Font by Mehr Nastaliq Web

जन्म पर उद्धरण

जन्म और जन्मदिन विषयक

कविताओं का एक चयन।

quote

वास्तव में संकट इस तथ्य में है कि पुराना निष्प्राण हो रहा है और नया जन्म नहीं ले सकता।

अंतोनियो ग्राम्शी
quote

किंवदंती के अनुसार जब ईसा पैदा हुए तो आकाश में सूर्य नाच उठा। पुराने झाड़-झंखाड़ सीधे हो गए और उनमें कोपलें निकल आईं। वे एक बार फिर फूलों से लद गए और उनसे निकलने वाली सुगंध चारों ओर फैल गई। प्रति नए वर्ष में जब हमारे अंतर में शिशु ईसा जन्म लेता है, उस समय हमारे भीतर होने वाले परिवर्तनों के ये प्रतीक हैं। बड़े दिनों की धूप से अभिसिक्त हमारे स्वभाव, जो कदाचित् बहुत दिनों से कोंपलविहीन थे, नया स्नेह, नई दया, नई कृपा और नई करुणा प्रगट करते हैं। जिस प्रकार ईसा का जन्म ईसाइयत का प्रारंभ था, उसी प्रकार बड़े दिन का स्वार्थहीन आनंद उस भावना का प्रारंभ है, जो आने वाले वर्ष को संचालित करेगी।

हेलेन केलर
quote

मुझे लगता है कि व्यक्ति ईश्वर से आता है और ईश्वर के पास वापस जाता है, क्योंकि शरीर की कल्पना की जाती है और जन्म होता है, यह बढ़ता है और घटता है, यह मर जाता है और ग़ायब हो जाता है; लेकिन जीवात्मा शरीर और आत्मा का मेल है, जिस तरह एक अच्छी तस्वीर में आकार और विचार का अदृश्य संगम होता है।

यून फ़ुस्से
quote

कई बार बातों से भ्रम पैदा हो जाता है।

रघुवीर चौधरी
quote

जिस देश में आपने जन्म लिया है, उसके प्रति कर्त्तव्य पालन करने से बढ़कर संसार में कोई दूसरा काम है ही नहीं।

महात्मा गांधी
quote

ये तीन दुर्लभ हैं और ईश्वर के अनुग्रह से ही प्राप्त होते हैं—मनुष्य जन्म, मोक्ष की इच्छा और महापुरुषों की संगति।

आदि शंकराचार्य
quote

पृथ्वी स्वयं इस नए जीवन को जन्म दे रही है और सारे प्राणी इस आनेवाले जीवन की विजय चाह रहे हैं। अब चाहे रक्त की नदियाँ बहें या रक्त के सागर भर जाएँ, परंतु इस नई ज्योति को कोई बुझा नहीं सकता।

मैक्सिम गोर्की
quote

यह जीवन आता और जाता है—नाम, यश, भोग, यह सब थोड़े दिन के हैं। संसारी कीड़े की तरह मरने से अच्छा है, कहीं अधिक अच्छा है—कर्तव्य क्षेत्र में सत्य का उपदेश देते हुए मरना। आगे बढ़ो।

स्वामी विवेकानन्द
quote

पक्षी अंडे से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता है। अंडा ही दुनिया है। जो जन्म लेना चाहता है उसे एक दुनिया को नष्ट करना होगा।

हरमन हेस
quote

आपके जीवन में सबसे महत्त्वपूर्ण दो दिन होते हैं, एक तो वह दिन जिस दिन आप पैदा होते हैं और दूसरा वह दिन जब आपको पता चलता है कि आपका जन्म क्यों हुआ है।

मार्क ट्वेन
quote

जैसे पके फलों को गिरने के अतिरिक्त कोई भय नहीं है, उसी प्रकार जिसने जन्म लिया है, उस मनुष्य को मृत्यु के अतिरिक्त कोई भय नहीं है।

वाल्मीकि
quote

नारियों का सम्मान स्वयं उनके कारण नहीं होता, बल्कि वह उनकी संतान और पुत्र प्रसव पर निर्भर करता है।

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
quote

मरने पर, जैसे भी हो, मैं अपने इस दुःखी देश में ही फिर से जन्म लूँ।

नलिनीबाला देवी
quote

अन्यायपूर्वक दिए गए दंड ने भय और क्रोध को जन्म दिया।

दण्डी
quote

शिशु का जन्म आनंद में होता है, केवल कार्य-कारण में ही नहीं।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

नई जगह में; यहाँ तक कि अच्छे से अच्छे अस्पताल में भी, कोई मरना नहीं चाहता। जन्म चाहे अस्पताल में हो, लेकिन मृत्यु घर में हो।

