Font by Mehr Nastaliq Web

वादा पर उद्धरण

quote

किसी से प्यार करना मज़बूत एहसास ही नहीं है—यह निर्णय है, यह वादा है।

बेल हुक्स
quote

भविष्य एक वादे से धमकी में कैसे बदल गया?

चक पैलनिक
quote

स्त्रियों के बारे में सभी झगड़ों के पीछे असली कारण पुरुष का ख़ुद के प्रति वचनबद्ध हो पाना है।

शुलामिथ फ़ायरस्टोन
quote

मनुष्य को चाहिए कि वह ईर्ष्यारहित, स्त्रियों का रक्षक, संपत्ति का न्यायपूर्वक विभाग करने वाला, प्रियवादी, स्वच्छ तथा स्त्रियों के निकट मीठे वचन बोलने वाला हो, परंतु उनके वश में कभी हो।

वेदव्यास
quote

सुकवि के वचन अर्थादि का विचार किए बिना ही आनंदमग्न कर देते हैं, पुण्यमयी नदियाँ स्नान के बिना ही दर्शनमात्र से ही पवित्र कर देती हैं।

कवि कर्णपूर
quote

पति पत्नी को चौंसठ कलाओं की शिक्षा दे, उसके प्रति अपने अनुराग को प्रदर्शित करे और पहले मनोरथों, अभिलाषाओं और कल्पनाओं की चर्चा करे तथा 'भविष्य में जीवन भर मैं तुम्हारे अनुकूल रहूँगा, तुम्हारे कहने पर चलूँगा' इस प्रकार की प्रतिज्ञा भी करे और सपत्नियों (सौतों) के भय को दूर करे तथा यथासमय कन्याभाव से मुक्त युवती पत्नी के साथ बिना उद्विग्न किए रतिक्रीड़ा का उपक्रम करे।

वात्स्यायन
quote

जो ईश्वर के वाक्यों पर विश्वास करता है उसके लिए भगवान स्वयं पथ-प्रदर्शक बन कर आता है।

गुरु गोविंद सिंह
quote

वचन की जो वक्रता भावप्रेरित होती है, वही काव्य होती है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

कर्म को वचन के अनुरूप और वचन को कर्म के अनुरूप बनाओ।

विलियम शेक्सपियर
quote

बाण से भी वचन का होता भयंकर घाव है!

मैथिलीशरण गुप्त

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए