Font by Mehr Nastaliq Web

उत्साह पर उद्धरण

quote

एक चित्र में जिसे रंग कहते हैं, उसे ही जीवन में उत्साह कहते हैं।

विन्सेंट वॉन गॉग
quote

जिस आनंद से कर्म की उत्तेजना होती है और जो आनंद कर्म करते समय तक बराबर चला चलता है, उसी का नाम उत्साह है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

जो भी व्यक्ति योग्य है, वह सिर्फ़ वही पढ़ता है जो उसे पसंद है, जैसा कि उसका मूड होता है, और वह अत्यधिक उत्साह के साथ पढ़ता है।

वर्जीनिया वुल्फ़
quote

जब तक आनंद का लगाव किसी क्रिया, व्यापार या उसकी भावना के साथ नहीं दिखाई पड़ता, तब तक उसे 'उत्साह' की संज्ञा प्राप्त नहीं होती।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

जिनके हृदय में उत्साह होता है, वे पुरुष कठिन से कठिन कार्य पड़ने पर हिम्मत नहीं हारते।

वाल्मीकि
quote

कर्मक्षेत्र में परस्पर सहायता की सच्ची उत्तेजना देने वाली किसी किसी रूप में करुणा ही दिखाई देगी।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

जीवन का प्राथमिक प्रसन्न उल्लास मनुष्य के भविष्य में मंगल और सौभाग्य को आमंत्रित करता है। उससे उदासीन होना चाहिए।

जयशंकर प्रसाद
quote

दुःख के वर्ग में जो स्थान भय का है, वही स्थान आनंद वर्ग में उत्साह का है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

भावुक होते ही 'कुछ करना चाहिए' की भावना उसके मन को मथने लगी, पर 'क्या करना चाहिए' इसका जवाब उसके पास नहीं था।

श्रीलाल शुक्ल
quote

उपनिषद् छान-बीन की, मानसिक साहस की, और सत्य की खोज के उत्साह की भावना से भरपूर हैं। यह सही है कि यह सत्य की खोज मौजूदा ज़माने के विज्ञान के प्रयोग के तरीकों से नहीं हुई है, फिर भी जो तरीका अख़्तियार किया गया है, उसमें वैज्ञानिक तरीके का एक अंश है हठवाद को दूर कर दिया गया है।

जवाहरलाल नेहरू
quote

कर्म-भावना-प्रधान उत्साह ही सच्चा उत्साह है। फल-भावना-प्रधान उत्साह तो लोभ ही का एक प्रच्छन्न रूप है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

यदि चित्त एकाग्र रहेगा, तो फिर सामर्थ्य की कभी कमी पड़ेगी। साठ वर्ष के बूढ़े होने पर भी किसी नौजवान की तरह तुममें उत्साह और सामर्थ्य दीख पड़ेगी।

विनोबा भावे
quote

जो अधीर और असमर्थ होते हैं, उनमें उत्साह उत्पन्न नहीं होता। प्रायः उत्साही पुरुष ही राजसंपत्ति का उपभोग करते हैं।

भास
quote

उत्साह ही प्राणियों को सब कामों में सदा प्रवृत्त करता है।

वाल्मीकि
quote

कर्म-सौंदर्य के उपासक ही सच्चे उत्साही कहलाते हैं।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

मैं बुद्धिमत्ता की उदासीनता की अपेक्षा उत्साह की गलतियों को बेहतर मानता हूँ।

अनातोले फ़्रांस
quote

उत्सुक अंधेपन में देखने की शक्ति तिगुनी होती है।

जॉन कीट्स
quote

बिना उत्साह के कोई महान उपलब्धि कभी नहीं हुई।

राल्फ़ वाल्डो इमर्सन
quote

पीड़ित आत्मा को उल्लास प्रभावित नहीं कर सकता।

विलियम शेक्सपियर
quote

उत्तेजना में विचार मंद हो जाता है।

लक्ष्मीनारायण मिश्र
quote

लोग जिससे उद्विग्न नहीं होते, जो लोगों से उद्विग्न नहीं होता और जो हर्ष, क्रोध, भय तथा उद्वेग से मुक्त रहता है, वह मुझे (ईश्वर को) प्रिय है।

वेदव्यास
quote

उत्साह ही श्री का मूल कारण है। उत्साह ही परम सुख है।

वाल्मीकि
  • संबंधित विषय : सुख
quote

कर्म-भावना ही उत्साह उत्पन्न करती है, वस्तु या व्यक्ति की भावना नहीं।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए