Font by Mehr Nastaliq Web

शिक्षक पर उद्धरण

quote

रस सिद्धांतवाले काइयाँ आचार्य के पास जब शोध छात्राएँ आती हैं, तब वह तुलसीदास के हवाले से जानता है कि प्रभु 'उमा-रमन' के बाद ही 'करुणायतन' होते हैं।

हरिशंकर परसाई
quote

विश्वविद्यालयों में तो गुरु-कृपा से ही डिग्री मिलती है। सब जानते हैं, पढ़ने से कुछ नहीं होता। अगर आचार्य की कृपा हो जाए, तो प्रतिद्वंद्वी विद्यार्थी का अँगूठा काटकर वह प्रिय विद्यार्थी को दे देता है। राजा के लड़के और भील के लड़के में जो अंतर तब था, वही अब है।

हरिशंकर परसाई
quote

कोई-कोई सनकी राजा ऐसे होते थे कि अपने नौकर को कोड़ों से ख़ूब पीटते थे, मगर उनकी चिकित्सा के लिए डॉक्टर तैयार रखते थे। अपनी सरकार भी सनकी ज़मींदार है। शिक्षक को ख़ूब कष्ट होने देगी, मगर कल्याण-निधि ज़रूर खोल देगी।

हरिशंकर परसाई
quote

जिस समाज में धन के साथ पाप का समझौता ही प्रतिष्ठा का कारण है, वहाँ समाज का गुरु अवहेलना का पात्र हो, यह आश्चर्य की बात तो नहीं है—दु:ख की अवश्य है। और वह इस देश के दुर्भाग्य पर है, जो एक बार किसी समय अपने ज्ञान के आलोक से संसार को चकाचौंध करके, अब धीरे-धीरे अंधकार ही पसंद करता जा रहा है।

हरिशंकर परसाई
quote

एक अच्छा शिक्षक अपने विद्यार्थियों को अपने प्रभाव से बचाता है।

ब्रूस ली
quote

गुरु के उपदेश से तो मंदबुद्धि व्यक्ति भी शास्त्रों का अध्ययन कर सकते हैं, लेकिन काव्य तो किसी प्रतिभाशाली को कभी-कभी ही (सदा-सर्वदा नहीं) स्फुरित होता है।

भामह
quote

शिक्षक सोचता है और छात्रों के बारे में सोचा जाता है।

पॉलो फ़्रेरा
quote

शिक्षक अपनी मर्ज़ी का मालिक है, वह अपनी मर्ज़ी चलाता है और छात्रों को उसकी मर्ज़ी के मुताबिक चलना पड़ता है।

पॉलो फ़्रेरा
quote

छात्र ज्यों-ज्यों स्वयं को विश्व में और विश्व के साथ रख कर देखने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का सामना करते हैं, त्यों-त्यों उन्हें उत्तरोत्तर अधिक चुनौती मिलती है और वे उसका सामना करना अपना कर्तव्य समझने लगते हैं।

पॉलो फ़्रेरा
quote

शिक्षक अनुशासन लागू करता है और छात्र अनुशासित होते हैं।

पॉलो फ़्रेरा
quote

शिक्षक बोलता है और छात्र सुनते हैं—चुपचाप।

पॉलो फ़्रेरा
quote

शिक्षक की दीनता का बखान करने, उस पर दया दिखाने और उसे उपदेश देने के साथ, राष्ट्र-निर्माता वग़ैरह बनाने के लिए पाँच सितंबर 'शिक्षक दिवस' ही काफ़ी है।

हरिशंकर परसाई
quote

शिक्षक सब कुछ जानता है और छात्र कुछ भी नहीं जानते।

पॉलो फ़्रेरा
quote

उत्कृष्ट शिष्य को दी गई शिक्षक की कला अधिक गुणवती है जैसे मेघ का जल समुद्र की सीपी में पड़ने पर मोती बन जाता है।

कालिदास
quote

शिक्षक कर्म करता है और छात्र उसके कर्म के जरिए सक्रिय होने के भ्रम में रहते हैं।

पॉलो फ़्रेरा
quote

बैंकीय शिक्षा; छात्रों की सृजनात्मक शक्ति को न्यूनतम कर देती है या समाप्त कर देती है, और झट से विश्वास कर लेने की प्रवृत्ति को बढ़ाती है।

पॉलो फ़्रेरा
quote

स्कूल जाने से ही किसी को छात्र नहीं कहते, और मंत्र लेने से ही किसी को शिष्य नहीं कहते। हृदय को शिक्षक या गुरु के आदेश पालन के लिए सर्वदा उन्मुक्त रखना चाहिए।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

शिक्षक में व्यक्तित्व हो, तो किसी तरह की शिक्षा संभव नहीं हो सकती।

सुभाष चंद्र बोस
quote

कर्म ही सबसे बड़ा शिक्षक है।

सैमुअल स्माइल्स
quote

शिक्षक अधिगम की प्रक्रिया का कर्ता होता है और छात्र महज अधिगम की वस्तुएँ।

पॉलो फ़्रेरा
quote

शिक्षक अपने पेशेवर अधिकार को ज्ञान का अधिकार समझता है (स्वयं को अपने विषय का अधिकारी विद्वान समझता है), और उस अधिकार को छात्रों की स्वतंत्रता के विरुद्ध इस्तेमाल करता है।

पॉलो फ़्रेरा
quote

शिक्षक पढ़ाता है और छात्र पढ़ाए जाते हैं।

पॉलो फ़्रेरा
quote

धीरे चलना एक पुरानी बात लगने लगी है। शिक्षकों के लिए भी यह कठिन हो गया है कि वे धीरे-धीरे समझाएँ और ताबड़तोड़ रोज़ नया पाठ पूरा करें। वे कहते हैं उन्हें हर हफ़्ते परीक्षा लेनी है, फिर धीरे कैसे चलें।

कृष्ण कुमार
quote

शिक्षक पाठ्यक्रम बनाता है और छात्रों को (जिनसे पाठ्यक्रम बनाते समय कोई सलाह नहीं ली जाती) वही पढ़ना पड़ता है।

पॉलो फ़्रेरा
quote

अक़्सर ऐसा होता है कि शिक्षक और राजनेता बोलते हैं, तो उनकी बातें लोगों की समझ में नहीं आतीं। कारण यह है कि उनकी भाषा उन मनुष्यों की ठोस स्थिति से सुर नहीं मिला पाती, जिन्हें वे संबोधित करते हैं।

पॉलो फ़्रेरा
quote

शिक्षक दिवस तो इसलिए चल रहा है ज़बरदस्ती कि डॉ. राधाकृष्णन राष्ट्रपति रहे। अगर वे सिर्फ़ महान् अध्यापक मात्र रहते, तो शिक्षक दिवस नहीं मनाया जाता।

हरिशंकर परसाई
quote

गुरुजनों की कठोर अक्षरों वाली वाणियों से फटकारे जाने पर भी मनुष्य महत्त्व को प्राप्त करते हैं। बिना खरादी हुई मणियाँ भी राजाओं के मुकुट में कभी धारण नहीं की जाती।

पण्डितराज जगन्नाथ

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए