रूमी के उद्धरण
चीज़ों के सही या ग़लत होने के परे एक मैदान है, मैं वहाँ तुमसे मिलूँगा।
तब तक नाचो, जब तक तुम ख़ुद को चकनाचूर न कर दो।
जब तुम टूट जाओ, तो नाचो। नाचो अगर तुमने पट्टी फाड़ दी है—लड़ाई के बीच में नाचो।
मृत्यु का दूर जाने से कोई लेना-देना नहीं है। सूरज डूबता है। चाँद डूबता है, लेकिन वे चले नहीं जाते हैं।
मैं हर साँस के साथ भक्ति के बीज बोता हूँ—मैं हृदय का किसान हूँ।
शेर भोजन की तलाश में सबसे सुंदर लगता है।
जिसे तुम बारिश मानते हो, वह बारिश नहीं है। पर्दे के पीछे कभी-कभी फ़रिश्ते रोते हैं।
जब दुनिया आपको घुटनों के बल धकेलती है, तो आप प्रार्थना करने के लिए एकदम सही स्थिति में होते हैं।
कृतज्ञता आत्मा के लिए शराब है। आगे बढ़ो, नशे में डूब जाओ।
आत्मीय बनें, दयालु बनें। प्रेम करें।
बुद्धि बारिश की तरह है। इसका स्रोत असीम है, लेकिन यह मौसम के अनुसार बरसती है।
आत्मा यहाँ अपने आनंद के लिए है।
सूर्य की प्रशंसा करना, अपनी आँखों की प्रशंसा करना है।
इतना छोटा होने का अभिनय करना बंद करो, तुम परमानंद में गतिमान ब्रह्मांड हो।
मैं जितना क़रीब जाता हूँ, उतना ही मैं देखता हूँ कि मैं कितना दूर हूँ।
अपनी आँखें बंद करो, प्यार करो, वहीं रहो।
मेरी आत्मा कहीं और से है, मुझे इस बात का यकीन है और मैं वहीं पहुँचने का इरादा रखता हूँ।
ब्रह्मांड में सब कुछ तुम्हारे भीतर है, सब कुछ अपने आप से माँग लो।
मैंने अपना मुँह बंद कर दिया और तुमसे सौ मौन तरीकों से बात की।
तुम्हारे भीतर एक शक्ति है, जो तुम्हें जीवन देती है। उसे खोजो।
अगर आपके दिल में रोशनी है, तो आपको अपने घर का रास्ता मिल जाएगा।
चाँद तब चमकता रहता है, जब वह रात से नहीं बचता।
ज़िंदगी थामे रहने और छोड़ देने का संतुलन है।
मैंने सीखा कि हर नश्वर मृत्यु का स्वाद चखेगा, लेकिन केवल कुछ ही जीवन का स्वाद चखेंगे।
नास्तिकता शुष्क छिलका है जो ऊपर से विलक हो गया तो उसके नीचे धर्म का कोमल और स्वादिष्ट छिलका पाया गया।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
क्या तुम नियमित रूप से अपने आपसे मिलते हो? अभी शुरू करो।
प्रेमी अंततः कहीं नहीं मिलते, वे हमेशा एक-दूसरे में होते हैं।
मैं कौन हूँ और कौन नहीं हूँ, इसको जानने में मैंने बहुत-सी चीज़ें जान ली हैं। और वह कौन है और कौन नहीं है इसी को जानने में बहुत-सी चीज़ें मैंने खो दी हैं।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
आइए इस पशुवत् व्यवहार से ऊपर उठें और एक-दूसरे के प्रति दयालु बनें।
जब आप अपनी आत्मा से काम करते हैं; तो आप अपने भीतर एक नदी बहती हुई, एक आनंद महसूस करते हैं।
अपने विचारों में उलझे हुए, हम हर चीज़ के बारे में चिंता करते हैं।
यात्रा आपके जीवन में शक्ति और प्रेम वापस लाती है।
मैं किसी धर्म से नहीं हूँ, मेरा धर्म प्रेम है। हर दिल मेरा मंदिर है।
पूरा ब्रह्मांड एक ही इंसान में समाया हुआ है—आप में।
दु:ख एक उपहार है, इसमें दया छिपी है।
शोक मत करो। जो कुछ तुम खोते हो, वह रूप बदल कर वापस आ जाता है।
जब भी तुम अकेले हो; अपने आप को याद दिलाओ कि ईश्वर ने बाकी सभी को दूर भेज दिया है, ताकि केवल तुम और वह हो।
तू मिट्टी था पर अब हृदय के रूप में परिणत हो गया है। तू मूर्ख था परंतु अब बुद्धिमान हो गया है। जिसने तुझे ऐसा बना दिया है, वही तुझे उस प्रकार उधर भी ले जाएगा।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जो तुम्हें दु:ख देता है, वह तुम्हें आशीर्वाद देता है—अंधकार तुम्हारी मोमबत्ती है।
उस ज्ञान की तलाश करो, जो तुम्हारी गाँठ को खोल देगा। उस मार्ग की तलाश करो, जो तुम्हारे पूरे अस्तित्व की माँग करता है।
आप सागर में बूँद नहीं है, आप बूँद में पूरा सागर हैं।
जितना साँस लो, उतना हँसो। जब तक ज़िंदा हो, प्यार करो।
ऊपर देखने से रोशनी मिलती है, हालाँकि पहले तो आपको चक्कर आता है।
पारंपरिक राय हमारी आत्माओं का विनाश है।
जैसे ही आप रास्ते पर चलना शुरू करते हैं, रास्ता दिखाई देने लगता है।
आप केवल हृदय से ही आकाश को छू सकते हैं।
जो भी हो, बस मुस्कुराते रहो और अपने आप को प्यार में खो जाने दो।
ओ प्रेमियो! संसार से चल देने का समय निकट है। मेरे प्राणों को आकाश में बजने वाले कूच के नक़्क़ारे का शब्द सुनाई पड़ रहा है।
-
शेयर
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
जब दरवाज़ा इतना खुला है, तो तुम जेल में क्यों रहते हो?