना को हलका कर देता है, अज्ञान को प्रिय सरलता में बदल देता है और विकृति को रुचिकर बना देता है।

थॉमस एडिसन
quote

दरिद्रता के दुःख को याचना से दूर करने के अज्ञान से बढ़कर अज्ञान और कोई नहीं है।

तिरुवल्लुवर
quote

कटने वाले पेड़ पर अज्ञानी पक्षी अपना घोंसला बना रहा है।

कोबायाशी इस्सा
quote

हे अर्जुन! आसुरी संपत्ति के साथ उत्पन्न हुए मनुष्य में दभ, दर्प, अभिमान, क्रोध, निष्ठुरता और अज्ञान होते हैं।

वेदव्यास

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए