Font by Mehr Nastaliq Web

प्रगति पर उद्धरण

quote

हमारी आँखें सामने हैं, पीछे नहीं। सामने बढ़ते रहो और जिसे तुम अपना धर्म कहकर गौरव का अनुभव करते हो, उसे कार्यरूप में परिणत करो।

स्वामी विवेकानन्द
quote

प्रगतिशील जीवन-मूल्य, निम्न-मध्यवर्गीय श्रेणी के भावना-चित्रों में अधिक पाए जाते हैं।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

उन तमाम हानिकर प्रभुत्वों को हटा देना चाहिए, जो लोगों की न्यायोचित आकाँक्षाओं का दमन करते हैं और उनको बंधनों में जकड़ कर रखने में मदद देते हैं।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

जिस क्रम से मनुष्य सभ्यता के मार्ग पर अग्रसर होता गया, उसी क्रम से समाज के नियम अधिकाधिक परिष्कृत होते गए और पूर्ण विकसित तथा व्यवस्थित समाज में वे केवल व्यावहारिक सुविधा के साधनमात्र रह कर, सदस्यों के नैतिक तथा धार्मिक विकास के साधन भी हो गए।

महादेवी वर्मा
quote

दुनिया की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय विश्वास, प्रेम, प्रचुरता, शिक्षा और शांति पर ध्यान ऊर्जा लगाएँ।

रॉन्डा बर्न
quote

'आधुनिकता' विशुद्ध भौतिक संदर्भ में हमारे जीवन में वह बदलाव है, जो विज्ञान और औद्योगीकरण की वजह से आया है। आधुनिक कला एक माने में उस बदलाव के साथ नए, कलापूर्ण और सार्थक रिश्तों की तलाश है।

कुँवर नारायण
quote

प्रगति में समर्थक व्यक्ति के लिए यह अनिवार्य है कि वह पुराने विश्वास से संबंधित हर बात की आलोचना करे, उसमें अविश्वास करे और उसे चुनौती दे।

भगत सिंह
quote

आगे बढ़ो, किंतु माप कर देखने जाओ कि कितनी दूर बढ़े हो। ऐसा करने से पुनः पीछे रह जाओगे।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

हर राष्ट्र के लिए और हर व्यक्ति के लिए जिसको बढ़ना है, काम-काज और सोच-विचार के उन सँकरे घेरों को—जिनमें ज़्यादातर लोग बहुत अरसे से रहते आए हैं—छोड़ना होगा और समन्वय पर ख़ास ध्यान देना होगा।

जवाहरलाल नेहरू
quote

कोई स्थायी तरक़्क़ी तब तक संभव नहीं है, जब तक हम ख़ुद शुद्धिकरण की त्रि-स्तरीय प्रक्रिया से नहीं गुज़रेंगे। हमें अपने आचरण का सामान्य स्वर सुधारना होगा, अपने उच्चारण को साधना होगा और अपने विचारों को पुनर्जीवित करना होगा।

भीमराव आंबेडकर
quote

असंतोष प्रगति का लक्षण माना जाता है; किंतु वह उसका वास्तविक लक्षण तो तब सिद्ध होगा, जब प्रगति वस्तुतः हो, होकर रहे।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

प्रगति के समर्थक; प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह अनिवार्य है कि वह पुराने विश्वास से जुड़ी हर बात की आलोचना करे, उस पर अविश्वास करे और उसे चुनौती दे।

भगत सिंह
quote

दरअसल विकास का कोई भी विचार; जो अपने समाज के बहुसंख्यक लोगों की ज़रूरतों को मद्देनज़र रखकर नहीं बनाया गया, कोई भी मॉडल जो मुट्ठी भर लोगों को आकांक्षाओं-भर को अभिव्यक्त करता है; अंततः ऐसी ही सड़क होगा, जिस पर विकास का ट्रैफ़िक जाम हो जाए।

ललित कार्तिकेय
quote

जो शिक्षा हमें प्राचीन संस्थाओं तथा प्राचीन विचारों में ही फाँसे रखती हो, वह शिक्षा अर्वाचीन समय में शिक्षा कहलाने के योग्य नहीं है।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

स्त्री की स्थिति समाज का विकास नापने का मापदंड कही जा सकती है।

महादेवी वर्मा
quote

यदि आदिम-पुरुष; एक जगह नदी या तालाब के किनारे गर्म मुल्क़ में पड़े रहते, तो वह दुनिया को आगे नहीं ले जा सकते थे।

राहुल सांकृत्यायन
quote

मेरा मूलमंत्र है—व्यक्तित्व का विकास। शिक्षा के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को उपयुक्त बनाने के सिवाए मेरी और कोई उच्चाकाँक्षा नहीं है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

परंपरा को जड़ और विकास को गतिमान मानना, हमारी विचार प्रक्रिया में रूढ़ हो गया है।

श्यामाचरण दुबे
quote

विकास अपने आपमें ही एक प्रक्रिया है; जो पर्यावरण की उपेक्षा, समुदायों के दीर्घकालीन माँगों की उपेक्षा करता है।

आशीष नंदी
quote

प्रत्येक राष्ट्र के जीवन-निर्वाह के लिए; यह आवश्यक है कि देश की प्राकृतिक संपत्ति की रक्षा की जावे, तथा उस संपत्ति को उन्नति देने के पूरे-पूरे प्रयत्न किए जाएँ।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

चलना मनुष्य का धर्म है। जिसने उसे छोड़ा, वह मनुष्य होने का अधिकारी नहीं है।

राहुल सांकृत्यायन
quote

अगर हम भविष्य में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो हमें भूत से नाता तोड़ने की हिम्मत करनी पड़ेगी।

एम. एन. राय
quote

विकास की एक विशिष्ट प्रक्रिया एक क्रांति में परिपूर्ण होती है, जो एक नई प्रजाति की उत्पत्ति का संकेत देती है।

एम. एन. राय
quote

जिस देश में सुधार की आवश्यकता नहीं, वह इस परिवर्तनशील संसार का भाग नहीं हो सकता।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

जो लोग हिंदी को मातृभाषा मानते हैं; उनके सामने स्पष्ट ढंग से वह बात सदा रहनी चाहिए कि हिंदी की जो इधर उन्नति हुई, वह उसकी आगामी बाढ़ के लिए कदापि ऐसी नहीं है कि हम समझ लें कि अब गाड़ी चलती जाएगी, वह रुकेगी नहीं; अब हमें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हिंदी की स्वाभाविक गति के लिए तो अनेक बाधाओं के हटाने की आवश्यकता है।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

विकास के नियम सभी प्रजातियों पर लागू होते हैं और जीवन के सभी प्रकार, एक जैसे तत्त्वों से मिलकर बनते हैं।

वेंकी रामकृष्णन
quote

दीपशिखा का प्रकाश उसी का मार्गदर्शक होगा, जिसके नेत्र खुले हों।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

प्रत्येक युग का अपना संदेश होता है। संदेशों को वही सबसे पहले सुनते हैं, जो विश्व की उन्नति की ड्योढ़ी पर अपनी सबसे अधिक बहुमूल्य वस्तु की भेंट चढ़ाते हैं।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

भाषा की उन्नति के साथ ही साथ कविता की उन्नति होती है।

महावीर प्रसाद द्विवेदी
quote

जिस भाषा के कवि अपनी कविता में बुरे शब्द और बुरे भाव भरते रहते हैं, उस भाषा की उन्नति तो होती नहीं, उल्टे अवनति होती जाती है।

महावीर प्रसाद द्विवेदी
quote

चरित्र पालन सभ्यता का प्रधान अंग है। कौम की सच्ची तरक्की तभी कहलावेगी, जब हर एक आदमी उस जाति या कौम के चरित्र-संपन्न और भलमनसाहत की कसौटी में कसे हुए अपने को प्रगट कर सकते हों।

बालकृष्ण भट्ट
quote

डार्विन के बाद से सभी जीव-विज्ञानी यह देखकर अचंभे में रहे कि विकास—जो केवल सबसे उपयुक्त को चुनने की प्रक्रिया है, या जीन को अगली पीढ़ी में भेजने की प्रत्येक प्रजाति की योग्यता है—ने धरती पर जीवन के प्रकार की आश्चर्यजनक क़िस्मों को बढ़ावा दिया।

वेंकी रामकृष्णन
quote

संस्कार के बिना स्मृति और स्मृति के बिना साक्षात् अनुभव नहीं होता।

दयानंद सरस्वती
quote

जिस समाज के लोग अपनी झूँठी प्रशंसा सुनकर प्रसन्न होते हैं, वह समाज कभी प्रशंसनीय नहीं समझा जाता।

महावीर प्रसाद द्विवेदी
quote

मनुष्यों के अधूरे चरित्र और यथार्थ के रूपांतरणशील चरित्र के कारण ही यह आवश्यक होता है कि शिक्षा, सतत चलती रहने वाली एक गतिविधि हो।

पॉलो फ़्रेरा
quote

मार्ग में पड़ी हुई शिला से टकरा कर जल-प्रवाह में जो परिवर्तन होते हैं, वे विकास-मूलक हैं, परंतु किसी गड्ढे में भरे हुए गति-हीन जल के परिवर्तन में शोचनीय विकृति ही मिलेगी।

महादेवी वर्मा
quote

स्मरण रहे, एकता, किसी भाव की भी एकता—राष्ट्रीय उन्नति का मूलमंत्र है।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

यदि कोई वस्तु सतत बनी रहे, तो स्वयं को पुनः नया कर सकती है।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

आधुनिक भारत का विकास; घरों के ख़ाली हो जाने की, परिवार के सिकुड़कर सूख जाने की कहानी है।

कृष्ण कुमार
quote

व्यक्तित्व के विशेष विकास से प्राप्त जो आभ्यंतर गुण हैं और गुण-धर्म हैं, वही प्रतिभा है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

जो चूहे के शब्द से भी शंकित होते हैं, जो अपनी साँस से चौंक उठते हैं, उनके लिए उन्नति का कंटकित मार्ग नहीं है। महत्त्वाकांक्षा का दुर्गम स्वर्ग उनके लिए स्वप्न है।

जयशंकर प्रसाद
quote

तुम गुरु या सत् में चित्त संलग्न करके आत्मोन्नयन में यत्नवान रहो, दूसरे तुम्हारे विषय में क्या बोलते हैं, देखने जाकर आकृष्ट हो पड़ो। ऐसा करने से आसक्त हो पड़ोगे, आत्मोन्नयन नहीं होगा।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

सत्तातंत्र द्वारा तथाकथित ‘सांस्कृतिक विकास’ के नाम पर संस्कृति को संरक्षण दिए जाने के ख़तरे स्पष्ट हैं।

श्रीलाल शुक्ल
quote

राष्ट्र की संस्कृति का विकास रोककर विश्व की संस्कृति का पूर्ण विकास नहीं किया जा सकता।

सुभाष चंद्र बोस
quote

भारत में आधुनिक सभ्यता की जो प्रगति हुई है, उसमें अच्छी और बुरी दोनों बातें शामिल हैं। बीते वक़्त में हमने जो कुछ खोया है, उसमें से एक है गीत-संगीत को अपनी ज़िंदगी में शामिल करने का जज़्बा, और हमारी उत्सवधर्मिता की क्षमता।

जवाहरलाल नेहरू
quote

कार्य की सफलता का मूल कारण है उत्तम उद्योग। उद्योग के बिना कोई भी सिद्धि नहीं होती है। उद्योग से ही सब समृद्धियों का उदय होता है और जहाँ उद्योग नहीं है, वहाँ पाप ही पाप है।

अश्वघोष
quote

जीवन चाहे वह किसी व्यक्ति का हो, समूह का हो या फिर किसी राष्ट्र या समाज का हो—उसे आवश्यक रूप से गतिशील, परिवर्तनीय और सतत बढ़ते रहने वाले होना चाहिए।

जवाहरलाल नेहरू
quote

जिस व्यक्ति की सर्वाङ्गीण उन्नति नहीं होती; उसके मन को शांति प्राप्त नहीं होती, वह भीतर से सुखी नहीं होता, उसके मन में एक शून्यता, एक अभाव—आख़िर तक रह जाता है।

सुभाष चंद्र बोस
quote

आदमी बराबर एक साहसपूर्ण यात्रा में लगा हुआ है, उसके लिए कहीं दम लेना है और उसकी यात्रा का अंत है।

जवाहरलाल नेहरू
quote

मनुष्य के बौद्धिक उपादान क्रमशः विकसित होते हैं, बदलते हैं किंतु के यथार्थ की गति के साथ ही बदलते रहेंगे, विकासमान होंगे—यह आवश्यक नहीं होता। यथार्थ बहुत आगे बढ़ जाता है विकास-क्रम में, बौद्धिक उपादान पीछे छूट जाते हैं—कभी-कभी।

गजानन माधव मुक्तिबोध

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए