Font by Mehr Nastaliq Web

कायर पर उद्धरण

quote

कायर लोग ही पापाचरण करते हैं, वीर पुरुष कभी भी पापानुष्ठान नहीं करते—यहाँ तक कि कभी वे मन में भी पाप का विचार नहीं लाते।

स्वामी विवेकानन्द
quote

कायर में कभी नैतिक बल हो ही नहीं सकता।

महात्मा गांधी
quote

यह याद रखना चाहिए कि व्यभिचारी पुरुष हमेशा कायर होता है। वह पवित्र स्त्री का तेज़ सह नहीं सकता। उसके गरजने से वह काँपने लगता है।

महात्मा गांधी
quote

कायर, तुम मरने के लिए तैयार हो, लेकिन जीने के लिए नहीं।

हरमन हेस
quote

अपमान को निगल जाना चरित्र-पतन की अंतिम सीमा है।

प्रेमचंद
quote

क्लीयत्व, दुर्बलता बहुधा भक्ति का वेश पहन कर खड़े होते हैं, उनसे सावधान रहना।

श्री श्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र
quote

बोलने में मर्यादा मत छोड़ना। गालियाँ देना तो कायरों का काम है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल
quote

आरोप ग़लत हो या सही, पर गुमनाम शिकायत करना एक कायरतापूर्ण कार्य है।

श्रीलाल शुक्ल
quote

मेरी अहिंसा का सिद्धांत एक अत्यधिक सक्रिय शक्ति है। इसमें कायरता तो दूर, दुर्बलता तक के लिए स्थान नहीं है। एक हिंसक व्यक्ति के लिए यह आशा की जा सकती है कि वह किसी दिन अहिंसक बन सकता है, किंतु कायर व्यक्ति के लिए ऐसी आशा कभी नहीं की जा सकती। इसीलिए मैंने इन पृष्ठों में अनेक बार कहा है कि यदि हमें अपनी, अपनी स्त्रियों की और अपने पूजास्थानों की रक्षा सहनशीलता की शक्ति द्वारा अर्थात् अहिंसा द्वारा करना नहीं आता, तो अगर हम मर्द हैं तो, हमें इन सबकी रक्षा लड़ाई द्वारा कर पाने में समर्थ होना चाहिए।

महात्मा गांधी
quote

जिसकी भुजाओं में दम हो, उसके मस्तिष्क में तो कुछ होना ही चाहिए।

जयशंकर प्रसाद
quote

डरपोक प्राणियों में सत्य भी गूँगा हो जाता है।

प्रेमचंद
quote

कायर होना एक बात है, कायर होने को स्वीकार करना दूसरी।

मृदुला गर्ग
quote

कायर को सबसे बड़ा डर यहीं होता है कि कहीं कोई उसे कायर कह दें। जो जितना बड़ा कायर होता है, उतना ही व्यापक होता है उसका अपराध-बोध। उतनी ही भयंकर होती है उसकी वेदना और शर्मनाक उसकी कायरता।

मृदुला गर्ग
quote

अहिंसा कायरता के आवरण में पलने वाला क्लैब्य नहीं है। वह प्राण-विसर्जन की तैयारी में सतत जागरूक पौरुष है।

मुनि नथमल
quote

अकेला एक कायर सबको मार सकता है।

नवीन सागर
quote

कायर मनुष्य कभी सदाचारी और नीतिमान हो ही नहीं सकता।

महात्मा गांधी
quote

कायर! तू इस प्रकार बिजली के मारे हुए मुर्दे की भाँति यहाँ क्यों निच्चेष्ट होकर पड़ा है? तू खड़ा हो, शत्रुओं से पराजित होकर यहाँ पड़ा मत रह।

वेदव्यास
quote

कायर लोग अपनी मृत्यु से पूर्व बहुत बार मरते हैं किंतु वीर केवल एक बार ही मृत्यु का स्वाद लेते हैं।

विलियम शेक्सपियर
quote

दुःख से डरना कायरता है।

हरिकृष्ण प्रेमी
  • संबंधित विषय : डर
    और 1 अन्य
quote

भय जब स्वभावगत हो जाता है, तब कायरता या भीरुता कहलाता है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

पशु-बल जिसके पास जितना अधिक होता है वह उतना ही अधिक कायर बन जाता है।

महात्मा गांधी
quote

केवल साहसी व्यक्ति ही महान् कार्यों को कर सकते हैं—कायर व्यक्ति नहीं।

स्वामी विवेकानन्द
quote

वीरता जब भागती है, तब उसके पैरों से राजनीतिक छल-छद्म की धूल उड़ती है।

जयशंकर प्रसाद
quote

वीरता… बर्बरों की भाषा है।

धूमिल
quote

जीते जी मर जाने को यह मतलब नहीं कि आप कोई हरकत ही करें या किसी भी हरकत पर हैरान या परेशान हों।

कृष्ण बलदेव वैद
quote

कायर पिता संतान को अच्छे नहीं लगते।

स्वदेश दीपक
quote

व्यावहारिकता का दूसरा नाम कायरता है।

गणेश शंकर विद्यार्थी

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए