Font by Mehr Nastaliq Web

फूल पर उद्धरण

अमेरिकी कवि एमर्सन ने

फूलों को धरती की हँसी कहा है। प्रस्तुत चयन में फूलों और उनके खिलने-गिरने के रूपकों में व्यक्त कविताओं का संकलन किया गया है।

quote

दुनिया में नाम कमाने के लिए कभी कोई फूल नहीं खिलता है।

गजानन माधव मुक्तिबोध
quote

चूँकि दुनिया मौत और आतंक से भरी हुई है, मैं बार-बार अपने दिल को सांत्वना देने की कोशिश करता हूँ और उन फूलों को चुनता हूँ जो नर्क में उगते हैं।

हरमन हेस
quote

किंवदंती के अनुसार जब ईसा पैदा हुए तो आकाश में सूर्य नाच उठा। पुराने झाड़-झंखाड़ सीधे हो गए और उनमें कोपलें निकल आईं। वे एक बार फिर फूलों से लद गए और उनसे निकलने वाली सुगंध चारों ओर फैल गई। प्रति नए वर्ष में जब हमारे अंतर में शिशु ईसा जन्म लेता है, उस समय हमारे भीतर होने वाले परिवर्तनों के ये प्रतीक हैं। बड़े दिनों की धूप से अभिसिक्त हमारे स्वभाव, जो कदाचित् बहुत दिनों से कोंपलविहीन थे, नया स्नेह, नई दया, नई कृपा और नई करुणा प्रगट करते हैं। जिस प्रकार ईसा का जन्म ईसाइयत का प्रारंभ था, उसी प्रकार बड़े दिन का स्वार्थहीन आनंद उस भावना का प्रारंभ है, जो आने वाले वर्ष को संचालित करेगी।

हेलेन केलर
quote

जो लोग ख़ुशी की तलाश में घूमते हैं, वे अगर एक क्षण रुकें और सोचें तो वे यह समझ जाएँगे कि सचमुच ख़ुशियों की संख्या, पाँव के नीचे के दूर्वादलों की तरह अनगिनत है; या कहिए कि सुबह के फूलों पर पड़ी हुई शुभ्र चमकदार ओस की बूँदों की तरह अनंत है।

हेलेन केलर
quote

फूल हमेशा चुपचाप सूखते हैं।

स्वदेश दीपक
quote

मेरी क्षीण होती काया से फूल उगेंगे और मैं उनमें ही एक फूल होऊँगा और यह शाश्वत सत्य है।

एडवर्ड मुंक
  • संबंधित विषय : सच
quote

तितलियाँ वे फूल ही हैं जो किसी धूप वाले दिन उड़ गए, जब प्रकृति स्वयं को सबसे अधिक आविष्कारशील और उपजाऊ महसूस कर रही थी।

जॉर्ज सैंड
quote

…फूल की प्रकृति खिलना है।

एलिस वॉकर
quote

‘सामान्यता’ एक पक्की सड़क है : इस पर चलना तो आरामदायक है, पर इस पर कोई फूल नहीं उगता।

विन्सेंट वॉन गॉग
quote

नारियों का चित्त फूल जैसा कोमल होता है।

भवभूति
quote

पत्र, पुष्प, फल, जल इत्यादि जो कोई भक्त मेरे लिए अर्पित करता है, शुद्ध चित्त वाले भक्त द्वारा लाया वह पदार्थ मैं ग्रहण कर लेता हूँ।

वेदव्यास
quote

जीवन का आदर्श साँचे में ढाला पुरजा नहीं है, वृक्ष पर खिला पुष्प है। वह बटन दबाते ही खिंच जाने वाला फ़ोटो नहीं, ब्रश और उँगलियों की कारीगरी से धीरे-धीरे बनने वाला चित्र है।

कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर
quote

राष्ट्र की फूँक से राष्ट्रीयता का गौरव तो जल उठता है, किंतु फूलों का मुख नहीं खुलता है। राष्ट्र का बनाया हुआ है नेशनल पार्क—उसमें भी फूँक मारने से फूल नहीं खिलते हैं।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

फूलों से आँखों को हटाकर काँटों या सूखे पत्तों पर ज़माना उतना ही बड़ा भ्रम है जितना फूलों को देखते-देखते काँटों और सूखे पत्तों की बिल्कुल उपेक्षा और अवहेलना करना। अपनी-अपनी जगह सबका उपयोग होना चाहिए।

वृंदावनलाल वर्मा
quote

आलोक से मंडित होने के कारण फूल को एक प्रकार का लावण्य मिल जाता है, और छाया से घिर जाने पर वह और प्रकार का लावण्य पा लेता है।

अवनींद्रनाथ ठाकुर
quote

वेद शास्त्रों में कहा है कि जिसका मूल अव्यक्त है, जो अनादि है, जिसकी चार त्वचाएँ, छः तने, पचीस शाखाएँ, अनेक पत्ते और बहुत से फूल हैं, जिनमें कड़ुवे और मीठे दो प्रकार के फल लगे हैं, जिस पर एक ही बेल है, जो उसी के आश्रित रहती है, जिसमें नित्य नए पत्ते और फूल निकलते रहते हैं, ऐसे संसार-वृक्ष स्वरूप आपको हम नमस्कार करते हैं।

तुलसीदास
quote

धर्म और सत्यरूपी महावृक्षों के जो अमर बीज वाल्मीकि ने बोए हैं, वे आज भी फल-फूल रहे हैं।

वासुदेवशरण अग्रवाल
quote

फूलों को तोड़कर गुलदान में सजाने वाले शायद ही कभी किसी बीज का अंकुरण देख पाते होंगे।

सिद्धेश्वर सिंह
quote

यदि नए पल्लवों में श्वेत फूल रख दिया जाए या लाल वर्ण के मूँगे पर उज्ज्वल मोती रख दिया जाए तो उन (पार्वती) के अरुण अधरों पर कांति-वर्षा करने वाली मंद स्मिति की तुलना कर सकते हैं।

कालिदास
quote

फूल को शक्ति के संसार में धकेलकर प्रवेश करने वाली संस्कृति का एक चिह्न गुलाब का फूल है। इस धक्के में जिस फूल को चोट आई है वह गेंदा है।

रघुवीर सहाय
quote

आक्रोश ग़रीबी का सबसे क़ीमती फूल है।

कार्सन मैक्कुलर्स
quote

लोकोत्तर पुरुषों के चित्त वज्र से भी कठोर तथा पुष्प से भी कोमल होते हैं, उन्हें कौन जान सकता है?

भवभूति
quote

ज़िंदगी को फूलों से तोलकर, फूलों से मापकर फेंक देने में कितना सुख है।

धर्मवीर भारती
quote

समझदारी आने पर यौवन चला जाता है, जब तक बाला गूँथी जाती है, तब तक फूल कुम्हला जाते हैं।

जयशंकर प्रसाद
  • संबंधित विषय : समय
quote

कोमल चमेली के पुष्पों की माला अत्यंत कर्कश कुश की रस्सी में नहीं पिरोई जाती।

श्रीहर्ष
quote

वह स्पर्श फूल का सा था। उस स्पर्श में जूही, जाती, मल्लिका, शेफालिका, कामिनी, गुलाब, सेवती—सब फूलों की सुगंध मुझे उसमें मिली। जान पड़ा, मेरे आसपास फूल हैं, मेरे सिर पर फूल हैं, मेरे पीछे फूल हैं, मैं फूल ही पहने हूँ, मेरे हृदय के भीतर फूलों के ढेर हैं। किस विधवा ने यह पुष्पमय कोमल स्पर्श बनाया था?

बंकिम चंद्र चटर्जी
quote

सुगंधित पुष्प की नैसर्गिक स्थिति यह है कि वह मस्तक पर धारण किया जाए, चरणों से अवताड़ित किया जाए।

भवभूति
quote

तुम सभी फूलों को काट दो लेकिन वसंत कर रहेगा।

पाब्लो नेरूदा
quote

उनके लिए फूल हमेशा मौजूद होते हैं, जो उन्हें देखना चाहते हैं।

हेनरी मातीस
quote

जो कली एक बार पुष्प रूप में स्फुरित हो जाती है वह सदा को मुरझा जाती है।

उमर ख़य्याम

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए