बच्चा एक अनकही कहानी होता है, उसकी कहानी हमारे दिए शब्दों में नहीं कही जा सकती। उसे अपने शब्द ढूँढ़ने का समय और स्थान चाहिए, ढूँढ़ने के लिए ज़रूरी आज़ादी और फ़ुर्सत चाहिए। हम इनमें से कोई शर्त पूरी नहीं करते। हम उन्हें अपने उपदेश सुनने से फ़ुर्सत नहीं देते, उन्हें सुनने की फ़ुर्सत हमें हो–यह संभव ही नहीं।
स्त्रियों को बचपन से ही सिखाया जाता है कि सुंदरता उनका छत्र है, इसलिए मन शरीर को आकार देता है और अपने चमकदार पिंजरे में घूमते हुए केवल अपनी जेल को सजाना चाहता है।
बच्चों को भाषा पढ़ाने का भला क्या मतलब हो सकता है, सिवाय इस दृष्टि-विस्तार के, क्योंकि भाषा तो वे पहले से जानते हैं। हमें पढ़ना-लिखना सिखाने के आग्रह को भाषा सिखाने का मुख्य उद्देश्य यही समझना चाहिए।
संविधान सुधार दिया गया, उच्चतम न्यायालय कह चुका, पर हमें बच्चों की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही। वे हमारे बीच रहते हैं; हमारी परछाइयों के घेरे में क़ैद। परछाई से बाहर तभी जाने दिए जाते हैं जब परछाई उन पर पड़ चुकी होती है और उनकी आवाज़ पूरी तरह एक स्वीकृत ज़बान में गढ़ी जा चुकती है। क्या आश्चर्य कि ऐसे समाज में बाल साहित्य न्यून मात्रा में है।
मैक्स रेनहार्ड ने कहा है कि 'कलाकार को अपने बचपन का एक अंश अपनी जेब में रख लेना चाहिए।' चैप्लिन इसे प्रचुर मात्रा में संभाल कर रख सके। आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत के पीछे भी यही तत्त्व सक्रिय था।
बचपन में कई पुरुषों के सफल रोल मॉडल नहीं होते। उनके लिए प्रेम को क़ायम रखना, शादी करना और परिवार पालना उतना ही मुश्किल होता है, जितना किसी प्रशिक्षण के बिना जम्बो जेट उड़ाना। वह विमान को हवा में उड़ाने में तो कामयाब हो सकता है, लेकिन वह यक़ीनन दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। जब आप विमान को कई बार दुर्घटनाग्रस्त कर देते हैं (या अगर आपने अपने पिता को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा हो), तो इसके बाद उड़ान भरते रहना मुश्किल होता है। यह समझना आसान है कि संबंधों के अच्छे प्रशिक्षण मैन्युअल के बिना, कई स्त्री-पुरुष संबंधों में हार क्यों मान लेते हैं।
प्यार से पुकारे जाने वाले नाम बचपन की वह आख़िरी स्मृति है, जो हमें याद दिलाती है कि जीवन हर समय न तो कठोर होता है, न औपचारिक, न उलझा हुआ और यह भी कि हम हर व्यक्ति के लिए सब कुछ नहीं हो सकते।
स्नेह से उत्पन्न दया नामक शिशु, धन नामक धाय से पोषित होता है।
बचपन में हमेशा एक पल होता है, जब दरवाज़ा खुलता है और भविष्य को प्रवेश करने देता है।
अभावग्रस्त बचपन, मेहनत और चिंताओं से भरा विद्यार्थी-जीवन, बाद में मँझोली हैसियत की एक सरकारी नौकरी—अपने इन अनुभवों की कहानी सुनाना बेकार है क्योंकि इस तरह की कहानियाँ बहुत बासी हैं और बहुत दोहराई जा चुकी हैं।
बचपन में हम यह नहीं समझ सकते थे कि हम मासूम हैं और हमारे माता-पिता की नकारात्मकता उनकी समस्या है। बचपन में हम सारी आलोचना, अस्वीकृति और दोषारोपण को व्यक्तिगत रूप से ले लेते हैं।
बंधुओं तथा मित्रों पर नहीं, शिष्य का दोष केवल उसके गुरु पर आ पड़ता है। माता-पिता का अपराध भी नहीं माना जाता क्योंकि वे तो बाल्यावस्था में ही अपने बच्चों को गुरु के हाथों में समर्पित कर देते हैं।
बाल्यावस्था की तथाकथित विच्युतियाँ; किसी न किसी रूप में और किसी न किसी मात्रा में बाद के जीवन में भी बनी रहती हैं, क्योंकि जैसा कि जेलिफ़ कहते हैं, 'बहुत थोड़े-से ही लोग वस्तुतः बड़े हो पाते हैं।'
बहुत कम बच्चे इतनी हिंदी सीख पाएँगे कि वे निराला को पढ़कर ‘जागो फिर एक बार’ को अर्थ दे सकें।
हमारी नीरस शिक्षा में जीवन का बहुमूल्य समय व्यर्थ हो जाता है। हम बाल्यवस्था से कैशोर्य में और कैशोर्य से यौवन में प्रवेश करते हैं—शुष्क ज्ञान का बोझ लेकर।
बाल्यकाल, नवयौवन और तारुण्य के विभिन्न उषःकालों में; जिज्ञासा हृदय का छोर खींचती हुई, आकर्षण के सुदूर ध्रुव-बिंदुओं में हमें जोड़ देती है।
हम बचपन से जवानी में आते हैं तब बचपन से नफरत नहीं करते, बल्कि उन दिनों को प्यार से याद करते हैं।
आतंक के आलावा सामूहिक निर्णय का बल और उसके आगे झुकने की विवशता भी बच्चों के समझ के बाहर की चीज़ है।
एक कठोर और उत्पीड़नकारी सामाजिक संरचना, अपने भीतर की दो संस्थाओं—एक बच्चों का पालन-पोषण, दूसरी उनका शिक्षण—को अनिवार्य रूप से प्रभावित करती है।
शिशु के जीवन में अनेक पथ अज्ञात रहते हैं, वहाँ पर कल्पना की अबाध गति देखने को मिलती है और प्रत्येक शिशु इसी अज्ञात को अपने-अपने चरित्र और क्षमता के अनुसार, अनेक और विभिन्न मूर्तियों के माध्यम से पहचानता हुआ चलता है।
जिस समाज में, बच्चे को यह बताने के लिए मज़बूर किया जाए कि वह कहानी सुनकर या पढ़कर बताएँ कि उसने क्या सीखा—बच्चे की आवाज़ नहीं सुनी जा सकती।
यौवन सुख केवल अतृप्त लालसाओं के सिवाय और कुछ नहीं है। सच्चे सुख का समय केवल बाल्य अवस्था है।
कहानी का आकर्षण बुनियादी स्वभाव का अंग है और इस अंग का विकास बचपन में अपने आप शुरू हो जाता है।
पाँच-सात वर्ष तक की आयु के बच्चे की दृष्टि संज्ञा की ग़ुलाम नहीं होती। वे चींज़ों को देखते हैं, उनकी संज्ञान नहीं करते। संज्ञान करना यानी संसार का वर्गीकरण और नामांकन करना।
बच्चों को चुपचाप पढ़ने देना और कोई आलेख या पुस्तक पढ़ लेने के बाद उस पर प्रश्न पूछना या यूँ ही कुछ चर्चा करने के प्रलोभन से बाज़ आना—एक रोचक नवाचार हो सकता है।
बाल-साहित्य बचपन का साहित्य होता है, उसके लिए साहित्य की स्वतंत्रता पर्याप्त नहीं–बच्चे की स्वतंत्रता भी चाहिए।
-
संबंधित विषय : बाल साहित्यऔर 1 अन्य
संज्ञानमुक्त दृष्टि का धनी होने के कारण ही बच्चा कल्पना की सहज सामर्थ्य रखता है। वह चाँद देखता है तो चाँद बन जाता है।
बाल साहित्य बच्चों के जीवन में पढ़ाई के वर्चस्व को चुनौती दे सकता है। वह पढ़ाई की जगह पढ़ने के माहौल की माँग करता है।
बचपन में कई चीज़ें, भाव और अनुभव अनाम रहते हैं, इसीलिए इतने तीव्र होते हैं कि हम उन्हें जीवन भर उनकी मौलिक ऐन्द्रिकता में याद रख पाते हैं।
छोटेपन में अहंकार का दर्प इतना प्रचंड होता है कि वह अपने को ही खंडित करता रहता है।
आन्द्रे फावात एक ऐसे निराले विद्वान थे जिन्होंने पारंपरिक कहानियों की मदद से बच्चों का मनोविज्ञान समझने की कोशिश की।
बचपन मनुष्य पर कभी-कभी दुबारा भी आता है परंतु यौवन कभी नहीं।
हम खेलना बंद नहीं करते क्योंकि हम बूढ़े हो जाते हैं; हम बूढ़े हो जाते हैं क्योंकि हम खेलना बंद कर देते हैं।
-
संबंधित विषय : वृद्धावस्था
बचपन के जंगली बाग़ीचे में सब कुछ एक अनुष्ठान है।
मेरे पास वह सब है जिसे मैंने खो दिया। मैं अपना बचपन ऐसे लेकर चलती हूँ जैसे कोई पसंदीदा फूल हाथों को ख़ुशबुओं से भर देता है।
मैं एक प्यारा बच्चा था।
aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair
jis ke hote hue hote the zamāne mere
संबंधित विषय
- अनुभव
- अपराध
- असावधानी
- अहंकार
- आकर्षित
- आकांक्षा
- कठोरता
- कल्पना
- कला
- कलाकार
- कविता
- गजानन माधव मुक्तिबोध
- गुरु
- गांधीवाद
- चेतना
- ज्ञान
- जेल
- जिज्ञासा
- जीवन
- देखभाल
- नैतिकता
- नाम
- नौकरी
- पढ़ना
- प्रेम
- पुरुष
- पहचान
- पाठक
- बच्चे
- बचपन
- बाल साहित्य
- भविष्य
- भाषा
- महात्मा गांधी
- यौवन
- रवींद्रनाथ ठाकुर
- वृद्धावस्था
- वासना
- विज्ञान
- संघर्ष
- स्त्री
- संबंध
- समझना
- स्मृति
- समाज
- स्वतंत्रता
- संवेदना
- सौंदर्य
- हिंदी