Font by Mehr Nastaliq Web

मैला पर उद्धरण

quote

हमारे न्याय-शास्त्र की किताबों में लिखा है कि जहाँ-जहाँ धुआँ होता है, वहाँ-वहाँ आग होती है। वहीं यह भी बढ़ा देना चाहिए कि जहाँ बस का अड्डा होता है, वहाँ गंदगी होती है।

श्रीलाल शुक्ल
quote

कीचड़ की चापलूसी मत करो। इस मुग़ालते में रहो कि कीचड़ से कमल पैदा होता है। कीचड़ में कीचड़ ही पनपता है। यह जगह छोड़ो। यहाँ से पलायन करो।

श्रीलाल शुक्ल
quote

हमारी योजनाओं में जैसे काग़ज़, वैसे ही हमारी गंदगी का महत्त्वपूर्ण तत्त्व थूक है।

श्रीलाल शुक्ल
quote

पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुःख, पुण्य की कसौटी है पाप।

जयशंकर प्रसाद
quote

परंतु जब से मुझे मालूम हुआ है कि लोगों में सत्य है, और जीवन की गंदगी और बुराई के लिए बहुसंख्या दोषी नहीं है, तब से मेरा हृदय कोमल बन गया है। मेरे दिल में लोगों के लिए एक दर्द गया है।

मैक्सिम गोर्की
quote

यह कितनी ग़लत बात है कि हम मैले रहें और दूसरों को साफ़ रहने की सलाह दें।

महात्मा गांधी
quote

ग़लती स्वीकार करना झाड़ू के समान है, जो गंदगी को हटाकर सतह को साफ़ कर देती है।

महात्मा गांधी
  • संबंधित विषय : साफ़
quote

मन का मैल तो विचार से, ईश्वर के ध्यान से और आख़िर ईश्वरी प्रसाद से ही छूटता है।

महात्मा गांधी
quote

मैला मन उपवास से शुद्ध नहीं होता।

महात्मा गांधी
quote

गुपचुप मंद गति से गंदे नाले के प्रवाह की तरह यहाँ का जीवन बह रहा था।

मैक्सिम गोर्की

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए