Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

Rama Tirtha

1873 - 1906

کی

1
Favorite

باعتبار

किसी देश में उस समय तक एकता और प्रेम नहीं हो सकता, जब तक उस देश के निवासी एक-दूसरे के दोषों पर ज़ोर देते रहते हैं।

  • विषय :
    اور 3 مزید

यदि तुम यह समझते हो कि ईसा या बुद्ध या कृष्ण या किसी अन्य महात्मा के नाम के कारण तुम्हारा उद्धार हो रहा है, तो स्मरण रखो कि ईसा, बुद्ध, कृष्ण या किसी दूसरे व्यक्ति में यथार्थ गुण निहित नहीं हैं, वास्तविक शक्ति तो तुम्हारी आत्मा में है।

  • विषय :
    اور 4 مزید

त्याग के अतिरिक्त और कहीं वास्तविक आनंद नहीं मिल सकता, त्याग के बिना ईश्वर-प्रेरणा हो सकती है, प्रार्थना।

  • विषय :
    اور 2 مزید

माताएँ ही सब संसार को उठा सकती हैं। माताएँ ही देश को उठा या गिरा सकती हैं। माताएँ ही प्रकृति के ज्वार में उतार और प्रवाह ला सकती हैं। महापुरुष सदा ही श्रेष्ठ माताओं के पुत्र हुआ करते हैं।

  • विषय : 1
    اور 3 مزید

कार्य के लिए कर्म करो। कर्म अपना पुरस्कार आप ही है।

व्यक्ति, रूप, मान, पद, धन, विद्या और आकार का सत्कार करना मूर्ति-पूजन है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

धार्मिक वाद-विवाद में और झगड़े जो होते हैं वे नक़द धर्म पर नहीं होते, उधार धर्म पर होते हैं। नक़द धर्म वह है जो मरने के बाद नहीं किंतु वर्तमान जीवन से संबंध रखता है, उधार धर्मएतबारी अर्थात् अंधविश्वास पर निर्भर होता है। उधार धर्म कहने के लिए है, नक़द धर्म करने के लिए।

शब्दों की अपेक्षा कर्म अधिक पुकार-पुकार कर उपदेश देते हैं।

  • विषय :
    اور 2 مزید

सर्वोपरि श्रेष्ठ दान जो आप किसी मनुष्य को दे सकते हैं, विद्या ज्ञान का दान है।

  • विषय :
    اور 2 مزید

एक क्षण के लिए यदि आप शांत बैठकर ऐसा विचार करें कि आप विश्वमानव हैं, आप अनंत शक्ति हैं, तो आप देखेंगे कि आप वास्तव में वही हैं।

  • विषय :
    اور 2 مزید

किसी वस्तु को स्वीकार और किसी धर्म पर विश्वास उसके गुणों के आधार पर करो। स्वयं उसको परखो-जाँचो। उसका सूक्ष्म विश्लेषण करो। बुद्ध, ईसा, मोहम्मद या कृष्ण के हाथ अपनी स्वतंत्रता मत बेचो |

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

कोई धर्म-संप्रदाय सबसे प्राचीन है इसीलिए उसे ग्रहण कर लो। प्राचीनतम होना उसके सत्य होने का कोई प्रमाण नहीं है।

  • विषय : 1

कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके लिए देशभक्ति का अर्थ केवल भूतकाल के गए-बीते गौरव की निरंतर डींगें मारना भर है। ये दिवालिये साहूकार हैं जो बहुत पुराने बहीखातों पर, जो कि अब व्यर्थ हैं, गहरी देखभाल करते हैं।

  • विषय :
    اور 1 مزید

प्रत्येक धर्म में अपना-अपना दर्शनशास्त्र, पुराणशास्त्र और कर्मकांड हैं। दर्शनशास्त्र के बिना कोई धर्म टिक नहीं सकता। विद्वानों, बुद्धिमानों और युक्तिशील श्रेणी के लोगों पर प्रभाव डालने के लिए धर्म में दर्शनशास्त्र की ज़रूरत पड़ती है। भावुक स्वभाव के लोगों का मन मोहने के लिए पुराण की, और जनसाधारण को अपनी ओर खींचने के लिए कर्मकांड की उसमें आवश्यकता पड़ती है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

भय से और दंड से पाप कभी बंद नहीं होते।

  • विषय :
    اور 1 مزید

किसी धर्म-संप्रदाय में इसलिए विश्वास करो कि वह बहुत प्रसिद्ध व्यक्ति द्वारा प्रवर्तित है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

भोले-भाले लड़के और लड़कियों पर धार्मिक विश्वास बलपूर्वक ठूँसने से आध्यात्मिक दरिद्रता जाती है।

  • विषय : 1

किसी धर्म-संप्रदाय को इसलिए ग्रहण करो कि मानव जाति की बहुसंख्या उसे मानती आई है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

किसी धर्म-संप्रदाय इसलिए ग्रहण करो कि उसके प्रवर्तक राजा या राजकुमार हैं, क्योंकि राजा-महाराजा प्रायः आध्यात्मिकता में दरिद्र होते हैं।

  • विषय : 1

सदा स्वतंत्र कार्यकर्ता और दाता बनो। अपने चित्त को कभी भी याचक तथा आकांक्षी की दशा में डालो।

जब गुलाब खिलता है, तब मधुमक्खियों की कमी नहीं रहती। मधु होगा तो चींटियाँ उसे खोजेंगी ही।

हिन्दू की दृष्टि में लाल और गेरुए रंगों का वही अर्थ है जो ईसाई के लिए 'क्रॉस' का है।

  • विषय : 1

कोई भी मनुष्य उन्नति नहीं कर सकता, जब तक कि उसमें आत्मबल का विश्वास हो। जिसमें यह विश्वास अधिक है, वह स्वयं भी बढ़ा है और औरों को भी आगे बढ़ाता है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

अरे! तुम्हारी आत्मा की विभूति और महिमा इन राजाओं के आडंबर को लज्जित और हास्यास्पद बना देती हैं।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

मैं भारतवर्ष, समस्त भारतवर्ष, हूँ। भारत-भूमि मेरा अपना शरीर है। कन्याकुमारी मेरा पाँव है। हिमाचल मेरा सिर है। मेरे बालों में श्रीगंगाजी बहती हैं। मेरे सिर से सिंधु और ब्रह्मपुत्र निकलते हैं। विन्ध्याचल मेरी कमर के गिर्द कमरबंद है। कुरुमंडल मेरी दाहिनी ओर मलाबार मेरी बाई जंघा (टाँगें) है। मैं समस्त भारतवर्ष हूँ, इसकी पूर्व और पश्चिम दिशाएँ मेरी भुजाएँ हैं, और मनुष्य जाति को आलिंगन करने के लिए मैं उन भुजाओं को सीधा फैलाता हूँ। आहा ! मेरे शरीर का ऐसा ढाँचा है? यह सीधा खड़ा है और अनन्त आकाश की ओर दृष्टि दौड़ा रहा है। परंतु मेरी वास्तविक आत्मा सारे भारतवर्ष की आत्मा है। जब मैं चलता हूँ तो अनुभव करता हूँ कि सारा भारतवर्ष चल रहा है। जब मैं बोलता हूँ तो मैं मान करता हूँ कि यह भारतवर्ष बोल रहा है। जब मैं श्वास लेता हूँ, तो महसूस करता हूँ कि यह भारतवर्ष श्वास ले रहा है। मैं भारतवर्ष हूँ, मैं शंकर हूँ, मैं शिव हूँ।

  • विषय :
    اور 1 مزید

वही मनुष्य नेता बनने योग्य होता है, जो अपने सहायकों की मूर्खता, अपने अनुगामियों के विश्वासघात, मानव जाति की कृतघ्नता और जनता की गुण ग्रहण-हीनता की कभी शिकायत नहीं करता।

  • विषय :
    اور 1 مزید

कोई धर्म-संप्रदाय नवीनतम है इसीलिए उसे ग्रहण करो। नवीन वस्तुएँ सदा सर्वोत्तम नहीं होतीं, क्योंकि वे समय की कसौटी पर नहीं कसी गई हैं।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

संसार के धर्म-ग्रंथों को उसी भाव से ग्रहण करना चाहिए, जिस प्रकार रसायनशास्त्र का हम अध्ययन करते हैं और अपने अनुभव के अनुसार अंतिम निश्चय पर पहुँचते हैं।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

अपना केंद्र अपने से बाहर मत रखो, यह तुम्हारा पतन कर देगा। अपने में अपना पूर्ण विश्वास रखो, अपने केंद्र पर डटे रहो, कोई चीज़ तुम्हें हिला तक सकेगी।

  • विषय : 1

बुद्धि-वैभव के भार से दबे हुए ग्रंथों की अधिकता से क्या हम ऊब नहीं उठे हैं?

नवीनतम विचार भी, यदि वह तर्क की कसौटी पर खरा उतरता है, तो चमकते हुए ओसकण से सुशोभित गुलाब के ताज़े फूल के समान उत्तम है।

  • विषय : 1

किसी देश की उन्नति छोटे विचार के बड़े आदमियों पर नहीं, किंतु बड़े विचार के छोटे आदमियों पर निर्भर है।

ग़लती से जिनको तुम 'पतित' कहते हो, वे वे हैं जो 'अभी उठे नहीं' हैं।

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए