Font by Mehr Nastaliq Web

कठोरता पर उद्धरण

quote

वर्तमान समाज जिस स्त्री को निर्वासन-दंड देना चाहता है; उसके फूटे कपाल को ऐसे लोहे से दाग देता है, जिसका चिह्न जन्म-जन्मांतर के आँसुओं से भी नहीं धुल पाता।

महादेवी वर्मा
quote

शिक्षा के क्षेत्र में एक पुरुष अपनी स्वभाव-सुलभ कठोरता से असफल रह सकता है, परंतु माता के सहज स्नेह से पूर्ण हृदय लेकर; जब एक स्त्री उसी उग्रता का अनुकरण करके अपने उत्तरदायित्व को भूल जाती है, तब उसकी स्थिति दयनीय के अतिरिक्त और कुछ नहीं रहती।

महादेवी वर्मा
quote

योगी को अधिक विलास और कठोरता—दोनों ही त्याग देने चाहिए।

स्वामी विवेकानन्द
quote

बहुत दिन बाद आक्टेबिन आगस्टस का यह सिद्धांत उसकी साँझ में आया कि दुरूह शब्दों के प्रयोग से हमें उसी तरह बचना चाहिए जैसे जहाज़ों के सतर्क नाविक समुद्र में चट्टानों से बचते-चलते हैं।

श्रीलाल शुक्ल
quote

कठोरता और बल मृत्यु के साथी हैं, कोमलता और लचीलापन अस्तित्व की ताजगी के प्रतीक हैं।

आन्द्रेई तारकोवस्की
quote

महिलाएँ अक्सर पुरुषों की तुलना में महिलाओं के साथ ज़्यादा सख़्त होती हैं। वे पुरुषों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेती हैं और महिलाओं पर अत्याचार करने के लिए अपनी रणनीति अपनाती हैं—जिस तरह वरिष्ठ अपराधी, दूसरे दोषियों के पर्यवेक्षक बन जाते हैं।

बानू मुश्ताक़
quote

जिस समाज में, बच्चे को यह बताने के लिए मज़बूर किया जाए कि वह कहानी सुनकर या पढ़कर बताएँ कि उसने क्या सीखा—बच्चे की आवाज़ नहीं सुनी जा सकती।

कृष्ण कुमार
quote

सारे विश्व में तुम्हारी कठोरता और मेरी विश्वासपात्रता प्रसिद्ध है। परंतु वास्तव में विश्वासपात्रता तुम्हारी है। और कठोरता मेरी।

किशनचंद 'बेवस'
quote

एक कठोर और उत्पीड़नकारी सामाजिक संरचना, अपने भीतर की दो संस्थाओं—एक बच्चों का पालन-पोषण, दूसरी उनका शिक्षण—को अनिवार्य रूप से प्रभावित करती है।

पॉलो फ़्रेरा
quote

वह कभी विजयी नहीं हो सकता जो कठोर हो जाए

आन्द्रेई तारकोवस्की

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए