Font by Mehr Nastaliq Web

द्वंद्व पर उद्धरण

quote

वेद और लोक, इन दोनों के बीच संवाद के द्वारा भारतीय संस्कृति का विकास हुआ है। कभी तनाव भी रहा है, द्वन्द भी रहा है लेकिन चाहे वह द्वन्द हो, चाहे वह तनाव हो—इन सबके साथ बराबर एक संवाद बना रहा हैं।

नामवर सिंह
quote

मेरी बुद्धि धर्म और स्नेह के बीच में पड़कर झूल रही है।

भास
quote

जब मनुष्य अपने अंदर युद्ध करने लगता है तब वह अवश्य ही किसी योग्य होता है।

रॉबर्ट ब्राउनिंग
quote

ताक़त के विरुद्ध मनुष्य का संघर्ष भूलने के विरुद्ध स्मृति का संघर्ष है।

मिलान कुंदेरा
quote

निर्गुण और सगुण की दार्शनिक दृष्टियों के बीच कहीं-कहीं द्वंद्व है, लेकिन वह हर जगह लोक से शास्त्र का द्वंद्व नहीं है।

मैनेजर पांडेय
quote

विज्ञापनों द्वारा की गई दुनिया की व्याख्या और वास्तविक दुनिया में बहुत विरोध है।

जॉन बर्जर
quote

वामपंथी से संकीर्णतावादी बना व्यक्ति, द्वंद्वात्मक ढंग से यथार्थ और इतिहास की व्याख्या करने के प्रयास में पूरी तरह भटक जाता है, और पतित होकर सारतः भाग्यवादी दृष्टिकोण अपना लेता है।

पॉलो फ़्रेरा
quote

संघर्ष पहाड़ की चोटियों पर नहीं, लोगों के दिलों और दिमाग़ों में शुरू और ख़त्म होता है।

अमोस ओज़
  • संबंधित विषय : दिल
quote

संघर्ष में हार की कल्पना हमेशा होनी चाहिए। इसलिए अपने हार के उत्तराधिकार की तैयारी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है, जितनी अपनी विजय।

अंतोनियो ग्राम्शी
quote

कबीर ने जीवनभर जिन धार्मिक और सामाजिक रूढ़ियों का विरोध किया, उन्हीं में कबीर को क़ैद करने की कोशिश कबीरपंथियों ने की है।

मैनेजर पांडेय
quote

द्वंद्वात्मक चिंतन में विश्व और कर्म, बड़ी घनिष्ठता से परस्पर निर्भर होते हैं। लेकिन कर्म का मानवीय होना तभी संभव है; जब वह धंधे की तरह मन मार कर नहीं, बल्कि सोच-समझ कर पूरी तन्मयता के साथ किया जाए।

पॉलो फ़्रेरा
quote

स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि चाहो सो करो, बल्कि इसका अर्थ है मुक्त हो जाना—जीवन के समस्त संघर्षों से, हमारी समस्याओं से, हमारी चिंताओं से, हमारे भय से, हमारे मनोवैज्ञानिक घावों से तथा उन समस्त द्वंद्वों से, जिन्हें हम हज़ारों वर्षों से सहन करते आए हैं।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

स्व सदा सीमित होता है और इसीलिए यह द्वंद्व का कारण है। हमारे समस्त संघर्ष, दुःख, चिंता आदि का यही है केंद्रीय बिंदु।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

साहित्य अपना सादृश्य जीवन से रखता है, और जीवंतता का एक लक्षण यह भी है कि उसमें परस्पर-विरोधी क़िस्म की धारणाएँ भी मौजूद रहती हैं।

कुँवर नारायण
quote

अनुभूति के द्वंद्व ही से प्राणी के जीवन का आरंभ होता है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

साहित्य में अगर विरोधी तत्त्वों के टेंशन या तनाव को समस्त कर दिया जाए तो, वह निर्जिव और सपाट हो जाएगा।

कुँवर नारायण
quote

किसी भी युग का काव्य अपने परिवेश से या तो द्वंद्व रूप स्थित होता है, या सामंजस्य के रूप में।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

भक्तिकाल के लोकधर्म को लेकर आलोचना में जो धर्मयुद्ध चला है; उसमें शास्त्रीय धर्म से लोकधर्म के द्वंद्व की पहचान हुई है, लेकिन लोकधर्म के आंतरिक द्वंद्व की उपेक्षा हुई है।

मैनेजर पांडेय
quote

मनुष्यत्व में एक भारी द्वंद्व और है, जिसे कहा जा सकता है—प्रकृति और आत्मा का द्वंद्व।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

तनाव केवल घिराव से ही उत्पन्न नहीं होता, वह तो सचेत और जागरूक द्वंद्व-संघर्ष से भी उत्पन्न हो सकता है। लेकिन मुश्किल यह है कि यदि व्यक्तित्व में केवल घिराव-ही-घिराव रहे—भले ही लेखक इस घिराव को कोई-न-कोई अच्छा नाम देकर टकरा दे—तो व्यक्तित्व स्थित्यात्मक हो जाएगा।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

सभी शास्त्रों का विरोध करने वाली प्रतिज्ञा सर्वागमविरोधिनी प्रतिज्ञा कहलाती है। यथा, शरीर पवित्र है, प्रमाण तीन हैं अथवा प्रमाण हैं ही नहीं।

भामह
quote

जब तक मनुष्य प्रकृति की जिन द्वंदात्मक भ्रांतियों में उलझा रहता है, तब तक छल-कपटी माया ही उसकी आराध्य देवी होती है और वह एकमात्र सच्चे ईश्वर को नहीं जान सकता।

परमहंस योगानंद
quote

समाज के द्वंद्र के कारण सीता और राम का दांपत्य, स्थूल स्तर पर खंडित होता है—हृदयसंवाद खंडित नहीं होता।

राधावल्लभ त्रिपाठी
quote

हमें जिस पाप ने घेर रखा है, वह हमारा मतभेद नहीं बल्कि हमारा ओछापन है। हम शब्दों पर झगड़ा करते हैं। कई बार तो हम परछाई के लिए लड़ते हैं और मूल वस्तु को खो बैठते हैं।

महात्मा गांधी
quote

आनंदमय आत्मा की उपलब्धि विकल्पात्मक विचारों और तर्कों से नहीं हो सकती।

जयशंकर प्रसाद
quote

कार्य-क्षेत्र में स्वार्थों की संघर्षस्थली में महान् आदर्शों की रक्षा करना कठिन काम है।

हजारीप्रसाद द्विवेदी
  • संबंधित विषय : जगह
quote

कविता या तो बाह्य से सामंजस्य उपस्थित करती है, या द्वंद्व अथवा इन दोनों का सम्मिश्र उलझा रूप।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

जिस समाज में व्यक्ति को पूर्ण विकास का अवसर मिलता है, वहाँ उसके अंतर्द्वन्द्व भी कम होते जाते हैं।

रांगेय राघव
quote

अपने ही सिद्धांत का विरोध करने वाली प्रतिज्ञा—सिद्धांत विरोधिनी प्रतिज्ञा कहलाती है। यथा, कणाद-ऋषि कहें कि शब्द अविनश्वर (नित्य) है।

भामह
quote

मौजूदा जनतंत्रात्मक प्रणाली द्वंद्व-प्रणाली है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

भौतिकवादी द्वंद्ववाद के दृष्टिकोण के अनुसार, प्रकृति में परिवर्तनों का मुख्य कारण प्रकृति में मौजूद आंतरिक अंतर्विरोधों का विकास होता है।

माओ ज़ेडॉन्ग
quote

मानवीय संसार में द्वंद्व-बहुल वैचित्र्य हमें उद्भ्रांत कर देता है।

रवींद्रनाथ टैगोर
quote

अहिंसा श्रद्धा और अनुभव की वस्तु है, एक सीमा से आगे तर्क की चीज़ वह नहीं है।

महात्मा गांधी
quote

साहित्य एवं समाज का एक शाश्वत द्वंद्व होता है, जो किसी भी युग के लिए सत्य उतरता है।

नामवर सिंह
quote

शब्द और कर्म के द्वैध को लेकर अकसर सुनने में आता है कि कर्म महत्त्वपूर्ण हैं, शब्द नहीं।

कृष्ण कुमार
quote

जो मन पूर्वाग्रह तथा द्वंद्व से मुक्त है वही देख सकता है कि सत्य क्या है।

जे. कृष्णमूर्ति
  • संबंधित विषय : बोध
quote

नई कविता अधिकतर द्वंद्व रूप में स्थित है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

जीव अपने अस्तित्व की घोषणा द्वंद्वाभास ही से आरंभ करता है।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
quote

मनुष्य मात्र ही अंतः विरोधों का पुलिंदा है।

आशीष नंदी
quote

इक़रारनामा कितनी ही स्पष्ट भाषा क्यों लिखा जाए, तो भी भाषाशास्त्री राई का पर्वत कर देंगे।

महात्मा गांधी
quote

कोई ख़ुद से नहीं लड़ सकता, क्योंकि इस लड़ाई में सिर्फ़ एक ही हारता है।

मारियो वार्गास ल्योसा
quote

द्वंद्व वस्तुतः ऊर्जा का अपव्यय है।

जे. कृष्णमूर्ति
quote

जो चीज़ वास्तविक परिवर्तनों में निहित एकरूपता को वैज्ञानिक ढंग से प्रतिबिंबित करती है, वही मार्क्सवादी द्वंद्ववाद है।

माओ ज़ेडॉन्ग

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए