Font by Mehr Nastaliq Web

अख़बार पर उद्धरण

quote

विशुद्ध व्याकरण और परिभाषा आदि के द्वारा घटना का बखान करने से ही यदि घटना का पूरा बखान हो जाता तो साहित्य समाचार-पत्रों में ही बंद रहता।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

अख़बार का एक काम तो है लोगों की भावनाएँ जानना और उन्हें ज़ाहिर करना, दूसरा काम है लोगों में अमुक जरूरी भावनाएँ पैदा करना और तीसरा काम है लोगों में दोष हों तो चाहे जितनी मुसीबतें आने पर बेधड़क होकर उन्हें दिखाना।

महात्मा गांधी
quote

समाचारपत्र एक ज़बरदस्त शक्ति है, किंतु जिस प्रकार निरंकुश पानी का प्रवाह गाँव के गाँव डुबो देता है और फसल को नष्ट कर देता है, उसी प्रकार कलम का निरंकुश प्रवाह भी नाश की सृष्टि करता है।

महात्मा गांधी
quote

नाम और तारीख़ पर ध्यान दें तो दस साल पुराना अख़बार भी हमें आज का ही जान पड़ेगा। डकैती, लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार, सत्ता की छीना-झपटी—ख़बरों की यही तो वह अमरबेल है जो सदा अख़बारों पर छाई रहती है।

अमृतलाल वेगड़
quote

अगर मैं किसी अख़बार का संपादक होता, तो मेरा अख़बार रोज़ निकलता। जिस दिन ढंग का समाचार होता, उस दिन अख़बार बंद रहता। एक स्थायी सूचना छाप देता कि जिस दिन अख़बार आए, उस दिन समझ लीजिए कि कोई समाचार नहीं। बिना किसी समाचार के अख़बार के बारह या सोलह पृष्ठ छाप देना, मूल्यवान अख़बारी काग़ज़ की और पाठकों के समय की बर्बादी ही कही जाएगी।

अमृतलाल वेगड़
quote

जो गृहिणियाँ अपने पति को अख़बार के पीछे से घूर रही होती हैं, या बिस्तर पर उनकी साँसों को सुन रही होती हैं, वे किराए के कमरे में रहने वाली अविवाहिता से भी ज़्यादा अकेली हैं।

जेर्मेन ग्रीयर
quote

सफलता वह जगह है जो एक व्यक्ति अख़बार में घेरता है।

एलायस कनेटी
quote

हम अपने हृदय को साफ़ करें, गंदी चीज़ को पसंद करें। गंदी चीज़ को पढ़ना छोड़ दें। अगर ऐसा करेंगे तो अख़बार अपना सच्चा धर्म पालन करेंगे।

महात्मा गांधी
quote

संचार के नज़रिए से देखें; तो भी पत्रकारिता की भूमिका में विखंडन ही ज़्यादा ठहरता है, जुड़ाव कम।

कृष्ण कुमार
quote

अख़बारों में 'वर चाहिए' या 'वधू चाहिए' विज्ञापन जैसे छपते हैं, वैसे ही राजनेताओं के बयान छप रहे हैं कि 'समान विचारधारा' के दलों को मिल जाना चाहिए।

हरिशंकर परसाई
quote

आज आज़ादी के ज़माने में तो यह पब्लिक का फ़र्ज़ हो जाता है कि गंदे अख़बारों को पढ़े, उनको फेंक दें।

महात्मा गांधी
quote

अख़बारों का काम भारत की साझी राष्ट्रीय विरासत और परस्पर मेल-मिलाप की भावना को बढ़ावा देना है। लेकिन उसने अपना मुख्य कर्तव्य अज्ञान फैलाना, संकीर्णता का प्रचार करना, लोगों को साम्प्रदायिक बनाना और हमारी साझी विरासत को नष्ट करने को बना रखा है।

भगत सिंह
quote

मूर्खता, दुर्बलता, पक्षपात, ग़लत धारणा, ठीक धारणा, हठधर्मिता और समाचारपत्रों के अंशों के मिले-जुले रूप का नाम जनमत है।

रॉबर्ट पील
quote

हिंदी में राजनैतिक आलोचना करने वाले अख़बार अब नहीं हैं।

कृष्ण कुमार
quote

थोड़ा भाषण देना जाने से, और अख़बारों मे लिखना सीख जाने से ही नेता बन जाने की नौजवानों मे कल्पना हो तो वह ग़लत है। सीढ़ी-दर-सीढ़ी चढ़ना चाहिए

सरदार वल्लभ भाई पटेल
quote

हिंदी के बड़े अख़बार उसकी आत्मा को बेचने में जुटे हैं।

कृष्ण कुमार
quote

अख़बार वालों ने भी हवाई बातें कर करके सबको गुलाम बना डाला है, लेकिन वे सारी बातें क़रीब-क़रीब निकम्मी ही होती हैं।

महात्मा गांधी
quote

लोग अपना पेट पालने के लिए अख़बार के पन्ने भरते हैं और उससे हिंदुस्तान का बिगाड़ होता है तो उन्हें चाहिए कि वे अख़बार का काम छोड़ दें और कोई दूसरा काम गुज़ारे के लिए ढूँढ़ लें।

महात्मा गांधी
quote

यदि अख़बार दुरुस्त नहीं रहेंगे तो फिर हिंदुस्तान की आज़ादी किस काम की रहेगी ?

महात्मा गांधी
quote

हिंदी में तो जैसे अब जो कुछ है, स्मार्ट फ़ोन पर है। अख़बारों में शायद ही कभी कोई क़ायदे की विवेचना छपती हो।

कृष्ण कुमार
quote

ख़त निजी अख़बार है घर का।

गिरिजाकुमार माथुर
quote

'इंडियन ओपीनियन' के पहले महीने के कामकाज से ही मैं इस परिणाम पर पहुँच गया था कि समाचार-पत्र सेवा भाव से ही चलाने चाहिए।

महात्मा गांधी
quote

कोई कितना ही चीखे, हमारे अख़बार दुरुस्त होते ही नहीं हैं।

महात्मा गांधी
quote

अख़बार लिखने वाले मामूली सिक्के के मनुष्य होते हैं।

सरदार पूर्ण सिंह
quote

समाचारपत्रों से भाषा बिगड़ती है।

भालचंद्र नेमाडे

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए