जो स्वयं को क्षमा नहीं कर सकता वह कितना दुःखी व्यक्ति है!
उन चीज़ों को भूलना आसान है, जिनकी आपको अब आवश्यकता नहीं है।
युद्ध में मनुष्य क्रूर बनता है, उतावला होता है, बावरा होता है, अचानक पिछली बातें याद करता है और भूल भी जाता है।
मिथक में न मात्र स्मरण साक्ष्यों के सिद्धांत का सिद्धांत निहित है, वरन् साथ ही विस्मरण का सिद्धांत भी।
सीखने की प्रक्रिया के लिए सिर्फ़ सुनने और अमल करने की ही ज़रूरत नहीं होती, बल्कि भूलने और दोबारा याद करने की भी ज़रूरत होती है।
बोलने में मर्यादा मत छोड़ना। गालियाँ देना तो कायरों का काम है।
उपकारों को भूलना मनुष्य का स्वभाव है। अतः यदि हम दूसरों से कृतज्ञता की आशा करेंगे तो हमें व्यर्थ ही सर दर्द मोल लेना पड़ेगा।
बहुत से पुराने शब्द हैं जो अत्यंत अभिव्यक्ति-प्रवण है। परंतु प्रयोग न होने से लोग भूल गए हैं।
-
संबंधित विषय : अभिव्यक्तिऔर 1 अन्य
क्षमा करना अच्छा है। भूल जाना सर्वोत्तम है।
स्मृति भूल जाने की कला है।
aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair
jis ke hote hue hote the zamāne mere