Font by Mehr Nastaliq Web

मौन पर उद्धरण

quote

एकांत : रूप की प्यारी-सी अनुपस्थिति।

मिलान कुंदेरा
quote

अगर तुम्हारे भीतर से एक आवाज़ आती है कि तुम चित्र नहीं बना सकते, तब किसी भी तरह से तुम्हें चित्र बनाने चाहिए; और फिर वह आवाज़ शांत हो जाएगी।

विन्सेंट वॉन गॉग
quote

चैप्लिन की प्रतिभा का उत्कर्ष हम उसकी मूक फ़िल्मों में ही देख सकते हैं, ख़ास तौर से उसकी लघु फ़िल्मों में। मुझे लगता है कि चैप्लिन को मौन, मूक अभिनय और मूक फ़िल्मों की रचनाप्रक्रिया से गहरा लगाव था। ध्वनि उसके तर्क को ही बदल देती, उसकी प्रभावोत्पादकता में ख़लल डालती।

ऋत्विक घटक
quote

वाणी में सत्य रहेगा, तो उस वाणी का फल प्रत्यक्ष प्रकट होता है। जहाँ नहीं बोलना है, वहाँ मौन की शक्ति होनी चाहिए। ऐसी शक्ति नहीं होगी, तो वहाँ शब्द व्यर्थ जाएगा।

विनोबा भावे
quote

मन के संयम का पहला सोपान यह है कि कुछ समय के लिए चुप्पी साधकर बैठे रहो, और मन को अपने अनुसार चलने दो।

स्वामी विवेकानन्द
quote

स्त्रियों का मौन पुरुषों की बातचीत के सदृश होता है।

बेन जॉनसन
quote

मौन भी बोलने का एक तरीक़ा है।

हेर्टा म्युलर
quote

समर्थ कविता शब्दों के गहरे समाधिस्थ मौन को तोड़ती है।

कुँवर नारायण
quote

मैंने अपना मुँह बंद कर दिया और तुमसे सौ मौन तरीकों से बात की।

रूमी
quote

चुप रहो या शब्दों को मौन से ज़्यादा बेहतर होने दो।

पाइथागोरस
quote

मौन अर्थात् चुप रहना, यह तो अपने आधीन है तथा और भी इसमें अनेक गुण हैं। विधाता ने इसे अज्ञानता को ढ़कने का उपाय बनाया है, और विशेषकर सर्वज्ञों की सभा में यह मूर्खों का भूषण है।

भर्तृहरि
quote

प्रतिक्षण अनुभव लेता हूँ कि मौन सर्वोत्तम भाषण है। अगर बोलना ही चाहिए तो कम से कम बोलो। एक शब्द से चले तो दो नहीं।

महात्मा गांधी
quote

मन की प्रसन्नता, सौम्यता, मौन, आत्म-निग्रह और भावशुद्धि को मानसिक तप कहा जाता है।

वेदव्यास
  • संबंधित विषय : तप
quote

आपसी व्यवहार में जैसे मौन भी बोलता है, वैसे ही भाषा में शब्द का अभाव भी बोलता है। दो या तीन नुक़्ते डालकर जाने हम कितना नहीं कह जाते।

जैनेंद्र कुमार
quote

ऐसी घटना घटित हुई है जिस पर बोलना कठिन है और चुप रहना असंभव है।

एडमंड बर्क
quote

युद्ध-काल में क़ानून मौन रहते हैं।

सिसेरो
quote

मौन, बौद्धिक बकवास से बेहतर है।

पाइथागोरस
quote

मौन आनंद का पूर्ण अग्रदूत है। आनंदमय नहीं हूँ यदि मैं बता सकूँ कि कितना आनंदित हूँ।

विलियम शेक्सपियर
quote

जब कोई व्यक्ति प्यार में कदम रखता है, तो शब्द कम महत्वपूर्ण हो जाते हैं। क्योंकि जो बात ख़ामोशी से कही जा सकती है, वह शब्दों से नहीं की जा सकती।

शम्स तबरेज़ी
quote

मौन ईश्वर की भाषा है, बाकी सब ख़राब अनुवाद है।

रूमी
quote

पढ़ना, मौन वार्तालाप के अतिरिक्त क्या है ?

वाल्टर सैवेज लैंडर
quote

झूठे आरोपों का सर्वोत्तम उत्तर मौन है।

बेन जॉनसन
quote

आवाज़ करने से आवाज़ नहीं मिटती है, चुप्पी से मिटती है।

महात्मा गांधी
  • संबंधित विषय : शोर
quote

मौन उसकी मातृ-भाषा हो गया है।

ओलिवर गोल्डस्मिथ
quote

मौन में ही जिसका ध्यान लग जाता है, उसे आसपास की गपशप नहीं सुनाई देती।

महात्मा गांधी
quote

अपनी बात साबित करने के चक्कर में मत पड़िए। कई बार चुप रह जाना इससे कहीं ज़्यादा कारगार साबित हो जाता है।

साइमन गिलहम
quote

दुष्ट लोग अपने दोष के संबंध में जन्मांध से होते हैं और दूसरे का दोष देखने में दिव्य नेत्र वाले होते हैं। वे अपने गुण का वर्णन करने में गला फाड़-फाड़कर बोलते हैं और दूसरे की स्तुति के समय मौन व्रत धारण कर लेते हैं।

माघ

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए