Font by Mehr Nastaliq Web

अस्तित्व पर उद्धरण

quote

मेरी आत्मा को छोड़कर, हर चीज़, धूल का हर कण, पानी की हर बूँद, भले ही अलग-अलग रूपों में हो, अनंत काल तक अस्तित्व में रहती है?

अमोस ओज़
quote

जितना आप प्रकट होते हैं और जहाँ आप प्रकट होते हैं, अपने आप पर उतना ही और केवल वहीं विश्वास करें। जो देखा नहीं जा सकता, फिर भी अस्तित्व में है, सर्वत्र है और शाश्वत है। आख़िरकार हम वही हैं।

रघुवीर चौधरी
quote

मानव अस्तित्व इतनी भंगुर चीज़ है और इस तरह के ख़तरों से घिरा हुआ है कि मैं बिना सिहरे प्यार नहीं कर सकती हूँ।

सिमोन वेल
quote

संभवतः मेरे जीवन का अस्ल मक़सद मेरे शरीर, मेरी संवेदनाओं और मेरे विचारों को लेखन बनाने के लिए हो, दूसरे शब्दों में : कुछ समझ में आने लायक़ और सार्वभौमिक हो, जिससे मेरा अस्तित्व अन्य लोगों के जीवन और मस्तिष्क में विलीन हो जाए।

ऐनी एरनॉ
quote

जब तक मनुष्य बना रहेगा, तब तक मानव-जाति के अधिकांश को किसी किसी स्थूल आलंबन की ज़रूरत होगी, जिसके चारों ओर वह अपनी सारी भावनाओं को स्थापित कर सके, जो मन के सभी भावनात्मक आकारों का केंद्र हो सके।

स्वामी विवेकानन्द
quote

प्रेम में, अगर वह सचमुच ‘प्रेम’ है, एक वायदा ज़रूर होता है—कि मैं अपने व्यक्तित्व और अस्तित्व की तहों से अपने ‘प्रेमी’ या ‘प्रेमिका’ को उसके व्यक्तित्व और अस्तित्व की तहों तक प्रेम करता हूँ।

एरिक फ़्रॉम
quote

जो शून्य से आया है, वह अवश्य शून्य में ही मिल जाएगा। हममें से कोई भी शून्य से नहीं आया, इसलिए हम शून्य में नहीं मिल जाएँगे। हम अनंत काल से विद्यमान हैं और रहेंगे और विश्वब्रह्मांड में ऐसा कोई शक्ति नहीं है, जो हम लोगों का अस्तित्व मिटा सके।

स्वामी विवेकानन्द
quote

दर्शन का कार्य एक समग्र के रूप में अस्तित्व की व्याख्या करना है।

एम. एन. राय
quote

व्यष्टियों और समष्टियों का अन्य व्यष्टियों और समष्टियों के प्रति जो व्यवहार होता है, कर्म होता है, धर्म उसी की इतिकर्त्तव्यता के औचित्य का विधान करता है।

मुकुंद लाठ
quote

मैंने अपना साहित्यिक अस्तित्व ऐसे व्यक्ति जैसा बनाना शुरू कर दिया, जो इस तरह रहता है जैसे उसके अनुभव किसी दिन लिखे जाने थे।

ऐनी एरनॉ
quote

जो कुछ आप महसूस करते हो, वह ख़ुद-ब-ख़ुद अपना अस्तित्व पाएगा।

जैक केरुआक
quote

मृत्यु का दूर जाने से कोई लेना-देना नहीं है। सूरज डूबता है। चाँद डूबता है, लेकिन वे चले नहीं जाते हैं।

रूमी
quote

असंख्य विषमताओं का कारण, स्त्री का अपने स्वतंत्र व्यक्तित्व को भूलकर विवेकशक्ति को खो देना है।

महादेवी वर्मा
quote

कर्म, मानव-अस्तित्व में अंतर्निहित है।

एम. एन. राय
quote

आदमी का मन कभी-कभी 'अकेलेपन' का अनुभव भले करे, लेकिन अपनी शारीरिक उपस्थिति में कोई चीज़ कभी 'अकेली' नहीं होती।

प्रयाग शुक्ल
quote

बुराई उदासीनता पर फलती-फूलती है और इसके बिना अस्तित्व में नहीं हो सकती है।

हाना आरेन्ट
quote

ऐसा लग रहा था कि सभी अस्तित्व विरोधों और विभाजन पर आधारित है।

हरमन हेस
quote

हमारे अस्तित्व का एक पक्ष है प्राणधारण, टिके रहना।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

आत्मा आँख से दिखाई नहीं देती, आत्मा का स्वरूप भी जानने में नहीं आता, आत्मा का दूसरा भी कोई अनुभव नहीं होता, इसलिए आत्मा का अस्तित्व नहीं होता है।

श्रीमद् राजचंद्र
quote

यह सही है कि ‘सत्य’ ‘अस्तित्व’ आदि शब्दों के आते ही हमारा कथाकार चिल्ला उठता है, 'सुनो भाइयो! यह क़िस्सा-कहानी रोककर मैं थोड़ी देर के लिए तुमको फ़िलासफ़ी पढ़ाता हूँ, ताकि तुम्हें यक़ीन हो जाए कि वास्तव में मैं फ़िलासफ़र था पर बचपन के कुसंग कारण यह उपन्यास (या कविता) लिख रहा हूँ। इसलिए हे भाइयो! लो, यह सोलहपेजी फ़िलासफ़ी का लटका; और अगर मेरी किताब पढ़ते-पढ़ते तुम्हें भ्रम हो गया हो कि मुझे औरों-जैसी फ़िलासफ़ी नहीं आती, तो उस भ्रम को इस भ्रम से काट दो।'

श्रीलाल शुक्ल
quote

अज्ञानावस्था में ईश्वर का अस्तित्त्व नहीं मालूम पड़ता, किंतु इससे यह कहो कि ईश्वर नहीं है।

राम कृष्ण परमहंस
quote

लक्ष्यों के प्रति दुर्दांत स्नेह की आस्तिकता के बिना, वास्तविक अस्मिता का विकास नहीं हो सकता और उन्हीं के संदर्भ से हमेशा यह जाना जाएगा कि कवि किस सतह से बोल रहा है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

जनपक्षीय होने वालों को अस्तित्व का एक नया रूप ग्रहण करना चाहिए क्योंकि अब वे वही नहीं रह सकते, जो पहले थे।

पॉलो फ़्रेरा
quote

प्रेम के एक छोर पर व्यक्तिगत अस्तित्व है, दूसरे पर अभिव्यक्तिगत या केवल भावनात्मक।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

किसी चीज़ की हताशा भी किसी चीज़ का अस्तित्व-बोध कराती है।

लीलाधर जगूड़ी
quote

हे संजय! ज्ञान का विधान भी कर्म को साथ लेकर ही है, अतः ज्ञान में भी कर्म विद्यमान है। जो कर्म के स्थान पर कर्मों के त्याग को श्रेष्ठ मानता है, वह दुर्बल है, उसका कथन व्यर्थ ही है।

वेदव्यास
quote

अस्तित्व जहाँ कहीं भी हो, से अच्छा ही समझना चाहिये। यदि उसमें किसी प्रकार की बुराई होती है, तो वह केवल दूसरों के कारण।

शम्स तबरेज़ी
quote

उत्क्रांति का तत्त्व है, जो समर्थ है वह बचेगा।

श्याम मनोहर
quote

एक पुरुष की उपस्थिति कुछ ऐसे आशय रखती है कि वह तुम्हारे लिए या तुम्हारे समक्ष क्या करने में समर्थ है। जबकि इसके विपरीत, स्त्री की उपस्थिति निश्चित करती है कि उसके साथ क्या किया जा सकता है और क्या नहीं।

जॉन बर्जर
quote

मनुष्य के अस्तित्व के संकट और अलगाव की अनुभूति से बड़ी और व्यापक अनुभूति, मनुष्य की एक-दूसरे के प्रति आस्था और स्नेह की है।

राधावल्लभ त्रिपाठी
quote

जा हे ख्वाजा, अपने आपको अच्छी तरह पहचान ले।

शम्स तबरेज़ी
quote

वस्तु-जगत जहाँ व्यवस्थित है, वहीं वह अराजक भी कम नहीं है।

प्रयाग शुक्ल
quote

यदि ईश्वर का अस्तित्व होता तो उसका आविष्कार करना पड़ता।

वाल्तेयर
quote

जीवन में जो दिखाई पड़ता है, उसकी ही नहीं, उसकी भी सत्ता है, जो कि दिखाई नहीं पड़ता है।

ओशो
quote

आप सागर में बूँद नहीं है, आप बूँद में पूरा सागर हैं।

रूमी
quote

साहित्य के कारण हम कम से कम आंशिक रूप से उस चित्रलिपि को समझ सकते हैं, जो अधिकांश मनुष्यों के लिए अस्तित्व की विशेषता है।

मारियो वार्गास ल्योसा
quote

वाल्मीकि ने स्त्री के भार्या, पोष्या या रक्षणीया होने की प्रतिमा के समानांतर; सीता की तेजस्वी प्रतिमा स्थापित की, जो अपने ही तेज से रक्षित थी।

राधावल्लभ त्रिपाठी
quote

हमारे मौजूद होने का सारा कार्य ज़िंदगी को जवाब देने, ज़िंदगी के प्रति जवाबदेह होने से ज़्यादा और कुछ नहीं है।

विक्टर ई. फ्रैंकल
quote

यह उन्मत्त उत्सव, ये रासक गान, ये शृंगक सीत्कार, ये अबीर-गुलाल, ये चर्चरी और पटह मनुष्य की किसी मानसिक दुर्बलता को छिपाने के लिए है, ये दुःख भुलाने वाली मदिरा है, ये हमारी मानसिक दुर्बलता के पर्दे है। इनका अस्तित्व सिद्ध करता है कि मनुष्य का मन रोगी है, उसकी चिंता-धारा आविल है, उसका पारस्परिक संबंध दुःखपूर्ण है।

हजारीप्रसाद द्विवेदी
quote

मनुष्य की प्रधान चिंता यह नहीं कि वह सुख प्राप्त करे या स्वयं को पीड़ा से दूर रखे, वह तो दरअसल अपने जीवन के लिए एक अर्थ पाना चाहता है।

विक्टर ई. फ्रैंकल
quote

ज़िंदगी के विशिष्ट पर्यावरण में हर एक व्यक्ति अद्वितीय और अनुकरणीय होता है और यह हर किसी के लिए सत्य है।

विक्टर ई. फ्रैंकल
quote

पार्वती और गंगा हमारे अस्तित्व का ही मेरुदंड है। हमारे भीतर और बाहर जो कुछ उत्तम है, जो कुछ सुंदर है, जो कुछ पवित्र है, उसको प्रतीक रूप में पार्वती और गंगा व्यक्त करती हैं।

हजारीप्रसाद द्विवेदी
quote

प्यार के बिना जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है।

शम्स तबरेज़ी
quote

जिसका अस्तित्व है एवं उसका विकास है—वही है सत्य।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

संसार का अस्तित्व वर्षा पर आधारित होने के कारण वही संसार की सुधा कहलाने योग्य है।

तिरुवल्लुवर
quote

समाज में स्थित विभिन्न नगरीय तथा राजनैतिक संस्थाओं की अस्तित्व में स्थित व्यवस्था को अमान्य करना—यह विद्रोही साहित्य का लक्ष्य होता है।

भालचंद्र नेमाडे
quote

बेहया दूसरे की बाढ़ को रोकने वाली वनस्पति है।

कृष्ण बिहारी मिश्र
quote

अस्तित्व के काँटे को हृदय से बाहर निकालो; जल्दी करो! क्योंकि जब तुम ऐसा करोगे, तो तुम्हें अपने भीतर हज़ारों गुलाब के बग़ीचे दिखाई देंगे।

रूमी
quote

मनुष्य के अस्तित्व की सबसे अहम बात यही है कि क्या वह अपने हालातों से और स्वयं की सीमाओं से ऊपर उठने की योग्यता रखता है?

विक्टर ई. फ्रैंकल
quote

अस्तित्व और अनस्तित्व—यही तो प्रश्न है।

विलियम शेक्सपियर

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए