Font by Mehr Nastaliq Web
Abanindranath Tagore's Photo'

Abanindranath Tagore

1871 - 1951 | مغربی بنگال

کی

3
Favorite

باعتبار

विशुद्ध व्याकरण और परिभाषा आदि के द्वारा घटना का बखान करने से ही यदि घटना का पूरा बखान हो जाता तो साहित्य समाचार-पत्रों में ही बंद रहता।

  • विषय :
    اور 2 مزید

एक निरी कामकाजी दृष्टि के द्वारा एक कामकाजी व्यक्ति को खेत, कृषि-विज्ञान और नीतिशास्त्र की किताबों के पन्नों की तरह दिखाई देते हैं, खेतों की हरियाली किस तरह से गाँव के कोने तक फैल गई है—उसे भावुक ही देखता है।

  • विषय :
    اور 3 مزید

एक सुभाषित है—'कवितारसमाधुर्य्यम् कविर्वेत्ति’, कविता का रस-माधुर्य सिर्फ़ कवि जानता है। ठीक उसी प्रकार सुर में सुर मिलना चाहिए, नहीं तो वाद्ययंत्र कहेगा ‘गा’ और गले से निकलेगा ‘धा’।

  • विषय : 1
    اور 3 مزید

रूप-विद्या मनुष्य को विषय के सत्य तक पहुँचा देना चाहती है।

  • विषय :
    اور 2 مزید

नाटक में अगर कहीं किसी मतवाले व्यक्ति का पागलपन दिखाना हो तो वहाँ अगर सचमुच के किसी मतवाले व्यक्ति को मंच पर छोड़ दिया जाए, तो वह एक तरह की दुर्घटना कर बैठेगा। दूसरी तरफ़ जिसमें उन्मत्त्ता का रेशा भी हो; अगर मंच पर लाकर उसे छोड़ दिया जाए तो भी वही विपत्ति घटेगी–––दोनों पक्ष ही उस जात्रा-नाटक को मिट्टी में मिला बैठेंगे।

  • विषय :
    اور 2 مزید

शिल्प का यह भी एक अनोखा व्यापार है—जैसा-तैसा जो भी माध्यम मिला, उसी पर सवार होकर संसार में जो नहीं है, उसी का जाकर आविष्कार कर डालना।

शिल्प का यह भी एक अनोखा व्यापार है—जैसा-तैसा जो भी माध्यम मिला, उसी पर सवार होकर संसार में जो नहीं है, उसी का जाकर आविष्कार कर डालना।

  • विषय :
    اور 3 مزید

अतीत के बिना कोई कला नहीं होती है, किंतु वर्तमान के बिना भी कोई कला जीवित नहीं रहती है, यह भी ठीक है।

  • विषय :
    اور 3 مزید

रंग और रूप में अविच्छेद्य संबंध होता है। जहाँ रूप वहाँ रंग, जहाँ रंग वहाँ रूप। यह है प्राकृतिक नियम।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

जो कला होती है वह सुंदर और सत्य होती है, जो बनावट होती है वह असुंदर और असत्य होती है।

  • विषय :
    اور 2 مزید

शिल्प का जो संसार होता है, वह अगर सच्ची कल्पना के द्वारा सजीव नहीं, तो वह फेन बुद्बुद के ऊपर प्रतिबिंबित संसार-चित्र की तरह मिथ्या और क्षणभंगुर है।

  • विषय :
    اور 2 مزید

बाहर से हमारे मन में सुंदर जिस मार्ग से आता है, असुंदर भी इसी मार्ग से आता रहता है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

तत्त्वों के अनुसंधान की जगह कल्पना का प्रवेश निषेध होता है, किंतु जो सिर्फ़ आँखों से दिखाई देता है, वह हमें बहुत दूर नहीं ले जा सकता है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

कला की प्राप्ति में तपस्या अपेक्षित है— प्रक्रिया अर्जित करने का तप, मनन करने का ताप, देखने का तप, श्रवण करने का तप।

  • विषय : 1

नक़ली चीज़ असली का कितना भी भान कराए, कहीं-ना-कहीं उसमें ऐसी कमी रह ही जाती है, जिससे उसकी क़िस्म के बारे में पता चल ही जाता है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

क्रिया के भेद से ही संसार में कला के अनेक भेद उद्भुत हुए।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

आज के साथ कल का नाड़ी का संबंध है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

शिल्प का प्राण होती है कल्पना, अविद्यमान की धड़कन, श्वासोच्छ्वास।

  • विषय :

एक फ़ोटोग्राफ़र का जो कौशल होता है, उसका योग वस्तु के बाह्य रूप के साथ होता है और एक शिल्पी का जो योग होता है, वह उसके भीतर-बाहर के साथ वस्तु के भीतर-बाहर का योग होता है, और उस योग का पंथ होता है कल्पना और यथार्थ घटना—दोनों का समन्वय कराने वाली साधना।

  • विषय :
    اور 4 مزید

बिना मूल्य के आनंदपूर्वक देना ही सर्वोत्तम दान होता है।

  • विषय :

हर रचना अपने निजी विन्यास को लेकर व्यक्त होती है, जैसे हर राग-रागिनी का ठाट बदल जाता है, वैसे ही हर चित्र, कविता के सृजन के समय उसका साँचा बदल जाता है।

  • विषय : 1
    اور 3 مزید

'आदानेक्षिप्रकारिता प्रतिदाने चिरायुता' अर्थात् ग्रहण करने में शीघ्रता करनी चाहिए किंतु जब दूसरों को देने का अवसर आए तब उसमें देर लगानी चाहिए। शिल्पी पर शास्त्रकार ने यह जो आदेश लागू किया है, उसका एक अर्थ है कि वस्तु के कौशल और रस को चटपट ग्रहण करना चाहिए। किंतु प्रस्तुत करते समय सोच-समझकर चलना चाहिए।

  • विषय :
    اور 2 مزید

जो सचमुच में रूपदक्ष होते हैं, उनके आनंद की कोई सीमा नहीं रहती है, आँख, मन सभी के द्वारा वे एक रूप चिरकाल तक नए-नए रूपों में अचरज भरे भाव से देखते जाते हैं।

  • विषय :
    اور 2 مزید

सुरूप-कुरूप दोनों को मिलाकर सुंदर की अखंड मूर्ति की कल्पना करना कठिन ज़रूर है किंतु मनुष्य के लिए एकदम असंभव है, यह नहीं कहा जा सकता है। भक्त, कवि और आर्टिस्ट—इनके लिए सुंदर-असुंदर जैसी कोई चीज़ है ही नहीं, सभी चीज़ों और भावों में जो वस्तु नित्य है, उसी को वे सुंदर रूप में मानते हैं।

  • विषय : 1
    اور 2 مزید

एक व्यक्ति तो प्रलाप की तरह अंट-संट बकता चला जा रहा है और एक व्यक्ति कुछ भी नहीं कह रहा है या सीधी बातें कह रहा है—शिल्पजगत् में इन दोनों के ही लिए कोई स्थान नहीं।

  • विषय :
    اور 2 مزید

सृष्टिकर्ता के जिस निराकार आदर्श की हम कल्पना करते हैं, उसके साथ सृष्ट वस्तुएँ अगर एक होकर मिल जाएँ तो प्रलय हो जाएगी।

  • विषय :
    اور 2 مزید

एक सामान्य मनुष्य के मन पर सुंदर-असुंदर की जैसी प्रतिक्रिया होती है, वैसी ही प्रतिक्रिया एक कलाकार के मन पर भी होती है।

  • विषय :
    اور 3 مزید

कल्पना से रहित यथार्थ; मनुष्य के कटे हाथ-पैरों के समान भद्दी और विश्री वस्तु होती है, वैसे मृत देह की स्मृति और कल्पना को जाग्रत करती है।

  • विषय :
    اور 1 مزید

मधुकर मधु लेकर तृप्त हो जाए; इससे फूल को जितना आनंद मिलता है, इसकी अपेक्षा एक शिल्पी की सजीव आत्मा, एक समझदार पारखी इससे भी आनंदित होती है, यह सत्य है, किंतु यह उसका ऊपरी पाना होता है। मिल जाए तो भी अच्छा है, मिले भी अच्छा।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

कोई काम को सुंदर रूप में देख रहा है, इसलिए वह रात-दिन काम-धंधे की ओर ही दौड़ता रहता है, कोई अकाज को सुंदर देख रहा है, इसलिए वह उसी ओर चला जा रहा है, किंतु दोनों के मन में बना रहता है सुंदर काज अथवा सुंदर अकाज।

  • विषय : 1

एक इतिहासकार का मापदंड घटनाप्रधान होता है, डॉक्टर का मापदंड शरीर प्रधान होता है, और जो रचनाकार होते हैं, उनका मापदंड अघटन-घटना-पदीयसी माया प्रधान होता है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

मानवीय-कला का शैशव मनुष्य के घर और बाहर के ज़रूरी काम करते हुए बीता है।

विश्व की कितनी ही वस्तुओं को मानव-मन बिना किसी तर्क के सुंदर मान लोता है, और कई वस्तुओं को वह असुंदर कहता रहता है।

  • विषय :
    اور 3 مزید

एक शिल्पी जिसे छू लेता है, वही सोना हो जाता है। हालाँकि बेचारा किसी भी दिन अपने बाल-बच्चों के शरीर को उस सोने से कभी लाद नहीं पाता।

  • विषय :
    اور 1 مزید

किसी शिल्पकार्य, संगीत और किसी अन्य विषय में प्रवीणता तब तक नहीं होती और हो सकती है, जबतक इंद्रियों की अनेक नित्य एवं सहज क्रियाओं में कुछ बदलाव किया जाए।

  • विषय :
    اور 4 مزید

कला और रचना के लिए अन्यथा-वृत्ति (अन्यथाकरण) ही बहुत बड़ी बात है।

  • विषय : 1
    اور 1 مزید

वीणा तो देखी जा सकती है किंतु सुर को नहीं देखा जा सकता है; किंतु उस सुर से यह पहचाना जा सकता है कि वीणा बज रही है।

  • विषय : 1

बहुत सुंदर तभी लगता है जब मनुष्य के साथ मनुष्य का हृदय, बाहर के साथ उसके भीतरी भाव, सुंदर के साथ आकर मन को छूते हैं।

  • विषय :
    اور 2 مزید

रस नामक वस्तु अनिर्वचनीय होती है।

शिल्प का एक मूलमंत्र होता है—‘नालमतिविस्तरेण’ : अति विस्तार नहीं करना चाहिए। अति विस्तार में अपार रस रहता है, ऐसा नहीं है। अमृत तो एक बूँद होता है, लेकिन तृप्ति देता है असीम!

  • विषय :

ऋषियों ने जिन्हें अकर्मा कहा है उनकी किसी जीवनलीला का कहीं कोई चिह्न विद्यमान नहीं है—वे खाते थे, बड़े होते थे, मार खाते थे और मर जाते थे।

काल की छवि, मूर्ति, कविता वह धारणतीत काल के सारे रहस्य को वहन करती है।

  • विषय :
    اور 4 مزید

मनुष्य और पक्षी में एकरूपता नहीं होती है, इसे छोटा बच्चा भी जानता है। उससे अगर मनुष्य का रेखाचित्र बनाने को कहा जाए तो वह एक तरह की रेखाओं का प्रयोग करेगा, जिन रेखाओं का व्यवहार पक्षी का चित्र बनाते समय वह बिल्कुल नहीं करता है।

  • विषय :
    اور 2 مزید

काल की कसौटी पर खरी उतरकर कई वस्तुएँ सुंदर के रूप में प्रशंसा पाती रहती हैं, कई वस्तुएँ इस कसौटी पर आज भी खरी उतरने के कारण असुंदर ही बनी रह गई हैं।

  • विषय :
    اور 3 مزید

जिस तरह से विधाता ने सृष्टि को गढ़ा; उस तरह से मनुष्य ने नहीं गढ़ना चाहा, उस दृष्टि से मनुष्य ने सृष्टि को देखना भी नहीं चाहा।

  • विषय :
    اور 5 مزید

फ़ोटोग्राफ़ के साथ फ़ोटो खींचने वाले का संबंध पूरा-पूरा नहीं होता है—पहाड़ देखा, कैमरा खोला, फ़ोटो खिंच गया; किंतु फ़ोटोग्राफ़र के हृदय के साथ पहाड़ का कोई संबंध ही नहीं बना।

  • विषय :
    اور 4 مزید

पूर्णचंद्र के आलोक को परास्त कर पर्वत के ऊपर तारागण चमकते रहते हैं। उसका रूप देखने में ही तो आनंद है।

  • विषय : 1
    اور 4 مزید

कामकाजी दृष्टि मनुष्य के स्वार्थ के साथ दृश्य वस्तु को जोड़कर देखती है और एक भावुक की दृष्टि अधिकतर निःस्वार्थ भाव की वस्तुओं का स्पर्श करती है।

  • विषय :
    اور 4 مزید

खन्ता और कुदाल से मनुष्य अनेक तरह की रेखाएँ खोदता गया। युगों के बाद युग बीत गए किंतु रूप के साथ वे सब रेखाएँ एक नहीं हो सकीं, यद्यपि रूप की देह के साथ-साथ बनी रहीं, किंतु उससे मिल नहीं पाईं।

  • विषय :
    اور 3 مزید

यह जो रूप-रूप में भिन्नता है, यह सभी की नज़र में पड़ रही पोग किंतु, इस भिन्नता को चित्र में या कविता में या उक्ति में प्रस्तुत कर दिखाने का कौशल सभी के पास नहीं होता है।

  • विषय : 1
    اور 3 مزید

सुंदर कृति के सभी रचनाकार अपने को गुप्त रखते हैं, किंतु, जो सुंदर होता है वह अपने आप आगे जाता है।

  • विषय : 1
    اور 3 مزید

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए