Font by Mehr Nastaliq Web

पढ़ना पर उद्धरण

quote

सच्चे कद का पुस्तक उधार लेने वाला; अभी जिसकी हमने कल्पना की, वह पुस्तकों का चिरकालीन संग्राहक सिद्ध होता है, उस तेवर के सबब नहीं जो वह अपने उधार खजाने की सुरक्षा के लिए करता है और इसलिए भी नहीं कि वह कानून की दैनंदिन दुनिया से आते हुए हर तकाजों की अनसुनी करता जाता है, बल्कि इसलिए क्योंकि वह उन पुस्तकों को पढ़ता ही नहीं।

वाल्टर बेंजामिन
quote

मैंने एक दिन एक किताब पढ़ी और मेरा पूरा जीवन बदल गया।

ओरहान पामुक
quote

मैं एक बहुत ही साधारण इंसान हूँ, मुझे बस किताबें पढ़ना पसंद है।

हारुकी मुराकामी
quote

मलयज की निगाह से कविता को पढ़ना, एक कवि की परिष्कृत संवेदना और एक समीक्षक के धीर विवेक से कविता को पढ़ना है।

कुँवर नारायण
quote

अच्छी पुस्तक पढ़ने के बाद आप सदैव मनोवृत्ति के उन्नयन के साथ उठते हैं।

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
quote

कोई भी पुस्तक दस वर्ष की आयु में पढ़ने योग्य नहीं है जो पचास वर्ष और उससे अधिक की आयु में भी उतनी ही और अक्सर उससे कहीं अधिक पढ़ने योग्य नहीं है।

सी. एस. लुईस
quote

खाना और पढ़ना दो सुख हैं जो अद्भुत रूप से समान हैं।

सी. एस. लुईस
quote

जो व्यक्ति पढ़ता नहीं है, वह उस व्यक्ति से बेहतर नहीं है जो पढ़ नहीं सकता है।

मार्क ट्वेन
quote

मैं जो उसे लिखता हूँ, उसे उसके अलावा हर कोई पढ़ता है।

ओउज़ अताय
quote

जीने के लिए पढ़ो।

गुस्ताव फ़्लॉबेयर
quote

जब धर्म, दर्शन, विविध शास्त्र ललित साहित्य के पुस्तकों को पढ़ने की प्रक्रिया पारिवारिक परिक्षेत्र में आरंभ होगी, तब परिवार में ज्ञान-प्रक्रिया का भी आरंभ होगा। परिवार से ही कवि, लेखक, वैज्ञानिक, कलाकार निर्माण होते हैं।

श्याम मनोहर
quote

शमशेर को पढ़ना केवल उनकी कविताओं के अर्थ को ग्रहण करना नहीं है, रचनात्मकता के अर्थ को भी अनुभव करना है।

कुँवर नारायण
quote

यह स्पष्ट है कि हर अच्छी किताब को दस साल में कम से कम एक बार पढ़ लेना चाहिए।

सी. एस. लुईस
quote

किसी दिन आप इतने बूढ़े हो जाएँगे कि फिर से परियों की कहानियों को पढ़ना शुरू कर देंगे।

सी. एस. लुईस
quote

शिक्षा एक ऐसा कर्त्तव्य नहीं है; जो किसी पुस्तक को प्रथम पृष्ठ से अंतिम पृष्ठ तक पढ़ा देने से ही पूर्ण हो जाता हो, वरन् वह ऐसा कर्तव्य है; जिसकी परिधि सारे जीवन को घेरे हुए है और पुस्तकें ऐसे साँचे हैं, जिनमें ढालकर उसे सुडौल बनाया जा सकता है।

महादेवी वर्मा
quote

अच्छा साहित्य पढ़ने की और ख़रीदकर पढ़ने की आदत जब तक लोगों में नहीं आएगी, लेखक की ज़िंदगी कष्टमय रहेगी ही।

हरिशंकर परसाई
quote

अध्ययन द्वारा ही हमारी साहित्यिक रुचि का परिष्कार होता है, जिसके बिना हम उस प्रौढ़ साहित्यिक विवेक को नहीं पा सकते, जिसका मौलिकता से विशेष संबंध है।

कुँवर नारायण
quote

मनुष्य को प्रतिदिन कुछ पवित्र और शुभ अध्ययन करना चाहिए।

स्वामी विवेकानन्द
quote

बिना विचार का अध्ययन निरर्थक होता है और बिना अध्ययन का विचार ख़तरनाक होता है।

कन्फ्यूशियस
quote

पढ़ना मनुष्य की भूख, प्यास की तरह प्राकृतिक क्रिया नहीं है। पढ़ना कौशल का काम है और उसे कमाना पड़ता है।

श्याम मनोहर
quote

यदि तदनुसार आचरण नहीं किया तो केवल कहने या पढ़ने से क्या लाभ?

संत तुकाराम
quote

प्रत्येक मनुष्य जब पढ़ना सीखने की धृष्टता करने लगेगा तो उसको सहन करना एक ऐसी दुर्घटना होगी जिसके फलस्वरूप केवल लेखन-कला ही, बल्कि विचार-शक्ति भी अंततः विकृत और क्षीण हो जाएगी।

फ़्रेडरिक नीत्शे
quote

चिंतन तथा अनुभव के फलस्वरूप; हृदय में जो ज्ञान-व्यवस्था निर्मित हो गई होती है, वह ज्ञान-व्यवस्था भी संवेदना-ग्रहण में हस्तक्षेप करती है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

स्नान करने, दान देने, शास्त्र पढ़ने, वेदाध्ययन करने को तप नहीं कहते। तप योग ही है और यज्ञ करना। तप का अर्थ है वासना को छोड़ना, जिसमें काम-क्रोध का संसर्ग छूटता है।

संत एकनाथ
quote

किसी भी अध्ययन-अनुशीलन के लिए प्रारंभिक तथ्य अपनी समग्रता, अपनी संपूर्णता में अपने मन के सामने उपस्थित करना आवश्यक है—फिर वह विज्ञान कोई भी हो, शास्त्र कोई भी हो। इसमें संपूर्ण आत्म-निरपेक्षता, सतर्कता, और जाग्रत दृष्टि आवश्यक है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

अध्ययन की कला होती है, चिंतन की भी कला होती है और लेखन की भी कला होती है।

आइज़क डी'ज़रायली
quote

सभी अच्छी किताबों का अध्ययन करना, अतीत के श्रेष्ठ मस्तिष्कों के साथ संवाद करने जैसा है।

इमैनुएल कांट
quote

पढ़कर आनंद के अतिरेक से आँखें यदि गीली हो जाएँ तो वह कहानी कैसी?

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
quote

सिर्फ़ पुस्तकों पर निर्भर रहने से मानवमन अवनति की ओर जाता है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

जिस उपन्यास को समाप्त करने के बाद पाठक अपने अंदर उत्कर्ष का अनुभव करे, उसके सद्भाव जाग उठें, वही सफल उपन्यास है।

प्रेमचंद
quote

पढ़ने का एक उद्देश्य उस सुख या आनंद की तलाश है जो केवल साहित्य दे सकता है।

कृष्ण कुमार
quote

पर्वतों की दो चोटियों के बीच की सीधी रेखा ही वहाँ का सबसे छोटा मार्ग होता है, लेकिन उस पर चलने के लिए अत्यंत लंबी टाँगें होनी चाहिए। कहावतें भी, गिरि-शृंगों के समान गगनचुंबी होती हैं। इनको पढ़ने वाले भी महान् और ऊँचे डील-डौलवाले होने चाहिए।

फ़्रेडरिक नीत्शे
quote

बच्चों को चुपचाप पढ़ने देना और कोई आलेख या पुस्तक पढ़ लेने के बाद उस पर प्रश्न पूछना या यूँ ही कुछ चर्चा करने के प्रलोभन से बाज़ आना—एक रोचक नवाचार हो सकता है।

कृष्ण कुमार
quote

कई शिक्षक ध्वनि को सिर्फ़ लय या ताल से जोड़ते हैं, अतः वे कविता को संगीत के साथ गवाकर पढ़ाते हैं। ऐसा करने से कविता कुछ सजीव हो जाती है। पर आधुनिक कविता प्रायः गेय नहीं होती। उसे पढ़ने या पढ़ाने के लिए इस बात पर ध्यान देना उपयोगी होगा कि ध्वनि हर शब्द में होती है।

कृष्ण कुमार
quote

कई बार ऐसा होता है कि हम पढ़ी हुई रचना को दुबारा पढ़ते हैं तो उतनी तेज़ रफ़्तार से नहीं पढ़ते जिस तरह पहली बार पढ़ी थी। हमारा दिमाग़ इस बार उन छोटी-छोटी चीज़ों का पूरा मज़ा लेना चाहता है जो पहली बार में हमें इस कारण नहीं दिखी थीं कि हम जल्दी से जल्दी कहानी के अंत तक पहुँचकर जान लेना चाहते थे कि आख़िर में होता क्या है।

कृष्ण कुमार
quote

विरलों के सहारे कोई लोकतंत्र अपनी सेहत की रक्षा नहीं कर सकता। लोकतंत्र एक ऐसी जीवन पद्धति है जिसमें मनुष्य अपने दिमाग़ को टटोल-टटोलकर आगे बढ़ता है और सम्मोहन से बचता है, प्रचार से परहेज करता है। ऐसा मनुष्य ख़ुद सोचने में यक़ीन करता है, इसलिए पढ़ने को रोज़ नहाने जैसी ज़रूरत बना लेता है।

कृष्ण कुमार
quote

यशपाल उन अल्पसंख्यक साहित्यकारों में थे जो लिखते कम हैं, पढ़ते ज़्यादा हैं।

श्रीलाल शुक्ल
quote

धीरे चलना एक पुरानी बात लगने लगी है। शिक्षकों के लिए भी यह कठिन हो गया है कि वे धीरे-धीरे समझाएँ और ताबड़तोड़ रोज़ नया पाठ पूरा करें। वे कहते हैं उन्हें हर हफ़्ते परीक्षा लेनी है, फिर धीरे कैसे चलें।

कृष्ण कुमार
quote

अगर मेरा अनुभव कोई प्रमाण बन सके तो कह सकता हूँ कि कोई आदमी किसी उधार पुस्तक को किसी अवसर पर लौटा ही दे मगर पढ़े शायद ही।

वाल्टर बेंजामिन
quote

जिस स्कूल में पढ़ाई ज़ोरों पर होती है, वहाँ पढ़ने का माहौल नहीं होगा या बहुत कमज़ोर होगा। यह कथन अटपटा इसलिए लगता है क्योंकि पढ़ने और पढ़ाई का फ़र्क़ बहुत कम लोग कर पाते हैं।

कृष्ण कुमार
quote

दक्षता से आत्मविश्वास बढ़ता है; रफ़्तार उसे और बढाती है। पढ़ने की मामले में यह बात एक सीमा के बाद सच नहीं लगती।

कृष्ण कुमार
quote

अत्यंत चर्चित लेखकों को पढ़ना मैं तभी पसंद करता हूँ जब वे पुराने हो जाते हैं।

वाल्टर बेंजामिन
quote

कहानी पढ़ते हुए हम उसी में बस जाते हैं। पुस्तक का आवरण, चार दीवारों और एक छत जैसा लगने लगता है। आगे जो कुछ होने वाला है; वह कहानी की चार दीवारों के भीतर ही होगा और यह इसलिए संभव है, क्योंकि कहानी का स्वर हरेक चीज़ पर नियंत्रण कर लेता है।

जॉन बर्जर
quote

पढ़ने का समकालीन संदर्भ काफ़ी जटिल है। आमतौर पर इसकी जटिलता को संचार की टेक्नॉलॉजी में हुए विकास और उसके ज़रिए आए सामाजिक शैक्षिक परिवर्तनों से जोड़ा जाता है। मगर पढ़ने के संदर्भ में जटिलता का एक अन्य स्रोत भी है। वह है पढ़ने को लेकर विकसित हुआ शिक्षाशास्त्र।

कृष्ण कुमार
quote

जो पढ़ नहीं सकते, उन्हें अनपढ़ कहकर हम ऐसे लोगों के लिए शब्द नहीं छोड़ते जो पढ़ सकते है, मगर पढ़ते नहीं।

कृष्ण कुमार
quote

जब मैं काफ़्का को नहीं पढ़ रहा होता हूँ, तब मैं काफ़्का के बारे में सोच रहा होता हूँ। जब मैं काफ़्का को नहीं सोच रहा होता हूँ, तब मैं काफ़्का के बारे में सोचने की स्मृति में होता हूँ। और कुछ देर तक उनके बारे में सोचना भूलने पर, मैं उन्हें फिर से निकालकर पढ़ने लगता हूँ—यह सिलसिला इसी तरह चलता रहता है।

लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई
quote

वाचन में अटक-अटककर पढ़ना सुनने वाले को खटकता है। यदि हम वाचन को पढने से अलग कर दें तो पढने में रफ़्तार और प्रवाह की जगह समझने और सोचते जाने पर ज़्यादा ध्यान दे सकेंगे।

कृष्ण कुमार
quote

पढ़ने का मक़सद यदि किताब पढ़ने की आदत का विकास है, तो इसके लिए चर्चा करने को एक औपचारिक अनिवार्यता बनाना ही श्रेयस्कर है।

कृष्ण कुमार
quote

पढ़ना और सोचना ऐसे विषय हैं जो एक जागृत समाज में हर किसी के सरोकार बनाने की पात्रता रखते है।

कृष्ण कुमार
quote

पढ़ना सीख लेने के बाद तेज़ गति से पढ़ना एक हद तक स्वाभाविक इच्छा जैसा दिखता है। यह बात किसी के कौशल के बारे में कही जा सकती है। साइकिल चलाना सीख लेने पर तेज़ रफ़्तार से साइकिल चलाने की इच्छा होती है।

कृष्ण कुमार

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए