Font by Mehr Nastaliq Web

पुस्तक पर उद्धरण

पुस्तकें हमारे लिए नए

अनुभव और ज्ञान-संसार के द्वार खोलती हैं। प्रस्तुत चयन में ‘रोया हूँ मैं भी किताब पढ़कर’ के भाव से लेकर ‘सच्ची किताबें हम सबको अपनी शरण में लें’ की प्रार्थना तक के भाव जगाती विशिष्ट पुस्तक विषयक कविताओं का संकलन किया गया है।

quote

सच्चे कद का पुस्तक उधार लेने वाला; अभी जिसकी हमने कल्पना की, वह पुस्तकों का चिरकालीन संग्राहक सिद्ध होता है, उस तेवर के सबब नहीं जो वह अपने उधार खजाने की सुरक्षा के लिए करता है और इसलिए भी नहीं कि वह कानून की दैनंदिन दुनिया से आते हुए हर तकाजों की अनसुनी करता जाता है, बल्कि इसलिए क्योंकि वह उन पुस्तकों को पढ़ता ही नहीं।

वाल्टर बेंजामिन
quote

किताबें यह बताती हैं कि मनुष्य के मौलिक विचार उतने नए नहीं होते, जितना वह समझता है।

अब्राहम लिंकन
quote

ख़ुद को किताब की समस्याओं में डुबाना प्यार के बारे में सोचने से बचने का अच्छा तरीक़ा है।

ओरहान पामुक
quote

मैंने एक दिन एक किताब पढ़ी और मेरा पूरा जीवन बदल गया।

ओरहान पामुक
quote

…प्यार करना, अधूरी रह गई किताब को जारी रखने जैसा आसान काम नहीं था।

ओउज़ अताय
quote

मैं एक बहुत ही साधारण इंसान हूँ, मुझे बस किताबें पढ़ना पसंद है।

हारुकी मुराकामी
quote

किताबें, जिन्हें हम सांत्वना समझने की भूल करते हैं; केवल हमारे दुःख को और गहरा करती हैं।

ओरहान पामुक
quote

शब्दों, लेखन और पुस्तकों के बिना न कोई इतिहास होगा और न ही मानवता की कोई अवधारणा होगी।

हरमन हेस
quote

कैसे मैं, जो जीवन को इतनी तीव्रता से चाहता है, स्वयं को लंबे समय तक किताबों की निरर्थक बातों और स्याही से काले पड़े पन्नों में उलझा हुआ छोड़ सकता था!

निकोस कज़ानज़ाकिस
quote

मैं कल्पना नहीं कर सकता कि कोई आदमी वास्तव में किसी किताब का आनंद ले और उसे केवल एक बार पढ़े।

सी. एस. लुईस
quote

लेखक को अपनी पुस्तक में ब्रह्मांड में ईश्वर की तरह होना चाहिए, जो हर जगह मौजूद है और कहीं भी दिखाई नहीं देता है।

गुस्ताव फ़्लॉबेयर
quote

किताबें उन लोगों के लिए हैं जो चाहते हैं कि वे कहीं और हों।

मार्क ट्वेन
quote

हमारा जीवन मनुष्यों के संपर्क से मुक्त होकर वृक्षों में वाणी, गतिशील सरिताओं में पुस्तकें, शिलाओं में सदुपदेश तथा प्रत्येक वस्तु में अच्छाई का दर्शन करने लगता है।

विलियम शेक्सपियर
quote

जब कोई व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहता है जो वही किताब पढ़ता है जिसे वह पढ़ता है तो पढ़ने का आनंद दोगुना हो जाता है।

कैथरीन मैंसफ़ील्ड
quote

बुद्धि की उन्नति करने में तो हमें पुस्तकों से बहुत सहायता प्राप्त होती है, पर आत्मा की उन्नति करने में पुस्तकों की सहायता प्राय: नहीं के बराबर ही रहती है।

स्वामी विवेकानन्द
quote

किताबें एक ऐसा नशा हैं, जो मन के लिए वरदान है।

रॉबर्ट डब्ल्यू. चेम्बर्स
quote

केवल वही पुस्तक लिखने योग्य है जिसे लिखने का हममें साहस नहीं है। जिस पुस्तक को हम लिख रहे होते हैं, वह हमें आहत करती है, हमें कँपाती है, शर्मिंदा करती है, ख़ून निकालती है।

एलेन सिक्सू
quote

मलार्मे ने कहा कि दुनिया में सब कुछ इसलिए मौजूद है कि एक किताब में समाप्त हो जाए। आज सब कुछ इसलिए मौजूद है कि वह एक तस्वीर में समाप्त हो जाए।

सूज़न सॉन्‍टैग
quote

अच्छी पुस्तक पढ़ने के बाद आप सदैव मनोवृत्ति के उन्नयन के साथ उठते हैं।

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
quote

आपको केवल उन्हीं पुस्तकों को लिखना चाहिए जिनके न होने से आप दुखी हैं।

मारीना त्स्वेतायेवा
  • संबंधित विषय : दुख
quote

कोई भी पुस्तक दस वर्ष की आयु में पढ़ने योग्य नहीं है जो पचास वर्ष और उससे अधिक की आयु में भी उतनी ही और अक्सर उससे कहीं अधिक पढ़ने योग्य नहीं है।

सी. एस. लुईस
quote

शिक्षा एक ऐसा कर्त्तव्य नहीं है; जो किसी पुस्तक को प्रथम पृष्ठ से अंतिम पृष्ठ तक पढ़ा देने से ही पूर्ण हो जाता हो, वरन् वह ऐसा कर्तव्य है; जिसकी परिधि सारे जीवन को घेरे हुए है और पुस्तकें ऐसे साँचे हैं, जिनमें ढालकर उसे सुडौल बनाया जा सकता है।

महादेवी वर्मा
quote

हर जगह किताबें। अलमारियों पर और किताबों की क़तार के ऊपर छोटी-सी जगह पर और पूरे फ़र्श पर और कुर्सियों के नीचे, वे किताबें जो मैंने पढ़ी हैं, वे किताबें जो मैंने नहीं पढ़ी हैं।

एडना ओ’ब्रायन
quote

सच्चाई किताब की गहराइयों में छुपी होती है, बस उसे पढ़ने की देर है।

जे. के. रोलिंग
  • संबंधित विषय : सच
quote

मेरे बारे में जो कुछ भी मायने रखता है, सब मेरी किताबों में है।

वी. एस. नायपॉल
quote

एक बेहतर किताब हृदय को शिक्षित करती है।

सूज़न सॉन्‍टैग
  • संबंधित विषय : दिल
quote

यह स्पष्ट है कि हर अच्छी किताब को दस साल में कम से कम एक बार पढ़ लेना चाहिए।

सी. एस. लुईस
quote

अगर कोई ऐसी पुस्तक है जिसे आप पढ़ना चाहते हैं, लेकिन उसे अभी तक लिखा नहीं गया है, तो आपको उसे ज़रूर लिखना चाहिए।

टोनी मॉरिसन
quote

आप अगर पुस्तकों की भूमिका देखें; तो आपको यह आभास होगा कि हर लेखक सर्वश्रेष्ठ है, हर कृति उत्तम और युगांतरकारिणी है। सफ़ेद झूठ और काले झूठ के साथ यह भूमिका-झूठ भी होता है।

हरिशंकर परसाई
quote

जब धर्म, दर्शन, विविध शास्त्र व ललित साहित्य के पुस्तकों को पढ़ने की प्रक्रिया पारिवारिक परिक्षेत्र में आरंभ होगी, तब परिवार में ज्ञान-प्रक्रिया का भी आरंभ होगा। परिवार से ही कवि, लेखक, वैज्ञानिक, कलाकार निर्माण होते हैं।

श्याम मनोहर
quote

कोई किताब जो उसमें है, उससे सफल नहीं बनती है; बल्कि उससे बनती है जो बाद में बचा रह जाता है।

मार्क ट्वेन
quote

पॉलिटिकली करेक्ट होने के उथले, उम्र दुराग्रह ने समकालीन हिंदी कथा-साहित्य की उड़ने और ग़ोताख़ोरी करने की क्षमता को बाधित किया है। एक अच्छी किताब अपनी 'पॉलिटिकल करेक्टनैस' अपने आंतरिक तर्कों से अर्जित करती है।

ललित कार्तिकेय
quote

अगर किसी लेखक को सब पता हो जो होने जा रहा है, तो उसकी पुस्तक उसके शुरू करने से पहले ही मर जाएगी।

वी. एस. नायपॉल
quote

एक अच्छी किताब आपको अनुभवों से भर देने वाली होती है और अंत तक पहुँचते-पहुँचते थोड़ा थका देती है।

विलियम स्टायरोन
quote

दुनिया के इतिहास का पूरा हिस्सा अक्सर मुझे कुछ नहीं लगता बल्कि एक चित्र पुस्तक जो मानवता की सबसे शक्तिशाली और बेतुकी इच्छा को दर्शाती है—भूलने की इच्छा।

हरमन हेस
quote

उसे ऐसा लगता है, जैसे कोई किताब उसके पीछे ख़ुद को लिख रही हो; उसे बस इतना करना है कि ज़िंदा रहना है।

ऐनी एरनॉ
quote

अध्ययन द्वारा ही हमारी साहित्यिक रुचि का परिष्कार होता है, जिसके बिना हम उस प्रौढ़ साहित्यिक विवेक को नहीं पा सकते, जिसका मौलिकता से विशेष संबंध है।

कुँवर नारायण
quote

किसी किताब से प्रेम किए बिना सच्चे अर्थों में उसका अनुवाद संभव नहीं।

ललित कार्तिकेय
quote

मैं कहता हूँ कि मैं अपनी किताबों का निचोड़ हूँ।

वी. एस. नायपॉल
quote

अकादमी सरकारी संस्था है। जहाँ मंत्री की हर छींक के सचित्र प्रकाशन की प्रतिदिन सुविधा रहती है, वहाँ साहित्य का प्रकाशन तीन साल ले लेता है।

हरिशंकर परसाई
quote

मैं जहाँ भी जाती हूँ—शहर के चौक पर—किताबों की दुकानें अभी भी सबसे प्रिय हैं।

ग्लोरिया स्टाइनम
  • संबंधित विषय : शहर
quote

किताबें, किताबें, किताबें। ऐसा नहीं है कि मैंने बहुत अधिक पढ़ा है। मैं उन्हीं किताबों को बार-बार पढ़ती जाती हूँ। लेकिन ये सभी मेरे लिए ज़रूरी थीं। उनकी उपस्थिति, उनकी गंध, उनके शीर्षकों के अक्षर और उनके चमड़े की जिल्द की बनावट।

कोलेट
quote

मैं अपनी किताबों में उस तरह के जादू में विश्वास नहीं करती, लेकिन मुझे विश्वास है कि जब आप अच्छी किताब पढ़ते हैं तो कोई जादुई घटना घट सकती है।

जे. के. रोलिंग
quote

हम अपने जीवन का एक भी पन्ना नहीं फाड़ सकते हैं, लेकिन हम पूरी किताब को आग में झोंक सकते हैं।

जॉर्ज सैंड
quote

किताबों की यही विशेषता है—वे आपको बैठे-बैठे दूर-दूर तक यात्रा करा देती हैं।

झुम्पा लाहिड़ी
quote

बुरे अनुवादों के पीछे जितना हाथ प्रतिभाहीनता का है, उतना ही अनुवादक और पुस्तक के बीच बनने वाले अ-प्रेम के रिश्ते का भी।

ललित कार्तिकेय
quote

यह सही है कि ‘सत्य’ ‘अस्तित्व’ आदि शब्दों के आते ही हमारा कथाकार चिल्ला उठता है, 'सुनो भाइयो! यह क़िस्सा-कहानी रोककर मैं थोड़ी देर के लिए तुमको फ़िलासफ़ी पढ़ाता हूँ, ताकि तुम्हें यक़ीन हो जाए कि वास्तव में मैं फ़िलासफ़र था पर बचपन के कुसंग कारण यह उपन्यास (या कविता) लिख रहा हूँ। इसलिए हे भाइयो! लो, यह सोलहपेजी फ़िलासफ़ी का लटका; और अगर मेरी किताब पढ़ते-पढ़ते तुम्हें भ्रम हो गया हो कि मुझे औरों-जैसी फ़िलासफ़ी नहीं आती, तो उस भ्रम को इस भ्रम से काट दो।'

श्रीलाल शुक्ल
quote

हिंदी में भूमिका एक सिफ़ारिश होती है, एक प्रकार का विज्ञापन होता है—क्रय-शील माल का जैसे विज्ञापन किया जाता है, बढ़ा-चढ़ाकर प्रशंसा की जाती है, कल्पित गुणों का आरोप किया जाता है।

हरिशंकर परसाई
quote

पुस्तकों को बैटरी की ज़रूरत नहीं है।

नदीन गोर्डिमर
quote

किताबों की भारी मात्रा के बावजूद, कितने लोग हैं जो पढ़ते हैं! और अगर कोई तरीक़े से पढ़ता है, तो उसको एहसास होगा कि हर दिन निगलने के लिए कितनी बकवास सामग्री भरी पड़ी है।

वाल्तेयर

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere