Font by Mehr Nastaliq Web

गाय पर उद्धरण

गाय भारतीय सांस्कृतिक

परंपरा में एक मूल्यवान और पवित्र पशु की हैसियत रखती है और लोक-जीवन का अभिन्न अंग रही है। उसे आम और सरल के प्रतीक रूप में भी देखा जाता है। गाय के नाम पर हत्याओं ने इसे कविता में एक राजनीतिक संदर्भ भी प्रदान किया है।

quote

जनसंघ के अंधविश्वासी लोग कहते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति की अंग है, तो वह जानते नहीं कि अनजाने में कितनी बड़ी सच्चाई कह गए हैं।

राजेंद्र माथुर
quote

गौ-सेवा के बारे में दिल की बात कहूँ तो आप रोने लग जाएँ, और मैं रोने लग जाऊँ... इतना दर्द मेरे दिल में भरा हुआ है।

महात्मा गांधी
quote

माँ गाय ने कितने दंगे करवाए हैं, असंख्य आदमी मरवाए हैं। अभी भी गाय के दंगे होते जाते हैं। गाय को माँ मानने से साँड पिता हो गया, और गौ-भक्तों में साँडपन और उसी की अक्ल गई।

हरिशंकर परसाई
quote

आर्यों के ज़माने में गाय एक कविता थी, लेकिन भारत के पतन के साथ वह एक धर्म बन गई।

राजेंद्र माथुर
quote

मैं गाय की भक्ति और पूजा में किसी से पीछे नहीं हूँ; लेकिन वह भक्ति और श्रद्धा, क़ानून के ज़रिए किसी पर लादी नहीं जा सकती।

महात्मा गांधी
quote

हिंदुओ की धार्मिक दृष्टि के संतोषार्थ ही नहीं, हिंदुस्तान की आर्थिक दृष्टि से भी गोवध की मना ही होनी चाहिए।

महात्मा गांधी
quote

गाय की कुरबानी फ़र्ज़ नहीं है, यह समझकर मुसलमान गाय की कुरबानी बंद कर दे तो यह उनका परम सत्कृत्य समझा जाएगा।

महात्मा गांधी
quote

गुणवान कुल में उत्पन्न होकर भी यदि कोई स्वयं गुणहीन है, तो वह पूजा का पात्र नहीं हो सकता, जैसे दुधारी गाय से उत्पन्न होने पर भी यदि गो वंध्या है तो उसका उपयोग कौन करेगा?

क्षेमेंद्र
quote

अंतर्यामी ईश्वर से भी बड़े बहिर्गत साकार राम हैं,क्योंकि जिस प्रकार कुछ ही समय पूर्व व्यापी गो अपने बच्चे का शब्द सुनते ही स्तनों में दूध उतार दौड़ी आती है, उसी प्रकार वे भी नाम लेते ही दौड़े आते हैं। तुलसीदास तो अपनी समझ की बात कहता है, ऐसी बावली बातें दूसरे लोगों से कहे जाने योग्य नहीं हुआ करती, प्रह्लाद के प्रतिज्ञा करने पर उसके लिए प्रभु पत्थर से ही प्रकट हो गए, हृदय से नहीं।

तुलसीदास
quote

गाएँ सब प्राणियों की माताएँ हैं तथा सब सुख प्रदान करने वाली होती हैं।

वेदव्यास
quote

गौओं का नाम ही 'अघ्न्या' (अवध्य) है, फिर इन गौओं को कौन काट सकता है? जो लोग गौ को या बैल को मारते हैं, वे बड़ा अयोग्य कर्म करते हैं।

वेदव्यास
quote

गाय भारत के निराश भक्तियुग की प्रतीक है।

राजेंद्र माथुर
quote

गाय को भी हम माता मानेंगे, लेकिन अपनी उपेक्षा से उसके कंकाल बना देंगे। मूलतः यह रवैया अधार्मिक और अनार्य है, लेकिन वह भारतीय है। भारत मूलतः एक अनार्य और अधार्मिक देश है।

राजेंद्र माथुर
quote

गाय मूर्तिमंत करुणामयी कविता है।

महात्मा गांधी
quote

हिंदू धर्म में गोपालन को धार्मिक महत्त्व दिया गया है और गोवध महापाप माना गया है तथा गोरक्षा राजाओं और वैश्यो का एक विशेष कर्तव्य बताया गया है।

महात्मा गांधी
quote

आज हिंदुस्तान की वही शक्ल है, जो उसकी गायों की है। हम गायों की तरह मरियल हैं और हमारी हड्डियाँ निकल रही हैं। जो हाल आर्य गायों की संतानों का है, वही आर्य पुरुषों की संतानों का भी है।

राजेंद्र माथुर
quote

पूजा के घुटन-भरे दायरे से निकालकर उसे सौंदर्य और उपयोगिता के स्तर पर प्रतिष्ठित करें। जिस देश की खेती गिरी हुई, जहाँ दूध मिलावट का हो और घी ग़ायब होता जा रहा हो, जहाँ दुनिया की सबसे ज़्यादा गाएँ सबसे कम दूध देती हों—वहाँ गो-पूजा एक बेमतलब, बेजान चीज़ है। गो-पूजा दरअसल गो-उपेक्षा का दूसरा नाम है और उसका बहाना है।

राजेंद्र माथुर

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव 2026

रजिस्टर कीजिए