अमृतलाल वेगड़
quote

मन केवल विचार है। सभी विचारों में, केवल ‘मैं’ का विचार ही मूल है। इस तरह मन केवल ‘मैं’ का विचार ही है। ‘मैं’ का विचार कब पैदा होता है? इसे अपने भीतर तलाश करो, तो ये ओझल हो जाता है। यह बुद्धि है। जहाँ से ‘मैं’ का लोप होता है, वहीं से ‘मैं-मैं’ का जन्म होता है। यही पूर्णम है।

रमण महर्षि
quote

वृक्ष जब बढ़ रहा होता है, वह कोमल होता है; पर उसकी मृत्यु तभी हो जाती है, जब वह सूखकर कठोर हो जाता है।

आन्द्रेई तारकोवस्की
quote

अबला-जन्म ही पराधीन है।

दयाराम
quote

प्राणी जिस दिन से जन्म लेता है, उसी दिन उसके पीछे कर्म, मृत्यु, सुख-दुःख, जय-पराजय, लोभ, माया, आदि लग जाते हैं और उसे छेदते हैं।

चंदबरदाई
quote

अभावों में मरने की अपेक्षा संघर्ष करते हुए मरना अधिक अच्छा है, दुःखपूर्ण और निराश जीवन की अपेक्षा मर जाना बेहतर है। मृत्यु होने पर नया जन्म मिलेगा। और वे व्यक्ति अथवा राष्ट्र जो मरना नहीं जानते, यह भी नहीं जानते कि जिया कैसे जाता है।

जवाहरलाल नेहरू
quote

शरीर की उत्पत्ति के कारणरूप इन तीनों गुणों का उल्लंघन करके जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था और सब प्रकार के दुःखों से युक्त हुआ जीवात्मा परमानंद को प्राप्त होता है।

वेदव्यास
quote

लोगों को अपनी भाषा की असीम उन्नति करनी चाहिए, क्योंकि सच्चा गौरव उसी भाषा को प्राप्त होगा जिसमें अच्छे अच्छे विद्वान जन्म लेंगे और उसी का सारे देश में प्रचार भी होगा।

महात्मा गांधी
quote

मैं जन्म लेता हूँ, बड़ा होता हूँ, नष्ट होता हूँ। प्रकृति से उत्पन्न सभी धर्म देह के कहे जाते हैं। कर्तृत्व आदि अहंकार के होते हैं। चिन्मय आत्मा के नहीं। मैं स्वयं शिव हूँ।

आदि शंकराचार्य
quote

भारतवर्ष की पवित्र भूमि है, उत्तम कुल में जन्म मिला है, समाज और शरीर भी उत्तम मिला है। ऐसी अवस्था में जो व्यक्ति क्रोध कठोर वचन त्याग कर वर्षा, जाड़ा, वायु और धूप को सहन करता हुआ चातक-हठ से भगवान् को भजता है, वही चतुर है। शेष सब तो सुवर्ण के हल में कामधेनु को जोतकर विषबीज ही बोते हैं।

तुलसीदास
quote

जन्म से ही हमारा पालन-पोषण आराम से और विलासिता के बीच होता है, और इसीलिए कठिनाइयों का सामना करने की हमारी क्षमता समाप्त हो जाती है—हम अपनी इच्छाओं के स्वामी नहीं बन पातें।

सुभाष चंद्र बोस
quote

संसार की कोई भी नारी ऐसे पुत्र को जन्म दे, अमर्षशून्य, उत्साहहीन, बल और पराक्रम से रहित तथा शत्रुओं का आनंद बढ़ाने वाला हो।

वेदव्यास
quote

बालक समय आए बिना जन्म लेता है, मरता है और असमय में बोलता ही है। बिना समय के जवानी नहीं आती और बिना समय के बोया हुआ बीज भी नहीं उगता है।

वेदव्यास
quote

संसार में जन्मा मनुष्य, विद्वान और बलवान होने पर भी, मृत्यु को जीत सकता है, जीत सका है, और जीत सकेगा।

अश्वघोष
quote

धरती की क़ैद में सीमित, हम मृत्यु की इच्छा का अनुभव करते हैं—जैसा कि प्लेटो के यहाँ होता है।

पीएत्रो चिताती
quote

हमारी पीढ़ी ऐसे समय में और ऐसे देश में पैदा हुई है जब कि प्रत्येक उदार एवं सच्चे हृदय के लिए यह बात आवश्यक हो गई है कि वह अपने लिए उस मार्ग को चुने, जो आहों, सिसकियों और जुदाई के बीच में गुज़रता है। यही मार्ग कर्म का मार्ग है।

विनायक दामोदर सावरकर
quote

मैं बाहर-भीतर विद्यमान, प्राचीनता से रहित तथा जन्म-मृत्यु और वृद्धत्व से रहित आत्मा हूँ—ऐसा जो जानता है वह किसी से क्यों डर सकता है।

आदि शंकराचार्य
quote

जन्म का अंत है, जीवन का नहीं। और मृत्यु का प्रारंभ है, जीवन का नहीं। जीवन तो उन दोनों से पार है जो उसे नहीं जानते है, वे जीवित होकर भी जीवित नहीं है। और जो उसे जान लेते हैं वे मर कर भी नहीं मरते।

ओशो
quote

मनुष्य को प्रतिक्षण और प्रतिपल स्वयं को नया कर लेना होता है। उसे अपने को ही जन्म देना होता है। स्वयं के सतत् जन्म की इस कला को जो नहीं जानते हैं, वे जानें कि वे कभी के ही मर चुके हैं।

ओशो
quote

जन्म और मृत्यु दो भिन्न स्थितियाँ नहीं हैं, बल्कि एक ही स्थिति के दो अलग पहलू हैं।

महात्मा गांधी
quote

जन्म और मृत्यु का मामला एकदम प्रकृति का नियम है।

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
quote

योगभ्रष्ट मनुष्य पुण्यवानों के लोकों को प्राप्त होकर और उनमें बहुत वर्षों तक वास करके शुद्ध आचरण वाले श्रीमान पुरुषों के घर में जन्म लेता है अथवा बुद्धिमान योगियों के कुल में जन्म लेता है।

वेदव्यास
quote

कठोरता और बल मृत्यु के साथी हैं, कोमलता और लचीलापन अस्तित्व की ताजगी के प्रतीक हैं।

आन्द्रेई तारकोवस्की
quote

पूर्व-जन्म में प्राणी जो कर्म करता है, वही उसके इस जन्म में फल देता रहता है।

बाणभट्ट
quote

समस्त वैदिक साहित्य इस बात का सबूत है कि ‘धर्मबोध’ का जन्म ‘काम’ और ‘भय’ से नहीं हुआ है, जैसा कि बाज़ारू किस्म के बुद्धिजीवी कहा करते हैं।

कुबेरनाथ राय
quote

हमारे अंदर जो वास्तविक मनुष्य है, वह जन्म से मृत्यु तक अधिकांश समय सुप्तावस्था में ही व्यतीत करता है और उसके बदले काम करता है—एक नियमबद्ध यंत्र।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

प्रजनन द्वारा अपने जींस को अगली पीढ़ी में भेजने का दावा तब तक नहीं किया जा सकता, जब तक सबसे छोटी संतान अपने पैरों पर खड़ी हो जाए। ख़ासकर मनुष्यों में तो बचपन लंबे समय तक चलता है, और तब तक संतानें माता-पिता पर ही निर्भर रहती हैं। मीनोपॉज़ की प्राकृतिक व्यवस्था शायद इसलिए हुई होगी कि महिलाओं को अधिक उम्र में बच्चे पैदा करने से जुड़े ख़तरों से बचाया जा सके, और वे अपने पहले से मौजूद बच्चों की देखभाल के लिए जीवित रहें।

वेंकी रामकृष्णन
quote

गुणवान कुल में उत्पन्न होकर भी यदि कोई स्वयं गुणहीन है, तो वह पूजा का पात्र नहीं हो सकता, जैसे दुधारी गाय से उत्पन्न होने पर भी यदि गो वंध्या है तो उसका उपयोग कौन करेगा?

क्षेमेंद्र
quote

मन पिछले जन्म के संबंध को भली भाँति जानता है।

कालिदास
quote

मूढ़ एक ही जन्म में सात जन्मों की नरक—वेदना का अधिकार अपने लिए सृजन कर लेने की क्षमता रखता है।

तिरुवल्लुवर
quote

जिसने जन्म से लेकर आज तक धूर्तता नहीं सीखी है, उस व्यक्ति की बात तो अप्रामाणिक है और जो दूसरों को धोखा देने को एक विधा के रूप में सीखते हैं, वे पूर्ण सत्यवादी माने जाएँ।

कालिदास
quote

जन्म के समय मनुष्य कोमल और लचीला होता है; लेकिन जब वह मरने को होता है, वह कठोर और असंवेदनशील हो जाता है।

आन्द्रेई तारकोवस्की
quote

हर चोरी करने वाले के मरने के बाद, एक और चोर पैदा होता है। और हर महान व्यक्तित्व जो इस दुनिया को छोड़ देता है, उसकी मृत्यु के बाद एक और महान व्यक्तित्व पैदा होता है। ऐसा कुछ हमेशा के लिए नहीं रहता, ही यह बदलता है। और हर सूफ़ी के मरने के बाद एक और सूफ़ी पैदा होता है।

शम्स तबरेज़ी
quote

हे माता! जन्म के प्रथम प्रभात में ही तुम्हारी गोद में मैंने आँखें खोलीं और जीवन की अंतिम संध्या में, तुम्हारी गोद में सोकर ही आँखें बंद करूँगी।

नलिनीबाला देवी
quote

किसका जन्म सराहनीय है? जिसका फिर जन्म हो। किसकी मृत्यु सराहनीय है? जिसकी फिर मृत्यु हो।

आदि शंकराचार्य

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए