Font by Mehr Nastaliq Web

रात पर उद्धरण

उजाले और अँधेरे के प्रतीक

रूप में दिन और रात आदिम समय से ही मानव जिज्ञासा के केंद्र रहे हैं। कविताओं में रात की अभिव्यक्ति भय, आशंका और उदासी के साथ ही उम्मीद, विश्राम और शांति के रूप में हुई है। इस चयन में उन कविताओं को शामिल किया गया है; जिनमें रात के रूपक, प्रतीक और बिंब से जीवन-प्रसंगों की अभिव्यक्ति संभव हुई है।

quote

रात के मध्य में समय विशेष तरीक़े से चलता है।

हारुकी मुराकामी
  • संबंधित विषय : समय
quote

गर्मियों की रात विचार की पराकाष्ठा जैसी होती है।

वॉलेस स्टीवंस
quote

बलवान के साथ विरोध रखने वाले को, साधन-हीन दुर्बल मनुष्य को, जिसका सब कुछ हरण कर लिया गया है उसको, कामी को तथा चोर को रात में नींद नहीं आती।

वेदव्यास
quote

संध्या के समय, रात में और अंधकार में—स्त्रियाँ निर्भय होकर सुरत-व्यापार में रागयुक्त होती हैं। उस समय वे सुरत-क्रिया के लिए पुरुष को मना नहीं करती। इसलिए उस समय नायिका को संभोग के लिए तैयार करना चाहिए।

वात्स्यायन
quote

आओ हम रात में क़दम रखें और उस चंचल प्रलोभन, रोमांच का पीछा करें।

जे. के. रोलिंग
quote

अमीर लोग तीन पीढ़ियों के लिए योजना बनाते हैं, ग़रीब लोग शनिवार रात की योजना बनाते हैं।

ग्लोरिया स्टाइनम
quote

दिन का अंधकार ख़तरनाक होता है। रात का अँधेरा नींद लाता है, दिन का अँधेरा ख़्वाब।

मृदुला गर्ग
quote

जो रात बीत गई है, वह फिर नहीं लौटती, जैसे जल से भरे हुए समुद्र की ओर यमुना जाती ही है, उधर से लौटती नहीं।

वाल्मीकि
quote

कौन जानता है कि संसार आज रात्रि में ही समाप्त नहीं हो जाएगा?

रॉबर्ट ब्राउनिंग
quote

दिन-रात लगातार बीत रहे हैं और इस संसार में सभी प्राणियों की आयु का उसी प्रकार शीघ्र नाश कर रहे हैं, जैसे सूर्य की किरणें ग्रीष्म ऋतु में जल का शीघ्र नाश करती हैं।

वाल्मीकि
quote

चाँद तब चमकता रहता है, जब वह रात से नहीं बचता।

रूमी
quote

आनंद दिन पर शासन करता था और प्रेम, रात्रि पर।

जॉन ड्राइडन
quote

हम दोपहर में अपने पसीने को व्यय करते हैं और रात्रि में तेल को। हर रात्रि में चिंतन करके थकते हैं और दिन में परिश्रम करके।

फ़्रांसिस क्वार्ल्स
quote

जो सब प्राणियों की रात्रि होती है, उसमें संयमी मनुष्य जागता है और जिस अवस्था में सब प्राणी जागते हैं, वह तत्त्वज्ञ मुनि की रात्रि होती है।

वेदव्यास
quote

रात्रि के हज़ारों नेत्र हैं और दिन का केवल एक; किंतु अस्त होते हुए सूर्य के साथ दीप्तिमान संसार का प्रकाश समाप्त हो जाता है।

फ़्रांसिस विलियम बॉर्डिलन
quote

रात का आकाश और दिन के समय का आकाश––इनमें से एक भी आकाश का रंग अमिश्रित नीला होता है, यह छवि आँकते समय समझ में जाता है।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

रात्रि धरती माता के नवजात, श्यामल-शिशु की तरह है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

काष्ठा, कला, मुहूर्त, दिन, रात, लव, मास, पक्ष, छह ऋतु, संवत्सर और कल्प इन्हें 'काल' कहते हैं तथा पृथ्वी को 'देश' कहा जाता है। इनमें से देश का तो दर्शन होता है किंतु काल दिखाई नहीं देता। अभीष्ट मनोरथ की सिद्धि के लिए जिस देश और काल को उपयोगी मानकर उसका विचार किया जाता है, उसको ठीक-ठीक ग्रहण करना चाहिए।

वेदव्यास
quote

रात्रि के आकाश में घूमने का अर्थ है, एक पवित्र बीहड़ में क़दम रखना। अपनी आत्मा के लिए आध्यात्मिक पाथेय जुटाना। अपने भीतर आस्था जगाना। कभी इस असीम की संगत करके तो देखिए। कभी अपने आपको रात्रि के आकाश में धकेल करके तो देखिए।

अमृतलाल वेगड़
quote

रात भर जागती हुई दो आँखों की व्याकुलता अंकित कर केवल हृदय की वार्ताओं को ही प्रकट करते हो, कोई ध्वनि है, कोई कथा ही।

नलिनीबाला देवी
quote

रात्रि पृथ्वी के खुले बालों की तरह है, जो पीठ ढककर एड़ी तक लटकते हैं। लेकिन नक्षत्र-जगत् लक्ष्मी के शुभ्र ललाट पर एक काले तिल के बराबर भी नहीं है। इन तारिकाओं में से कोई यदि अपनी साड़ी से इस कालिमा को पोंछ दे; तो आँचल में जो दाग़ लगेगा, वह इतना छोटा होगा कि किसी निंदक की सूक्ष्म दृष्टि को भी दिखाई नहीं पड़ेगा।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

शरद ऋतु की पहली ठंडी रातों की शांति जैसी कोई शांति नहीं है।

कार्सन मैक्कुलर्स
quote

रात्रि का आकाश मानो टीवी का स्क्रीन है। (कितना बड़ा स्क्रीन!) उसमें चंद्र, तारे, ग्रह, नक्षत्र द्वारा खेला जा रहा नाटक हम यहाँ दूर पृथ्वी पर बैठे-बैठे देखते हैं। असली 'दूरदर्शन' तो यह है!

अमृतलाल वेगड़
quote

रात ही आकाश के कपाट खोलती है।

अमृतलाल वेगड़
quote

...लिखते समय जितना भी अकेलापन हो, वह काफ़ी अकेलापन नहीं है, कितनी ही ख़ामोशी हो वह पर्याप्त ख़ामोशी नहीं है, कितनी ही रात हो वह काफ़ी रात नहीं है।

ज्ञानरंजन
quote

‘हिस्ट्री आफ डेविल’ में उसने पढ़ा था कि वर्तमान कैरिबियन में रात में काम करने वाले को संसार का सृष्टा माना जाता है।

पीएत्रो चिताती
quote

क्या मैं उस खोए हुए दिन की तरह हूँ जब तुम पूर्व की ओर उड़ते हो, और वह पुनः प्राप्त निशा जो पश्चिम जाने से मिलती है?

ओल्गा तोकार्चुक
  • संबंधित विषय : दिन
quote

रात अपने आप से भरी हुई है, अपने आप में विस्तृत है और अपने आप में जीवंत है।

गैब्रिएला मिस्ट्राल

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए