Font by Mehr Nastaliq Web
Shulamith Firestone's Photo'

शुलामिथ फ़ायरस्टोन

1945 - 2012

उग्र नारीवादी विचारक, लेखिका और कार्यकर्ता। 'द डाइलेक्टिक ऑफ़ सेक्स' कृति के लिए उल्लेखनीय।

उग्र नारीवादी विचारक, लेखिका और कार्यकर्ता। 'द डाइलेक्टिक ऑफ़ सेक्स' कृति के लिए उल्लेखनीय।

शुलामिथ फ़ायरस्टोन की संपूर्ण रचनाएँ

उद्धरण 19

वह (स्त्री) ख़ुद से तब प्यार कर पाती है, जब कोई पुरुष उसे प्यार के क़ाबिल पाता है।

  • शेयर

उसने उस स्त्री को अंदर इसलिए नहीं आने दिया, क्योंकि वह सचमुच में उससे प्यार करता था; बल्कि इसलिए क्योंकि उसने उसकी पूर्वकल्पित धारणाओं के अनुरूप स्वाँग किया था।

  • शेयर

पुरुष-संस्कृति पारस्परिकता के बिना स्त्रियों की भावनात्मक ताक़त पर पोषित होने वाली परजीवी संस्कृति थी और है।

  • शेयर

प्यार बहुत सरल घटना है—यह असमान शक्ति-संतुलन के चलते जटिल, विकृत या बाधित हो जाता है।

  • शेयर

…वह (पुरुष) अपनी क़ब्र में छला हुआ महसूस करते हुए जाएगा, कभी यह नहीं समझ पाएगा कि एक स्त्री और दूसरी स्त्री के बीच बहुत अंतर नहीं है, और फ़र्क़ सिर्फ़ प्यार करने से पड़ता है।

  • शेयर

Recitation

हिन्दवी उत्सव 2026

रजिस्टर कीजिए