Font by Mehr Nastaliq Web

स्वतंत्रता पर उद्धरण

quote

साहित्य-सृजेता को स्वतंत्र होना ही चाहिए, तभी उसका स्वर निर्भय और स्वतंत्र होगा। शासन का पिछलग्गू साहित्य, समाज को पतन की ओर ले जाएगा।

हरिशंकर परसाई
quote

आवश्यकताओं की निर्विरोध और निर्बंध पूर्ति ही मनुष्य जीवन की स्वतंत्रता है।

विजयदान देथा
quote

जो प्रौढ़ और तजुर्बेकार हैं, वे ही स्वराज्य भुगत सकते हैं, कि बे-लगाम लोग।

महात्मा गांधी
quote

नारी की आर्थिक परवशता और उसी स्वतंत्रता को विच्छिन करके देखना असंभव नहीं तो मुश्किल अवश्य है।

विजयदान देथा
quote

उन तमाम हानिकर प्रभुत्वों को हटा देना चाहिए, जो लोगों की न्यायोचित आकाँक्षाओं का दमन करते हैं और उनको बंधनों में जकड़ कर रखने में मदद देते हैं।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

जीवन की सबसे बड़ी और पहली आवश्यकता, सामाजिक प्राणियों के स्वतंत्र विकासानुकूल वातावरण की सृष्टि कर देना है।

महादेवी वर्मा
quote

कुछ समय तक अंतरंगता की भूख संतुष्ट होने के बाद, अब पुरुष को स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की भूख महसूस होने लगती है।

जॉन ग्रे
quote

समाज ने किसी ऐसी स्थिति की कल्पना ही नहीं की, जिसमें स्त्री पुरुष से सहायता बिना माँगे हुए ही जीवन-पथ पर आगे बढ़ सके।

महादेवी वर्मा
quote

जो हृदय संसार की जातियों के बीच अपनी जाति की स्वतंत्र सत्ता का अनुभव नहीं कर सकता, वह देशप्रेम का दावा नहीं कर सकता।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

व्यक्तिगत स्वतंत्रता बड़ी अच्छी चीज़ है, बड़ी अच्छी और अत्यंत ऊँची; परंतु राष्ट्र की स्वाधीनता प्राप्त करने के लिए उसे संकुचित कर देना एक ऐसा त्याग है, जिसकी समता नहीं हो सकती, जो सब त्यागों में श्रेष्ठ है।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

सभ्य संसार के प्रत्येक स्थान में, किसी-न-किसी समय और किसी-न-किसी रूप में स्वतंत्रता की व्यापकता का बोल-बाला अवश्य हुआ।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

जहाँ तक सामाजिक प्राणी का संबंध है; स्त्री उतनी ही अधिक अधिकार-संपन्न है, जितना पुरुष—चाहे वह अपने अधिकारों का उपयोग करे या करे।

महादेवी वर्मा
quote

जब मन के अंदर अनुभूति की क्षमता नहीं रहती, तभी बाहर की विपत्तियाँ प्रबल हो उठती हैं।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

अधिकांश लोग; जो स्त्री-स्वाधीनता एवं स्त्री-मुक्ति की बात करते हैं, अपने घरों में स्त्रियों को पर्दे के भीतर रखते हैं।

पेरियार ई. वी. रामासामी
quote

स्त्रियों के लिए वास्तविक स्वतंत्रता केवल उसी अवस्था में संभव है; जब उनके पास वह सब कुछ हो, जो पुरुष के पास है।

पेरियार ई. वी. रामासामी
quote

आदमी का रुझान और प्रवृत्ति ही, अप्रकट अनुभवों की जननी है। एक स्वतंत्र आदमी भी पूर्वग्रहों से लैस हो सकता है।

एम. एन. राय
quote

हम दुनिया में किसी को दुश्मन बनाना नहीं चाहते और हम किसी के दुश्मन बनना चाहते हैं—यह मेरी व्याख्या का स्वराज्य है।

महात्मा गांधी
quote

जिन्होंने रक्त की जगह पसीना भी बहाया हो, जो स्वयं निरंकुश हों और जिन्होंने करोड़ों भाई-बहनों को ग़ुलामी की बेड़ी से जकड़ रखा हो, उन्हें हाथ-पैर हिलाए और ऊँचे उठे बिना आशा भी नहीं रखनी चाहिए कि संसार कि संसार उन्हें मनुष्य भी समझेगा।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

किसी स्वार्थपूर्ण इरादे के बिना, इहलोक या परलोक में कोई पुरस्कार पाने की इच्छा के बिना, बिल्कुल अनासक्त भाव से मैंने अपना जीवन आज़ादी के उद्देश्य के लिए अर्पित किया है, क्योंकि मैं ऐसा किए बिना रह नहीं सका।

भगत सिंह
quote

स्वाधीन देश ही राष्ट्रों की भूमि है; क्योंकि पुच्छविहीन पशु हों तो हों, परंतु अपना शासन अपने हाथों में रखने वाले राष्ट्र नहीं होते।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

जिसमें ख़ुद के लिए धैर्य नहीं, वह स्वतंत्र नहीं।

पाइथागोरस
quote

जहाँ साधना निरंतर चलती रहती है; जहाँ जीवन-यात्रा सरल और निर्मल है, जहाँ सामाजिक संस्कार की संकीर्णता नहीं है, जहाँ व्यक्तिगत और जातिगत विरोध को दमन करने का प्रयास है, वहीं हम उस विद्या को प्राप्त कर सकते हैं—जिसे भारतवर्ष ने विशेष रूप से 'विद्या' का नाम दिया है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

सत्ता-प्रेम और स्वतंत्रता-प्रेम, एक-दूसरे के परस्पर विरोधी विकल्प हैं। जहाँ सबसे कम स्वतंत्रता होती है, वहाँ सत्ता का संघर्ष उतना ही ज़्यादा प्रबल और क्रूर होता है।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

स्वाधीनता का युद्ध भीतर और बाहर सभी जगह होना चाहिए।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

यदि समाज की परिभाषा ऐसा मनुष्य-समूह हो; जो पारस्परिक सहयोगापेक्षी है, तो उस समाज से व्यक्ति का नितांत स्वतंत्र होना—किसी युग में भी संभव नहीं हो सका है।

महादेवी वर्मा
quote

यक़ीनन आधुनिक इतिहास में तो ऐसी कोई मिसाल नहीं मिलती, जिसकी अंग्रेज़ों के सत्ता छोड़ने के काम से तुलना की जा सके।

महात्मा गांधी
quote

साहित्य की वेगवती सरिता, नियमों की अवहेलना कर स्वछंदतापूर्वक बहने में ही प्रसन्न रहती है।

श्यामसुंदर दास
quote

उन अनेक कारणों में—जिन्होंने स्त्री को ग़ुलाम बनाने का काम किया है—उसे संपत्ति अधिकार से वंचित कर देना सबसे बड़ा कारण है।

पेरियार ई. वी. रामासामी
quote

भोजन और आवास जैसी भौतिक ज़रूरतों के बाद, स्वतंत्रता इंसान की सबसे बड़ी और अहम ज़रूरत है।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

इच्छा को जहाँ अन्य इच्छा की चाह होती है, वहाँ इच्छा फिर स्वाधीन नहीं रह जाती।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

स्वतंत्रता का पवित्र आदेश है कि किसी को किसी के ऊपर स्वेच्छाचार करने का अधिकार नहीं, किसी को किसी का अधिकार छीनने का हक़ नहीं।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

अगर स्त्री के पास स्वतंत्र संपत्ति नहीं है, तो 'कमाने की शक्ति' उसकी गरिमा के लिए ज़रूरी है।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

हिंदुस्तान के विभाजन ने बेजाने उसके दो हिस्सों को आपस में लड़ने का न्यौता दिया। दोनों हिस्सों को अलग-अलग स्वराज देना, आज़ादी के इस दान पर धब्बे जैसा मालूम होता है।

महात्मा गांधी
quote

हमारी जिस इच्छा में स्वाधीनता का सबसे विशुद्ध रूप होता है, उसी में अधीनता का भी विशुद्ध रूप होता है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

स्वतंत्रता और प्रतियोगिता ख़ुद ही यह तय कर देते हैं कि बेहतर भुजबल वाले व्यक्ति ही इस क्षेत्र में आएँ, और कम‌ज़ोर बाँहों वाले व्यक्ति कोई दूसरा कार्यक्षेत्र चुनें।

जॉन स्टुअर्ट मिल
quote

स्त्रियों को विवाह करना ही चाहिए—यह मिथ्या भ्रम है। उसे भी यावज्जीवन ब्रह्मचर्य पालने का अधिकार है।

महात्मा गांधी
quote

किसी भी युग में; किसी भी मनुष्य ने अपने स्वत्वों का अपहरण होते देखकर, क्षुद्रता की छाप लगाए फिरना स्वीकार नहीं किया।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

मनुष्य की स्वाधीन आत्मा ने, ठोकरों से कुचले हुए साँप की तरह फुफकार मार-मार कर; पराधीन शरीर को भले ही छोड़ दिया है, पर अपने स्वत्वों का अपहरण कभी सहन नहीं किया।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

स्वच्छंद, जीवन-विषयक उपयोगी ज्ञान से युक्त व्यक्ति का उत्तरदायित्व गुरुतर और कार्यक्षेत्र विस्तृततर है, इसे हमें भूल जाना चाहिए।

महादेवी वर्मा
quote

वयः प्राप्त पुरुष जितनी स्वतंत्रता का अधिकारी है, उतनी ही स्त्री भी है।

महात्मा गांधी
quote

यह ज्ञात करा देना ही कि आत्मा प्रकृति से संपूर्ण स्वतंत्र है, प्रकृति का एकमात्र लक्ष्य है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

प्रत्येक व्यक्ति को कुलीनता और अकुलीनता के भाव को अलग रखकर, अपनी उन्नति का पूरा अवसर मिलना चाहिए। किसी राजा का कुलीन का स्वार्थ, किसी की उन्नति का बाधक हो।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

हम ख़ुद गुलाम होंगे और दूसरों को आजाद करने की बात करेंगे, तो वह संभव नहीं है।

महात्मा गांधी
quote

लेखक की स्वतंत्रता तथा कलाकार की स्वतंत्रता; वस्तुतः अभिव्यक्ति के अधिकार की स्वतंत्रता है, किंतु यह स्वतत्रंता समाज-सापेक्ष और समाज-स्थिति-सापेक्ष है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

अराजकता का इलाज स्वतंत्रता है कि दासता, वैसे ही जैसे अंधविश्वास का सच्चा इलाज नास्तिकता नहीं, धर्म है।

एडमंड बर्क
quote

धर्म का द्वार स्वातंत्र्य का द्वार है। हमारा स्वभाव-धर्म हमें स्वतंत्र करता है और हम स्वतंत्र होकर उस धर्म की साधना करते हैं, जो कर्म का औचित्य है।

मुकुंद लाठ
quote

भारतीय जनता को स्मरण रखना चाहिए कि बिना आधार के इमारत नहीं खड़ी हो सकती। मनुष्य कहलाने के अधिकार प्राप्त किए बिना, राजनीतिक सुधारों की माँग—अत्यंत उपहासजनक है और सचमुच में वह कोरा स्वप्न है।

गणेश शंकर विद्यार्थी
quote

अगर मैं कहूँ; मनुष्य मुक्ति चाहता है, तो यह मिथ्या बात होगी। मनुष्य मुक्ति की अपेक्षा बहुत सारी चीज़ें चाहता है। मनुष्य अधीन होना चाहता है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

स्वतंत्रता स्वयं साध्य ही बनी रहे, तो निरर्थक हो जाती है।

हरिशंकर परसाई
quote

व्यक्ति-स्वातंत्र्य कला के लिए, विज्ञान के लिए—अत्यधिक आवश्यक और मूलभूत है।

गजानन माधव मुक्तिबोध

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए