नियम साधना का लोभ भी कष्ट की मात्रा का हिसाब लगाकर आनंद पाता है। अगर कड़े बिछौने पर सोने से शुरू किया जाए; तो आगे चलकर मिट्टी पर बिछौना बिछाकर, फिर सिर्फ़ एक कंबल बिछाकर, फिर कंबल को भी छोड़कर निखहरी ज़मीन पर सोने का लोभ क्रमशः बढ़ता ही रहता है।
परित्राण का अर्थ यह है कि व्यर्थता और असफलता से अपनी रक्षा करना, अपने भीतर सत्यरूपी जो रत्न छिपा हुआ है, उसका उद्धार करना।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 2 अन्य
अस्पर्श में प्रतिष्ठित हो जाने का नाम ही संयम है। और, संयम सत्य का द्वार है।
यदि तुम मनुष्यों से प्रेम करते हो और वे मैत्री का व्यवहार नहीं करते, तो अपने प्रेम की समीक्षा करो। यदि तमु शाशन करते हो और लोग नियंत्रित नहीं होते, तो अपनी बुद्धि की जाँच करो। यदि तुम दूसरों के प्रति शिष्टता का व्यवहार करते हो और वे तुम्हारे प्रति नहीं करते तो, अपने आत्म-सम्मान की समीक्षा करो। यदि तुम्हारे कार्य निरर्थक होते हैं, तो उसके कारण को अपने अंदर ढूँढ़ो।
जगत् के सभी महान् पैग़ंबरों का प्राण पर अत्यंत अद्भुत संयम था, जिसके बल से वे प्रबल इच्छाशक्तिसम्पन्न हो गए थे।
-
संबंधित विषय : आत्मविश्वासऔर 3 अन्य
पाँच इंद्रियों, क्रोध, मान, माया, लोभ और सबसे अधिक दुर्जय अपनी आत्मा को जीतना चाहिए। एक आत्मा के जीत लेने पर सब कुछ जीत लिया जाता है।
हममें मन के निग्रह की शक्ति बहुत थोड़ी है।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 1 अन्य
मन को बाहरी विषय पर स्थिर करना अपेक्षाकृत सहज है। मन स्वभावतः बहिर्मुखी है, किंतु धर्म, मनोविज्ञान, अथवा दर्शन के विषय में ऐसा नहीं है।
मन की अस्थिरता के कारण शरीर भी पूरी तरह अस्थिर हो जाता है।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 1 अन्य
लगभग सभी संस्कृतियों में उपवास और सामान्य रूप से कहें, तो संयम को लंबे और स्वस्थ जीवन का आधार माना गया है और लालच को बुराई।
आप अपने विचारों और आकर्षण के नियम द्वारा अपने जीवन का सृजन कर सकते हैं।
जो वीर दुर्जय संग्राम में लाखों योद्धाओं को जीतता है, यदि वह एक अपनी आत्मा को जीत ले, तो यह उसकी सर्वश्रेष्ठ विजय है।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 2 अन्य
अत्यंत भूखा मनुष्य यदि कंठनली में चित्त का संयम कर सके, तो उसकी भूख शांत हो जाती है।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 3 अन्य
यम और नियम चरित्र-निर्माण के साधन हैं। इनको नींव बनाए बिना किसी तरह की योगसाधना सिद्ध न होगी। यम और नियम में दृढ़प्रतिष्ठ हो जाने पर योगी अपनी साधना का फल अनुभव करना आरंभ कर देते हैं।
शक्तिशाली भावना; शक्तिशाली आत्मनियंत्रण को भी जन्म देती है, सिर्फ़ व्यक्ति में इसके अभ्यास की आदत होनी चाहिए।
मन के संयम का पहला सोपान यह है कि कुछ समय के लिए चुप्पी साधकर बैठे रहो, और मन को अपने अनुसार चलने दो।
अलादीन के जिन्न की तरह ही आकर्षण का नियम भी हमारे हर आदेश का पालन करता है।
योगी प्रयत्न करते हैं कि वे अपने को ऐसा सूक्ष्म अनुभूति-संपन्न कर लें, जिससे वे विभिन्न मानसिक अवस्थाओं को प्रत्यक्ष कर सकें।
हमेशा याद रखो कि प्रत्येक राष्ट्र को अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी। इसी तरह प्रत्येक मनुष्य को भी अपनी-अपनी रक्षा करनी होगी।
जब कोई अपनी समस्त शक्तियों का संयम करता है, तब वह अपनी देह के भीतर के प्राण का ही संयम करता है। जब कोई ध्यान करता है, तो भी समझना चाहिए कि वह प्राण का ही संयम कर रहा है।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 1 अन्य
अधिकांश मनुष्य पशु से बहुत थोड़े ही उन्नत हैं, क्योंकि अधिकांश स्थलों में तो उनकी संयम की शक्ति, पशु-पक्षियों से कोई विशेष अधिक नहीं।
उत्कृष्ट योद्धा अनुशासनप्रिय होता है और इसी अनुशासन ने अश्वत्थामा को निगल लिया।
सीखने के कर्म से स्वतः ही एक असाधारण अनुशासन का जन्म होता है, और आत्मसंयम के एक आंतरिक बोध के लिए अनुशासन आवश्यक है।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 1 अन्य
जो केवल अपने हृदय के द्वारा परिचालित होते हैं, उन्हें अनेक कष्ट भोगने पड़ते हैं, क्योंकि प्रायः ही उनके भ्रम में पड़ने की संभावना रहती है।
गढ़ने में संयम की ज़रूरत होती है, नष्ट करने में असंयम की।
धारणा करने के लिए संयम चाहिए और मिथ्याचार के लिए असंयम।
-
संबंधित विषय : आत्मविश्वासऔर 2 अन्य
अपने मन का संयम करने के लिए सदा अपने ही मन की सहायता लो और यह सदा याद रखो कि तुम यदि रोगग्रस्त नहीं हो, तो कोई भी बाहरी इच्छाशक्ति तुम पर कार्य न कर सकेगी।
संसार में शक्ति के जितने विकास देखे जाते हैं, सभी प्राण के संयम से उत्पन्न होते हैं।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 2 अन्य
किस प्रकार इस प्राण पर विजय पाई जाए, यही प्राणायाम का एकमात्र उद्देश्य है।
योगी का ब्रह्मचर्यवान होना अनिवार्य है।
योगी यह दावा करते हैं कि जो मन को वशीभूत कर सकते हैं, वे भूत को भी वशीभूत कर लेते हैं।
ध्यान के लिए वस्तुतः सर्वोच्च ढंग की संवेदनशीलता चाहिए तथा प्रचण्ड मौन की एक गुणवत्ता चाहिए—ऐसा मौन जो प्रेरित, अनुशासित या साधा हुआ नहीं हो।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 3 अन्य
मन—जिसमें मस्तिष्क और हृदय समाविष्ट हैं—को पूर्ण संगति में होना चाहिए।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 3 अन्य
अपने लक्ष्यों के प्रति हार्दिक स्नेह के बिना, जिज्ञासा, आत्म-संस्कार, आत्म-निरीक्षण तथा आत्म-संघर्ष—सब व्यर्थ है।
-
संबंधित विषय : गजानन माधव मुक्तिबोधऔर 2 अन्य
विकारी मन अनेक प्रकार के स्वादों और भोगों की तलाश में रहता है और बाद में उन आहारों तथा भोगों का प्रभाव मन पर पड़ता है।
आत्म-संयम अर्थात् आत्मानुशासन ही कलात्मक सौंदर्य को सुंदर एवं व्यवस्था को सुव्यवस्थित और आनंददायक बनाता है।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 3 अन्य
जो मनुष्य निश्चय करके कार्य प्रारंभ करता है, कार्य के मध्य में रुकता नहीं, समय को नष्ट नहीं करता और स्वयं को वश में रखता है, उसी को पंडित कहा जाता है।
जिस प्रकार कला अपने आभ्यंतर नियमों के कठोर अनुशासन के बिना अपंग या विकृत होती है; अथवा अभाव बनकर रहती है, उसी प्रकार व्यक्ति-स्वातंत्र्य अपनी अंतरात्मा के कठोर नियमों के अनुशासन के बिना—निरर्थक और विकृत हो जाता है, खोखला हो जाता है।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 4 अन्य
जो लोग ख़ुद को जीवन के प्रति समर्पित कर देते हैं, उन्हें कोई चिंता नहीं होती और वे शांति का जीवन जीते हैं, जबकि पूरी दुनिया मुसीबतों पर मुसीबतों से जूझ रही होती है।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 3 अन्य
कर्म, उपासना, मन, संयम अथवा ज्ञान—इनमें से एक, एक से अधिक या सभी उपायों का सहारा लेकर अपने ब्रह्मभाव को व्यक्त करो और मुक्त हो जाओ।
-
संबंधित विषय : आत्म-चिंतनऔर 1 अन्य
एक सूफ़ी कभी किसी चीज़ के दायरे से बाहर नहीं जाता, बल्कि हमेशा दायरे में ही रहता है।
-
संबंधित विषय : आत्मविश्वासऔर 2 अन्य
स्वतंत्रता स्वेच्छाचार और अत्याचार का नाम नहीं।
-
संबंधित विषय : स्वतंत्रता
भीतर इतनी गहराई हो कि कोई तुम्हारी थाह न ले सके। अथाह जिनकी गहराई है, अगोचर उनकी ऊँचाई हो जाती है।
सिद्ध होना हो तो प्रबल अध्यवसाय चाहिए, मन का अपरिमित बल चाहिए।
ब्रह्मचर्य के बिना राजयोग की साधना बड़े ख़तरे की है, क्योंकि उससे अंत में मस्तिष्क में विषम विकार पैदा हो सकता है।
स्वयं को खोकर कुछ करो, तो उससे ही स्वयं को पाने का मार्ग मिल जाता है।
वे महान् पुरुष धन्य हैं जो अपने उठे हुए क्रोध को अपनी बुद्धि के द्वारा उसी प्रकार रोक देते हैं, जैसे दीप्त अग्नि को जल से रोक दिया जाता है।
अगर मैं दु:खी हूँ, तो यह मेरी अपनी ग़लती है और यही बात दिखाती है कि अगर मैं चाहूँ तो ख़ुश हो सकता हूँ।
हम अपने ऊपर राज करें वही स्वराज्य है और वह स्वराज्य हमारी हथेली में है।
-
संबंधित विषय : आत्म-सम्मानऔर 2 अन्य
aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair
jis ke hote hue hote the zamāne mere
संबंधित विषय
- अहंकार
- आकर्षित
- आज़ादी
- आत्म
- आत्म-अनुशासन
- आत्म-चिंतन
- आत्म-तत्व
- आत्मविश्वास
- आत्म-सम्मान
- आत्म-संयम
- आत्मा
- आनंद
- इंद्रियाँ
- एहसास
- कर्म
- क्रोध
- कला
- गजानन माधव मुक्तिबोध
- गहराई
- गांधीवाद
- गाली
- चीज़ें
- जिज्ञासा
- जीवन
- डर
- दुख
- दिमाग़
- ध्यान
- धैर्य
- पंडित
- पुरुष
- बुद्ध
- भूख
- मुक्त
- मनुष्य
- महात्मा गांधी
- महापुरुष
- माया
- योग
- रवींद्रनाथ ठाकुर
- राष्ट्र
- व्यक्तिगत
- व्यवस्था
- वासना
- विचार
- विवाह
- वीर
- शब्द
- सुख
- संघर्ष
- सच
- सृजन
- समाज
- स्वतंत्रता
- संवेदना
- सौंदर्य