Font by Mehr Nastaliq Web

करुणा पर उद्धरण

quote

सच पूछिए तो करुण को एक-रस कहने के पीछे एक जगत्-दृष्टि या संवेदना है—जिसे ट्रैजिक या दुःखमयी संवेदना कह सकते हैं।

मुकुंद लाठ
quote

करुणा और समर्पण के बीच का अंतर प्रेम का सबसे अंधकारमय, सबसे गहरा क्षेत्र है।

ओरहान पामुक
quote

करुणा में एक उदास सौंदर्य की उपलब्धि एक सर्वसाधारण अनुभव है।

कुबेरनाथ राय
quote

करुणा, करुणा, करुणा। मैं नए साल के लिए प्रार्थना करना चाहती हूँ, संकल्प नहीं। मैं साहस के लिए प्रार्थना कर रही हूँ।

सूज़न सॉन्‍टैग
quote

रामायण करूण रस का महाकाव्य है।

कुबेरनाथ राय
quote

सामान्य मनुष्य में जो त्याग, करुणा, सहानुभूति, परोपकार, साहस आदि होते हैं—उन्हीं पर यह दुनिया टिकी है।

हरिशंकर परसाई
quote

अपने प्रति करुणा सच्ची विनम्रता है।

सिमोन वेल
  • संबंधित विषय : सच
quote

करुणा से भरा हुआ अर्घ्य, मृत्यु के क्षण में ही मनुष्य को मिलता है। करुणा का यह प्रसाद जिस मनुष्य को नहीं मिलता, उसके जीवन में कुछ ख़ामी रह जाती है।

दुर्गा भागवत
quote

हे भारत! धर्म, अर्थ, भय, कामना तथा करुणा से दिया गया दान पाँच प्रकार का जानना चाहिए।

वेदव्यास
quote

प्रेम का संभवतः सर्वाधिक उदात्त स्तर है—करुणा, पर-आत्मा प्रवेश।

ललित कार्तिकेय
quote

करुणा का विषय दूसरे का दुःख है, अपना दुःख नहीं।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

करुणा और सात्विकता का संबंध इस बात से और भी सिद्ध होता है कि किसी पुरुष को दूसरे पर करुणा करते देख, तीसरे को करुणा करनेवाले पर श्रद्धा उत्पन्न होती है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

जिन लोगों ने वास्तविक प्रेम नहीं किया, उन्हें कभी पता नहीं लगेगा कि वह भी एक तरह का परिश्रम ही है। एक करुणामय, धैर्य भरा परिश्रम।

ललित कार्तिकेय
quote

आप करुणा के आधार पर शासन नहीं बदल सकते हैं। इसके लिए कुछ और कड़े क़दम उठाने होंगे।

नदीन गोर्डिमर
quote

व्यंग्य को कुछ लोग घृणा से पैदा मानते हैं। वह दरअसल जन-सामान्य के प्रति करुणा से पैदा होता है, जबकि शासक वर्गों की नैतिकता जन-घृणा पर आधारित होती है।

ललित कार्तिकेय
quote

'करुणा' का विशेष लक्षण है—कुछ-न-कुछ कर मिटने की प्रेरणा देना।

विनोबा भावे
quote

हम इनसान हैं, मैं चाहता हूँ इस वाक्य की सचाई बची रहे।

मंगलेश डबराल
  • संबंधित विषय : सच
quote

कर्मक्षेत्र में परस्पर सहायता की सच्ची उत्तेजना देने वाली किसी किसी रूप में करुणा ही दिखाई देगी।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

प्रेम करुणा, सहानुभूति आदि मनोभावों का मूल स्त्रोत है, इसलिए उसमें स्वभावतः रंजन, पालन और संरक्षण की प्रवृत्तियाँ संयुक्त रूप से विद्यमान होती है।

मैनेजर पांडेय
quote

उसके चेहरे पर कुछ-कुछ वैसा ही करुणाजनक भाव गया था जो हिंदी सिनेमा में ग़ज़ल गाने के पहले हिरोइन के चेहरे पर जाता है।

श्रीलाल शुक्ल
quote

करुणा अपना बीज अपने आलंबन या पात्र में नहीं फेंकती है अर्थात् जिस पर करुणा की जाती है, वह बदले में करुणा करने वाले पर भी करुणा नहीं करता— जैसा कि क्रोध और प्रेम में होता है—बल्कि कृतज्ञ होता अथवा श्रद्धा या प्रीति करता है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

मैत्री, करुणा आदि का संबंध धर्म के भाव-पक्ष से जुड़ता है।

मुकुंद लाठ
quote

आदमी और आदमी को जोड़ने वाली वह संवेदना, जो लालित्य-उल्लास की जननी है—को किस विषैले धुएँ ने मार दिया?

कृष्ण बिहारी मिश्र
quote

जिनकी करुणा का प्रसार-क्षेत्र जितना अधिक होता है, श्री भगवान के साथ उनका तादात्म्य भी उतना ही गंभीर रहता है।

गोपीनाथ कविराज
quote

मृत्यु का आघात जिस करुणा के स्रोत को उद्वेलित करता है, वह करुणा ही सबसे बड़ी मानवीय निधि है।

विद्यानिवास मिश्र
quote

करुणा का भी बोध, समाज ऐतिहासिक विकास में अर्जित करता है।

विश्वनाथ त्रिपाठी
quote

करुणा ही एक ऐसा व्यापक भाव है, जिसकी प्रत्यक्ष या वास्तविक अनुभूति सब रूपों और सब दशाओं में रसात्मक होती है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
  • संबंधित विषय : रस
quote

कविता के क्षेत्र में केवल एक आर्य-सत्य है : दुःख है। शेष तीन राजनीति के भीतर आते हैं।

विजय देव नारायण साही
quote

मनुष्य की पहचान निस्संदेह ममता है, पर साथ ही मनुष्यता का माप-दंड भी उस ममता का दान है।

विद्यानिवास मिश्र
quote

पत्तियों का झरना धरती के सौंदर्य की करुणतम् अवस्था है।

कुबेरनाथ राय
quote

क्योंकि करुणा शीघ्र ही कोमल हृदय में बरसती है।

जेफ़्री चौसर
quote

जहाँ प्रेम है, वहाँ करुणा भी है तथा करुणा की एक अपनी प्रज्ञा है। करुणा ही प्रज्ञा का सर्वोत्तम रूप है, कि विचार, धूर्तता और छल-कपट की बुद्धिमत्ता।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

अपने माँस की वृद्धि के लिए दूसरे प्राणी के शरीर का भक्षण करने वाला दयावान कैसे हो सकता है?

तिरुवल्लुवर
quote

हमारा युग स्नेह और प्रीति में तो रिक्त है ही, करुणा में भी यह अति दरिद्र है। यह इतना दीन हो चुका है कि इसकी अंतिम पूँजी विषाद भी धीरे-धीरे चुक रही है और इसके शेष हो जाने पर यह आत्मघात से भी बुरी अवस्था होगी।

कुबेरनाथ राय
quote

गाय मूर्तिमंत करुणामयी कविता है।

महात्मा गांधी
quote

वृद्धों और पागलों पर कोई दया नहीं करता।

स्वदेश दीपक
quote

शोक अपनी निज की इष्ट-हानि पर होता है और करुणा दूसरों की दुर्गति या पीड़ा पर होती है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
  • संबंधित विषय : दुख
quote

करुणा विषाद की रोमांटिक अवस्था है।

कुबेरनाथ राय
quote

करुणा से संपूर्त प्रेम की अवस्था में पहुँच कर, प्रेमी प्रतिदान नहीं चाहता।

मृदुला गर्ग
quote

मोह में बुराई कुछ नहीं है। वह प्रेम की सीढ़ी का पहला पायदान है। जब मोह सबसे ऊपर वाले पायदान पर पहुँचता है तभी प्रेम कहलाता है। तब तक उसमें करुणा का समावेश हो चुका होता है।

मृदुला गर्ग
quote

मुनियों का मन करुणा से मृदु होता है।

भारवि
quote

करुणाहीन लोगों के लिए क्या करना कठिन है?

बाणभट्ट
quote

मृत्यु का बोध विषाद है, करुणा नहीं।

कुबेरनाथ राय
quote

जब करुणा प्राणों में बस जाती है, तभी धर्म दर्शन देता है।

दुर्गा भागवत
quote

कभी भी व्यक्तिगत दुखबोध की कविता एक अच्छी कविता का मानदंड नहीं हो सकती, वही कविता प्रामाणिक होगी जिसके सरोकार राष्ट्रीय दुखों से जुड़े होंगे।

श्रीकांत वर्मा
quote

करुणा ऐसी भाषा है जिसे एक बहरा सुन सकता है और एक अँधा देख सकता है।

मार्क ट्वेन
quote

करुणा की तीव्रता का सापेक्ष विधान, जीवन-निर्वाह की सुगमता और कार्य-विभाग की पूर्णता के उद्देश्य से समझना चाहिए।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

राज्य और व्यक्ति के संबंध को अधिकाधिक समझना आधुनिक संवेदना की शर्त है।

रघुवीर सहाय
quote

करुणा का अर्थ है प्रत्येक व्यक्ति के प्रति आवेग और आवेश से भरा होना, प्रत्येक चीज़ की फ़िक्र और उसका ख़्याल रखना—उन जानवरों का भी जिनको आप मार कर खा जाते हैं।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

दुःख भाव है और करुणा स्वत्व।

श्रीनरेश मेहता
  • संबंधित विषय : दुख

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए