Font by Mehr Nastaliq Web

क्षमा पर उद्धरण

quote

जो स्वयं को क्षमा नहीं कर सकता वह कितना दुःखी व्यक्ति है!

पब्लिलियस साइरस
quote

हम पागल नहीं हैं। हम इंसान हैं। हम प्यार करना चाहते हैं, और प्यार करने के लिए हम जो रास्ते अपनाते हैं; उसके लिए औरों द्वारा हमें माफ़ कर देना चाहिए, क्योंकि कई रास्ते हैं और अँधियारे हैं, और हम अपनी यात्रा में उत्साही और क्रूर हैं।

लियोनार्ड कोहेन
quote

ग़लतियाँ हमेशा माफ़ की जा सकती हैं, अगर किसी में उन्हें स्वीकार करने का साहस हो।

ब्रूस ली
quote

दया और क्षमा भी मानव के धर्म हैं, तो शक्तिवान होना और उपयुक्त समय पर देश और धर्म की रक्षा के लिए शक्ति का प्रयोग करना भी धर्म है।

हरिकृष्ण प्रेमी
quote

यहाँ ऐसे कुछ लोग हैं जो आपके किए को माफ़ कर देते हैं, और कुछ ऐसे हैं जो इसकी परवाह भी नहीं करते हैं।

लियोनार्ड कोहेन
quote

यज्ञ, अध्ययन, दान, तप, सत्य, क्षमा, दया और निर्लोभता—ये धर्म के आठ प्रकार के मार्ग बताए गए हैं। इनमें से पहले चारों का तो कोई दंभ के लिए भी सेवन कर सकता है, परंतु अंतिम चार तो जो महात्मा नहीं है, उनमें रह ही नहीं सकते।

वेदव्यास
quote

हर कोई सोचता है कि क्षमा करना महान विचार है, जब तक कि उसके पास क्षमा करने के लिए कुछ हो।

सी. एस. लुईस
quote

हमारे समाज का निर्माण ही इस प्रकार हुआ है, उसकी व्यवस्था ही इसी प्रकार हुई कि वह स्त्री से किसी भूल की आशा रखता है, और उन भूलों की क्षमता में विश्वास करता है। पहले से ही वह स्त्री को पूर्णतम मनुष्य मान लेता है और जहाँ कहीं अपने इस विश्वास में संदेह का लेशमात्र भी देख पाता है, वहाँ स्त्री को मनुष्य कहलाने का भी अधिकार देना स्वीकार नहीं करता।

महादेवी वर्मा
quote

कोई माफ़ी नहीं मिलेगी। कम से कम मेरे लिए तो नहीं।

हान कांग
quote

ईसाई होने का मतलब अक्षम्य को क्षमा कईसाई होने का मतलब अक्षम्य को क्षमा करना है, क्योंकि भगवान ने आपमें अक्षम्य को क्षमा कर दिया है।

सी. एस. लुईस
quote

जब कोई श्रेष्ठता का दावा करता है और वह मानक से नीचे गिर जाता है तो उसे कोई माफ़ी नहीं मिलती।

फ्रांत्ज़ फ़ैनन
quote

हत्यारों को क्षमा करके दया हत्या ही करती है।

विलियम शेक्सपियर
quote

लोगों को दूसरों के सही होने की तुलना में ग़लत होने पर क्षमा करना कहीं अधिक आसान लगता है।

जे. के. रोलिंग
quote

जो शिष्य होकर भी शिष्योचित बर्ताव नहीं करता, अपना हित चाहने वाले गुरु को उसकी धृष्टता क्षमा नहीं करनी चाहिए।

वेदव्यास
quote

अनुताप करो, किंतु स्मरण रखो जिससे पुनः अनुतप्त होना पड़े।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

मूर्ख मनुष्य विद्वानों को गाली और निंदा से कष्ट पहुँचाते हैं। गाली देने वाला पाप का भागी होता है और क्षमा करने वाला पाप से मुक्त हो जाता है।

वेदव्यास
quote

क्षमा करो, किंतु क्षति मत करो। प्रेम करो, किंतु आसक्त मत होओ। ख़ूब प्रेम करो, किंतु घुलमिल मत जाओ।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

विश्वास, उपकार, सुख-दुःख में समान भाव, क्षमा प्रेम—यही सज्जनों की मित्रता है।

अश्वघोष
quote

वह सबको शरण देने वाला है, दाता और सहायक है। अपराधों को क्षमा करने वाला है, जीविका देने वाला है और चित्त को प्रसन्न करने वाला है।

गुरु गोविंद सिंह
quote

क्षमा करो, किंतु हृदय से। भीतर गरम होकर अपारगतावशतः क्षमाशील होने मत जाओ।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
  • संबंधित विषय : दिल
quote

मित्र को क्षमा करने की अपेक्षा शत्रु को क्षमा कर देना सरल है।

विलियम ब्लेक
quote

दूसरों के दोषों को सर्वदा सहन करना, लाख अपराध होने पर भी उसे क्षमा करना।

स्वामी विवेकानन्द
quote

क्षमाशील पुरुषों में एक ही दोष का आरोप होता है। दूसरे की तो संभावना ही नहीं है। दोष यह है कि क्षमाशील को लोग असमर्थ समझ लेते हैं किंतु क्षमाशील का वह दोष नहीं मानना चाहिए क्योंकि क्षमा में बड़ा बल है।

वेदव्यास
quote

जिस मनुष्य के हाथ में क्षमारूपी शस्त्र हो, उसका दुष्ट क्या बिगाड़ सकता है? यदि दावाग्नि में तृण पड़े, तो वह स्वयं ही बुझ जाती है।

संत तुकाराम
quote

यदि तो तुम्हें शत्रु हानि पहुँचा सकते हैं और प्रिय मित्र, यदि सभी मनुष्यों का तुम्हारी दृष्टि में महत्त्व है परंतु किसी का भी अधिक नहीं, यदि तुम क्षमा रहित मिनट के साठ सेकंडों को भली प्रकार चली दूर के अनुरूप भर सकते हो, तो यह पृथ्वी और इसकी प्रत्येक वस्तु तुम्हारी ही है और मेरे पुत्र! इससे भी बड़ी यह है कि तब तुम सच्चे मनुष्य बन जाओगे।

रॉबर्ट फ्रॉस्ट
quote

वत्स! जो सदा क्षमा ही करता है, उसे अनेक दोष प्राप्त होते हैं उसके भृत्य, शत्रु तथा उदासीन सभी उसका तिरस्कार करते हैं।

वेदव्यास
quote

ग़लती करना मानवीय है किंतु क्षमा करना दिव्य है।

अलेक्ज़ेंडर पोप
quote

क्षमा और उदारता वही सच्ची है, जहाँ स्वार्थ की भी बलि हो।

जयशंकर प्रसाद
quote

छोटी प्रकृति के लोग संपत्ति के कण को भी पाकर तराज़ू के समान ऊपर को उठ जाते हैं।

बाणभट्ट
quote

भगवान भले ही पापों को क्षमा कर दे किंतु स्नायु-संस्था हमें किसी भी भूल के लिए क्षमा नहीं करती।

विलियम जेम्स
quote

क्षत्रियों का बल तेज है और ब्राह्मणों का बल क्षमा है।

वेदव्यास
quote

किसी के द्वारा दोषी बनाने के पहले ही, कातर भाव से अपना दोष स्वीकार करो। मुक्त-कलंक होगे, जगत् के स्नेह के पात्र बनोगे।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

क्षमा असमर्थ मनुष्यों का गुण तथा समर्थ मनुष्यों का भूषण है।

वेदव्यास
quote

वास्तव में क्षमा मानवीय भावों में सर्वोपरि है। दया का स्थान इतना ऊँचा नहीं। दया वह दाना है जो पोली धरती पर उगता है। इसके प्रतिकूल क्षमा वह दाना है जो काँटों में उगता है। दया वह धारा है, जो समतल भूमि पर बहती है, क्षमा कंकड़ों और चट्टानों में बहने वाली धारा है। दया का मार्ग सीधा और सरल है, क्षमा का मार्ग टेढ़ा और कठिन है।

प्रेमचंद
quote

यदि क्षमा हो, तो शांतिवचन का क्या काम है?

भर्तृहरि
quote

दया, शांति, समता, क्षमा, सत्य, त्याग, वैराग्य—ये लक्षण मोक्ष की इच्छा वाले मुमुक्षु में सदा ही जागृत होते हैं।

श्रीमद् राजचंद्र
quote

क्षमा ही जिसकी जटा है, धैर्य ही जिसका गहरा मूल है, चरित्र ही जिसके फूल हैं, स्मृति बुद्धि ही जिसकी शाखाएँ हैं, और जो धर्म रूपी फल देता है, ऐसा यह वर्धमान ज्ञान-वृक्ष उन्मूलन योग्य नहीं है।

अश्वघोष
quote

नियति तो क्षमा नहीं करती, उसका विधान तो दंड है।

लक्ष्मीनारायण मिश्र
quote

स्त्री अथवा पुरुष के लिए क्षमा ही अलंकार है।

वाल्मीकि
quote

सब स्थानों पर क्षमा की एक सीमा होती है।

जयशंकर प्रसाद
quote

दुष्ट पुरुषों का बल है हिंसा। राजाओं का बल है दंड देना। स्त्रियों का बल है सेवा और गुणवानों का बल है क्षमा।

वेदव्यास
quote

भूल करना मानवीय है, क्षमा करना दैवी है।

अलेक्ज़ेंडर पोप
quote

संसार में ऐसे अपराध कम नहीं हैं जिन्हें हम चाहें और क्षमा कर सकें।

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
quote

राजा न्याय कर सकता है, परंतु ब्राह्मण क्षमा कर सकता है।

जयशंकर प्रसाद
quote

क्षमा धर्म है, क्षमा यज्ञ है, क्षमा वेद है तथा क्षमा शास्त्र है।

वेदव्यास
quote

दंड देने की शक्ति होने पर भी दंड देना सच्ची क्षमा है।

महात्मा गांधी
quote

क्षमा-प्रार्थना से अयोग्यता में संशोधन नहीं हो सकता, केवल उसे स्वीकार किया जा सकता है। अनुदार लोग उसे विनय नहीं समझते, आत्मग्लानि ही समझते हैं।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

क्षमा करना अच्छा है। भूल जाना सर्वोत्तम है।

रॉबर्ट ब्राउनिंग
quote

यदि भूल बोल चुके हो, सावधान हो जाओ, भूल नहीं करो।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

यह मैं नहीं मानता कि मन ही मन क्षमा चाहने की अपेक्षा प्रकट रूप से क्षमा माँगना ही हर हालत में सबसे बड़ी बात है।

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए