असंयम को अमंगल जानकर छोड़ने में जिनके मन में विद्रोह जागता है, उनसे वह कहना चाहता है कि उसे असुंदर जानकर अपनी इच्छा से छोड़ दो।
-
संबंधित विषय : आत्म-अनुशासनऔर 2 अन्य
अधीर न बनो, उतावली न करो। धैर्यपूर्ण, एकनिष्ठ तथा शांतिपूर्ण कर्म के द्वारा ही सफलता मिलती है।
अनंत धैर्य, अनंत पवित्रता तथा अनंत अध्यवसाय—सत्कार्य में सफलता के रहस्य हैं।
चिड़िया अपनी उड़ान के दरमियान उड़ते-उड़ते एक जगह पहुँचती है, जहाँ से अत्यंत शांत भाव से वह नीचे की ओर देखती है। क्या तुम वहाँ पहुँच चुके हो? जो लोग वहाँ नहीं पहुँचे हैं, उन्हें दूसरे को शिक्षा देने का अधिकार नहीं। हाथ पैर ढीले करके धारा के साथ बह जाओ और तुम अपने गंतव्य पर पहुँच जाओगे।
आगे बढ़ो और याद रखो—धीरज, साहस, पवित्रता और अनवरत कर्म।
एक का स्वार्थ दूसरे पर निर्भर है, इसका विशेष रूप से ज्ञान होने पर सब लोग ईर्ष्या को त्याग देंगे। आपस में मिल-जुलकर किसी कार्य को संपादित करने की भावना, हमारे जातीय चरित्र में सुलभ नहीं है। अतः इस प्रकार की भावना को जाग्रत करने के लिए, तुम्हें अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा तथा उसके लिए हमें धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा भी करनी होगी।
गढ़ने में संयम की ज़रूरत होती है, नष्ट करने में असंयम की।
अज्ञानता मनुष्य को उद्विग्न करती है, ज्ञान मनुष्य को शांत करता है। अज्ञानता ही दुःख का कारण है और ज्ञान ही आनंद है।
धैर्य का मतलब सिर्फ़ सहन करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति को परिस्थिति के परिणाम के बारे में सोचना होगा। कांटा देखने के बाद गुलाब देखना, रात देखने के बाद सुबह देखना—ये सब होता है।
धीर, गंभीर और सुशील अंत:करण की बड़ी भारी विशेषता यह होती है कि वह दूसरे में बुरे भाव का आरोप जल्दी नहीं कर सकता।
पाने के लिए—वह जो भी हो, सुनना होगा कि वह कैसे पाया जाता है, और ठीक-ठीक उसे करना होगा। बिना किए पाने के लिए उदग्रीव होने से बढ़कर बेवकूफ़ी और क्या है?
हे धैर्यशील! रमणीय भोगों में भी तुम्हारी बुद्धि आसक्त्त नहीं होती। ये रमणियों से संबद्ध भोग (ऐंद्रिक आनंद) मुनियों का भी मन हर लेते हैं, अर्थात् उन्हें भी साधना—पथ से विमुख कर देते हैं, लेकिन तुम उनमें भी नहीं रमते।
कर्म विश्वास का अनुसरण करता है, जैसा विश्वास, कर्म भी वैसा ही होता है। गहरे विश्वास से सब हो सकता है। विश्वास करो लेकिन सावधान! अहंकार, अधैर्य और विरक्ति जिसमें न आए—जो चाहते हो वहीं होगा।
जब काम बहुत है और समय कम है, तो मनुष्य क्या करे? धैर्य रखे, और जो ज़्यादा उपयोगी माने उसे पूरा करे और बाक़ी ईश्वर पर छोड़ दे। दूसरे रोज़ ज़िंदा होगा तो जो रह गया है उसे पूरा करेगा।
क्षिप्र बनो; किंतु अधीर होकर, विरक्ति को बुलाकर सब कुछ नष्ट मत कर दो।
जब धीर व्यक्ति कर्त्तव्य पूर्ण कर विश्राम में मन लगाता है तभी विधाता उसको अन्य महान कार्य भार अर्पित कर देता है।
जब हमारे दिल में शक पैदा हो जाता है तो अच्छा तरीक़ा यही है कि हम धैर्य रखकर बैठे रहें, बजाए इसके कि कोई पत्थर फेंककर मामले को और बिगाड़ें।
अधिक जल्दबाज़ी करने से और भी अधिक विलंब हो जाता है!
क्लेशित जन यदि धैर्यवृत्तिवाला हो जाए; तो उसकी धैर्यवृत्ति को कोई नहीं मिटा सकता। जैसे प्रज्वलित अग्नि को उलट दें; तो भी ज्वाला ऊपर ही को रहती है, नीचे नहीं जाती।
तुम जितने ज्ञान के अधिकारी होगे, उतना भर शांत होगे। तुम्हारा ज्ञान जैसा होगा, स्वच्छंद रूप से रहने की तुम्हारी क्षमता भी वैसी होगी।
तू धैर्य और स्वाभिमान का अवलंबन कर। अपने पुरुषार्थ को जान और सतेनि कारण डूबे हुए इस वंश का तू स्वयं ही उद्धार कर।
ईश्वर से प्रेम करने वालों में कभी धैर्य की कमी नहीं होती, और वे पूर्णिमा का इंतजार करते हैं।
अर्थहीन अकारण विप्लव की चेष्टा में रक्तपात होता है, और कोई फल प्राप्त नहीं होता। विप्लव की सृष्टि मनुष्य के मन में होती है, केवल रक्तपात में नहीं। इसी से धैर्य रखकर उसकी प्रतीक्षा करनी होती है।
छोटी-छोटी बातों पर धैर्य रखने से, ब्रह्मांड की तरह एक बड़ा काम भी पूर्ण हो जाता है।
यह सत्य है कि अंत में वही जीतता है, जो चोटों को धैर्य से स्वीकार करता है।
यह एक सर्वविदित मनोवैज्ञानिक तथ्य है कि जो लोग दूसरों को गाली देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, वे दूसरों की थोड़ी सी भी आलोचना सहन नहीं कर पाते।
धैर्य धरो, विपत्ति कट जाएगी।
कोई व्यक्ति सुनने में जब तक महारत हासिल न कर ले, उसे बोलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
अधीरता का मतलब परिस्थिति के परिणाम को अनदेखा करना है।
धैर्य रखें और काम करते रहें। जब सही मौसम आएगा, तो पेड़ फूलेंगे और फिर फल देंगे।
सौंदर्य-सृष्टि करना ही असंयत कल्पना-वृत्ति का काम नहीं है।
पर्वत श्रेष्ठ हैं, उनसे भी पृथ्वी श्रेष्ठ है, उससे भी ब्रह्मांड श्रेष्ठ है और उससे भी अत्यंत श्रेष्ठ महात्मा है—जो प्रलय में भी स्थिर रहते हैं।
महापुरुष विपन्न होने पर भी विलक्षण उदारता दिखलाते हैं। कालागरु अग्नि मे जलने पर भी चारों ओर अलौकिक सुगंध प्रकट करता है।
aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair
jis ke hote hue hote the zamāne mere